24 को बालाजी मंदिर अलीगंज से निकलेगी शुभकामना पद यात्रा30 अक्टूबर को अयोध्या मे प्रभु श्रीराम के चरणों में पूर्ण होगी…

लखनऊ : श्री श्याम प्रेमी संघ ट्रस्ट लखनऊ द्वारा आगामी 24 अक्टूबर शुभकामना पद यात्रा के सन्दर्भ मे आज मंगलवार 10 अक्टूबर को लखनऊ किचन 8 नंबर चौराहा निरालानगर मे प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया।
अध्यक्ष अरविन्द्र अग्रवाल ने बताया कि प्रभु श्रीराम के आशीर्वाद से शुभकामना पद यात्रा का अयोजन श्री श्याम प्रेमी संघ ट्रस्ट लखनऊ द्वारा किया जा रहा है। यह यात्रा दशहरे के दिन मंगलवार 24 अक्टूबर को विधायक डा नीरज बोरा के सहयोग व राजेन्द्र पांडे गुरु जी के सानिध्य में सुबह 10 बजे श्री बालाजी मंदिर सेक्टर.क्यू अलीगंज से प्रस्थान करेगी और 30 अक्टूबर को श्री अयोध्या धाम प्रभु श्रीराम के चरणों में पूर्ण होगी।
महामंत्री जितेन्द्र गुप्ता ने लोगों से अपील की है कि सभी लोग अपने घर के बच्चों से एक सुंदर शुभकामना संदेश प्रभु श्रीराम के लिए लिखवायें, जिस तरह वो अपने मित्रों के जन्मदिन, टीचर डे, फादर डे, मदर डे पर ग्रीटिंग कार्ड बनाते हैं ठीक उसी तरह अपने बचों से प्रभु श्रीराम के लिए शुभकामना संदेश लिखवाएं आपके बच्चों के द्वारा लिखा हुआ यह संदेश पैदल पद यात्रा के माध्यम से प्रभु श्री राम के चरणों में अर्पित किया जाएगा। कोषाध्यक्ष विकाश गुप्ता ने बताया कि आप सभी प्रथम दिन के यात्रा में अलीगंज से पॉलिटेक्निक तक साथ चलें और प्रभु श्री राम की ध्वजा जरूर उठाएं, आपकी यह ध्वजा कुबेर लॉन पॉलिटेक्निक चौराहे पर जमा कर ली जाएगी और उसके बाद संस्था द्वारा यह ध्वजा पैदल यात्रा करके अयोध्या जी तक पहुंचाई जाएगी, यात्रा के अंतिम दिवस अगर आप अयोध्या जी आएंगे तो आपको यह ध्वजा दोबारा मिल जाएगी और इसको आप अपने हाथ से प्रभु श्री राम को अर्पित कर सकते हैं नहीं तो संस्था के द्वारा आपकी ध्वजा अर्पित कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान जगह जगह संस्था द्वारा फूलो की बरसात एवं जल पान की व्यवस्था की गई। महामंत्री जितेन्द्र गुप्ता के अनुसार राष्ट्रीय पालिटेकनिक प्रथम विश्राम होगा।

Share This Post

5 thoughts on “24 को बालाजी मंदिर अलीगंज से निकलेगी शुभकामना पद यात्रा30 अक्टूबर को अयोध्या मे प्रभु श्रीराम के चरणों में पूर्ण होगी…

  • February 9, 2026 at 9:24 pm
    Permalink

    There are some attention-grabbing closing dates on this article however I don’t know if I see all of them middle to heart. There may be some validity however I will take maintain opinion until I look into it further. Good article , thanks and we would like more! Added to FeedBurner as nicely

    Reply
  • March 8, 2026 at 3:08 pm
    Permalink

    I’m no longer sure where you’re getting your info, but good topic. I must spend a while finding out more or figuring out more. Thank you for fantastic info I used to be on the lookout for this info for my mission.

    Reply
  • March 16, 2026 at 1:22 pm
    Permalink

    I truly appreciate this post. I’ve been looking all over for this! Thank goodness I found it on Bing. You have made my day! Thank you again

    Reply
  • March 16, 2026 at 3:12 pm
    Permalink

    Well I definitely enjoyed studying it. This subject offered by you is very useful for proper planning.

    Reply
  • April 24, 2026 at 5:27 am
    Permalink

    Hi there, I found your web site via Google while searching for a related topic, your website came up, it looks good. I’ve bookmarked it in my google bookmarks.

    Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *