मिंत्रा ने दिल्ली-एनसीआर और मुंबई में एम-नाउ पेश किया

  • इन शहरों में शॉपर्स अब 30 मिनट में 600 से अधिक ब्रांड्स की 90,000 ट्रेंड-फर्स्ट एसकेयू प्राप्त कर सकेंगे।
    • एम-नाउ पर उपलब्ध इन-डिमांड उत्पादों में ड्रेस, जीन्स, कुर्ता सेट, टी-शर्ट, लिपस्टिक और परफ्यूम शामिल हैं।

India, 2025: भारत के अग्रणी फैशन, ब्यूटी, और लाईफस्टाईल प्लेटफॉर्म्स में से एक, मिंत्रा ने दिल्ली-एनसीआर और मुंबई में अपनी त्वरित डिलीवरी सेवा, एम-नाउ पेश की है। इससे पहले इस सेवा को बैंगलुरू के ग्राहकों से बहुत शानदार प्रतिक्रिया मिल चुकी है। अब एम-नाउ तीनों महानगरों में 600 से अधिक ब्रांड्स की 90,000 से अधिक ट्रेंड-फर्स्ट एसकेयू (स्टॉक कीपिंग यूनिट्स) उपलब्ध करा रहा है। मिंत्रा के इस विस्तार में बैंगलुरू, दिल्ली और मुंबई में कंपनी के 40 से अधिक डार्क स्टोर्स के बढ़ते हुए नेटवर्क का योगदान है।

एम-नाउ ने पिछली तिमाही में तेजी से बढ़ती हुई फैशन श्रेणियों के साथ प्रतिदिन मिलने वाले ऑर्डर में लगभग दोगुना वृद्धि की। वैलेंटाईन डे के अवसर पर एम-नाउ पर मिलने वाले ऑर्डर 4.5 गुना बढ़े, तो वहीं सामान्य दिनों की तुलना में नए ग्राहकों में 5 गुना वृद्धि हुई। जिन श्रेणियों में वृद्धि तेज थी, उनमें ड्रेस, परफ्यूम, वॉच, टी-शर्ट, शर्ट और एक्सेसरीज़ आदि शामिल हैं। मैंगो, फॉसिल, कैल्विन क्लेन और हाईडसाईन जैसे ब्रांड्स के प्रीमियम गिफ्ट्स में भी 4 गुना उछाल आया। ड्रेस, ग्रूमिंग, वर्क-आउट, होम डेकोरेशन और गिफ्ट्स की मांग भी काफी मजबूत रही।

ग्राहकों के बीच ज्यादा लोकप्रिय उत्पादों में टी-शर्ट, ड्रेस, जीन्स, कुर्ता सेट, लिपस्टिक एवं परफ्यूम आदि हैं तथा लोकप्रिय ब्रांड्स में लेविस, यूएसपीए, मैंगो, जैक एंड जोन्स, टॉमी हिलफिगर, वेरो मोडा, वाईएसएल, बॉबी ब्राउन, डायसन, एस्टी लॉडर, प्रदा, लॉरिआल और मेबेलीन शामिल हैं। पिछली तिमाही एम-नाउ ने कुछ नए ब्रांड भी अपने प्लेटफॉर्म पर पेश किए, जिनमें मार्क्स एंड स्पेंसर, स्निच, पैंटालून, डिकैथलॉन और वाईएसएल शामिल हैं।

इस बारे में शैरन पायस, चीफ बिज़नेस ऑफिसर, मिंत्रा ने कहा, ‘‘स्पीड, मिंत्रा के लिए सर्वश्रेष्ठ ग्राहक अनुभव के मूल सिद्धांतों में से एक है, जिनके लिए मिंत्रा मशहूर है। एम-नाउ के साथ, हम फैशन में सुविधा का अर्थ फिर से परिभाषित कर रहे हैं, जिसमें संग्रह और प्लेटफॉर्म अनुभव की व्यापकता के साथ स्पीड का मेल है। मुंबई और दिल्ली में एम-नाउ का विस्तार असाधारण ग्राहक अनुभव प्रदान करने की हमारी प्रतिबद्धता का एक स्वाभाविक विकास है, खासकर उन क्षणों के लिए जब त्वरित डिलीवरी सबसे अधिक मायने रखती है, क्योंकि हम ई-लाइफस्टाइल में बेजोड़ स्पीड के साथ ग्राहकों को खुशी प्रदान करना जारी रख रहे हैं।”

फैशन के अलावा, गर्मियों में लगेज़ और ट्रैवल एक्सेसरीज़ की मांग भी काफी मजबूत रही। ट्रॉली बैग और बैकपैक की मांग क्रमशः 5 गुना और 2 गुना बढ़ी। आईपीएल फिनाले के दौरान (बीएयू के मुकाबले), एम-नाउ पर आरसीबी जर्सी की मांग 6 गुना बढ़ी, जिससे प्रदर्शित होता है कि ग्राहक उत्साह के पलों में तुरंत डिलीवरी को कितना अधिक महत्व देते हैं।

इन दोनों शहरों में पायलट फेज़ के दौरान इस प्लेटफॉर्म पर ग्राहकों की मांग काफी तेज रही, खासकर विशेष दिवसों, जैसे मदर्स डे के अवसर पर। एम-नाउ पर वस्त्रों की श्रेणी में सामान्य दिनों की तुलना में मदर्स डे के अवसर पर 3.5 गुना वृद्धि हुई, जो मुख्यतः उपहार देने के लिए खरीदे गए। अन्य श्रेणियाँ, जिनमें ग्राहकों की मांग काफी ज्यादा थी, उनमें ब्यूटी, होम डेकोर और एक्सेसरीज़ शामिल हैं। लोकप्रिय ब्रांडों में मैंगो, टॉमी हिलफिगर, जैक एंड जोन्स, लिबास, बीबा, ट्रूबाउन्स, एट्यूड, फॉरेस्ट एसेंशियल्स, सेरावे आदि शामिल हैं।

पिछले कुछ सालों में मिंत्रा ने एम-एक्सप्रेस द्वारा ई-लाईफस्टाईल उत्पाद स्पीड से उपलब्ध कराके ग्राहकों की सुविधा काफी बढ़ाई है। यह 24 से 48 घंटे में डिलीवरी पहुँचाता है। आज मिंत्रा के लगभग 50 प्रतिशत ऑर्डर भारत के 600 से अधिक शहरों में 48 घंटे के अंदर पहुँचा दिए जाते हैं, जिससे शॉपिंग के साथ स्पीड से डिलीवरी प्राप्त करने में बढ़ती रुचि प्रदर्शित होती है। ग्राहक सर्वश्रेष्ठ ब्रांड्स के प्रीमियम फैशन, ब्यूटी और लाईफस्टाईल उत्पाद खरीदकर जल्द से जल्द उनकी डिलीवरी प्राप्त करना चाहते हैं। इसलिए मिंत्रा ने एम-एक्सप्रेस के आधार का विस्तार करके एम-नाउ पेश किया, जो और ज्यादा तेजी से डिलीवरी पहुँचाकर ग्राहकों को असाधारण अनुभव प्रदान करता है।

एन-नाउ का विस्तार करके मिंत्रा ई-लाईफस्टाईल के क्षेत्र में उत्कृष्ट डिलीवरी के मानक बढ़ा रहा है तथा ग्राहकों को शॉपिंग के बाद वह सुविधा और स्पीड प्रदान कर रहा है, जिसके लिए उनकी अपेक्षा लगातार बढ़ रही है।

Share This Post

2 thoughts on “मिंत्रा ने दिल्ली-एनसीआर और मुंबई में एम-नाउ पेश किया

  • February 9, 2026 at 12:33 pm
    Permalink

    An impressive share, I just given this onto a colleague who was doing a little analysis on this. And he in fact bought me breakfast because I found it for him.. smile. So let me reword that: Thnx for the treat! But yeah Thnkx for spending the time to discuss this, I feel strongly about it and love reading more on this topic. If possible, as you become expertise, would you mind updating your blog with more details? It is highly helpful for me. Big thumb up for this blog post!

    Reply
  • July 5, 2026 at 8:41 pm
    Permalink

    I went over this website and I think you have a lot of good information, saved to fav (:.

    Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *