कोलकाता में WBJEE Felicitation Ceremony में पश्चिम बंगाल के छात्रों की शैक्षणिक उपलब्धियों का सम्मान; पीडब्ल्यू बांग्ला टॉपर्स को मिली पहचान

कोलकाता, 31 अगस्त 2025: एजुकेशन कंपनी फ़िज़िक्सवाला (पीडब्ल्यू) ने कोलकाता में WBJEE Felicitation Ceremony का आयोजन किया, जहाँ अपने टॉप रैंक लाने वाले छात्रों की कामयाबी का जश्न मनाया गया।
हलिसहर के सुजय भट्टाचार्य (AIR 18), सोडपुर के आकाश हुज्जत (AIR 32) और अरामबाग के प्रायस डे (AIR 61) समेत कई छात्रों को सम्मानित किया गया।
आकाश हुज्जत ने अपनी तैयारी के अनुभव को साझा करते हुए कहा, “WBJEE की तैयारी आसान नहीं थी। शुरुआत में मैंने एक ऑफलाइन इंस्टिट्यूट जॉइन किया था, लेकिन वहाँ ध्यान नहीं लग पा रहा था और पढ़ाई से उतना फायदा भी नहीं मिल रहा था। फिर मैंने PW Bangla के ऑनलाइन वीडियो देखना शुरू किया। वहाँ के टीचर्स ने कॉन्सेप्ट इतनी डिटेल और आसान भाषा में समझाए कि मेरी तैयारी में बड़ा फर्क पड़ा। इन्हीं लेक्चर्स की वजह से मैं Rank 32 ला पाया। अब मैं IIT बॉम्बे में दाखिला ले चुका हूँ।”
सिर्फ WBJEE ही नहीं, इस समारोह में उन छात्रों को भी सराहा गया जिन्होंने 2025 में NEET और क्लास 10 व 12 बोर्ड्स में अच्छे अंक हासिल किए। कक्षा 10 में स्टेट में 9वीं रैंक लाने वाली तानाज़ सुल्ताना, और कक्षा 12 में 8वीं रैंक लाने वाले अनुभव मंडल और अभ्रदीप बेरा को भी सम्मानित किया गया।
कक्षा 12 के टॉपर अनुभव मंडल ने अपनी कठिनाइयों का ज़िक्र करते हुए कहा, “WB बोर्ड और CBSE के सिलेबस का फर्क मेरे लिए चुनौती था। इसी बीच परीक्षा से ठीक तीन दिन पहले मेरे पापा को हार्ट अटैक हुआ। वो मेरी ज़िंदगी का सबसे मुश्किल समय था। लेकिन PW के टीचर्स लगातार साथ खड़े रहे, हिम्मत देते रहे और तैयारी में मदद करते रहे। उनकी गाइडेंस से ही मैं स्टेट में 8वीं रैंक ला सका।”
PW के फाउंडर और CEO आलख पांडे ने छात्रों को बधाई देते हुए कहा, ““सभी बच्चों को बहुत-बहुत शुभकामनाएँ जिन्होंने मेहनत और लगन से ये सफलता हासिल की। आपका फोकस और धैर्य लगातार सीखते रहने की भावना को दर्शाता है। PW में हम ऐसे सिस्टम बनाने की कोशिश करते हैं जो स्पष्टता, निरंतरता और पहुँच को प्राथमिकता दें। हमारी कोशिश है कि शिक्षा सिर्फ रिज़ल्ट तक सीमित न रहे, बल्कि सबके लिए बराबरी का अवसर बने। और हाँ, जिनका रिज़ल्ट उम्मीद के मुताबिक नहीं आया ये सफ़र का बस एक पड़ाव है, आगे अभी लंबा रास्ता है।” कार्यक्रम का समापन गर्व और प्रेरणा के पलों के साथ हुआ, जिसने पश्चिम बंगाल के छात्रों को अपने सपनों को और ऊँचा रखने और मेहनत जारी रखने की हिम्मत दी।

https://shorturl.fm/0jwng
Asking questions are actually pleasant thing if you are not understanding anything completely, but this piece of writing gives good understanding even.
I like the valuable information you provide to your articles. I will bookmark your blog and take a look at once more right here frequently. I am reasonably certain I’ll learn many new stuff proper right here! Good luck for the next!
https://shorturl.fm/NX529
https://shorturl.fm/e1Wcy
https://shorturl.fm/wbNKS
obviously like your website however you need to test the spelling on quite a few of your posts. A number of them are rife with spelling problems and I to find it very troublesome to inform the truth on the other hand I¦ll definitely come again again.