ग्रेट प्लेस टू वर्क® इंडिया’ ने मेटलाइफ को ‘इंडिया’ज़ बेस्ट कंपनीज़ टू वर्क फॉर 2025’ के तौर पर सम्मानित किया

बीमा सेक्टर में मेटलाइफ पहले स्थान पर, देश की टॉप 100 कंपनियों में छठवां स्थान

भारत, 8 जुलाई 2025: दुनिया की प्रमुख वित्तीय सेवा कंपनियों में से एक मेटलाइफ को ‘ग्रेट प्लेस टू वर्क® इंडिया’ द्वारा ‘इंडिया’ज़ बेस्ट कंपनीज़ टू वर्क फॉर 2025’ की मान्यता प्राप्त हुई है। कंपनी ने बीमा क्षेत्र में पहला स्थान और समग्र रूप से भारत की 100 सर्वश्रेष्ठ कंपनियों में छठा स्थान हासिल किया है। यह उपलब्धि मेटलाइफ की समावेशी, उद्देश्य-केन्द्रित कार्यसंस्कृति और कर्मचारियों को सशक्त बनाने के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

यह मान्यता उन कंपनियों को दी जाती है, जो उत्कृष्ट कर्मचारी अनुभव और ‘लोग पहले’ की कार्यशैली को अपनाती हैं। हर वर्ष ‘ग्रेट प्लेस टू वर्क’ भारत भर की कंपनियों का मूल्यांकन करता है, जिसमें कर्मचारियों की प्रतिक्रियाएं और मानव संसाधन नीतियों की विस्तृत समीक्षा शामिल होती है। यह आकलन दर्शाता है कि किसी कंपनी में विश्वास, सहयोग और आपसी सम्मान की संस्कृति कितनी गहराई से मौजूद है।

‘ग्रेट प्लेस टू वर्क’ बीते तीन दशकों से वैश्विक स्तर पर कर्मचारियों के अनुभव और एचआर नीतियों का अध्ययन कर रहा है। हर साल 150 से अधिक देशों में 10 करोड़ से ज्यादा कर्मचारी इस सर्वे में भाग लेते हैं। इसके माध्यम से कंपनियां अपने वर्कप्लेस कल्चर को समझने, बेहतर बनाने और वैश्विक स्तर पर बेंचमार्क करने में सक्षम होती हैं।

ग्रेट प्लेस टू वर्क® इंडिया के सीईओ बलबीर सिंह ने कहा, “वर्कप्लेस कल्चर के क्षेत्र में विशेषज्ञ के रूप में हम पिछले 30 वर्षों से दुनियाभर की कंपनियों को ऐसा माहौल बनाने में मदद कर रहे हैं, जहां हर व्यक्ति को समान अवसर और संतुष्टि मिले।”

उन्होंने आगे कहा, “मैं मेटलाइफ को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए बधाई देता हूं। ‘इंडिया’ज़ बेस्ट कंपनीज़ टू वर्क फॉर 2025’ में शामिल होना इस बात का प्रमाण है कि जब संगठन में विश्वास, संवाद और सम्मान की संस्कृति होती है, तो बड़े से बड़े लक्ष्य भी संभव होते हैं।”

आशीष श्रीवास्तव, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और मैनेजिंग डायरेक्टर, मेटलाइफ ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (MGCC), ने कहा, “मेटलाइफ में हमारे लोग हमारी सबसे बड़ी ताकत हैं। यह सम्मान उस कार्यसंस्कृति का परिणाम है जिसे हमने मिलकर गढ़ा है — एक ऐसी संस्कृति जहां सभी को समान अवसर मिलते हैं, हर व्यक्ति को आगे बढ़ने का मौका दिया जाता है और उन्हें अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए प्रेरित किया जाता है। हमारा लक्ष्य एक ऐसा वर्कप्लेस बनाना है जहां हमारी टीमें सम्मान, प्रेरणा और साझा उद्देश्य से जुड़ाव महसूस करें।”

ग्रेट प्लेस टू वर्क® बीते तीन दशकों से कर्मचारियों के अनुभव और लोगों से जुड़ी नीतियों का गहराई से अध्ययन कर रहा है। अपनी खास For All™ मॉडल और Trust Index™ सर्वे के माध्यम से यह संस्थानों को भरोसेमंद कार्यस्थल संस्कृति विकसित करने और कर्मचारियों को लगातार बेहतर अनुभव देने में मदद करता है। हर साल, दुनिया भर के 150 से अधिक देशों में 10 करोड़ से ज़्यादा कर्मचारी इस मूल्यांकन में भाग लेते हैं। इससे कंपनियों को अपने वर्कप्लेस कल्चर का मूल्यांकन करने और आवश्यक सुधार की दिशा में ठोस रणनीति तैयार करने का अवसर मिलता है।

‘इंडिया’ज बेस्‍ट कंपनीज़ टू वर्क फॉर 2025’ की पूरी रिपोर्ट और सम्‍पूर्ण सूची यहां उपलब्‍ध हैं।

*मेटलाइफ ग्‍लोबल कैपिबिलिटी सेंटर (MGCC) और MGCC ऐसे नाम हैं, जिनका इस्‍तेमाल मेटलाइफ की दो कंपनियों मेटलाइफ ग्‍लोबल ऑपरेशन्‍स सपोर्ट सेंटर प्राइवेट लिमिटेड (MGOSC) और मेटलाइफ सर्विसेज़ ईस्‍ट प्राइवेट लिमिटेड लिमिटेड (MSEPL) के लिए किया जाता है।

Share This Post

8 thoughts on “ग्रेट प्लेस टू वर्क® इंडिया’ ने मेटलाइफ को ‘इंडिया’ज़ बेस्ट कंपनीज़ टू वर्क फॉर 2025’ के तौर पर सम्मानित किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *