सीएससी ने ग्रामीण भारत में शिकायत निवारण व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए सेल्सफोर्स के साथ गठबंधन किया

एआई पॉवर्ड प्लेटफॉर्म पूरे देश में सीएससी के 6 लाख से अधिक ग्राम स्तर के उद्यमियों (वीएलई) को एक जगह लाकर शिकायत निवारण में तेजी लेकर आएगा
नई दिल्ली, 24 जुलाई, 2025: इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी मंत्रालय (माइटी) के अंतर्गत भारत में डिजिटल समावेशन के लिए समर्पित फ्लैगशिप अभियान, कॉमन सर्विस सेंटर्स (सीएससी) ने #1 एआई सीआरएम, सेल्सफोर्स के साथ सहयोग किया है। इस सहयोग के अंतर्गत ग्रामीण और अर्द्धशहरी क्षेत्रों में नागरिकों और ग्राम स्तर के उद्यमियों (वीएलई) के लिए सहयोग बढ़ाया जाएगा। उन्हें एक यूनिफाईड, एआई पॉवर्ड शिकायत निवारण प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराया जाएगा, जो बुद्धिमान एवं स्केलेबल सेवाएं प्रदान करेगा।
देश में 6 लाख से अधिक एक्टिव वीएलई काम कर रहे हैं, जिनकी मदद से सीएससी दूरदराज के इलाकों में नागरिकों तक आवश्यक सार्वजनिक और निजी सेवाएं पहुँचाने में मुख्य भूमिका निभाता है। सेल्सफोर्स के साथ सहयोग सीएससी के डिजिटल परिवर्तन के सफर में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इसका उद्देश्य शिकायत निवारण में लगने वाले समय में सुधार लाना, वीएलई को आधुनिक टूल्स प्रदान करना तथा नागरिक सेवाओं में ज्यादा पारदर्शिता और विश्वास स्थापित करना है।
सेल्सफोर्स के प्लेटफॉर्म पर निर्मित यह समाधान आईंस्टीन बॉट्स जैसे एआई टूल्स के साथ सर्विस क्लाउड प्रदान करता है, ताकि 24/7 सेल्फ-सर्विस और डिजिटल इंगेजमेंट की मदद से व्हाट्सऐप, ईमेल, एसएमएस और सीएससी पोर्टल पर नागरिकों की शंकाओं का समाधान हो सके।
सीएससी एसपीवी के एमडी एवं सीईओ, संजय कुमार राकेश ने कहा, ‘‘सीएससी में हमारा उद्देश्य अंतिम छोर तक जाकर डिजिटल अंतर को समाप्त करना तथा नागरिकों और वीएलई को सशक्त बनाना है। सेल्सफोर्स के साथ हमारा सहयोग ज्यादा रिस्पॉन्सिव, यूनिफाईड और डेटा-संचालित शिकायत निवारण तंत्र स्थापित करने की ओर एक महत्वपूर्ण कदम है। हम आधुनिक टूल्स और एआई-आधारित वर्कफ्लो की मदद से अपने फ्रंटलाईन नेटवर्क को समर्थ बना रहे हैं, ताकि वो समस्याओं का अधिक तेज समाधान पेश कर सकें, उन्हें पारदर्शी तरीके से ट्रैक कर सकें, तथा हमारे समुदायों को बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें। यह केवल टेक्नोलॉजी का अपग्रेड नहीं है, बल्कि डिजिटल गवर्नेंस में विश्वास स्थापित करने की ओर एक परिवर्तन है।’’
सेल्सफोर्स-साउथ एशिया की प्रेसिडेंट एवं सीईओ, अरुंधति भट्टाचार्य ने कहा, ‘‘डिजिटल सार्वजनिक इन्फ्रास्ट्रक्चर की ओर भारत का अगला कदम इस बात से तय होगा कि हम देश के हर कोने तक नागरिक सेवाओं को ज्यादा तेजी, विस्तार और बुद्धिमानी के साथ कैसे ले जाते हैं। सीएससी के साथ हमारा सहयोग इस बात का उदाहरण है कि एआई का उपयोग करके कैसे जमीनी स्तर पर शासन में परिवर्तन लाया जा सकता है। हमें सीएससी का सहयोग करके लाखों ग्राम स्तर के उद्यमियों (वीएलई) को वो टूल्स प्रदान करने पर गर्व है, जो नागरिक सेवाओं को ज्यादा तेज और पारदर्शी बनाते हैं।’’
सेल्सफोर्स के साथ सीएससी का गठबंधन विस्तृत डिजिटल सार्वजनिक इन्फ्रास्ट्रक्चर की नींव रखता है। वॉलेट सर्विस, डिजिपे, इंश्योरेंस और टेलीमेडिसीन जैसे क्षेत्रों में सीएससी के विस्तार के साथ सेल्सफोर्स प्लेटफॉर्म विभिन्न क्षेत्रों में सेवा डिलीवरी मजबूत बनाने के लिए एक भविष्य का आधार प्रदान करता है। यह बहुत विस्तृत है, अनेक भाषाओं को सपोर्ट करता है, तथा मोबाईल पर इस्तेमाल किया जा सकता है, इसलिए भारत में विविधतापूर्ण नागरिक समुदायों में डिजिटल शासन के विस्तार के लिए यह बहुत उत्तम है।

https://shorturl.fm/K2LuO
https://shorturl.fm/tikJd
https://shorturl.fm/a6U5u
https://shorturl.fm/wgVk9
zdch21
Absolutely composed articles, Really enjoyed reading through.
Very nice info and right to the point. I don’t know if this is truly the best place to ask but do you folks have any thoughts on where to get some professional writers? Thanks in advance 🙂
You have brought up a very good details , thanks for the post.
You are my aspiration, I own few web logs and very sporadically run out from post :). “He who controls the past commands the future. He who commands the future conquers the past.” by George Orwell.
Appreciating the time and effort you put into your site and in depth information you provide. It’s great to come across a blog every once in a while that isn’t the same unwanted rehashed information. Fantastic read! I’ve saved your site and I’m adding your RSS feeds to my Google account.
It is actually a nice and useful piece of info. I am happy that you just shared this useful info with us. Please stay us up to date like this. Thank you for sharing.