Action TESA ने MSME के साथ मिलकर भारत का पहला इंडस्ट्री-सपोर्टेड स्किलिंग प्रोग्राम शुरू किया

सितारगंज, 22 जुलाई 2025:
Wood Panel इंडस्ट्री में अग्रणी, Action TESA ने Wood Panel Processing Techniques (WPPT) कोर्स के पहले बैच के लिए 22 जुलाई 2025 को MSME कॉम्प्लेक्स, सितारगंज में प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित करने की घोषणा की है।
यह पूरी तरह से फंडेड स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम अप्रैल 2025 में MSME (सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय) के साथ मिलकर शुरू किया गया था। अब इसका पहला बैच प्रोफेशनल दुनिया में कदम रखने के लिए तैयार है।

Wood Panel Processing Techniques (WPPT) – Skill & Career ka Perfect Blend

यह एक तीन महीने का सर्टिफिकेट कोर्स है जो उन्नत तकनीकों, मशीनों के इस्तेमाल, और पर्यावरण के अनुकूल प्रथाओं की प्रैक्टिकल ट्रेनिंग देता है।
कोर्स का उद्देश्य है – कारपेंटर्स, उनके बच्चों, परिवार के सदस्यों और ऐसे युवा जो 8वीं पास हैं और फ़र्नीचर इंडस्ट्री में करियर बनाना चाहते हैं – उन्हें आधुनिक स्किल्स से लैस करना।

यह कोर्स प्रिसिज़न, सेफ़्टी और इनोवेशन पर फोकस करता है ताकि प्रतिभागी फ़र्नीचर निर्माण और वुड प्रोसेसिंग के क्षेत्र में सफलतापूर्वक काम कर सकें।
जहाँ MSME कोर्स की डिज़ाइन और मान्यता में एक्सपर्ट सहयोग दे रहा है, वहीं Action TESA छात्रों को फ्री लॉजिंग, बोर्डिंग और कोई भी आर्थिक बोझ नहीं देकर इस प्रोग्राम को सभी के लिए सुलभ बना रहा है।

एक उद्देश्यपूर्ण यात्रा की शुरुआत

कारपेंटर्स इस इंडस्ट्री की आत्मा हैं. जो उपयोगी और खूबसूरत दोनों तरह के प्रोडक्ट्स बनाते हैं।
फिर भी, उनकी जीवनशैली को बेहतर करने की बहुत गुंजाइश है।
Action TESA ने इस दिशा में पहल की और 24 सितंबर 2024 को Carpenter’s Day मनाकर इस सफ़र की शुरुआत की। इसके बाद यह कोर्स लॉन्च किया गया – पर यह तो बस शुरुआत है।
Action TESA लगातार ऐसे प्रयास कर रहा है जो कारपेंटर्स और उनके परिवारों के जीवन में सहूलियत और स्थिरता ला सकें।

“Action TESA सिर्फ़ इंडस्ट्री की ज़रूरतें पूरी नहीं कर रहा, हम कारपेंटर्स की तरक्की के लिए भी समर्पित हैं। यह पहल हमारी उसी प्रतिबद्धता का हिस्सा है जो भारत भर के कारपेंटर्स के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए है।
श्री अजय अग्रवाल, मैनेजिंग डायरेक्टर, Action TESA

OEMs और Carpenters – दोनों के लिए Win-Win प्लेसमेंट ड्राइव

22 जुलाई 2025 को सितारगंज में होने वाली यह प्लेसमेंट ड्राइव न सिर्फ़ कारपेंटर्स को नौकरी पाने का मौका देगी, बल्कि Neelkamal, Impression Furnitures, Dahiya Traders, Woodflip Timber जैसी बड़ी कंपनियाँ इस कैंपस रिक्रूटमेंट में हिस्सा लेकर स्किल्ड वर्कफोर्स को अपनी टीम में शामिल करेंगी।
ये युवा न सिर्फ़ ट्रेंड हैं बल्कि नई सोच और क्वालिटी के साथ इंडस्ट्री में एक नई ऊर्जा लाएंगे।

यह एक सचमुच Win-Win सिचुएशन है:
OEMs को स्किल्ड स्टाफ की टेंशन के बिना अपने बिज़नेस को बढ़ाने का मौका मिलेगा, और नए प्रोफेशनल्स को मॉडर्न मैन्युफैक्चरिंग के साथ कनेक्ट होने का रियल एक्सपोज़र मिलेगा।

आगे की योजनाऔर भी बेहतर कल

पहले बैच की सफलता के बाद, Action TESA और MSME मिलकर जल्द ही इस स्किलिंग प्रोग्राम का दूसरा बैच शुरू करने जा रहे हैं।
इस प्रोग्राम को निरंतर फंड और विस्तार देने का फ़ैसला यह दर्शाता है कि Action TESA कारपेंटर्स और उनके परिवारों की तरक्की के लिए कितना गहरा कमिटेड है।

कोई नहीं ऐसा” – Action TESA की पहचान

जहाँ ज़्यादातर बिज़नेस सिर्फ़ मुनाफ़े की दौड़ में लगे हैं, वहीं Action TESA ने अपने प्रयासों को पूरी तरह कारपेंटर्स और उनके परिवारों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए समर्पित कर दिया है।
Action TESA, अपने इनिशिएटिव्स के ज़रिए न सिर्फ़ इंडस्ट्री की दिशा बदल रहा है, बल्कि वुड इंडस्ट्री की आत्मा को नई ऊर्जा और सम्मान भी दे रहा है।

Action TESA – कोई नहीं ऐसा।

Share This Post

27 thoughts on “Action TESA ने MSME के साथ मिलकर भारत का पहला इंडस्ट्री-सपोर्टेड स्किलिंग प्रोग्राम शुरू किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *