डब्लूडी ने अपने प्रोफेशनल कंटेंट क्रिएटर स्टोरेज पोर्टफोलियो को जी-ड्राईव ब्रांड के अंतर्गत एकीकृत किया

कंपनी ने सैनडिस्क प्रोफेशनल प्रोडक्ट्स को जी-ड्राईव में बदला, जो डिज़ाईन, फोटोग्राफी, वीडियो, म्यूज़िक आदि में कंटेंट क्रिएटर्स और क्रिएटिव प्रोफेशनल्स को हाई-कैपेसिटी, हाई-परफॉर्मेंस एक्सटर्नल स्टोरेज समाधान प्रदान करेगी

नई दिल्ली, भारत, 20 फरवरी, 2026: डब्लूडी (नासदाकः डब्लूडीसी) ने आज अपने कंटेंट क्रिएटर और क्रिएटिव प्रोफेशनल एक्सटर्नल स्टोरेज प्रोडक्ट पोर्टफोलियो की यूनिफाईड पहचान के रूप में जी-ड्राईव ब्रांड का रिलॉन्च किया। इसके बाद हाई-कैपेसिटी, हाई-परफॉर्मेंस स्टोरेज सॉल्यूशन एक ही ब्रांड नाम, जी-ड्राईव के अंतर्गत उपलब्ध होंगे, जो अपनी क्वालिटी, परफॉर्मेंस और विश्वसनीयता के लिए मशहूर है।

जी-ड्राईव को प्रतिष्ठित ‘‘जी’’ लोगो के माध्यम से दर्शाया जाता है, जो अब डब्लूडी की क्रिएटर स्टोरेज लाईन-अप में सैनडिस्क की प्रोफेशनल ब्रांडिंग की जगह ले लेगा, जिसमें डेस्कटॉप ड्राईव, पोर्टेबल ड्राईव और मल्टी-बे रेड सिस्टम शामिल हैं। ये क्रिएटिव समुदाय के वर्कफ्लो के दौरान मुश्किल मांगों को पूरा करने के लिए बनाए गए हैं, जिनमें हाई-रिज़ॉल्यूशन फोटोग्राफी, वीडियो प्रोडक्शन, ग्राफिक डिज़ाईन और ऑडियो इंजीनियरिंग शामिल हैं। लोगों, व्यवसायों और प्रोडक्शन स्टूडियो की मांगों को पूरा करते हुए जी-ड्राईव सॉल्यूशन ऑन-सेट कैप्चर से लेकर रियल-टाईम एडिटिंग और बैकअप एवं पोस्ट प्रोडक्शन तक संपूर्ण क्रिएटिव लाईफसायकल को सपोर्ट करते हैं। सैनडिस्क प्रोफेशनल के अंतर्गत ब्रांडेड प्रोडक्ट इस माह के अंत तक जी-ड्राईव ब्रांड में बदल दिए जाएंगे।

डब्लूडी में डायरेक्टर, प्रोडक्ट मैनेजमेंट, डैरिन बुलिक ने कहा, ‘‘जी-ड्राईव शौकीनों से लेकर प्रोफेशनल्स तक सभी के लिए क्रिएटिव और हर स्टेज के स्टोरेज के लिए विश्वसनीय, हाई-कैपेसिटी और हाई परफॉर्मेंस स्टोरेज समाधान है। अपने कंटेंट क्रिएटर स्टोरेज पोर्टफोलियो को इस प्रतिष्ठित और विश्वसनीय ब्रांड के अंतर्गत संगठित करके, हम उस विरासत को सम्मानित कर रहे हैं, साथ ही, डब्लूडी द्वारा उद्योग के अग्रणी स्टोरेज इनोवेशन का उपयोग कर रहे हैं, ताकि क्रिएटर्स को अपने विज़न को जीवंत करने के लिए जरूरी टूल्स उपलब्ध हो सकें। हमारी यह प्रतिबद्धता और अधिक प्रोडक्ट्स के विकल्प उपलब्ध कराएगी, और क्रिएटर्स को वह क्वालिटी और विश्वसनीयता प्रदान करेगी, जिनकी उन्हें जरूरत है।’’

जी-ड्राईव के प्रोडक्ट्स में शामिल हैं:

  • जी-ड्राईव आर्मरएटीडी: यह 6 टीबी तक की एक मजबूत पोर्टेबल ड्राईव है, जिसमें ट्रिपल-लेयर शॉक रज़िस्टैंस, डस्ट/वॉटर प्रोटेक्शन (आईपी54) और ड्यूरेबल एल्युमीनियम कवर है, जो क्रिएटिव प्रोफेशनल्स और उनके मोबाईल वर्कफ्लो के लिए बनाई गई है।
  • जी-ड्राईवः यह 26टीबी क्षमता तक के एंटरप्राईज़ ग्रेड अल्ट्रास्टार एचडीडी के साथ हाई-कैपेसिटी डेस्कटॉप ड्राईव है, जो वर्कस्टेशन पर वीडियो एडिटिंग, फोटो लाईब्रेरी, बैकअप और कंटेंट आर्काईविंग के लिए तेज ट्रांसफर स्पीड और स्थिर परफॉर्मेंस प्रदान करती है।
  • जी-ड्राईव प्रोजेक्टः यह भारी कामों के लिए 26टीबी क्षमता तक के हाई-कैपेसिटी, हाई-परफॉर्मेंस, एंटरप्राईज़-क्लास अल्ट्रास्टार एचडीडी स्टोरेज के साथ एक सिंगल-बे थंडरबोल्ट 3 डेस्कटॉप सॉल्यूशन है।
  • जी-रेड प्रोजेक्ट 2: यह एक कंपैक्ट टू-बे थंडरबोल्ट 3 रेड सिस्टम है, जो रेड 0 में शिप किया जाता है। इसमें ज्यादा तेज पोस्ट प्रोडक्शन परफॉर्मेंस के लिए 52टीबी तक की फील्ड स्वैपेबल एंटरप्राईज़ क्लास अल्ट्रास्टार ड्राईव शामिल हैं।

जी-रेड शटल 4 और शटल 8: यह 208टीबी तक की हॉट-स्वैपेबल एंटरप्राईज़ ग्रेड अल्ट्रास्टार ड्राईव्स के साथ एक ट्रांसपोर्टेबल स्टोरेज ऐरे (4-बे और 8-बे) है। यह डिफॉल्ट रेड5 में शिप होता है और ऑन-सेट डेटा मैनेजमेंट एवं मल्टी-कैमरा प्रोडक्शन के लिए हाई-स्पीड कनेक्टिविटी प्रदान करता है।

मौजूदा सैनडिस्क प्रोफेशनल एचडीडी-बेस्ड उत्पादों को पूरी सपोर्ट और वॉरंटी कवरेज डब्लूडी की ओर से मिलती रहेगी। नई जी-ड्राईव ब्रांडिंग वाले प्रोडक्ट्स की शिपिंग शुरू हो चुकी है।

फरवरी, 2025 के अंत से वेस्टर्न डिजिटल के एक अकेली एचडीडी कंपनी में अलग होने के बाद ब्रांड में यह बदलाव किया गया है। डब्लूडी द्वारा अपने कलर पोर्टफोलियो में एचडीडी प्रोडक्ट्स पेश किए जाते रहेंगे, जिनमें एंटरप्राईज़ के लिए डब्लूडी गोल्ड, स्मार्ट वीडियो के लिए डब्लूडी पर्पल, एन.ए.एस के लिए डब्लूडी रेड, पीसी प्रोडक्टिविटी के लिए डब्लूडी ब्लू और गेमिंग के लिए डब्लूडी ब्लैक शामिल हैं।

Share This Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *