एक गाना, जो सुनकर लगता है कि लहर आपको स्पर्श करके चली गईः रुशिल असवाल ने पेश किया पानी की लहर

गायक-गीतलेखक और विज़्युअल आर्टिस्ट ने पेश किया एक सिनेमेटिक सिंगल, जिसमें है गहराई, तीव्रता और प्यार की सुंदरता
नेशनल, 19, 2025: कहने लगा की सफलता के बाद, गायक-गीतलेखक और बहुआयामी कलाकार, रुशिल असवाल ने अपना नया सिंगल, पानी की लहर पेश किया है। यह उनके अगले पाँच गीतों, प्यार, टुकड़ों में… आदि की प्रॉपर्टी में दूसरी रिलीज़ है। इसमें उस प्यार की गहराई में उतरा गया है, जो एक लहर की तरह प्रतीत होता है, शांत लेकिन समा लेने वाला।
अपनी बेहतरीन सिनेमेटिक मेलोडी और ड्रम की जबरदस्त ताल के बीच, पानी की लहर बहुत विशाल और अंतरंग गीत है। इस गीत के बोल बिल्कुल लहर की तरह प्रतीत होते हैं, जिनका स्पर्श पहले तो बहुत कोमल महसूस होता है, फिर यह एक विशाल साउंडस्केप में तब्दील हो जाता है, जिसमें गीत का भावनात्मक वजन प्रतिबिंबित होता है। इसका निर्माण अखिल जोसेफ ने किया है तथा इसके बोल रुशिल असवाल ने लिखे हैं। यह ट्रैक बहुत ही विकसित और गहरा है। मूल में यह गाना नाजुक और अनछुआ है, जो रुशिल की हृदयस्पर्शी आवाज में पेश किया गया है। इसमें ‘‘मैं नदियों में पत्थर, तेरा प्यार है झरना, ये पड़ता जो मुझपर तभी आकार मैं लूँ’’ जैसे रूपक निखरकर आए हैं। जिस प्रकार पानी से पत्थर को आकार मिलता है, उसी प्रकार संगीत और शब्द मिलकर हमें एहसास कराते हैं कि प्यार किसा प्रकार हमें वह बना देता है, जो हमें होना चाहिए।
इस गीत के बारे में रुशिल ने कहा, ‘‘पानी की लहर के साथ मैं प्यार की सबसे अधिक अनकही तीव्रता पेश करना चाहता था। यह प्यार केवल सतह पर नहीं रहता है, बल्कि आपको गहराई में तब तक उतारता है, जब तक आप खामोशी में इसका वजन और सुंदरता को महसूस नहीं करने लगते। आप ऐसे शक्ति के लिए समर्पित हो जाते हैं, जो आपसे बहुत बड़ी है। वह शक्ति, तो आपको पूरी तरह से बदल देती है। मुझे उम्मीद है कि दर्शकों को यह गाना ही नहीं, बल्कि यह पूरी कहानी बहुत पसंद आएगा। हमने इसे अपने म्यूज़िक वीडियो द्वारा जीवंत करने की कोशिश की है, ताकि श्रोता इसमें अपनी खुद की भावनाओं को महसूस कर सकें।’’

इस गाने को एक बहुत ही दिलचस्प म्यूज़िक वीडियो के साथ रिलीज़ किया गया है, जिसका निर्देशन रुशिल असवाल ने किया है तथा शुभम डबास ने इसे फिल्माया है। इसे 90 प्रतिशत पानी के अंदर फिल्माया गया है। पानी केवल इसकी एक पृष्ठभूमि नहीं, बल्कि एक जीवित किरदार है, जो प्यार की तरलता, तीव्रता और गहराई का प्रतीक है। इस फिल्म की कहानी प्यार का सबसे मूलभूत सफर दिखाती है, जिसमें प्यार तलाशना, प्यार में पड़ना, दिल टूटना, उपचार, लड़ाई, और अंत में मिलकर लहरों के प्रति समर्पित हो जाना शामिल है।
पानी की लहर के साथ रुशिल अपनी कला की गहराई पेश कर रहे हैं। वो एक भावुक कहानी को आकर्षक विज़्युअल्स के साथ दिखा रहे हैं। यह गाना केवल सुनने में ही अच्छा नहीं है, बल्कि इसका वीडियो भी देखने लायक है। यह एक ऐसा अनुभव है, जिसे महसूस किया जाना चाहिए। इसमें श्रोताओं को प्यार की मौलिक उथल-पुथल और कोमल सुंदरता का एहसास मिलेगा।
रुशिल असवाल का गीत, पानी की लहर यहाँ सुनेंः http://va.lnk.to/PaaniKiLehar

Good write-up, I am regular visitor of one’s site, maintain up the excellent operate, and It’s going to be a regular visitor for a lengthy time.