जल्द ही इन रूटों पर भी दौड़ेगी मेट्रो : मुख्यमंत्री…
लखनऊ : मुख्यमंत्री ने की लखनऊ, कानपुर और आगरा मेट्रो के कार्यों की समीक्षा, कहा मेट्रो विस्तार के लिए निजी क्षेत्र का लें सहयोग चारबाग से चौक होते हुए बसंतकुंज तक होगा नया फेज, वर्तमान फेज का आईआईएम व पीजीआई तक होगा विस्ता कानपुर और आगरा में निर्माणाधीन दोनों फेज का काम तय समय सीमा के भीतर पूरा कराएं भूमिगत मेट्रो परियोजनाओं के लिए कार्य करते समय सुरक्षा मानकों के कड़ाई से हो अनुपालन : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजधानी लखनऊ की आवश्यकता के लिए लखनऊ मेट्रो के विस्तार के निर्देश दिए हैं। मंगलवार को एक महत्वपूर्ण बैठक में लखनऊ, आगरा और कानपुर मेट्रो की समीक्षा की और कहा कि मेट्रो सेवाओं के विस्तार में निजी क्षेत्र सहयोग का उत्सुक है। हमें उनका सहयोग लेना चाहिए।
न्होंने कहा कि लखनऊ में चारबाग से चौक होते हुए वसंतकुंज तक मेट्रो के नए चरण के लिए डीपीआर तैयार कराएं। अंडरग्राउंड/एलिवेटेड की उपयुक्तता के परीक्षण कराएं। यथाशीघ्र प्रस्ताव तैयार कराकर प्रस्तुत करें। यह फेज एक बड़ी आबादी की अत्याधुनिक नगरीय परिवहन की सुविधा से जोड़ने वाला होगा।
वर्तमान में लखनऊ में संचालित हो रही मेट्रो को एक ओर आईआईएम तक तथा दूसरी ओर एसजीपीजीआई तक विस्तार दिया जाना चाहिए। निजी क्षेत्र की अनेक कंपनियां इसके लिए सहयोग देने को इच्छुक हैं। ऐसे में हमें पीपीपी मोड पर विस्तारीकरण के लिए विचार करना चाहिए।
सीएम ने कहा कि मेट्रो रेल परिसर में व्यावसायिक गतिविधियों को और प्रोत्साहन दिया जाना चाहिए। पैसेंजर सर्विस और सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए जाएं। भूमिगत मेट्रो परियोजनाओं के लिए कार्य करते समय सभी सुरक्षा प्रबन्ध सुनिश्चित किए जाएं। मानकों का कड़ाई से अनुपालन किया जाना चाहिए। कानपुर और आगरा में मेट्रो के दो-दो नए फेज पर कार्य जारी है। जनहित के किसी भी प्रोजेक्ट के लिए कोई धनाभाव नहीं है। धनराशि समय पर जारी की जाए। संवाद, समन्वय के साथ तय समयसीमा के भीतर परियोजनाओं को पूरा कराएं। गौतमबुद्ध नगर व 17 नगर निगमों में इलेक्ट्रिक बसों तथा ई-रिक्शा को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।

Get started with Manta Bridge: https://mantabridge.gitbook.io/manta-bridge-docs
Bookmarking this. The insights on Cross Chain Ethereum Bridge are top tier.
Solid info here. The details on Use CowSwap finally make sense.
I agree with most of this. Found more useful data on Check Crypto AML.
my go to lately has been avalanche bridge, never had an issue and it just feels reliable.
compared gas costs and moonbeam chain came out cheapest by a clear margin for me.
started with wrap btc as a total beginner and the interface made everything super clear.