फ़ाईमनी ने एआई पर आधारित व्यक्तिगत फाईनेंस अनुभव प्रदान करने के लिए एमसीपी सर्वर शुरू किए

आपका पूरा फाईनेंशल डेटा एक स्मार्ट व सुरक्षित व्यू के साथ उपलब्ध होगा और इसे चैटजीपीटी, जेमिनी आदि एआई असिस्टैंट्स के साथ इस्तेमाल किया जा सकेगा
बैंगलोर, 7 जुलाई, 2025 – अग्रणी मनी मैनेजमेंट प्लेटफॉर्म, फ़ाई मनी ने एक व्यक्तिगत फाईनेंस एमसीपी सर्वर पेश किया है। इस बुनियादी परत द्वारा यूज़र्स किसी भी एआई असिस्टैंट का उपयोग कर अपनी पूरी फाईनेंशल लाईफ का सुरक्षित व्यू पा सकेंगे और उसका प्रबंधन कर सकेंगे।
मॉडल कॉन्टैक्स्ट प्रोटोकॉल (एमसीपी) के अब तक के पहले कंज़्यूमर-फेसिंग पर्सनल फाईनेंस इंप्लीमेंटेशन, फ़ाई एमसीपी की शुरुआत यूज़र की संपूर्ण फाईनेंशल लाईफ को एक जगह पर लाने के लिए की गई है, जिसमें बैंक खाते, म्यूचल फंड, लोन, इंश्योरेंस, ईपीएफ, रियल ईस्टेट, गोल्ड आदि सुगमता से उनकी पसंद के एआई असिस्टैंट के साथ उपलब्ध होते हैं। यूज़र्स इस कॉन्सोलिडेटेड डेटा को किसी भी एआई टूल के साथ साझा कर सकते हैं, जिससे उनके पैसे के बारे में उनकी अपनी शर्तों पर निजी और समझदार बातचीत संभव होती है।
यूज़र्स को अभी तक विभिन्न फाईनेंस ऐप्स, स्टेटमेंट्स और स्प्रेडशीट से जानकारी एकत्रित करनी पड़ती थी और जब वो चैटजीपीटी/जेमिनी जैसे एआई टूल्स से परामर्श लेना चाहते थे, तो उन्हें मैन्युअल इनपुट, अनुमानों तथा सामान्य संकेतों पर निर्भर रहना पड़ता था। एआई द्वारा आपके वास्तविक फाईनेंशल डेटा को समझने में मदद करने के लिए कोई भी संरचनाबद्ध, सुरक्षित और अनुमति पर आधारित तरीका नहीं था। इसके लिए स्क्रीनशॉट साझा करने पड़ते थे या फिर स्टेटमेंट्स और रिपोर्ट्स को अपलोड करना पड़ता था।
फ़ाई के नए फीचर के साथ यूज़र्स क्या कर सकते हैंः
अपने पूरे फाईनेंशल डेटा को एक ही स्थान पर देख सकते हैं। उन्हें बैंक विनिमय से लेकर इन्वेस्टमेंट ऐप्स और स्टॉक एवं म्यूचल फंड जैसे एस्सेट्स तथा लोन और क्रेडिट कार्ड जैसे दायित्व एक ही जगह दिखाई देते हैं।
वो इस व्यू को निजी रूप से एआई-फ्रेंडली फॉर्मेट में एक्सपोर्ट कर सकते हैं तथा इसे अपनी पसंद के एआई टूल के साथ साझा कर सकते हैं।
इसके अलावा, लगभग रियल-टाईम इन्फॉर्मेशन प्राप्त करने के लिए एमसीपी सर्वर को कॉन्फिगर किया जा सकता है।
यूज़र्स निजी रूप से व्यक्तिगत, डेटा-आधारित सवाल पूछने के लिए एआई का उपयोग कर सकते हैं, जैसेः
- क्या मैं 6 महीने के करियर ब्रेक को वहन कर सकता हूँ?
- मेरे पोर्टफोलियो में 3 गलतियाँ बताएं?
- जब मैं 40 साल का हो जाउंगा, तब मेरे पास कितना पैसा होगा?
- मैं अपने पोर्टफोलियो को डाईवर्सिफाई कैसे कर सकता हूँ?
फ़ाईमनी का एमसीपी लॉन्च ऐसे समय हुआ है, जब भारतीय ग्राहक डिजिटल-फर्स्ट, इंटीग्रेटेड फाईनेंशल टूल्स तलाश रहे हैं। भारत में अग्रणी डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर का उपयोग करते हुए फ़ाई का एमसीपी ग्राहक-केंद्रित इनोवेशन में अगली परत पेश करता है, वो परत, जो लोगों को अपना खुद का डेटा एक्टिवेट करने की शक्ति देती है।
फ़ाई मनी ने दुनिया में पहली बार लोगों को अपने खुद के पैसे के लिए एआई का उपयोग करने में समर्थ बनाया है। ज्यादातर एआई में व्यक्ति के फाईनेंस के बारे में संदर्भ की कमी है, वहीं फ़ाई का एमसीपी यूज़र्स को ऐसा एआई प्रदान कर रहा है, जो उनके फाईनेंस को वास्तव में समझता है।
फ़ाई एमसीपी सभी फ़ाई मनी यूज़र्स को उपलब्ध है। यूज़र इसे फ़ाई मनी ऐप से डाउनलोड कर सकते हैं और कुछ ही मिनटों में अपने फाईनेंस को कॉन्सोलिडेट कर सकते हैं। वो अपने पसंदीदा एआई असिस्टैंट के साथ अपने डेटा का उपयोग करना शुरू कर सकते हैं। अधिक जानकारी या अनुभव प्राप्त करने के लिए विज़िट करेंः
https://fi.money/features/ai-for-money-management (ग्राहकों के लिए) और https://fi.money/features/getting-started-with-fi-mcp (डेवलपर्स के लिए)।
फ़ाई मनी की स्थापना 2019 में की गई। इसका मुख्यालय बैंगलोर में स्थित है। इसके संस्थापक सुजीत नारायणन और सुमित ग्वालानी हैं, जो गूगल के साथ भारत में गूगल पे (तेज) के को-फाउंडर रहे हैं। इसे पीक एक्सवी, रिबिट कैपिटल, अल्फा वेव, बी कैपिटल, टेमासेक आदि की सपोर्ट प्राप्त है। फ़ाई के टेक एवं फाइनेंस प्रोफेशनल्स की टीम में गूगल, नेटफ़्लिक्स और पेपाल के दिग्गज शामिल हैं, जो भारत में डिजिटल फाइनेंशल उत्पादों के विकास में गहरी विशेषज्ञता को शामिल करते हैं। फेडरल बैंक और अन्य विनियमित संस्थानों के साथ साझेदारी द्वारा संचालित, फ़ाई भारत में 19,000 पिन कोड में 3.5 मिलियन से अधिक यूज़र्स को अनेक उत्पाद पेश करता है। इनमें बचत खाते, एक जीरो-फॉरेक्स इंटरनेशनल डेबिट कार्ड, एआई-पॉवर्ड मनी इनसाइट्स, गोल-बेस्ड सेविंग टूल्स, म्यूचुअल फंड, यूएस स्टॉक निवेश, तत्काल ऋण, क्रेडिट कार्ड आदि शामिल हैं।
सपोर्ट में कथन
सुजीत नारायणन, को-फाउंडर, फ़ाई मनी
“ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी भी व्यक्तिगत फाइनेंस ऐप ने पूरे विश्व में यूज़र्स को अपना वास्तविक फाइनेंशल डेटा चैटजीपीटी, जेमिनी या क्लॉड जैसे टूल्स से सुरक्षित रूप से कनेक्ट करने में समर्थ बनाया है। एमसीपी यूज़र्स को न केवल एक डैशबोर्ड प्रदान करता है, बल्कि उनके फाइनेंशल डेटा और उनके भरोसे के एआई टूल के बीच एक सुरक्षित संपर्क भी स्थापित करता है। यह लोगों को बेहतर सवाल पूछने और अपने पैसे के बारे में स्मार्ट जवाब पाने में मदद करता है।”

I like the efforts you have put in this, thanks for all the great posts.
The next time I learn a blog, I hope that it doesnt disappoint me as much as this one. I imply, I know it was my choice to read, however I truly thought youd have something attention-grabbing to say. All I hear is a bunch of whining about one thing that you would fix when you werent too busy looking for attention.
Somebody essentially help to make seriously articles I might state. This is the very first time I frequented your web page and thus far? I surprised with the research you made to make this actual put up extraordinary. Excellent job!