सेल्सफोर्स और ओरा फाईन ज्वेलरी ने एआई-आधारित पर्सनालाईज़ेशन द्वारा ज्वेलरी रिटेल में परिवर्तन की शुरुआत की

इस सहयोग के अंतर्गत ब्रांड के डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन अभियान, ओरा कनेक्टेड द्वारा भारत में 90 से अधिक स्टोरों और
डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर एआई-आधारित पर्सनालाईज़ेशन एवं इंटीग्रेटेड अनुभव प्राप्त हो सकेगा
मुंबई, सितंबर, 2025: नं. 1 एआई सीआरएम, सेल्सफोर्स और सन 1888 से काम कर रही कंपनी एवं भारत की प्रमुख
डायमंड ज्वेलरी कंपनी, ओरा ने आज मिलकर ‘ओरा कनेक्टेड’ का लॉन्च किया। इस अभियान के अंतर्गत कंपनी सभी
चैनलों में इंटीग्रेटेड और व्यक्तिगत ग्राहक अनुभव प्रदान करने के लिए डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन में तेजी लेकर आएगी। ओरा
कनेक्टेड के अंतर्गत ब्रांड द्वारा एजेंटफोर्स , सेल्स क्लाउड , सर्विस क्लाउड , मार्केटिंग क्लाउड और टेबलो की मदद से अपने
डिजिटल और फिज़िकल स्टोर्स को कनेक्ट किया जाएगा, जिससे ग्राहकों के साथ जुड़ाव मजबूत होगा तथा सभी चैनलों में
व्यक्तिगत ग्राहक अनुभव सुनिश्चित प्राप्त हो सकेगा। इससे ऑपरेशनल एफिशियंसी आएगी और सेल्स में वृद्धि होगी।
‘ओरा कनेक्टेड’ में एआई और ऑटोमेशन का उपयोग करके मल्टी-सेंसरी ज्वेलरी रिटेल अनुभव में सुधार लाया जाएगा।
ओरा द्वारा 90 से अधिक स्टोर्स और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के 30 लाख से अधिक ग्राहकों के डेटा को एकीकृत किया जाएगा,
ताकि कार्ययोग्य जानकारी प्राप्त होकर परफॉर्मेंस मार्केटिंग में सुधार लाया जा सके और सुझावों को हर ग्राहक के अनुरूप
अनुकूलित किया जा सके। इस व्यवहारिक दृष्टिकोण से ग्राहकों का 360 डिग्री व्यू प्राप्त होगा, लीड्स व्यवस्थित होंगी तथा
खरीद के बाद ग्राहकों से जुड़ाव विकसित होकर ग्राहकों की निष्ठा और दोबारा खरीदारी को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी।
इस परिवर्तन के अंतर्गत ओरा द्वारा मार्केटिंग के पारंपरिक तरीकों को फुल-फनल फ्लाईवे रणनीति में बदलकर सेल्स,
मार्केटिंग और सर्विस में तालमेल स्थापित किया जा रहा है। ओरा यह इनोवेटिव दृष्टिकोण अपनाने वाले अपनी श्रेणी के
पहले ब्रांडों में से एक है। हर ग्राहक व्यवहार में इंटैलिजेंस को शामिल करके ओरा द्वारा स्टोर पर हो या ऑनलाईन, हर
ग्राहक के साथ हर बातचीत को ज्यादा उपयोगी और अपनी विरासत को प्रतिबिंबित करने वाला बनाया जा रहा है।
इस अभियान के साथ ओरा ने ग्राहकों के साथ अपने संबंधों में एआई-आधारित पर्सनालाईज़ेशन का विस्तार किया है। ओरा
प्रेडिक्टिव एनालिटिक्स और लॉयल्टी समाधानों का विस्तार कर रहा है। इसका उद्देश्य ग्राहकों का रिटेंशन मजबूत करके
भविष्य में बेहतर और डेटा आधारित अनुभव प्रदान करना है।
दीपू मेहता, एमडी एवं फाउंडर, ओरा फाईन ज्वेलरी ने कहा, ‘‘ओरा में हम ग्राहकों द्वारा ज्वेलरी खरीदने के हर सफर में
इनोवेशन को शामिल करते हैं। ग्राहक जब हमारे स्टोर में कदम रखते हैं, वहां से लेकर ऑनलाईन खरीदारी तक, हर
टचपॉईंट पर ओरा कनेक्टेड द्वारा हमारी कारीगरी और डेटा आधारित जानकारी का बेहतरीन तालमेल पेश किया जाएगा।
सेल्सफोर्स की मदद से हम हर ग्राहक की व्यक्तिगत जरूरत के अनुरूप सुझाव दे सकेंगे, एआई की मदद से अपनी सेल्स टीमों
को प्रशिक्षित कर सकेंगे, और ग्राहकों के साथ जुड़ाव मजबूत करने तथा उन्हें खरीददारी का प्रोत्साहन देने के लिए परफॉर्मेंस
मार्केटिंग को ऑप्टिमाईज़ कर सकेंगे। इस सहयोग से न केवल ऑपरेशनल एफिशियंसी बढ़ेगी, बल्कि एक कनेक्टेड प्रीमियम
अनुभव सुनिश्चित होगा, जिससे डायमंड्स के एक्सपर्ट के रूप में हमारी विरासत को मजबूती मिलेगी।’’
अदिति शर्मा, रीज़नल वाईस प्रेसिडेंट – रिटेल एंड कंज़्यूमर गुड्स इंडस्ट्री, सेल्सफोर्स इंडिया ने कहा, ‘‘आज के ग्राहक हर
टचपॉईंट में सुगम और व्यक्तिगत अनुभव चाहते हैं। डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन द्वारा उनकी ये अपेक्षाएं पूरी हो सकेंगी। ‘ओरा
कनेक्टेड’ से कंपनी डेटा को एकीकृत करके ग्राहक के हर व्यवहार में इंटैलिजेंस को शामिल कर सकेगी। इससे ग्राहकों को
व्यक्तिगत और प्रीमियम अनुभव प्राप्त होगा। एजेंटफोर्स और ज्वेलरी में ओरा की बेहतरीन कारीगरी को मिलाकर हम भारत
के प्रीमियम रिटेल सेक्टर में ग्राहकों की संलग्नता के नए मानक स्थापित कर रहे हैं।’’

Hi there, this weekend is fastidious for me, for the reason that this
time i am reading this wonderful informative piece of writing here at my
house.
https://shorturl.fm/01Vgf
https://shorturl.fm/xktZl
I’ve learn a few excellent stuff here. Definitely worth bookmarking for revisiting. I surprise how so much effort you put to make such a magnificent informative site.