लोकल से ग्लोबल तक: भारत की आफ्टरमार्केट और ऑटो कंपोनेंट इंडस्ट्री ACMAAutomechanika के साथ नई दिल्ली में ग्लोबल फास्ट लेन में प्रवेश कर रही

29 th January 2026: भारत का ऑटोमोटिव आफ्टरमार्केट पॉलिसी रिफॉर्म, बढ़ते निवेश और तेज़ी से टेक्नोलॉजी
अपनाने के कारण विकास के एक नए दौर को दर्शा रहा है। ऑटोमोटिव कंपोनेंट मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन ऑफ
इंडिया (एक्मा) के अनुसार, ऑटो कंपोनेंट इंडस्ट्री का मौजूदा वैल्यू वित्तवर्ष 25 में 80.2 बिलियन अमेरिकी डॉलर है,
जिसमें ऑटोमोटिव आफ्टरमार्केट का हिस्सा आज 11.8 बिलियन अमेरिकी डॉलर है। कंपोनेंट इंडस्ट्री के 2030 तक
111–200 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक बढ़ने का अनुमान है।
भारत में जैसे-जैसे लोकलाइज़ेशन का दायरा बढ़ रहा है और एक्सपोर्ट के अवसर बढ़ रहे हैं, ऑटो कंपोनेंट और
आफ्टरमार्केट इंडस्ट्री ग्लोबल आफ्टरमार्केट वैल्यू चेन में भरोसेमंद और प्रतिस्पर्धी पार्टनर के रूप में उभर रहे हैं।
इसी पृष्ठभूमि में, मेस्से फ्रैंकफर्ट ट्रेड फेयर्स इंडिया और एक्मा द्वारा आयोजित ACMA Automechanika New
Delhi 2026, 5 से 7 फरवरी 2026 तक यशोभूमि, इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर (आईआईसीसी),
द्वारका, दिल्ली में होने वाला है।
मेक इन इंडिया, प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव स्कीम और एफडीआई रिफॉर्म जैसी पहलों से प्रेरित होकर, ऑटोमोटिव
आफ्टरमार्केट और ऑटो कंपोनेंट इंडस्ट्री लगातार निवेशकों की मज़बूत दिलचस्पी आकर्षित कर रही है। इंडस्ट्री के
अनुमान क्षमता का विस्तार, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी और एक्सपोर्ट के नेतृत्व में लगातार निवेश की ओर इशारा करते
हैं, जो भारत की मैन्युफैक्चरिंग और इनोवेशन हब दोनों के रूप में भूमिका को मज़बूत करता है।
ACMA Automechanika New Delhi का छठा एडिशन, जो ऑटो कंपोनेंट और ऑटोमोटिव आफ्टरमार्केट
इंडस्ट्री के लिए भारत का प्रमुख इंटरनेशनल ट्रेड फेयर है, 870 से ज़्यादा एग्जीबिटर्स को एक साथ लाएगा, जो
ओईएम, डिस्ट्रीब्यूटर्स, गैरेज, फ्लीट ऑपरेटर्स, सर्विस प्रोवाइडर्स और इंटरनेशनल खरीदारों के लिए एक प्रमुख
कनर्वजेंस प्लेटफॉर्म के रूप में काम करेगा।
अपने विचार व्यक्त करते हुए, श्री राज मानेक, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर और बोर्ड मेंबर, मेस्से फ्रैंकफर्ट एशिया
होल्डिंग्स लिमिटेड ने कहा कि “जैसे-जैसे भारत सभी क्षेत्रों में क्वालिटी-बेस्ड डेवलपमेंट को प्राथमिकता दे रहा है,
ACMA Automechanika New Delhi 2026, यह दिखाएगा कि ऑटो कंपोनेंट और आफ्टरमार्केट इंडस्ट्री
वैश्विक रुझानों के साथ तालमेल बिठाते हुए कैसे आगे बढ़ रहा है। यह शो विजिटर्स और एग्जीबिटर्स को एक विशाल
इंटरनेशनल आयोजन में आने वाले विजिटर्स को एकजुट करेगा, जिसमें अत्याधुनिक इनोवेशंस, सस्टेनेबल कंपोनेंट
सॉल्यूशंस और क्लीन-फ्यूल इकोसिस्टम का संगम होगा। इस बदलाव में भारत की महत्वपूर्ण भूमिका की ओर
ग्लोबल प्रतिभागी तेजी से आकर्षित हो रहे हैं, जिसमें संगठन जलवायु परिवर्तन से निपटने और एक समृद्ध और
स्वच्छ भविष्य के निर्माण के लिए टेक्नोलॉजिकल-ऑपरेटेड सॉल्यूशंस के प्रति जबरदस्त उत्साह दिखा रहे हैं।”

कार्यक्रम से पहले बोलते हुए, श्री विन्नी मेहता, डायरेक्टर जनरल, ऑटोमोटिव कंपोनेंट मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन
ऑफ इंडिया (एक्मा) ने कहा कि “भारत का ऑटोमोटिव आफ्टरमार्केट अधिक स्टक्चर्ड, क्वालिटी-संचालित और
विश्व स्तर पर तालमेल के साथ भविष्य की ओर बढ़ रहा है। घरेलू मांग में स्थिरता, एक लचीले आफ्टरमार्केट और
क्षमता विस्तार, लोकलाइजेशंस और टेक्नोलॉजिकल अपग्रेडेशन में निरंतर निवेश के समर्थन से, वित्त वर्ष 26 की
पहली छमाही में ऑटो कंपोनेंट इंडस्ट्री 6.8 प्रतिशत बढ़कर 41.2 बिलियन अमेरिकी डॉलर हो गया। ACMA
Automechanika New Delhi, इंडस्ट्री के हितधारकों को उभरती टेक्नोलॉजिकल, रेगुलेटरी डेवलपमेंट्स और
वैश्विक बाजार के अवसरों से जुड़ने के लिए एक महत्वपूर्ण प्लेटफॉर्म प्रदान करता है।”
तीन दिवसीय आयोजन में वर्कशॉप प्रबंधन, आफ्टरमार्केट सर्विसेज, ई-कॉमर्स, रियल-टाइम व्हीकल मॉनटिरिंग
आदि पर नॉलेज सेशन और लीडरशिप डिस्कशंस होंगी। एक्सपो में स्पेयर पार्ट्स और कंपोनेंट, इलेक्ट्रॉनिक्स,
डायोग्नोस्टिक्स और रिपेयर सॉल्यूशस, वर्कशॉप उपकरण, ईवी चार्जर, व्हीकल केयर, लुब्रिकेंट्स, डिजिटल
सॉल्यूशंस और सर्विसेज में इनोवेशंस का प्रदर्शन किया जाएगा। मुख्य आकर्षण में शामिल हैं:
- इलेक्ट्रॉफिकेशन सॉल्यूशंस
- वैकल्पिक फ्यूल्स
- एडवांस्ड सामग्री और डिजिटल प्रमाणीकरण
- ईवी चार्जिंग और डायग्नोस्टिक्स
- इथेनॉल- और हाइड्रोजन-रेडी कंपोनेंट
- जंग-रजिस्टेंस और हाई-प्रेशर सिस्टम्स
- फ्रिक्शन-वेल्डेड ड्राइवट्रेन पार्ट्स
- फिजीटल प्रमाणीकरण टेक्नोलॉजिस
- लाइव प्रदर्शन और डिजिटल एक्सपीरियंस सेंटर्स के टेक्नोलॉजी-संचालित, सस्टेनेबल मोबिलिटी सॉल्यूशंस की
ओर बदलाव को और उजागर करेंगे
प्रदर्शनी में भारत के अलावा 20 देशों से मजबूत इंटरनेशनल भागीदारी देखने को मिलेगी, जिसमें बेल्जियम,
कंबोडिया, चीन, जर्मनी, हांगकांग, इटली, जापान, कोरिया, लाओस, लक्ज़मबर्ग, मलेशिया, पोलैंड, स्लोवेनिया,
स्पेन, श्रीलंका, ताइवान, थाईलैंड, तुर्की, यूएई और यूएसए शामिल हैं। चीन, जर्मनी, हांगकांग, जापान, कोरिया,
श्रीलंका, ताइवान और थाईलैंड के लिए खास पवेलियन होंगे, जिनमें ग्लोबल टेक्नोलॉजी, सोर्सिंग क्षमताओं और क्रॉस
बॉर्डर सहयोग के अवसरों को दिखाया जाएगा।
भारत से, एडवांटेक व्हील्स, एक्यूरब कॉर्पटेक, एम्पल ऑटो टेक, ऑटेल इंडिया, बैंको प्रोडक्ट्स (इंडिया), एलोफिक
इंडस्ट्रीज, जीवाई बैटरीज, गेट्स कॉर्पोरेशन, जेके फेनर इंडिया, लूथरा इंडस्ट्रियल कॉर्पोरेशन, मैन+हम्मेल फिल्टर,
मिंडा कॉर्पोरेशन (स्पार्क मिंडा), एनआरबी बेयरिंग्स, शेफलर इंडिया, एसकेएफ इंडिया, सिग्मा कॉर्पोरेशन, सुमैक्स
इंजीनियरिंग, टाटा ऑटो कॉम्प, टैलब्रोस इंडिपार्ट्स, विन्नी केमिकल्स, जैडएफ इंडिया और कई अन्य कंपनियां
शामिल हैं। इंटरनेशनल स्तर पर, भाग लेने वाली कंपनियों में शामिल हैं: ऑटोट्यूनर (एफआर टीम इंटरनेशनल),
कामोई काकोशी कंपनी, जीएमबी, सिनबार ओटोमोटिव, कमर्शियल एनकरेजमेंट ऑर्गनाइजेशन, इवोल्यूशन
एसआरएल, हॉरपोल, हॉर्स पावरट्रेन सॉल्यूशंस, टेक्नोरोट ओटोमोटिव, और नागानो इंडस्ट्रियल, यूनिपर्सनेल और
कई अन्य।

Turn referrals into revenue—sign up for our affiliate program today!
I am impressed with this web site, real I am a fan.
I conceive you have observed some very interesting points, thanks for the post.
Hey, I think your site might be having browser compatibility issues. When I look at your website in Opera, it looks fine but when opening in Internet Explorer, it has some overlapping. I just wanted to give you a quick heads up! Other then that, great blog!