इशान ने फ्लेक्स एंथेम, ‘‘2 थंग्ज़’’ पेश किया, जो वफादारी और आत्मविश्वास को परिभाषित करता है

नेशनल, 16 सितंबर, 2025: न तो फिल्टर, न ही फ्रंट, कुछ है, तो वह है सच्चा आत्मविश्वास। कैनेडा स्थित
गायक-गीतलेखक, इशान ने अपना नया शानदार गीत, 2 थंग्ज़ पेश किया है। यह एक बेजोड़ फ्लेक्स एंथेम
है। आपके अहंकार को चीरते हुए, अपने ऊपर संदेह को खत्म करते हुए यह ट्रैक सम्मान और वफादारी को
जीवंत करता है। यह एक साहसी और शक्तिशाली स्टेटमेंट पेश करता है। 2 थंग्ज़ हर उस व्यक्ति के लिए है,
जो गौरव, उद्देश्य और आत्मविश्वास के साथ जीवन जीने में यकीन रखता है।
इसमें बेजोड़ ऊर्जा है। जबरदस्त बीट्स हैं, और बहुत ही तीखे स्वर हैं। 2 थंग्ज़ सोल और स्वैग के बीच का
मधुर एहसास पेश करता है। यह आज की भौतिकवादी दुनिया का चिंतन करता है तथा सच्ची दोस्ती एवं
वफादारी की शक्ति को दर्शाता है। यह ट्रैक आपकी लेट-नाईट प्लेलिस्ट के लिए उत्तम है। यह हर उस व्यक्ति
के दिल को छूता है, जो अपना आत्मविश्वास बढ़ाना चाहता है।
इस ट्रैक के बारे में इशान ने कहा, ‘‘2 थंग्ज़ मेरे लिए बहुत व्यक्तिगत है। एक कलाकार को अपनी सच्चाई को
जानना, अपनी कला के प्रति सच्चे रहना और गर्व एवं विनम्रता के बीच संतुलन बनाना बहुत आवश्यक होता
है। वफादारी और सच्ची दोस्ती आपको जमीन से जोड़े रखते हैं। यह ट्रैक इसी के बारे में है। मुझे उम्मीद है कि
यह गीत श्रोताओं को पसंद आएगा और उन्हें वह संतुलन मिल सकेगा, जो वो तलाश रहे हैं।’’
हिटमेकर द किड के साथ अपने पहले ट्रैक ओके से सुर्खियाँ बटोरने वाले इशान अपनी खुद की पहचान बना
रहे हैं और साबित कर रहे हैं कि वो पंजाबी संगीत की दुनिया में सबसे तेजी से उभरते हुए और रोमांचक
गायक हैं। उनकी मधुर और बहुआयामी आवाज तथा गीत सीधे दिल में उतरते हैं। वो हार्ड-हिटिंग हिप-हॉप
और हृदयस्पर्शी गीत बहुत ही सुगमता से पेश करते हैं। अपने हर गीत के साथ इशान अपनी आवाज को
निखार रहे हैं और साथ ही अपने सिग्नेचर स्टाईल को भी बरकरार रखे हुए हैं। 2 थंग्ज़ उनके विकास का
अगला कदम है। इसमें उन्होंने जीवन का तरीका पेश किया है। एक मजबूत मानसिकता दर्शाई है, तथा
वफादारी और सम्मान का स्मरण कराया है, जो हमेशा असली फ्लेक्स रहेगा।
‘2 थंग्ज़’ यहाँ पर सुनेंः https://va.lnk.to/2Thangz
