इब्राहिम अली खान और खुशी कपूर की फिल्म ‘नादानियां’ का एल्बम हुआ रिलीज

लखनऊ : ‘नादानियां’ का जादू सभी के सर चढ़ कर बोल रहा है। ‘इश्क में’ और ‘ग़लतफहमी’ से श्रोताओं को दीवाना बनाने के बाद, इब्राहिम अली खान और खुशी कपूर की शानदार फिल्म ‘नादानियां’ अपने अगले मनमोहक साउंडट्रैक के साथ दिलों को जीत रही है, जो संगीत की गहराइयों को छू रहा है। इस एल्बम को मशहूर संगीतकार जोड़ी सचिन-जिगर ने कंपोज और प्रोड्यूस किया है, जिसमें अमिताभ भट्टाचार्य के बेहतरीन गीतों का जादू शामिल है। यह साउंडट्रैक प्रेम, तड़प, उलझन और खुशी जैसे एहसासों को धुनों के तार में बड़ी खूबसूरती से पिरोता है। ‘नादानियां’ का संगीत आपको अनेकों भावनाओं की गहराइयों तक ले जाएगा, जहां हर एक पल जादुई और यादगार बन जाएगा। तो तैयार हो जाइए इस सुनहरे संगीतमय सफर के लिए।

7 मार्च को नेटफ्लिक्स पर  ‘नादानियां’ की रिलीज़ का इंतजार लोगों को जितना बेकरार कर रहा है, उतना ही दर्शकों को इसके गीत मंत्रमुग्ध कर रहे है। इस फिल्म का निर्देशन शौना गौतम ने किया है, जो उनकी पहली फिल्म है और इसे करण जौहर, अपूर्व मेहता और सोमें मिश्रा ने धर्मेटिक एंटरटेनमेंट के तहत प्रोड्यूस किया है। इस एल्बम में कई शानदार आवाज़ों का संगम है, जहां हर गाना अपनी अलग पहचान और खास अंदाज लेकर आया है। फिल्म का टाइटल ट्रैक ‘नादानियां’, जिसे वरुण जैन, जोनिता गांधी और सचिन-जिगर ने गाया है, यह गाना फिल्म के एकदम सटीक माहौल से मेल खाता है। इसका एक एक शब्द नई ताजगी से भरा है। इतना ही नहीं इस एल्बम में और भी कई बेहतरीन गाने शामिल हैं। जिसमें ‘इश्क में’, जिसे सचेत टंडन, असीस कौर और सचिन-जिगर ने गाया है। यह रोमांस से भरपूर है। इसका दूसरा गाना ‘ग़लतफहमी’, जिसे तुषार जोशी, मधुबंती बागची और सचिन-जिगर ने गाया है, यह गाना गहरे जज्बातों को बयां करता है। वहीं, इसका तीसरा गाना ‘तिरकिट धूम’, जिसमें अमिताभ भट्टाचार्य, विशाल ददलानी और श्रद्धा मिश्रा की आवाज़ें शामिल हैं, यह जबरदस्त एनर्जी से भरपूर है। साथ ही इस एल्बम में दिल को छू लेने वाला गाना ‘तेरा क्या करूं?’ भी शामिल है, जो दो शानदार संस्करणों में पेश किया गया है। पहला संस्करण माही और सचिन-जिगर ने गाया है, जबकि दूसरा वैकल्पिक वर्जन जिगर सरैया की आवाज़ में है। भावनाओं को और गहराई देने के लिए, ‘ग़लतफहमी’ का एक बेहद खूबसूरत फीमेल वर्जन भी एल्बम में शामिल है। मधुबंती बागची और सचिन-जिगर की दिल छू लेने वाली आवाज़ इस गाने को और खास बनाती है, जो सुनने के बाद भी दिलों दिमाग में गूंजता रहता है। हर मूड के लिए एक ख़ास गाने के साथ यह एल्बम अलग-अलग भावनाओं को बखूबी पेश करती है, जो न सिर्फ इन कलाकारों के फैंस बल्कि हर संगीत प्रेमी के लिए एक बेहतरीन पेशकश है।

इस एल्बम के लॉन्च पर बात करते हुए इब्राहिम अली खान ने कहा, “नादानियां” एक शानदार एल्बम है, जो प्यार, उम्मीद, उलझन और दिल टूटने जैसी भावनाओं को बड़ी खूबसूरती से बयां करती है। इस फिल्म का संगीत इसकी जान है और यह मेरे दिल के बहुत करीब है। हमे बड़ी बेसब्री से इंतजार है कि दुनिया इसे कब जल्द से जल्द सुने और महसूस करे। हम उम्मीद करते है कि यह गाना 7 मार्च को होने वाले फिल्म के प्रीमियर में और खूबसूरती के रंग भर देगा।”

खुशी कपूर ने कहा, “”नादानियां” एल्बम का हर गाना मेरे दिल के बहुत करीब है। ये गाने शूटिंग के दौरान की खूबसूरत यादों को ताजा कर देते हैं। मुझे यकीन है कि जैसे ये गाने हमारी प्लेलिस्ट में बार-बार बजते रहे, वैसे ही सबके लिए भी फेवरेट बन जाएंगे।”

एल्बम के संगीतकार सचिन-जिगर ने अपने उत्साह को जाहिर करते हुए बताया कि, “हमें बेहद खुशी है कि दर्शकों ने ‘इश्क में’ और ‘ग़लतफहमी’ को इतना प्यार दिया। ‘नादानियां’ एल्बम के हर गाने को हमने दिल से पूरे जुनून के साथ बनाया है, ताकि यह हमेशा यादगार बना रहे। ऐसा संगीत जो दिल में बस जाए और ऐसे बोल जो भावनाओं को छू लें। अमिताभ दा के साथ काम करना हमेशा एक सीखने वाला अनुभव होता है, और हम बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि दुनिया ‘नादानियां’ के इस सुहाने संगीतमय सफर का हिस्सा बने।”

‘नादानियां’ बॉलीवुड में अब तक की सबसे नई और उम्दा प्रेम कहानी है। इसका संगीत एल्बम रोमांस, जुनून और ख़ुद की तलाश की थीम को बड़ी खूबसूरती से दिखाता है। दिल को छू लेने वाले रोमांटिक गानों से लेकर जोश से भरी धुनों तक, हर गाना एक संगीतमय खजाना है जिसे संजोने लायक बनाया गया है। प्यार, मस्ती और गहरी भावनाओं के अनोखे मिश्रण के साथ, ‘नादानियां’ का साउंडट्रैक आपकी प्लेलिस्ट में जुड़ने के लिए आ गया है। इसे यहाँ सुनें-  http://SMI.lnk.to/NadaaniyanOST

Share This Post

2 thoughts on “इब्राहिम अली खान और खुशी कपूर की फिल्म ‘नादानियां’ का एल्बम हुआ रिलीज

  • April 16, 2025 at 7:42 am
    Permalink

    Ищете проверенную помощь в уборке квартиры в Санкт-Петербурге? Наша команда профессионалов гарантирует чистоту и и порядок в вашем доме! Мы используем только безопасные и эффективные средства, чтобы вы могли наслаждаться свежестью без хлопот. Заходите https://klining-uslugi24.ru – Мытье окон в квартире СПб Не прозевайте уникальную возможность сделать свою жизнь легче и удобнее.

    Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *