AWS DevSphere 2025: AWS ने सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट में परिवर्तन लाने के लिए नई AI पद्धति पेश की

AWS की AI-संचालित डेवलपमेंट लाईफसायकल पद्धति में सॉफ्टवेयर निर्माण AI की मदद से किया जाता है,

जिससे कई महीनों का काम कुछ दिनों में पूरा हो जाता है

AWS ने generative AI का उपयोग करके सॉफ्टवेयर डेवलप करने की एक नई विधि पेश की है, जिसका
अनावरण बैंगलुरू में आयोजित AWS DevSphere 2025 ईवेंट में किया गया। ‘AI-संचालित डेवलपमेंट
लाईफसायकल (AI-DLC) पद्धति’ Agentic AI के VP, स्वामी शिवसुब्रमण्यम द्वारा पेश की गई। इस पद्धति
में सॉफ्टवेयर का विकास AI की मदद से किया जाता है। इस पद्धति के साथ उन्होंने AWS AI-नेटिव बिल्डर्स
कम्युनिटी भी लॉन्च की। यह टेक्नोलॉजी लीडर्स का एक पीयर-टू-पीयर नेटवर्क है, जो नई खोज को साझा करने,
कमियों को दूर करने तथा एआई-नेटिव परिवर्तन में तेजी लाने के लिए शुरू किया गया है।
पिछले माह न्यू यार्क में AWS Summit में हुई घोषणा के बाद सुब्रमण्यम ने प्रदर्शित किया कि AWS किस
प्रकार ग्राहकों को AI एजेंट का निर्माण व क्रियान्वयन करने में मदद कर रहा है, जिससे सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट में
तेजी आ रही है, उत्पादकता बढ़ रही है और ग्राहक अनुभवों में सुधार हो रहा है।
उनके भाषण के मुख्य अंश हैंः
सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट में परिवर्तन के लिए नई AI- DLC पद्धति
AWS ने AI-संचालित डेवलपमेंट लाईफसायकल (AI-DLC) पद्धति पेश की है। इस AI-नेटिव पद्धति का
उपयोग कोई भी कर सकता है। यह संगठनों को Kiro, Amazon Q Developer और Strands Agent जैसे
टूल्स और फ्रेमवर्क के साथ बड़े पैमाने पर जटिल सिस्टम के निर्माण के लिए सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट की प्रक्रिया में
AI का उपयोग करने में मदद करने के लिए डिज़ाइन की गई है। शिवसुब्रमण्यन ने अपने भाषण में घोषणा की
कि AI-DLC आज से AWS पर एक निःशुल्क पद्धति और Kiro में एक कस्टम वर्कफ़्लो के रूप में उपलब्ध है।
पारंपरिक सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट की पद्धतियों से अलग,
AI-DLC पद्धति में डेवलपमेंट की प्रक्रिया में AI का उपयोग किया जाता है। यह सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट के हर
चरण में AI का उपयोग करने का व्यवहारिक तरीका पेश करती है। डेवलपमेंट की शुरुआत से लेकर निर्माण और
संचालन तक, हर कदम पर मानव निगरानी के साथ AI का उपयोग होता है। इस विधि से डेवलपमेंट की टीमें
महत्वपूर्ण कार्यों पर ध्यान केंद्रित कर सकती हैं, वहीं क्रियान्वयन के कार्य जैसे वर्कफ्लो ऑर्केस्ट्रेशन, टास्क
ब्रेकडाउन, कोडिंग, टेस्टिंग तथा डिप्लॉयमेंट AI द्वारा संभाले जाते हैं।
इस विधि से ग्लोबल और भारतीय व्यवसायों, जैसे S&P Global, Wipro, HackerRank, और Dhan आदि
को अपने सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट की प्रक्रिया में AI को शामिल करने में मदद मिल रही है। वो इसकी मदद से
कॉम्प्लेक्स डेवलपमेंट प्रक्रिया को सरल बना रहे हैं तथा डेवलपमेंट की समय सीमा को कई महीनों से घटाकर
कुछ दिनों और घंटों तक ला रहे हैं।
ईवेंट में Wipro की Chief Technology Officer, संध्या अरुण ने बताया कि विप्रो द्वारा किस प्रकार बेहतर
संचालन और ग्राहकों को शानदार नतीजे पेश करने के लिए AI का उपयोग किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि
AI-DLC पद्धति और अमेज़न क्यू डेवलपर का उपयोग करके उन्होंने केवल 20 घंटे में प्रोडक्शन-रेडी मॉड्यूल्स
का निर्माण कर लिया।

नया AWS AI-Native Buillder Community
AWS ने नया AWS AI-Native Buillder Community भी पेश किया। यह टेक्नोलॉजी लीडर्स का एक
पीयर-टू-पीयर नेटवर्क है। इस समुदाय का उद्देश्य नई खोज, सीख, और एआई अपनाने एवं क्रियान्वयन के
सर्वश्रेष्ठ अभ्यास साझा करना है, ताकि विभिन्न उद्योगों में एआई-नेटिव परिवर्तन में तेजी लाई जा सके। यह
तीन स्तंभों पर निर्मित हैः
 AI नेटिव बिल्डर्सः लोग खुद की रिस्किलिंग करें, प्रयोग करें और दिखाएं कि AI से क्या संभव है।
 AI नेटिव अभ्यासः समुदाय द्वारा डेवलपमेंट की सायकल में AI को शामिल करने की सर्वश्रेष्ठ विधियों
का संकलन हो और उन्हें साझा किया जाए।
 AI नेटिव संगठनः एआई के युग में संचालन कैसे करना है, इस बारे में संगठन पुनर्विचार करें।
Persistent Systems में Generative AI के लिए Senior Vice President एवं समुदाय के संस्थापक
सदस्य, नील फॉक्स ने कहा, ‘‘ग्राहकों के साथ हमारी बात से एक बात स्पष्ट हो गई है कि कोई भी कंपनी यह
अकेले नहीं कर सकती है। इसीलिए हमने लीडर्स और इनोवेटर्स का यह समुदाय बनाया है। ये लोग विभिन्न
उद्योगों में AI की मदद से निर्माण, विस्तार और सॉफ्टवेयर डिलीवरी में सुधार लाने में अग्रणी रहे हैं।’’
AI Agents की मदद से उद्योगों में परिवर्तन
तर्कक्षमता वाले, योजना बनाने वाले और अनुकूलित होने वाले ऑटोनोमस सॉफ्टवेयर सिस्टम या एजेंट स्वतः
तर्क देने, योजना बनाने और अनूकूलित होने के लिए एआई का उपयोग करके सिस्टम के काम करने के तरीके में
परिवर्तन ला रहे हैं। Amazon Bedrock AgentCore, Amazon Nova customization capabilities,
Amazon S3 Vectors (प्रिव्यू में), जैसे नए AI इनोवेशन की हाल ही में की गई घोषणाओं के साथ AWS
ग्राहकों को विस्तृत तौर पर प्रोडक्शन-रेडी AI Agents की आपूर्ति करने में समर्थ बना रहा है।
ग्राहकों को क्रियान्वयन के लिए तैयार AI सॉल्यूशन, जो सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट के अनुभव में परिवर्तन ला रहे
हैं, देना जारी रखते हुए पिछले माह AWS ने कीरो के प्रिव्यू लॉन्च की घोषणा की थी। यह एक एजेंटिक AI है,
जो डेवलपर्स को विशेषताओं द्वारा संचालित डेवलपमेंट के साथ प्रोटोटाईप से प्रोडक्शन में जाने में मदद करता
है।
विश्व में भविष्य के कार्यबल के लिए एआई कौशल का निर्माण
अपने करियर की शुरुआत कर रहे प्रोफेशनल्स को एआई-ट्रांसफॉर्म्ड टेक करियर बनाने में मदद करने के लिए,
AWS ने पूरे विश्व में विद्यार्थियों के लिए AWS Academy शुरू की है, जो 12 महीनों के लिए AWS Skill
Builder की निशुल्क सदस्यता प्रदान करती है। इससे वो फाउंडेशनल और विशेषज्ञ AI कंटेंट सीखने में समर्थ
बनते हैं। इसका उद्देश्य पहले साल विश्व में 2.7 मिलियन विद्यार्थियों और अरली-करियर प्रोफेशनल्स को समर्थ
बनाना है।
AWS Academy द्वारा विश्व में 6,600 से अधिक उच्च शिक्षा के संस्थानों को निशुल्क, रेडी-टू-टीच क्लाउड
कंप्यूटिंग एवं जनरेटिव एआई पाठ्यक्रम उपलब्ध कराए जाते हैं, जो विद्यार्थियों को AWS सर्टिफिकेशन पाने
और मांग में रहने वाली नौकरियों के लिए तैयार करते हैं।
AWS ने AWS AI League भी लॉन्च की है, जिसमें डेवलपर्स Generative AI की मदद से व्यवसायों की
वास्तविक चुनौतियों का हल ढूंढने के लिए प्रतियोगिता करते हैं। इस प्रोग्राम के अंतर्गत डेवलपर्स को 2

मिलियन डॉलर तक का एडब्लूएस क्रेडिट मिलता है, ताकि वो फाईन-ट्यूनिंग, मॉडल कस्टमाईज़ेशन और
प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग में प्रायोगिक अनुभव प्राप्त कर सकें।

Share This Post

19 thoughts on “AWS DevSphere 2025: AWS ने सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट में परिवर्तन लाने के लिए नई AI पद्धति पेश की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *