रास और रवि ने एक भावनाओं भरा गीत “फॉरएवर माइन” रिलीज़ किया, जो सच्चे प्यार की गहराई और शुद्धता को महसूस कराता है।

_________________________________________________________________

नेशनल, 28 जून, 2025: मशहूर पंजाबी म्यूजिक प्रोड्यूसर रास और उभरते हुए आर्टिस्ट रवि ने मिलकर अपना नया गाना “फॉरएवर माइन” लॉन्च किया है। यह एक भावनाओं भरा गीत है जो सच्चे प्यार की गहराई को दिखाता है। “फॉरएवर माइन” एक ऐसा सफ़र है जिसमें टिमटिमाते तारों वाला आसमान है, शांत बातचीत है और ऐसा खास रिश्ता होता है, जो साधारण पलों को भी जादुई बना देता है। इस गाने में भावनाएं बसी हैं और इसकी धुनें भी बहुत प्यारी और सपनों जैसी हैं। यह प्यार को एक शांत और कोमल वादा मानता है, जो समय के साथ और भी मजबूत होता जाता है।

प्रेम ढिल्लों, एकम सुधार और सरदार खेहरा के लिए हिट गाने बनाने वाले रास अब अपने नए गाने “फॉरएवर माइन” के साथ एक नए और खास सफर की शुरुआत कर रहे हैं, जहां वो पहली बार अपने खुद के म्यूजिक के जरिए सामने आ रहे हैं। वहीं रवि के लिए यह गाना उनका एक और अहम कदम है, जिसमें वह एक ऐसे म्यूजिक कंपोजर और लिरिसिस्ट बनकर उभर रहे हैं, जो दिल से धुनें बनाते हैं और ऐसे बोल लिखते हैं, जो गाना खत्म होने के बाद भी हमेशा के लिए याद रह जाएं।

रास और रवि दोनों का जन्म और पालन-पोषण पंजाब में हुआ, जहां से उनके संगीत की शुरुआत हुई। अब ये दोनों कलाकार कैनेडा में रहते हैं और अपने हर गाने में पंजाबी संस्कृति की गहराई के साथ-साथ दुनिया भर के म्यूजिक का नया अंदाज़ भी लेकर आते हैं। “फॉरएवर माइन” सिर्फ एक गाना नहीं है, बल्कि यह एक ठोस संदेश है। दो ऐसे कलाकारों का जो अपनी संस्कृति को गर्व से आगे बढ़ा रहे हैं और साथ ही इंटरनेशनल म्यूजिक वर्ल्ड में अपनी एक खास जगह बना रहे हैं।

प्रोड्यूसर रास ने “फॉरएवर माइन” बनाने का अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि, “यह गाना उस प्यार के बारे में है जो शांत, सच्चा और हमें अंदर से मजबूती देता है। कुछ ऐसा जिसकी हममें से कई लोग तलाश करते हैं। रवि के साथ काम करना बहुत कुछ सीखने वाला रहा। उसकी आवाज़ में एक सच्चाई है, जिसने इस गाने में जान आ गई है।”

गायक और लेखक रवि कहते हैं, “फॉरएवर माइन एक एहसास है। जब रास ने मुझे पहली बार इसकी बीट सुनाई, तो मैं तुरंत उसकी और खींचा चला गया। मुझे खुशी है कि अब लोग भी वही शुद्धता, सुकून और प्यार महसूस करेंगे, जो हमने इस गाने को बनाते वक्त महसूस किया।”

“फॉरएवर माइन” प्यार को एक नए और सुकूनभरे अंदाज़ में पेश करता है, जो दिल को छू जाने वाला है। यह गाना दो कलाकारों की एक खूबसूरत साझेदारी है, जिसमें उन्होंने दिल से काम किया है और एक ऐसा अनुभव देने का वादा किया है जो पंजाबी म्यूजिक की दुनिया में यादगार साबित होगा।

फॉरएवर माइन यहाँ सुनें: http://SMI.lnk.to/ForeverMine

Share This Post

11 thoughts on “रास और रवि ने एक भावनाओं भरा गीत “फॉरएवर माइन” रिलीज़ किया, जो सच्चे प्यार की गहराई और शुद्धता को महसूस कराता है।

  • September 22, 2025 at 8:34 am
    Permalink

    I like the helpful information you provide in your articles. I’ll bookmark your blog and check again here regularly. I’m quite sure I will learn plenty of new stuff right here! Good luck for the next!

    Reply
  • November 14, 2025 at 4:42 am
    Permalink

    I haven¦t checked in here for a while as I thought it was getting boring, but the last several posts are good quality so I guess I will add you back to my everyday bloglist. You deserve it my friend 🙂

    Reply
  • November 30, 2025 at 6:42 pm
    Permalink

    Heya i am for the primary time here. I found this board and I find It truly helpful & it helped me out a lot. I hope to provide one thing back and help others such as you helped me.

    Reply
  • December 7, 2025 at 2:44 am
    Permalink

    Great weblog here! Also your site lots up very fast! What web host are you the use of? Can I get your affiliate link on your host? I want my website loaded up as fast as yours lol

    Reply
  • January 20, 2026 at 8:36 pm
    Permalink

    You have observed very interesting points! ps nice site. “Wisdom is the supreme part of happiness.” by Sophocles.

    Reply
  • February 9, 2026 at 12:24 am
    Permalink

    You really make it appear really easy together with your presentation but I in finding this topic to be really something that I think I’d never understand. It sort of feels too complex and extremely large for me. I’m taking a look forward for your subsequent publish, I?¦ll try to get the cling of it!

    Reply
  • April 25, 2026 at 8:39 pm
    Permalink

    Great post. I was checking constantly this blog and I’m impressed! Very helpful information particularly the last part 🙂 I care for such information a lot. I was looking for this particular info for a very long time. Thank you and good luck.

    Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *