मणिपुर हिंसा के बाद मोदी की चुप्पी पर बोले कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई- अविश्वास प्रस्ताव लाना हमारी मजबूरी

मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश करते हुए गोगोई ने कहा , प्रधानमंत्री को यह स्वीकार करना होगा कि उनकी डबल इंजन सरकार, मणिपुर में विफल हो गई है.

नई दिल्ली: लोकसभा में मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर बहस शुरू हो गई है. अटकलें थीं कि कांग्रेस की तरफ से चर्चा की शुरुआत कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी करेंगे लेकिन बहस की शुरुआत कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने की.

कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा, “हम अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए मजबूर हैं. यह कभी भी संख्या के बारे में नहीं था बल्कि मणिपुर के लिए न्याय के बारे में था. मैं प्रस्ताव पेश करता हूं कि यह सदन सरकार में अविश्वास व्यक्त करता है. I.N.D.I.A. मणिपुर के लिए यह प्रस्ताव लाया है. मणिपुर न्याय चाहता है .”

लोकसभा में सरकार के खिलाफ लाए गए विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर मंगलवार को हुई चर्चा में विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री मोदी की चुप्पी पर कई सवाल दागे.

कांग्रेस सांसद ने मणिपुर मामले ने प्रधानमंत्री से सवाल करते हुए कहा,”प्रधानमंत्री ने संसद में न बोलने का मौन व्रत ले रखा है. इसलिए, हमें उनकी चुप्पी तोड़ने के लिए अविश्वास प्रस्ताव लाना पड़ा.”

उन्होंने इस दौरान कहा कि पीएम मोदी से हमारे पास उनसे तीन सवाल हैं – 1) उन्होंने आज तक मणिपुर का दौरा क्यों नहीं किया? 2) आख़िरकार मणिपुर पर बोलने में लगभग 80 दिन क्यों लग गए और जब उन्होंने बोला तो वह केवल 30 सेकंड के लिए था? 3) मुख्यमंत्री ने अब तक मणिपुर के मुख्यमंत्री को बर्खास्त क्यों नहीं किया?

अपने 20-22 मिनट के भाषण में गोगोई ने कहा , प्रधानमंत्री को यह स्वीकार करना होगा कि उनकी डबल इंजन सरकार, मणिपुर में उनकी सरकार विफल हो गई है. इसीलिए, मणिपुर में 150 लोगों की मृत्यु हुई, लगभग 5000 घर जला दिए गए, लगभग 60,000 लोग राहत शिविरों में हैं और लगभग 6500 FIR दर्ज की गई हैं. राज्य के CM, जिन्हें बातचीत का, शांति और सद्भाव का माहौल बनाना चाहिए था, उन्होंने पिछले 2-3 दिनों में भड़काऊ कदम उठाए हैं जिससे समाज में तनाव पैदा हो गया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार 10 अगस्त को चर्चा पर जवाब दे सकते हैं.

इससे पहले सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था कि वह मणिपुर पर चर्चा के लिए तैयार हैं और केंद्र के पास छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है. उन्होंने आगे कहा कि अगर राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे 11 अगस्त को इस मुद्दे पर चर्चा के लिए सहमत होते हैं तो वह भी तैयार हैं.

लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए 2 दिनों में कुल 12 घंटे का समय अलॉट किया गया है. इसमें 6 घंटे 41 मिनट का समय बीजेपी को दिया गया है. वहीं एक घंटे का समय कांग्रेस को. जबकि 30 मिनट डीएमके, 30 मिनट तृणमूल कांग्रेस, 24 मिनट शिवसेना, 21 मिनट जेडीयू ,16 मिनट बीजेडी, 12 मिनट बीएसपी, 12 मिनट बीआरएस और 8 मिनट एलजेएसपी को दिया गया है. वहीं बाकी के एनडीए समर्थक दलों और इंडीपेंड सांसदों को 17 मिनट मिलेंगे.

Share This Post

12 thoughts on “मणिपुर हिंसा के बाद मोदी की चुप्पी पर बोले कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई- अविश्वास प्रस्ताव लाना हमारी मजबूरी

  • November 10, 2024 at 10:34 am
    Permalink

    Thank you for any other wonderful post. Where else may anybody get that kind of information in such a perfect means of writing? I have a presentation next week, and I’m on the look for such info.

    Reply
  • July 1, 2025 at 7:20 pm
    Permalink

    Hiya, I’m really glad I have found this information. Nowadays bloggers publish just about gossips and web and this is really frustrating. A good web site with exciting content, that’s what I need. Thank you for keeping this site, I’ll be visiting it. Do you do newsletters? Can not find it.

    Reply
  • August 23, 2025 at 10:30 pm
    Permalink

    Good day! Do you know if they make any plugins to assist with SEO? I’m trying to get my blog to rank for some targeted keywords but I’m not seeing very good gains. If you know of any please share. Many thanks!

    Reply
  • November 9, 2025 at 6:57 pm
    Permalink

    The next time I read a weblog, I hope that it doesnt disappoint me as much as this one. I imply, I do know it was my choice to read, but I really thought youd have one thing attention-grabbing to say. All I hear is a bunch of whining about something that you might fix if you werent too busy looking for attention.

    Reply
  • November 12, 2025 at 8:40 pm
    Permalink

    I would like to thnkx for the efforts you’ve put in writing this web site. I am hoping the same high-grade site post from you in the upcoming also. Actually your creative writing abilities has encouraged me to get my own web site now. Really the blogging is spreading its wings fast. Your write up is a good example of it.

    Reply
  • November 14, 2025 at 8:35 am
    Permalink

    I am really impressed with your writing skills as well as with the layout on your blog. Is this a paid theme or did you customize it yourself? Either way keep up the nice quality writing, it’s rare to see a nice blog like this one nowadays..

    Reply
  • December 6, 2025 at 6:18 am
    Permalink

    I absolutely love your blog and find almost all of your post’s to be what precisely I’m looking for. Does one offer guest writers to write content for yourself? I wouldn’t mind creating a post or elaborating on many of the subjects you write about here. Again, awesome blog!

    Reply
  • December 18, 2025 at 8:56 pm
    Permalink

    I think other web-site proprietors should take this site as an model, very clean and fantastic user friendly style and design, as well as the content. You are an expert in this topic!

    Reply
  • January 21, 2026 at 6:19 pm
    Permalink

    It¦s really a cool and helpful piece of info. I am satisfied that you just shared this useful info with us. Please stay us informed like this. Thank you for sharing.

    Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *