सेल्सफोर्स ने दिखाया कि इंसान और ए.आई एजेंट मिलकर किस प्रकार एजेंटिक एंटरप्राईज का संचालन कर सकते हैं

सैन फ्रांसिस्को में 15 से 17 सितंबर तक आयोजित हुए ड्रीमफोर्स 2026 में इंसानों और ए.आई एजेंट्स ने मिलकर काम करते हुए हर कंपनी को ए.आई से आगे बढ़कर एजेंटिक एंटरप्राईज बनने के लिए प्रेरित किया, जो लोगों को ए.आई में मदद करे, कार्रवाई कर सके और वास्तविक काम पूरे कर सके। इस ईवेंट में सेल्सफोर्स ने अपना एजेंटिक एंटरप्राईज का विजन पेश किया, जिसमें ए.आई एजेंट लोगों के साथ मिलकर काम करते हुए ग्राहक अनुभव में परिवर्तन लाते हैं, कर्मचारियों को समर्थ बनाते हैं और व्यवसाय की वृद्धि करते हैं।
अरुंधति भट्टाचार्य, प्रेसिडेंट एवं सीईओ, सेल्सफोर्स साउथ एशिया ने कहा, ‘‘ड्रीमफोर्स में इस बात की झलक मिलती है कि एंटरप्राईज टेक्नोलॉजी किस दिशा में जा रही है। भारत के लिए यह एक महत्वपूर्ण क्षण है। भारतीय व्यवसाय ए.आई के प्रायोगिक चरण से आगे बढ़ रहे हैं। वो ग्राहक सेवा, कर्मचारियों को सशक्त बनाने और विकास के सफर में ए.आई एजेंट्स को शामिल कर रहे हैं। इन घोषणाओं से एक बुनियादी परिवर्तन प्रदर्शित होता है। ए.आई एंटरप्राईज सिस्टम और वर्कफ्लो में काम करने के तरीके का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बनता जा रहा है। ए.आई का अगला चरण इस बात से तय होगा कि इंटैलिजेंस को व्यावसायिक नतीजों में कितने प्रभावशाली तरीके से शामिल किया जाएगा। इस विकास में भारत की भूमिका एक प्रतिभागी की बजाय एक निर्माता की हो सकती है।’’
ड्रीमफोर्स 2026 में की गई मुख्य घोषणाएंः
- सेल्सफोर्स ने ए.आईफोर्स पेश कियाः सेल्सफोर्स ने एक नई इंटरफेस लेयर, ए.आईफोर्स पेश की, जो सेल्सफोर्स के डेटा, वर्कफ्लो, बिजनेस लॉजिक, परमिशन, सिक्योरिटी और गवर्नेंस को उस ए.आई इंटरफेस में लेकर आती है, जिसमें कर्मचारी पहले से काम करते हैं। ए.आईफोर्स का लॉन्च क्लॉडफोर्स, स्लैकफोर्स और एजेंटफोर्स कोवर्कर के साथ किया गया, ताकि यूजर्स और एजेंट्स क्लॉड और स्लैक जैसे इंटरफेस द्वारा सेल्सफोर्स की क्षमताओं का उपयोग कर सकें।
- सेल्सफोर्स और एंथ्रोपिक ने क्लॉडफोर्स लॉन्च कियाः सेल्सफोर्स और एंथ्रोपिक ने क्लॉडफोर्स पेश किया, जो क्लॉड की रीजनिंग को सेल्सफोर्स के भरोसेमंद डेटा, वर्कफ्लो, एक्शंस और गवर्नेंस के साथ लाता है। क्लॉडफोर्स यूजर्स को क्लॉड के अंदर सेल्सफोर्स की क्षमताओं को एक्सेस करने में समर्थ बनाता है। लॉन्च के बाद इसमें 37 प्रीबिल्ट सेल्स स्किल्स उपलब्ध कराई जा चुकी हैं।
- सेल्सफोर्स और एनवीडिया ने कोआ पेश कियाः सेल्सफोर्स और एनवीडिया ने कोआ पेश किया। यह एजेंटफोर्स के लिए सेल्सफोर्स का पहला सीआरएम रीजनिंग मॉडल है, जो एनवीडिया नेमोट्रॉन पर बनाया गया है। कोआ को कॉम्प्लेक्स, मल्टी-स्टेप एंटरप्राईज वर्कफ्लो द्वारा रीजनिंग के लिए बनाया गया है। इसे सिंथेटिक सिनैरियो पर प्रशिक्षित किया गया है, जो लगभग तीन दशकों की सीआरएम विशेषज्ञता पर आधारित है। सेल्सफोर्स का कहना है कि कोआ सीआरएम एक्शंस में अग्रणी मॉडल परफॉर्मेंस से मेल खाता है या उससे भी बेहतर है, तथा अपने सीआरएम बेंचमार्क में तीन गुना कम त्रुटियाँ पेश करता है।
- सेल्सफोर्स और गूगल क्लाउड ने रणनीतिक पार्टनरशिप का विस्तार कियाः नए इंटीग्रेशन के साथ सेल्सफोर्स का बिजनेस कॉन्टैक्स्ट अमेजॉन क्विक में, एडब्लूएस एजेंट स्लैक में और अमेजॉन बेडरॉक द्वारा एजेंटफोर्स के व्यापक मॉडल विकल्प प्राप्त होते हैं। साथ ही, अमेजॉन कनेक्ट कस्टमर के साथ विस्तृत जीरो कॉपी डेटा एक्सेस और एजेंटफोर्स वॉईस इंटरऑपरेबिलिटी संभव होती है।
भारत के लिए ये घोषणाएं महत्वपूर्ण क्यों हैं?
इन घोषणाओं से सेल्सफोर्स का यह व्यापक दृष्टिकोण प्रदर्शित होता है कि एंटरप्राईज ए.आई का अगला दौर कर्मचारियों की मदद करने वाले ए.आई से आगे बढ़कर ऐसे ए.आई की जाएगा, जो रीजनिंग कर सकता है, कार्रवाई कर सकता है और भरोसेमंद बिजनेस वातावरणों में काम पूरे कर सकता है। भारत में सेल्सफोर्स अपनी विशाल टेक्नोलॉजी वर्कफोर्स, ट्रेलब्लेजर ईकोसिस्टम, डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर और एजेंटफोर्स के बढ़ते एडॉप्शन को इस परिवर्तन की महत्वपूर्ण बुनियाद के रूप में स्थापित कर रहा है।
