हाउस ऑफ़ सनटोरी की रोकू जिन – सकुरा ब्लूम एडिशन का भारत में हुआ आग़ाज़
त्योहारों और शादी के मौसम से पहले, रोकू पोर्टफोलियो में एक नया एडिशन शामिल किया गया।

6th अक्टूबर 2025: हाउस ऑफ़ सनटोरी ने बड़े गर्व से रोकू जिन – सकुरा ब्लूम एडिशन को भारत में पेश
किया। यह एडिशन सकुरा फूल (जिसे चेरी ब्लॉसम भी कहा जाता है) और जापान के प्रसिद्ध हनामी उत्सव से
प्रेरित है। हनामी उत्सव में फूलों को निहारने की परंपरा मनाई जाती है। यह नया एडिशन जापान की बसंत
ऋतु की रौनक की याद दिलाता है।
जापानी दर्शन ‘शुन’ (हर ऋतु के बेहतरीन स्वाद की कद्र करना) पर आधारित, सकुरा ब्लूम एडिशन जापान की
बसंत ऋतु की ताज़गी और रौनक को समेटे हुए है। इसे सकुरा फूल की नाज़ुक और सुगंधित महक से तैयार
किया गया है, जो हनामी की शाश्वत सुंदरता को जीवंत करता है। वह परंपरा जिसमें सदियों से लोग चेरी
ब्लॉसम पेड़ों के नीचे बैठकर प्रकृति की क्षणभंगुर सुंदरता का आनंद लेते आए हैं।
इस जिन में नाज़ुक और मीठी फूलों की खुशबू है, जिसे सकुरा ब्लॉसम की पत्तियों से आने वाले हल्के नमकीन
स्वाद ने और खास बना दिया है। यह एक खूबसूरती से परतदार अनुभव तैयार करता है। रोकू के सिग्नेचर छह
जापानी बोटैनिकल्स के मिश्रण से बना यह एडिशन, सकुरा की प्राकृतिक मिठास को और निखारता है, जिससे
यह बनाया है मुलायम, अद्भुत और पूरी तरह संतुलित–रोकू जिन सकुरा ब्लूम एडिशन।
ऋषि वल्ली, सीनियर डायरेक्टर – मार्केटिंग, सनटोरी ग्लोबल स्पिरिट्स, ने बताया कि “जापानी जिन की
वैश्विक मांग लगातार बढ़ रही है। ऐसे समय में रोकू जिन – सकुरा ब्लूम एडिशन का भारत में आगमन
रणनीतिक रूप से एकदम सही कदम है। जैसे-जैसे उपभोक्ताओं की पसंद परिष्कृत स्वादों की ओर बढ़ रही है,
यह एडिशन रोकू की प्रीमियम पहचान को और मजबूत करता है और भारतीय जिन प्रेमियों को एक ऐसा
अनुभव देता है जो प्रकृति और ऋतु के मनोरम बदलावों से जुड़ा हुआ है। यह खास एडिशन जापानी करामात
और परंपरा का अनोखा संगम है, जो भारतीय उपभोक्ताओं को वह उच्च गुणवत्ता वाला अनुभव देता है जिसकी
वे आजकल तलाश कर रहे हैं। इसमें सकुरा से प्रेरित नज़ाकत है—मुलायम फूलों की खुशबू, हल्की मिठास और
चेरी ब्लॉसम की शालीनता—जो खासतौर पर लोगों को लुभाने के लिए तैयार की गई है।
इस साल की शुरुआत में ग्लोबल ट्रैवल रिटेल में लिमिटेड-टाइम डेब्यू करने के बाद, जिसमें मुंबई और दिल्ली
ड्यूटी फ्री जैसे प्रमुख भारतीय एयरपोर्ट शामिल थे, अब हाउस ऑफ़ सनटोरी की शानदार रोकू जिन – सकुरा
ब्लूम एडिशन भारत के चुनिंदा शहरों में लॉन्च होने जा रही है, और आने वाले समय में इसे पूरे देश में उपलब्ध
कराए जाने की योजना है। देश जब त्योहारों और शादियों के रंगीन मौसम की तैयारी में लगा है, उस समय यह
लॉन्च इसे एक खास गिफ्टिंग ऑप्शन और जश्न के मौकों पर एक प्रीमियम साथी बनाता है। अपनी खूबसूरत
पैकेजिंग और नाज़ुक फ्लेवर प्रोफाइल के साथ, यह खास मौकों और कीमती लम्हों के लिए एकदम परफ़ेक्ट है।

Hi! This post couldn’t be written any better! Reading through this post reminds me of my old room mate! He always kept chatting about this. I will forward this write-up to him. Fairly certain he will have a good read. Thank you for sharing!
I was recommended this blog by my cousin. I am not sure whether this post is written by him as nobody else know such detailed about my problem. You are amazing! Thanks!
F*ckin’ amazing things here. I’m very glad to peer your post. Thank you so much and i’m having a look ahead to contact you. Will you please drop me a mail?