इिन्फिनक्स हॉट 60आई 5जी की सेल शुरू हुई, 9,299 रुपये में ट्रू 5जी, 6000एमएएच बैटरी और फ्लैगिशप एआई का अनुभव पाईये

नई दिल्ली, अगस्त, 2025: नए युग के स्मार्टफोन ब्रांड, इन्फिनिक्स के नए हॉट 60आई 5जी की सेल फ्लिपकार्ट और
रिटेल स्टोर्स पर शुरू हो गई है। इसका मूल्य 9,299 रुपये है। हॉट 60आई 5जी सभी नेटवर्क्स पर ट्रू 5जी कनेक्टिविटी
प्रदान करता है। इसमें 6000 एमएएच की बैटरी और फ्लैगशिप ग्रेड के एआई फीचर्स हैं। यह विद्यार्थियों, प्रोफेशनल्स और
फर्स्ट-टाईम 5जी यूज़र्स के लिए एक भविष्य पर केंद्रित डिवाईस है।
हॉट 60आई 5जी में अल्ट्रा लिंक ‘‘नो नेटवर्क कॉल’’ टेक्नोलॉजी पेश की गई है, जो मोबाईल कवरेज के बिना भी डिवाईस-
टू-डिवाईस कॉल संभव बनाती है। इसमें मीडियाटेक डायमेंसिटी 6400 5जी प्रोसेसर लगा है, जिसका एंटुटू स्कोर
470,000 से अधिक है। इसलिए यह डिवाईस गेमिंग, स्ट्रीमिंग और प्रोडक्टिविटी के लिए उत्तम है। इसमें 8जीबी रैम
(4जीबी इंटरनल+4जीबी वर्चुअल) और 128जीबी की स्टोरेज है, जो 2टीबी तक बढ़ाई जा सकती है। इसलिए यूज़र्स को
विभिन्न ऐप्स, मीडिया और वर्क फाइल्स के लिए पर्याप्त स्पेस के साथ सुगम मल्टीटास्किंग भी प्राप्त होती है।

इस डिवाईस में 6000 एमएएच की बैटरी लगी है, जो गेमिंग, स्ट्रीमिंग और मल्टीटास्किंग जैसे भारी उपयोग के साथ भी
128 घंटे तक म्यूज़िक प्लेबैक और 41.2 घंटे तक कॉलिंग प्रदान करती है। यह 1600 से अधिक चार्जिंग सायकल्स तक
ड्यूरेबल है (4 साल तक विश्वसनीय रूप से काम करती है)। इसके बॉक्स में 18 वॉट का टाईप-सी फास्ट चार्जर साथ में
आता है। इसके अलावा यह रिवर्स वायर्ड चार्जिंग को भी सपोर्ट करती है, जिसकी मदद से यूज़र्स अन्य डिवाईस या
एक्सेसरी भी चार्ज कर सकते हैं।

हॉट 60आई एक्सओएस 15 (एंड्रॉयड 15) पर चलता है और आधुनिक एआई फीचर्स पेश करता है, जो इस मूल्यवर्ग में
पहले कभी नहीं देखे गए हैं। इसमें सर्किल टू सर्च, एआई कॉल ट्रांसलेशन, एआई राईटिंग असिस्टैंट, एआई इरेज़र, और
एआई वॉलपेपर जनरेटर जैसे टूल्स हैं, जो उत्पादकता एवं पर्सनालाईज़ेशन बढ़ाते हैं। फोलैक्स वॉईस असिस्टैंट इन्ट्यूटिव
वॉईस-पॉवर्ड कंट्रोल संभव बनाता है, जिससे फ्लैगशिप सॉफ्टवेयर इंटैलिजेंस 9,000 रुपये से कम के मूल्यवर्ग में प्राप्त
होती है।
हॉट 60आई में 120 हर्ट्ज़ के रिफ्रेश रेट तथा 670 निट्स की ब्राईटनेस के साथ 6.75 इंच का एचडी+ डिस्प्ले दिया गया
है, जो बाहर की रोशनी में भी बहुत ही स्मूथ विज़्युअल्स प्रदान करता है। इसके 50मेगापिक्सल के अल्ट्रा-रियर कैमरा में
10 से अधिक एआई मोड्स की सपोर्ट है, जो कम रोशनी में भी बहुत ही शानदार फोटोग्राफी और सोशल मीडिया के लिए
तैयार एडिट प्रदान करते हैं। यह आईपी64 डस्ट एवं वॉटर रज़िस्टैंट है तथा टीयूवी-सर्टिफाईड 5-ईयर लैग-फ्री अनुभव के
साथ आता है। इसलिए यह लंबे समय तक उपयोग के लिए एक स्टाईलिश और भरोसेमंद स्मार्टफोन है।
हॉट 60आई 5जी अपने मैट ड्युअल-टोन फिनिश और बोल्ड कैमरा मॉड्यूल के साथ शैडो ब्लू, मॉनसून ग्रीन, प्लम रेड
और स्लीक ब्लैक कलर्स में उपलब्ध है।
इसलिए भारत का सबसे आधुनिक 5जी स्मार्टफोन खरीदने का अवसर न चूकें। यह फ्लिपकार्ट और आपके नजदीकी रिटेल
स्टोर पर उपलब्ध है।

Some truly nice and utilitarian info on this site, likewise I think the style and design has superb features.