टास्कअस ने भारत में विस्तार जारी रखते हुए नोएडा में नई साइट को शुरू किया

रीजन की मज़बूत डिजिटलफर्स्ट प्रतिभाओं का लाभ उठाने के लिए अपना पांचवां सेंटर स्थापित कर काम शुरू किया

Noida, November 13, 2025:  टास्कअस इंक. (नैस्डैक: टास्क), दुनिया की सबसे इनोवेटिव कंपनियों को आउटसोर्स डिजिटल सर्विसेज और नेक्सट जेनेरेशन ग्राहक अनुभव प्रदान करने वाली प्रमुख कंपनी, ने आज नोएडा में अपनी नई साइट, हेरिटएज, के शुभारंभ की घोषणा की।

यह नई साइट आउटसोर्स डिजिटल सर्विसेज की बढ़ती वैश्विक ज़रूरत को पूरा करने के लिए भारत में टास्कअस की मौजूदगी का और विस्तार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। नोएडा में स्थित यह नई साइट, भारत में टास्कअस का पांचवां ऑपरेशंस सेंटर, डिजिटल कस्टमर अनुभव, विश्वास और सुरक्षा और एआई ऑपरेशंस  सहित एंडवांस्ड सर्विसेज प्रदान करेगा। वर्तमान में, इस साइट पर 500 से ज़्यादा कर्मचारी कार्यरत हैं, जिनकी संख्या 2026 तक बढ़कर 1300 हो जाने की उम्मीद है।

ब्राइस मैडॉक, सीईओ, टास्कअस ने कहा कि “भारत हमारी ग्लोबल रणनीति का एक अभिन्न अंग है और मैं भारत में अपनी इनोवेटिव एआई और डिजिटल सर्विसेज का और विस्तार करने के लिए उत्साहित हूं। नोएडा में यह विस्तार सुनिश्चित करता है कि हम दुनिया की बेस्ट डिजिटल प्रतिभाओं को आकर्षित करते रहें और अपने वैश्विक ग्राहक आधार की बढ़ती ज़रूरतों को पूरा करने के लिए अपनी डिलीवरी क्षमताओं को और बढ़ाएं।”

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) का एक प्रमुख शहर, नोएडा, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, बढ़ते कमर्शियल आधार और दिल्ली, गुरुग्राम, गाजियाबाद और अन्य प्रमुख एनसीआर सेंटर्स से निरंतर बनी रहने वाली कनेक्टिविटी तक असाधारण एक्सेस प्रदान करता है। इन ग्रोथ फैक्टर्स के साथ-साथ एक प्रोएक्टिव बिज़नेस इनवॉयरमेंट, नोएडा को टास्कअस द्वारा प्रदान की जाने वाली जटिल, हाई-इम्पैक्ट सर्विसेज, विशेष रूप से हेल्थकेयर, एआई, फिनटेक और ऑटोनॉमस व्हीकल्स जैसे तेज़ी से बढ़ते सेक्टर्स में, सर्विसेज प्रदान करने के लिए एक आइडियल लोकेशन बनाता है।

स्टीफन डाउस्ट, चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर, टास्कअस, ने कहा, “नोएडा की प्रतिभाओं की अच्छी खासी मौजूदगी,  500 से ज़्यादा हायर एजुकेशन संस्थानों से निकटता और संपूर्ण टेक्नोलॉजी इकोसिस्टम, बड़े पैमाने पर हाई-क्वालिटी सर्विसेज प्रदान करने की हमारी रणनीति के साथ पूरी तरह मेल खाता है।”

उन्होंने आगे कहा कि “यह नई साइट हमें बेहद उच्च स्तर पर शिक्षित, मल्टीलैंग्युअल वर्कफोर्स का सीधा लाभ उठाने का अवसर देती है, जिससे विभिन्न क्षेत्रों और जटिल रेगुलेटरी इनवॉयरमेंट्स में ग्राहकों की सेवा करने की हमारी क्षमता में वृद्धि होती है।”

हेरिटएज नामक इस नई साइट का डिज़ाइन भारत की समृद्ध परंपराओं, कलात्मक कहानियों और व्यस्त शहरी जीवन का एक सोच-समझ कर तैयार किया गया मिक्स है। यह फैसिलिटी टास्कअस के “पीपुल-फर्स्ट” विजिन को साकार करती है, जो टीम के सदस्यों की सहभागिता और हेल्थ को प्राथमिकता देता है। हेरिटएज में कई सहयोगी स्थान, समर्पित वेलनेस रूम, कैफ़ेटेरिया, ट्रेनिंग रूम और विभिन्न मॉडर्न सुविधाएं हैं जो परफॉर्मेंस और हेल्थ, दोनों को बेहतर बनाने के लिए डिज़ाइन की गई हैं।

सपना भंबानी, एसवीपी, ऑपरेशंस एंड कंट्री लीडर, टास्कअस ने कहा कि “भारत के बेहद खास टेक्निकल टेलेंट, ग्लोबल ब्रांड्स के प्रति बेहद अधिक लगाव और इनोवेशन के प्रति जुनून का रोमांचक मिक्स है।” उन्होंने आगे कहा कि “हेरिटएज, टास्कस के अपने साथियों के प्रति समर्पण का प्रतीक है, जो उन्हें एक ऐसा स्थान प्रदान करता है जो बेहद सहयोगी और आकर्षक है। जब हम अपने लोगों की बेहतरी और ग्रोथ को प्राथमिकता देते हैं, तो वे एक्सीलेंस प्रदान करते हैं।”

भारत, टास्कस का दूसरा सबसे बड़ा ऑपरेशंस बेस है, जिसके 6 शहरों में 15,000 से ज़्यादा साथी कार्यरत हैं। टास्कस इंडिया को हाल ही में 2025 के लिए ग्रेट प्लेस टू वर्क (आर) का दर्जा दिया गया है और इंस्पायरिंग वर्कप्लेस ग्रुप द्वारा इसे 2025 के लिए एशिया के शीर्ष 10 इंसपायरिंग वर्कप्लेसेज ग्रुप में से एक के तौर पर नामांकित किया गया है।

Share This Post

6 thoughts on “टास्कअस ने भारत में विस्तार जारी रखते हुए नोएडा में नई साइट को शुरू किया

  • December 3, 2025 at 7:11 pm
    Permalink

    Alright, checked out c999game! Seems like a decent spot to try your luck. Nothing groundbreaking, but worth a look if you’re bored. Give c999game a whirl and let me know what you think.

    Reply
  • December 6, 2025 at 2:55 am
    Permalink

    Alright folks, been checking out ok922 lately and gotta say, it’s not bad at all. Easy to navigate, things load quickly, and they seem to have a decent selection. Give ok922 a whirl!

    Reply
  • December 31, 2025 at 11:00 am
    Permalink

    I love it when people come together and share opinions, great blog, keep it up.

    Reply
  • January 13, 2026 at 7:32 pm
    Permalink

    Hey! This post could not be written any better! Reading through this post reminds me of my previous room mate! He always kept talking about this. I will forward this page to him. Pretty sure he will have a good read. Many thanks for sharing!

    Reply
  • January 21, 2026 at 9:31 am
    Permalink

    Hey There. I found your blog using msn. This is an extremely well written article. I’ll make sure to bookmark it and return to read more of your useful information. Thanks for the post. I will certainly comeback.

    Reply
  • February 10, 2026 at 3:31 pm
    Permalink

    Along with almost everything which seems to be developing inside this specific area, your viewpoints happen to be quite radical. However, I appologize, but I do not give credence to your entire suggestion, all be it refreshing none the less. It seems to us that your commentary are generally not totally rationalized and in actuality you are generally yourself not wholly convinced of your point. In any case I did enjoy examining it.

    Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *