रियलमी ने रियलमी पी4 पॉवर 5जी पेश किया, जिसमें है भारत की पहली और अब तक की सबसे शक्तिशाली 10,001 एम.ए.एच की बैटरी, साथ में पेश किए रियलमी बड्स क्लिप और रियलमी टेकलाईफ 45वॉट केबल्ड पॉवर बैंक, जो एन्ड्योरेंस और दैनिक ऑडियो के लिए बनाए गए हैं

 

  • रियलमी पी4 पॉवर 5जी भारत की पहली और अब तक की सबसे शक्तिशाली बैटरी के साथ आ रहा है। इसमें मीडियाटेक डायमेंसिटी 7400 अल्ट्रा 5जी चिपसेट, हाईपरविज़न+ ए.आई चिप और जेन-ज़ी इंस्पायर्ड ट्रांसव्यू डिज़ाईन दिया गया है, जो पर्ल एकेडमी के साथ सहनिर्मित है। यह 8जीबी+128जीबी, 8जीबी+256जीबी और 12जीबी+256जीबी वैरिएंट में उपलब्ध होगा। पहली सेल के दौरान इसका शुरुआती मूल्य 23,999 रुपये होगा तथा यह बैंक ऑफरों/एक्सचेंज ऑफरों के साथ 5,999 रुपये के बेनेफिट्स और 4 साल की बैटरी वॉरंटी के साथ आएगा। यह रियलमी.कॉम, फ्लिपकार्ट और ऑफलाईन स्टोर्स पर मिलेगा।
  • रियलमी बड्स क्लिप गोल्ड और ग्रे कलर में उपलब्ध होंगे। ये क्लिप-स्टाईल, फेदर-लाईट ईयरबड्स केवल 5.3 ग्राम के हैं और 11मिमी ड्युअल ड्राईवर, नैक्स्टबेस, 3डी स्पैशियल ऑडियो, ए.आई ई.एन.सी कॉल्स एवं जेमिनी पॉवर्ड वॉईस असिस्टैंट के साथ आते हैं। इनका मूल्य 5,999 रुपये है, लेकिन स्पेशल फर्स्ट सेल में ये 5,499 रुपये में मिलेंगे। यह 5 फरवरी 12 बजे से 7 फरवरी 24ः00 बजे तक रियलमी.कॉम, फ्लिपकार्ट, अमेज़ॉन और ऑफलाईन स्टोर्स पर उपलब्ध होंगे।
  • रियलमी टेकलाईफ 45वॉट केवल पॉवर बैंक में 20,000 एम.ए.एच की हाई कैपेसिटी बैटरी है। यह 45 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इसमें कई डिवाईस एक साथ चार्ज करने के लिए तीन आउटपुट पोर्ट, 3डी ट्रांसपैरेंट शेल डिज़ाईन, मल्टी-मोड स्टेल्थ डिस्प्ले, और लो-करेंट चार्जिंग मोड दिया गया है। यह ब्लैक, व्हाईट और यलो वैरिएंट्स में 2,799 रुपये में मार्च से मिलना शुरू होगा। यह रियलमी.कॉम, फ्लिपकार्ट, अमेज़ॉन और ऑफलाईन रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध होगा।

नई दिल्ली, 29 जनवरी, 2026: भारत में युवाओं के सबसे अधिक लोकप्रिय स्मार्टफोन ब्रांड, रियलमी ने आज रियलमी पी4 पॉवर 5जी पेश किया। यह स्मार्टफोन बैटरी इनोवेशन को एक नए आयाम में ले गया है। एक बड़ी टेक्नोलॉजी प्रगति के साथ इसमें उद्योग की पहली 10,000 एम.ए.एच से अधिक क्षमता की बैटरी दी गई है। इसलिए रियलमी पी4 पॉवर 5जी भारत की पहली 10,001 एम.ए.एच क्षमता की बैटरी के साथ एंड्योरेंस के मामले में नए मानक स्थापित कर रहा है। साथ ही, यह पर्ल एकेडमी के साथ सहनिर्मित जेन-ज़ी इंस्पायर्ड डिज़ाईन और फ्लैगशिप लेवल की परफॉर्मेंस भी प्रदान कर रहा है। यह स्मार्टफोन पी सीरीज़ का अभी तक का सबसे महत्वाकांक्षी स्मार्टफोन है, जो युवाओं को लंबे समय तक पॉवर, स्मूथ परफॉर्मेंस और आकर्षक विज़्युअल आइडेंटिटी प्रदान करता है।

अपने इस जबरदस्त स्मार्टफोन के साथ रियलमी ने रियलमी टेकलाईफ 45वॉट केबल्ड पॉवर बैंक भी पेश किया है, जो बैटरी टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में रियलमी की लीडरशिप प्रदर्शित करता है। इसमें 20,000 एम.ए.एच क्षमता की शक्तिशाली बैटरी, 45 वॉट की फास्ट चार्जिंग, तीन आउटपुट पोर्ट और मल्टी-मोड स्टेल्थ डिस्प्ले के साथ एक विशेष 3डी ट्रांसपेरेंट डिज़ाईन दिया गया है। यह पूरे दिन स्मार्टफोन एवं अन्य डिवाईसेज़ को पॉवर प्रदान करने के लिए बनाया गया है।

रियलमी इंडिया के सी.एम.ओ फ्रैंसिस वोंग ने कहा, ‘‘भारत के पहले और सबसे शक्तिशाली 10,001 एम.ए.एच बैटरी वाले स्मार्टफोन का लॉन्च न केवल एक ट्रेंड बना रहा है, बल्कि उद्योग में एंड्योरेंस का एक नया मानक भी स्थापित कर रहा है। यह एक नो-कॉम्प्रोमाईज़ डिवाईस है, जो बोल्ड और फंक्शनल एस्थेटिक्स के साथ अपने सेगमेंट में सबसे बेहतर परफॉर्मेंस प्रदान करती है। इसके साथ रियलमी ने आधुनिक यूज़र को इंटैलिजेंट स्टाईल पर केंद्रित ईकोसिस्टम के साथ रियलमी बड्स क्लिप भी पेश किए हैं। फ्लिपकार्ट के व्यापक ग्राहक वर्ग के बीच हम पूरे देश में इसे पहुँचा रहे हैं। रियलमी पी4 पॉवर 5जी यूज़र्स को लगातार पॉवर देकर वास्तविक स्वतंत्रता प्रदान करता है। यह उन्हें अपनी शर्तों पर हमेशा कनेक्टेड रहने में समर्थ बनाता है।’’

इस लॉन्च के बारे में कंचन मिश्रा, वाईस प्रेसिडेंट, मोबाईल्स, फ्लिपकार्ट ने कहा, ‘‘फ्लिपकार्ट को भारत में पी4 पॉवर 5जी का लॉन्च करने के लिए रियलमी के साथ साझेदारी करने की बहुत खुशी है। यह भारत की पहली और सबसे शक्तिशाली 10,001 एम.ए.एच की बैटरी वाला स्मार्टफोन है, जो लंबे समय तक भरोसेमंद पॉवर की मांग को पूरा करने की ओर एक ठोस कदम है। इस साझेदारी ने रियलमी की इनोवेशन पर आधारित दृष्टिकोण पेश किया है। यह भारत में ग्राहकों को बेहतरीन और शानदार मूल्य वाले स्मार्टफोन पेश करने की फ्लिपकार्ट की प्रतिबद्धता प्रदर्शित करता है। इस लॉन्च के साथ फ्लिपकार्ट ने आज के हमेशा कनेक्टेड रहने वाले यूज़र्स के अनुरूप डिज़ाईन किए गए उत्पादों का अपना पोर्टफोलियो मजबूत किया है, जिसके साथ पूरे देश में फ्लिपकार्ट के ग्राहकों को शॉपिंग का सुगम और भरोसेमंद अनुभव भी मिलता रहेगा।

सबसे बेहतर बैटरी टेक्नोलॉजीः 10,001 एम.ए.एच की जबरदस्त बैटरी, जो एन्ड्योरेंस के मानक बढ़ा रही है

स्मार्टफोन बैटरी इनोवेशी की सीमाओं को लगातार बढ़ाने के बाद, रियलमी ने रियलमी पी4 पॉवर 5जी के साथ उद्योग की पहली और सबसे शक्तिशाली 10,001 एम.ए.एच की बैटरी पेश की है, जो पॉवर टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में इसकी एक बड़ी छलांग है। यह बैटरी आम स्मार्टफोन बैटरी के मुकाबले दोगुनी क्षमता की है तथा पूरे दिन जबरदस्त स्मार्टफोन ऑपरेशंस को संभालने के लिए पर्याप्त है। इसमें नैक्स्ट जनरेशन की सिलिकॉन कार्बन एनोड टेक्नोलॉजी, एडवांस्ड सी पैक और एफ पैक प्रोटेक्शन डिज़ाईन दिया गया है, जिनकी मदद से रियलमी पी4 पॉवर 5जी लंबे समय तक जबरदस्त परफॉर्मेंस प्रदान करता है। इतनी शक्तिशाली क्षमताओं के बाद भी यह स्मार्टफोन केवल 9.08 मिमी पतला और 219 ग्राम वजन का है। इस स्मार्टफोन में बैटरी क्षमता और आरामदायक डिज़ाईन व उपयोगिता का शानदार संतुलन है।

रियलमी पी4 पॉवर 5जी क्षमता के मामले में तो जबरदस्त है ही, और साथ ही यह मजबूत सुरक्षा विशेषताओं के साथ भी आता है। अपनी शक्तिशाली बैटरी के साथ रियलमी पी4 पॉवर 5जी माईनस 30 डिग्री से लेकन 56 डिग्री तक की तापमान रेंज में शानदार परफॉर्मेंस प्रदान करता है। इस बैटरी पर फ्लैट कंप्रेशन, ओवरचार्जिंग और बैटरी ड्रॉप टेस्ट किए जा चुके हैं। 10,000 एम.ए.एच की श्रेणी में टी.यू.वी फाईव स्टार बैटरी सेफ्टी सर्टिफिकेशन पाने वाला यह पहला स्मार्टफोन है। नैक्स्ट जनरेशन सिलिकॉन कार्बन कैमिस्ट्री और इंटैलिजेंट चार्जिंग मैनेजमेंट के साथ यह बैटरी 1650 साईकल्स तक को सपोर्ट करती है। आठ साल के बाद भी यह 80 प्रतिशत से अधिक हैल्थ लेवल बनाए रखती है। इसलिए लंबे समय तक बैटरी की विश्वसनीयता के मामले में यह नए मानक स्थापित कर रही है।

अपनी जबरदस्त क्षमता के अलावा, यह डिवाईस 80 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है, जो इसे केवल 36 मिनट में 50 प्रतिशत तक चार्ज कर देती है। इसमें दुनिया की सबसे अधिक तेज 27 वॉट की रिवर्स चार्जिंग दी गई है, ताकि अन्य डिवाईस व एक्सेसरी आसानी से चार्ज हो सकें। इस बेहतरीन विशेषताओं के साथ, रियलमी पी4 पॉवर 5जी स्मार्टफोन बैटरी के मामले में एक नया मानक स्थापित कर रहा है और युवाओं को एक भरोसेमंद और सालों तक चलने वाला स्मार्टफोन पेश कर रहा है।

बेहतरीन परफॉर्मेंस के साथ फ्लैगशिप लेवल का स्मूथ स्मार्टफोन

रियलमी पी4 पॉवर 5जी में डायमेंसिटी 7400 अल्ट्रा 5जी चिपसेट शक्तिशाली और प्रभावशाली परफॉर्मेंस प्रदान करती है। यह अधिक तेज इमेज रिकग्निशन, इन्हेंस्ड एच.डी.आर प्रोसेसिंग और भरोसेमंद 4के रिकॉर्डिंग के साथ स्मूथ गेमिंग और सुगम मल्टीटास्किंग का अनुभव सुनिश्चित करती है। इन खूबियों को और अधिक प्रभावशाली बनाने के लिए रियलमी की हाईपर विज़न+ ए.आई चिप भी इसमें दी गई है, जो इससे पहले रियलमी के फ्लैगशिप जीटी 8 प्रो में दी गई थी। यह रियल टाईम टैक्सचर इन्हेंसमेंट, ऑलवेज़-ऑन एच.डी.आर, 144 एफ.पी.एस तक मोशन इंटरपोलेशन और 1.5के रिज़ॉल्यूशन तक की वीडियो अपस्केलिंग के साथ ज्यादा स्मूथ, रिस्पॉन्सिव और विज़्युअली इमर्सिव गेमप्ले तथा सिनेमेटिक व्यूईंग एक्सपीरियंस प्रदान करती है।

इस अनुभव को और अधिक बेहतर बनाने के लिए रियलमी पी4 पॉवर 5जी में हाईपरग्लो 4डी कर्व+ एमोलेड डिस्प्ले लगा है, जो 144 हर्ट्ज़ तक के रिफ्रेश रेट पर काम करता है। यह 1.07 बिलियन कलर्स के साथ 6500 निट्स तक की पीक ब्राईटनेस तक पहुँच सकता है, इसलिए यह डिस्प्ले तेज धूप में भी स्पष्ट, फ्लुड और जीवंत बना रहता है। चाहे गेमिंग हो, स्ट्रीमिंग या फिर दैनिक ब्राउज़िंग, रियलमी पी4 पॉवर 5जी हर मामले में स्मूथ और शानदार विज़्युअल अनुभव प्रदान करता है।

जैन-ज़ी प्रेरित डिज़ाईनः पारदर्शी एस्थेटिक्स, युवा जोश

पी-सीरीज़ को रियलमी ने शुरुआत से ही हमेशा युवाओं पर केंद्रित रखा है और इसे उनकी रुचि और आकांक्षाओं के अनुरूप बनाया है। रियलमी पी4 पॉवर 5जी में इसी आधार पर बोल्ड डिज़ाईन लैंग्वेज़ दी गई है, जो भारत के टॉप डिज़ाईन इंस्टीट्यूट, पर्ल एकेडमी के स्टूडेंट्स के सहयोग से विकसित की गई है। इसका सिग्नेचर ट्रांसव्यू डिज़ाईन ‘‘पॉवर ऑफ पैराडॉक्स’’ की फिलॉसफी से प्रेरित है। इसमें एक पारदर्शी ऊपरी पैनल है, जिसके नीचे आंतरिक संरचना और सर्किट से प्रेरित डिटेल्स दिखाई देती हैं। निचला मैट फिनिश पैनल आरामदायक ग्रिप प्रदान करता है तथा एक बोल्ड एवं फैशन-फॉरवर्ड कॉस्ट्रैस्ट का निर्माण करता है। ट्रांसऑरेंज, ट्रांससिल्वर और ट्रांसब्लू रंगों में उपलब्ध पी4 पॉवर 5जी में युवा आत्मविश्वास के साथ प्लेफुल सॉफिस्टिकेशन भी है।

इसकी डिज़ाईन फिलॉसफी एस्थेटिक्स से बढ़कर है, जो एक संपूर्ण फ्लैगशिप लेवल का अनुभव प्रदान करती है। यह डिवाईस आईपी69, आईपी68 और आईपी66 प्रोटेक्शन तथा आर्मरशैल प्रोटेक्शन, कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास, 400 प्रतिशत अल्ट्राबूम हाई-वॉल्यूम ऑडियो और लेटेस्ट रियलमी यू.आई 7.0 के साथ आती है। ये सभी मिलकर नई पीढ़ी के लिए निर्मित डिवाईस के साथ ड्यूरेबिलिटी, रिफाईनमेंट और अल्ट्रा स्मूथ विज़्युअल परफॉर्मेंस प्रदान करते हैं।

रियलमी बड्स क्लिप

रियलमी ने अपने ऑडियो पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए ब्रांड का पहला सबसे स्टाइलिश क्लिप-स्टाइल ट्रू वायरलेस ईयरफ़ोन, रियलमी बड्स क्लिप पेश किया है, जिसे युवा और हमेशा एक्टिव रहने वाले यूज़र्स के लिए बनाया गया है। इंसानी कान के स्वाभाविक आकार के अनुरूप निर्मित रियलमी बड्स क्लिप हल्का, हवादार और बिना दबाव वाला फिट देता है जो लंबे समय तक इस्तेमाल करने पर भी आरामदायक बना रहता है। टाइटेनियम-फिट मेमोरी मेटल स्ट्रक्चर, हर इयरक्लिप के लिए 5.3 ग्राम के हल्के हल्का वजन, और फ्रॉस्टेड टेक्सचर क्राफ्ट्समैनशिप के साथ यह एक मिनिमलिस्टिक लुक वाला रियलमी बड्स क्लिप है, जो आरामदायक डिज़ाइन के साथ आधुनिक लाइफस्टाइल फैशन भी पेश करता है।

रियलमी बड्स क्लिप को रोज शानदार ऑडियो के लिए डिज़ाइन किया गया है, इसमें 11मिमी का ड्युअल-ड्राइवर सिस्टम है, जिसे नेक्स्टबेस एल्गोरिदम और अधिक बेहतर बना देती है, ताकि म्यूज़िक, वीडियो और कॉल में ज्यादा बेहतर साउंड, गहरा बेस और स्पष्ट आवाज प्राप्त हो सके। डायरेक्शनल साउंड-लीप टेक्नोलॉजी की मदद से ऑडियो कान की ओर फोकस्ड हो जाता है, जिससे पूरी आवाज केवल कान में आती है, और बाहर की ओर नहीं जाती, वहीं 3डी स्पैशियल ऑडियो साउंड को और अधिक गहरा बना देता है, जिससे सुनने का और ज्यादा आकर्षक अनुभव मिलता है। ए.आई ई.एन.सी कॉल नॉइज़ कैंसलेशन, जेमिनी द्वारा संचालित ए.आई वॉयस असिस्टेंट, ड्युअल-डिवाइस कनेक्शन 2.0, 45एम.एस लो लेटेंसी मोड, आसान टैप कंट्रोल, ऑफ़लाइन लोकेशन ढूंढना, आई.पी.55 डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंस, तथा 36 घंटे तक की बैटरी लाइफ़ जैसी स्मार्ट सुविधाओं के साथ रियलमी बड्स क्लिप दैनिक जीवन का बेहतरीन और इंटैलिजेंट साथी है।

रियलमी टेकलाईफ 45वॉट केबल्ड पॉवर बैंक

रियलमी ने अपने पॉवर-फोकस्ड ईकोसिस्टम का विस्तार करते हुए रियलमी पी4 पॉवर 5जी और रियलमी बड्स क्लिप के साथ रियलमी टेकलाईफ 45वॉट केबल्ड पॉवर बैंक (20,000 एम.ए.एच) पेश किया है। यह सदैव क्रियाशील रहने वाले मल्टी-डिवाईस यूज़र्स के लिए बनाया गया है। यह एक साथ चार्जिंग के लिए तीन आउटपुट पोर्ट्स के साथ 45वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। छोटी डिजिटल एक्सेसरीज़ के लिए इसमें लो-करेंट मोड भी है। यह पॉवरबैंक मल्टी-मोड स्टेल्थ डिस्प्ले और 3डी ट्रांसपैरेंट शैल डिज़ाईन के साथ आता है, ताकि बोल्ड एस्थेटिक्स के साथ फंक्शनल पॉवर स्टेटस विज़िबिलिटी भी मिल सके। यह सभी मुख्य डिजिटल डिवाईसेज़ के साथ कंपैटिबल है, तथा ब्लैक, व्हाईट एवं यलो रंगों में मार्च से मिलेगी। इसका मूल्य 2,799 रुपये होगा तथा यह डिवाईस फ्लिपकार्ट, अमेज़ॉन, ऑफलाईन स्टोर्स एवं रियलमी की आधिकारिक वेबसाईट पर उपलब्ध होगी।

मूल्य व उपलब्धता

रियलमी पी4 पॉवर 5जी रियलमी की अब तक की सबसे शक्तिशाली पी सीरीज़ डिवाईस है। इसमें जबरदस्त बैटरी इनोवेशन के साथ परफॉर्मेंस और डिज़ाईन का बेहतरीन तालमेल है, जिससे युवाओं को शानदार मूल्य में जबरदस्त परफॉर्मेंस प्रदान करने की पी सीरीज़ की प्रतिबद्धता प्रदर्शित होती है।

रियलमी पी4 पॉवर 5जी 5 फरवरी, दोपहर 12 बजे से 23,999 रुपये के शुरुआती मूल्य में तीन रंगों में उपलब्ध होगा। यह स्मार्टफोन रियलमी के आधिकारिक स्टोर और मेनलाईन चैनल्स पर मिलेगा। इसके साथ रियलमी बड्स क्लिप गोल्ड और ग्रे रंगों में 5 फरवरी, दोपहर 12 बजे से 5,499 रुपये में मिलेंगे।

* रियलमी पी4 पॉवर 5जी और रियलमी बड्स क्लिप की रिव्यू गाईडलाईंस और प्रोडक्ट इमेज के लिए इस लिंक पर क्लिक करेंः Link

मूल्य का विवरण नीचे दिया गया हैः

रियलमी पी4 पॉवर 5जी
वैरिएंटकलरएम.ओ.पी              पहली सेल में ऑफरप्रभावी मूल्यसेल्स प्लेटफॉर्म
8जी.बी  +128जी.बीट्रांसऑरेंज, ट्रांससिल्वर और ट्रांसब्लू25999 रू.2000 रू. बैंक ऑफर या 2000 रू. एक्सचेंज ऑफर + 6 महीने की नो कॉस्ट ई.एम.आई + फ्री 4 साल की बैटरी वारंटी जिसकी कीमत 2999 रू. है* + रियलमी डिवाइस पर 1,000 रू. का अतिरिक्त एक्सचेंज ऑफर23999 रू.रियलमी.कॉम, फ्लिपकार्ट और ऑफलाइन स्टोर पहली सेल- 5 फरवरी, दोपहर 12 बजे से 7 फरवरी, रात 11:59 बजे तक
8जी.बी  + 256जी.बी27999 रू.25999 रू.
12जी.बी  + 256जी.बी30999 रू.28999 रू.
*4 साल की बैटरी वारंटी सिर्फ़ पहली सेल के दौरान ही मिलेगी।
realme Buds Clip
ColorMOPSale OfferEffective Price1st Sale TimeSales Platform
Gold/GreyINR 5999INR 500INR 5499The first sale is scheduled from 5th Feb 12 Noon onwards till 7th February, 11:59 PMrealme.com, Flipkart, Amazon & Offline Store
realme TechLife 45W Cabled Power Bank
ColorMOPFirst Sale TimeSales Platform
Black/White/Yellow2799Marchrealme.com Flipkart Amazon Offline Store
Share This Post

7 thoughts on “रियलमी ने रियलमी पी4 पॉवर 5जी पेश किया, जिसमें है भारत की पहली और अब तक की सबसे शक्तिशाली 10,001 एम.ए.एच की बैटरी, साथ में पेश किए रियलमी बड्स क्लिप और रियलमी टेकलाईफ 45वॉट केबल्ड पॉवर बैंक, जो एन्ड्योरेंस और दैनिक ऑडियो के लिए बनाए गए हैं

  • February 4, 2026 at 4:23 pm
    Permalink

    https://safegrom.ru Магазин отличный. Покупал не однократно. Спасибо. Ждем регу!Удачи в бизе 21го числа оплатил заказ. ждем 🙂 на складе чел заболел пока что . ждем пока выздоровит

    Reply
  • February 4, 2026 at 7:49 pm
    Permalink

    Crypto-Reviews.ru ресурс обзоров криптовалютных бирж, где каждый инвестор и трейдер может найти ценную информацию для принятия обоснованных решений. Сайт https://crypto-reviews.ru/ предоставляет надежную платформу для обмена мнениями и опытом работы с различными криптобиржами, от крупнейших до нишевых.

    Reply
  • February 5, 2026 at 4:27 am
    Permalink

    https://shina-rostov.ru Метод употребления – интерназальноВот мой отзыв по работе данного магазина. Тоже был осадок, но в баньке всё растворилось)

    Reply
  • February 5, 2026 at 4:30 pm
    Permalink

    https://avatar-creator.ru Если неактуальные сообщения выше, откорректируйте сами. По компенсациям, если останутся вопросы после получения посылки, пишите в новом году, размер зависел от веса, длительности, индивидуальных переплат на счета и прочих обстоятельств. :ok:Магазин работает отлично!никаких косяков и запоров пока что не было))) Все нормально,6-го заказал,8-го отправили. Оперативно

    Reply
  • February 10, 2026 at 3:32 am
    Permalink

    You made some good points there. I did a search on the topic and found most guys will go along with with your website.

    Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *