रियलमी ने फेस्टिव शॉपिंग की खुशी बढ़ाने के लिए रियलमी 16 सीरीज के साथ लकी ड्रॉ और आकर्षक रिवार्ड पेश किए

नई दिल्ली, 06 अक्टूबर, 2026: भारतीय युवाओं के सबसे लोकप्रिय स्मार्टफोन ब्रांड, रियलमी ने फेस्टिव शॉपिंग को और अधिक रोमांचक बनाने के लिए अपने लेटेस्ट स्मार्टफोंस पर अनेक आकर्षक ऑफर और रिवार्ड पेश किए हैं। ये फेस्टिव बेनेफिट्स पूरे देश में मेनलाईन स्टोर्स पर उपलब्ध होंगे।

रियलमी फेस्टिव डेज के अंतर्गत, ग्राहकों को रियलमी के लेटेस्ट स्मार्टफोंस पर कई आकर्षक डील और बेनेफिट्स दिए जा रहे हैं। शॉपिंग का उत्साह बढ़ाने के लिए मेनलाईन स्टोर्स से रियलमी 16 सीरीज खरीदने वाले ग्राहकों के लिए रियलमी एक एक्सक्लुसिव लकी ड्रॉ लेकर आया है, जो 5 अक्टूबर से लेकर 15 नवंबर, 2026 तक चलेगा।

रियलमी 16 सीरीज की हर खरीद के साथ ग्राहक आकर्षक रिवार्ड जीत सकेंगे, जिनमें एक प्रीमियम कार, प्रीमियम स्कूटर और रियलमी स्मार्टफोन शामिल हैं। लकी ड्रॉ में हिस्सा लेने के लिए ग्राहकों के पास अपना गूगल एकाउंट होना जरूरी है। अपने स्मार्टफोन पर लकी ड्रॉ एच5 एक्सेस करने के लिए उन्हें गूगल ऐप को जरूरी परमिशन देनी होगी। लकी ड्रॉ में हर ग्राहक केवल एक बार हिस्सा ले सकता है, जिससे रियलमी 16 सीरीज की हर एलिजिबल खरीद पर आकर्षक फेस्टिव रिवार्ड जीतने का मौका मिलेगा।

रियलमी 16 सीरीज शक्तिशाली परफॉर्मेंस, एडवांस्ड इमेजिंग और लंबी बैटरी लाईफ के साथ आती है। यह सीरीज अब आकर्षक फेस्टिव ऑफर्स के साथ मिल रही है। रियलमी 16 प्रो+ में ‘‘200 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट मास्टर’’ कैमरा सिस्टम दिया गया है, जिसमें 3.5एक्स टेलीफोटो पोर्ट्रेट कैमरा के साथ 200 मेगापिक्सल का ल्युमाकलर पोर्ट्रेट कैमरा शामिल है। इसके अलावा, इसमें स्नैपड्रैगन 7 जेन 4 चिपसेट और 7000 एम.ए.एच की टाईटन बैटरी है, जो 80 वॉट की चार्जिंग के साथ आती है। इसके अर्बन वाईल्ड डिजाईन का निर्माण नाओतो फुकासावा के सहयोग से किया गया है। रियलमी 16 5जी एक ‘‘ए.आई पोर्ट्रेट स्टार’’ है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का ड्युअल ए.आई कैमरा सिस्टम दिया गया है। इसके फ्रंट में सोनी आईएमएक्स852 50 मेगापिक्सल कैमरा और रियर में ए.आई पोर्ट्रेट कैमरा है। यह 7,000 एम.ए.एच की टाईटन बैटरी और 45वॉट के सुपरवूक फास्ट चार्ज के साथ आता है। इसके साथ 6 साल की बैटरी हैल्थ गारंटी मिलती है। इसमें जीटी बूस्ट एवं एडवांस्ड कूलिंग के साथ मीडियाटेक डायमेंसिटी 6300 5जी चिपसेट दिया गया है। रियलमी 16टी ‘‘पॉवर स्टार, पोर्ट्रेट स्टार’’ स्मार्टफोन है। इसमें 8000 एम.ए.एच की टाईटन बैटरी और 45 वॉट के फास्ट चार्ज के साथ 7 साल की बैटरी हैल्थ गारंटी मिलती है। साथ ही, इसमें ए.आई पोर्ट्रेट ग्लो के साथ 50 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स852 कैमरा और सेगमेंट का पहला रियर सेल्फी मिरर है। यह आईपी69 प्रो वॉटर रजिस्टैंस के साथ आता है। रियलमी 16एक्स में 7000 एम.ए.एच की टाईटन बैटरी के साथ 45 वॉट का फास्ट चार्ज दिया गया है। इसमें 120 हर्ट्ज का स्मूथ डिस्प्ले है। यह सेगमेंट के अग्रणी 5300 मिमी2 एयरफ्लो वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम, जीटी बूस्ट और हाईपर कूलिंग टेक्नोलॉजी के साथ आता है। रियलमी 16 सीरीज पर आकर्षक फेस्टिव ऑफर भी दिए जा रहे हैं, जिसके कारण यह सीरीज फेस्टिव स्मार्टफोन अपग्रेड के लिए बहुत शानदार विकल्प है।

रियलमी 16 सीरीज रियलमी के सभी मेनलाईन स्टोर्स पर उपलब्ध है। यह ग्राहकों को एक शक्तिशाली और बेहतरीन फीचर्स वाले स्मार्टफोन में अपग्रेड करने का मौका दे रही है। साथ ही, आकर्षक लकी ड्रॉ रिवार्ड्स जीतने का मौका देकर उनके उत्साह को और अधिक बढ़ा रही है।

ऑफर का विवरणः

Diwali Offers for realme 16 series
ModelVariantMOPOffer PriceEMI Offers
realme 16 Pro+8+128 GB₹53,999₹48,60018 Months No Cost EMI
8+256 GB₹55,999₹50,400
12+256 GB₹58,999₹53,100
realme 16 Pro8+128 GB₹44,999₹40,50018 Months No Cost EMI
8+256 GB₹46,999₹42,300
12+256 GB₹49,999₹45,000
realme 16 5G8+128 GB₹36,999₹33,99915 Months No Cost EMI
8+256 GB₹39,999₹36,999
12+256 GB₹42,999₹39,999
realme 16T6+128 GB₹30,999₹29,99910 Months No Cost EMI
8+128 GB₹32,999₹31,999
8+256 GB₹35,999₹34,999
realme 16X4+128 GB₹28,999₹27,99912 Months No Cost EMI
6+128 GB₹30,999₹29,999
6+256 GB₹33,999₹32,999
Visit mainline stores for more details on offers

Share This Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *