श्री रामलीला समिति ऐशबाग का रामोत्सव कल से…

श्री राम लीला समिति ऐशबाग के प्रांगण में रामोत्सव का आयोजन रामलीला संग होगी सांस्कृति प्रस्तुति
लखनऊ : श्री राम लीला समिति ऐशबाग लखनऊ के तत्वावधान में आगामी 15 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक श्री राम लीला समिति ऐशबाग के प्रांगण में रामोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस बात की जानकारी आज तुलसी सभागार मे श्री राम लीला समिति ऐशबाग के सचिव पं आदित्य द्विवेदी और अध्यक्ष हरीश चन्द्र अग्रवाल ने संयुक्त रूप से एक प्रेसवार्ता में दी।

पं आदित्य द्विवेदी ने बताया कि रामोत्सव 2023 का शुभारम्भ 15 अक्टूबर से होगा, जिसके अंतर्गत गणेश जन्म, आकाशवाणी, राम जन्म, विश्वामित्र का राम को ले जाना, ताड़का वध, मारीच सुबाहु वध, अहिल्या उद्धार लीला होगी। इसके अलावा नृत्या डांस एकेडमी और रुद्र कला एकेडमी का सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा।


इसी प्रकार 16 अक्टूबरको फुलवारी लीला, जनक प्रतिज्ञा, धनुष यज्ञ, सीता स्वयंवर, परशुराम लक्ष्मण संवाद, राम जानकी विवाह, विदाई लीला होगी। इसके अलावा स्वर म्यूजिÞक एकेडमी, सुरभि कल्चरल डांस एकेडमी और उड़ान डांस एकेडमी का सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। उन्होनें बताया कि 17 अक्टूबर को बारात का अयोध्या प्रस्थान, राम राज्याभिषेक की घोषणा, दशरथ कैकई संवाद, राम वन गमन, प्रजा विद्रोह लीला होगी। इसके अलावा सुन्दरन आर्ट एकेडमी, नृत्य मंथन स्कूल आॅफ डांस का सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा।
पंडित आदित्य द्विवेदी ने बताया कि 18 अक्टूबर को निषादराज राम मिलन, केवट संवाद, सुमंत्र का वापस जाना, दशरथ विलाप, श्रवण कुमार कथा, दशरथ स्वर्ग गमन, कैकई भरत संवाद, मंथरा का महल से निष्कासन और कैकई परित्याग लीला होगी। इसके अलावा जलोटा एकेडमी, हार्ट एण्ड सोल डांस एकेडमी और नव कला डांस एकेडमी का सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा।


इसी क्रम में 19 अक्टूबर को कुटिया निर्माण, सीता स्वप्न दर्शन, भरत का वन प्रस्थान, निषादराज भरत संवाद, भरत राम मिलन, भरत का चरण पादुका लेकर वापस जाना, भरत का महल त्याग देना, नंदीग्राम गमन, कैकई भरत संवाद एवं कैकई विलाप लीला होगी। इसके अलावा आशा नृत्यांगना फाऊंडेशन और अक्षरा आर्ट एण्ड डांस एकेडमी का सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। प्रेसवार्ता में श्री रामलीला समिति के अध्यक्ष हरीश चन्द्र अग्रवाल ने बताया कि 20 अक्टूबर को सूपनखा का राम के प्रति कामातुर होना, लक्ष्मण द्वारा नासिका विच्छेदन, सूपनखा का रावण के दरबार जाना, रावण मारीच संवाद, सीता हरण, जटायु वध, सीता खोज और जटायु राम संवाद लीला होगी। इसके अलावा धानवी फाऊंडेशन और आंचल समाज उत्थान सेवा समिति का सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा।


इसी प्रकार 21 अक्टूबर को राम शबरी मिलन, राम हनुमान मिलन, सुग्रीव बाली युद्ध लीला होगी। इसी प्रकार 22 अक्टूबर को अशोक वाटिका में रावण सीता संवाद, सीता खोज, हनुमान का लंका प्रस्थान, हनुमान सीता संवाद, अशोक वाटिका विध्वंस, लंका दहन लीला होगी। हरीश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि 23 अक्टूबर को रामा दल में हनुमान का चूड़ामणि देना, दरबार से विभीषण का निष्कासन, राम विभीषण मिलन, युद्ध घोषणा, कुंभकरण वध, मेघनाथ वध लीला होगी। इसके अलावा नृत्य सुन्दरम डांस स्टूडियो का सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। इसी प्रकार 24 अक्टूबर को विजयादशमी, मंदोदरी रावण संवाद, मेघनाथ वध, रावण वध एवं पुतला दहन और आतिशबाजी होगी। इसके अलावा यशी चतुवेर्दी का नृत्य होगा।


उन्होंने आगे बताया कि 25 अक्टूबर को भरत मिलाप शोभायात्रा ऐशबाग रामलीला परिसर से निकाली जायेगी जो राजधानी के विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए वापस रामलीला परिसर पहुंचेगी, जहां पर भरत मिलाप और राम का राज्याभिषेक एवं बधाई गीतों संग लोकनृत्य की मनोरम प्रस्तुति होगी।

Share This Post

2 thoughts on “श्री रामलीला समिति ऐशबाग का रामोत्सव कल से…

  • June 25, 2026 at 7:40 am
    Permalink

    You should take part in a contest for one of the best blogs on the web. I will recommend this site!

    Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *