OPPO India ने ऑल-न्यू Find X9 सीरीज़ के साथ प्रीमियम स्मार्टफोन अनुभव को नए सिरे से परिभाषित किया

ग्राहक केवल 74999 रुपये के शुरुआती मूल्य में यह ऑल-राउंडर फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीद सकते हैं।

नई दिल्ली, 18 नवंबर, 2025: आज OPPO India ने भारत में अपनी Find X9 सीरीज़ पेश की। यह भारत
में प्रीमियम सेगमेंट में एक बेहतरीन पेशकश है। Find X की विरासत को आगे बढ़ाते हुए इस नई सीरीज़ में
Find X9 और Find X9 प्रो स्मार्टफोन शामिल हैं, जो फ्लैगशिप स्मार्टफोन के लिए नए मानक स्थापित कर
रहे हैं। यह नई सीरीज़ शानदार ऑल-राउंड अनुभव प्रदान करती है। इसमें नए युग का हैसलब्लैड कैमरा
सिस्टम, जबरदस्त बैटरी लाईफ, शक्तिशाली परफॉरमेंस और सुगम एवं स्मार्ट कलर OS16 जैसी अनेक खूबियाँ
हैं।
यह नई सीरीज़ भारत में OPPO की जबरदस्त मार्केट परफॉरमेंस के बाद पेश की गई है। इंटरनेशनल डेटा
कॉरपोरेशन (आईडीसी) के वर्ल्डवाईड क्वाटरली मोबाईल फोन ट्रैकर के अनुसार OPPO 2025 की तीसरी
तिमाही में 13.9 प्रतिशत बाजार अंश के साथ दूसरे स्थान पर आ गया है।
Find X9 प्रो का 16GB+512GB का वर्ज़न 109999 रुपये में उपलब्ध है। Find X9 का 12GB+256GB
का वर्ज़न 74999 रुपये और 16GB+512GB का वर्ज़न 84999 रुपये में उपलब्ध है। इन दोनों वैरिएंट्स की
सेल 21 नवंबर से शुरू होगी।
Find X9 प्रो OPPO e-store, अमेज़ॉन, फ्लिपकार्ट और मेनलाईन रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकेगा। वहीं Find
X9 OPPO e-store, फ्लिपकार्ट और मेनलाईन रिटेल आउटलेट्स पर उपलब्ध होगा। हैसलब्लैड टेलीकन्वर्टर
किट 29,999 रुपये के अतिरिक्त शुल्क में OPPO e-store पर मिलेगी।
OPPO ने Find X9 सीरीज़ के साथ ही अपना लेटेस्ट टीडब्लूएस, Enco Buds3 Pro+ भी लॉन्च किया,
जिसका मूल्य 2,099 रुपये है। लॉन्च ऑफर के अंतर्गत यह 21 नवंबर से 30 नवंबर, 2025 तक 1899 रुपये में
मिलेगा। इसे OPPO e-store, फ्लिपकार्ट, अमेज़ॉन और मेनलाईन रिटेल आउटलेट्स से खरीदा जा सकेगा।
OPPO में हेड ऑफ प्रोडक्ट स्ट्रेट्जी, पीटर डोह्युंग ली ने कहा, ‘‘OPPO की Find X9 सीरीज़ फ्लैगशिप
स्मार्टफोन्स से यूज़र्स की अपेक्षाओं को बदल देगी। पिछली कुछ तिमाहियों से भारत में ग्राहक लगातार प्रीमियम
स्मार्टफोन खरीद रहे हैं। हम एक ग्राहक-केंद्रित ब्रांड हैं, इसलिए हम ऐसे उत्पाद पेश करते हैं, जो ग्राहकों की
जरूरतों के अनुरूप हों। हमारी Find X9 सीरीज़ पूरी तरह से फ्लैगशिप अनुभव के साथ कैमरा क्वालिटी,
डिज़ाईन एस्थेटिक्स, शानदार परफॉरमेंस और स्मूथ यूज़र अनुभव के मामले में नए मानक स्थापित कर रही है।
हमें भारत के ग्राहकों के लिए प्रीमियम स्मार्टफोन अनुभव लाने के OPPO के सफर में इस सबसे जबरदस्त
फ्लैगशिप के साथ एक नया अध्याय शुरू करने की खुशी है। हमें विश्वास है कि Find X9 सीरीज़ अपने बेजोड़
इनोवेशन के साथ ग्राहकों को असाधारण अनुभव प्रदान करेगी, तथा सबसे अच्छे मूल्य प्रस्ताव में बेहतरीन
यूज़र अनुभव प्रदान करने वाले ब्रांड के रूप में OPPO की स्थिति को मजबूत करेगी।’’

OPPO की इनोवेशन की विरासत हो जारी रखते हुए Find X9 सीरीज़ में फ्लैगशिप मीडियाटेक डायमेंसिटी
9500 चिपसेट और ColorOS 16 दिया गया है, जो अत्याधुनिक परफॉरमेंस के साथ शानदार डिज़ाईन और
AI इंटैलिजेंस प्रदान करते हैं। इस सीरीज़ में OPPO के नए लुमो इमेज इंजन और 200MP के हैसलब्लैड
टेलीफोटो कैमरा, जो प्रो-मॉडल में उपलब्ध है, के साथ हैसलब्लैड मास्टर कैमरा सिस्टम दिया गया है, जो
बेमिसाल इमेज़ प्रेसिज़न प्रदान करता है। Find X9 सीरीज़ अपने हाई-परफॉरमेंस बैटरी सिस्टम और IP66,
IP68 एवं IP69 प्रोटेक्शन के साथ फ्लैगशिप लेवल की ड्यूरेबिलिटी प्रदान करती है। इसके स्लीक और
व्यवहारिक डिज़ाईन से दैनिक उपयोग के लिए शानदार परफॉरमेंस मिलती है।
आराम के लिए तैयार, मजबूती के लिए निर्मित
Find X9 सीरीज़ में OPPO का लगातार विकसित होता हुआ डिज़ाईन देखने को मिलता है। इसमें फॉर्म और
फंक्शन का बेहतरीन तालमेल है। ये दोनों मॉडल काफी स्लिम हैं। इसमें संतुलित प्रोफाईल के साथ फ्लैट
किनारों वाले फ्रेम दिए गए हैं, ताकि यूज़र को सुरक्षित और आरामदायक ग्रिप मिले तथा स्ट्रीमलाईंड कैमरा
सिस्टम उपयोग के दौरान सामने स्पष्ट रहे।
Find X9 प्रो सिल्क व्हाईट और टाईटेनियम चारकोल कलर्स में उपलब्ध है। इसकी थिकनेस केवल 8.25 मिमी
तथा वजन केवल 224 ग्राम है। इसमें सौंदर्य और रिफाईनमेंट का बेहतरीन संतुलन है। वहीं Find X9
टाईटेनियम ग्रे और स्पेस ब्लैक में उपलब्ध है। इसकी थिकनेस 7.99 मिमी और वजन 203 ग्राम है।
Find X9 सीरीज़ यूज़र प्रिफरेंस के अनुरूप शानदार विज़्युअल्स के लिए दो अलग-अलग डिस्प्ले साईज़ में आती
है। Find X9 प्रो में 6.78 इंच का एमोलेड इन्फिनिट व्यू डिस्प्ले दिया गया है, वहीं Find X9 6.59 इंच का
एमोलेड इन्फिनिट व्यू डिस्प्ले है। ये दोनों डिस्प्ले असाधारण क्लैरिटी, स्मूथनेस और कलर एक्युरेसी प्रदान
करते हैं।
दोनों ही मॉडलों में 1.15 मिमी के सिममेट्रिकल बेजेल्स के साथ लगभग बॉर्डरलेस फ्लैट डिस्प्ले दिया गया है,
जिसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज़ है। यह डिस्प्ले गेमिंग, वीडियो देखने या ब्राऊज़िंग का सबसे बेहतर अनुभव
प्रदान करता है। इसकी पीक ब्राईटनेस 3600 निट्स है, इसलिए आउटडोर वातावरण में भी इसकी स्क्रीन बहुत
साफ दिखाई देती है। वहीं लो-लाईट कम्फर्ट के लिए ब्राईटनेस को 1 निट तक घटाया जा सकता है। फ्लिकर और
आँखों पर तनाव को कम करने के लिए इस सीरीज़ में 2160 हर्ट्ज़ की हाई-फ्रीक्वेंसी पीडब्लूएम डिमिंग दी गई
है। इसलिए रात में उपयोग करने के लिए यह अब तक के सबसे अधिक आरामदायक एंड्रॉयड स्मार्टफोंस में से
एक है। OPPO के स्प्लैश टच के साथ इसे बारिश में या फिर गीले हाथों से भी आसानी से इस्तेमाल किया जा
सकता है।
ये दोनों डिवाईस बहुत ही टिकाऊ हैं। इनमें कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2, IP66, IP68 और IP69 रेटिंग
के साथ एसजीएस फाईव-स्टार ड्रॉप रज़िस्टैंस सर्टिफिकेशन दिया गया है। इसलिए ये धूल और पानी से या फिर
गिरने पर भी सुरक्षित रहती हैं। इनका मैट एलुमीनियम फ्रेम और फिंगरप्रिंट रज़िस्टैंट फिनिश डिज़ाईन को पूर्ण
करता है। इनमें मजबूती, प्रेसिज़न और दैनिक सौंदर्य का बेहतरीन मिश्रण है।
नए युग का हैसलब्लैड मास्टर कैमरा सिस्टम

Find X9 सीरीज़ में नए युग का हैसलब्लैड मास्टर कैमरा सिस्टम दिया गया है, जिसमें एडवांस्ड हार्डवेयर और
इंटैलिजेंट कंप्यूटेशनल फोटोग्राफी दैनिक शॉट्स को प्रोफेशनल और स्वाभाविक बनाते हैं।
Find X9 प्रो में Sony LYT-828 सेंसर और रियल-टाईम ट्रिपल एक्सपोज़र टेक्नोलॉजी के साथ अत्याधुनिक
अल्ट्रा एक्सडीआर मेन कैमरा दिया गया है। यह कैमरा डायनामिक रेंज में हर फ्रेम को उभारकर परफेक्ट
हाईलाईट और शैडोज़ सुनिश्चित करता है, जिससे मोबाईल फोटोग्राफी का बेमिसाल अनुभव मिलता है। इसमें
200MP का हैसलब्लैड टेलीफोटो कैमरा हैसलब्लैड के साथ मिलकर बनाया गया है। इसमें f/2.1 एपर्चर, 3X
ऑप्टिकल ज़ूम, और 10 सेमी क्लोज़-फोकस कैपेबिलिटी है, जिनकी मदद से विशाल लैंडस्केप से लेकर बहुत
सूक्ष्म शॉट्स तक हर इमेज़ सबसे बेहतर प्राप्त होती है।
Find X9 प्रो में 13.2X लॉसलेस ज़ूम के अलावा OPPO की सुपर रिज़ॉल्यूशन एलगोरिद्म भी है, जो 120X
तक के ज़ूम पर भी क्लैरिटी को बढ़ा देती है। इसलिए हर शॉट में प्रोफेशनल-ग्रेड का प्रेसिज़न प्राप्त होता है।
इसमें एक्टिव ऑप्टिकल एलाईनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो डिटेल्स को 15 प्रतिशत तक बढ़ा देता है।
इसलिए यह वन्यजीवों, कंसर्ट्स और तेजी से गतिशील वस्तुओं को कैप्चर करने के लिए उत्तम है।
जहाँ हैसलब्लैड पोर्ट्रेट मोड की मदद से बेहतरीन पोर्ट्रेट फोटोग्राफ प्राप्त होते हैं, वहीं सिनेमेटिक बोके, ट्रू कलर
कैमरा और हैसलब्लैड की आईकोनिक कलर साईंस मिलकर जीवंत स्किन टोन एवं सुंदर और प्राकृतिक डेप्थ
प्रदान करते हैं।


Find X9 में 50MP का मेन कैमरा (Sony LYT-808 सेंसर) दिया गया है, जो 57 प्रतिशत ज्यादा प्रकाश को
कैप्चर करता है, जिससे कम रोशनी में बहुत ही शानदार परफॉरमेंस मिलती है। साथ ही, इसमें 50MP का
अल्ट्रा-वाईड कैमरा (5KJN5) दिया गया है, जो बहुत करीब के फोटो सटीकता से लेता है। 50MP के पेरिस्कोप
टेलीफोटो द्वारा बहुत दूरी से भी क्रिस्प डिटेल्स मिलती हैं। इसमें उद्योग का पहला ट्रू कलर कैमरा है, जो अलग-
अलग वातावरणों में विभिन्न तरह की रोशनी के प्रति अनुकूलित होकर प्राकृतिक और सटीक टोन प्रदान करता
है।
जो क्रिएटर और अधिक दूरी से फोटो लेना चाहते हैं, उनके लिए हैसलब्लैड का टेलीकन्वर्टर है, जिसकी मदद से
Find X9 प्रो को 10X ऑप्टिकल ज़ूम प्राप्त होता है। इस प्रकार फोटो के लिए 200X डिजिटल ज़ूम और
वीडियो के लिए 50X ज़ूम मिल जाता है। इसलिए यह कंसर्ट, खेल के आयोजनों और प्राकृतिक आउटिंग्स के
दौरान हर डिटेल को कैप्चर करने के लिए उत्तम है।
4K 120fps में सिनेमेटिक विज़न
OPPO Find X9 सीरीज़ बेहतरीन विज़्युअल स्टोरीटैलिंग संभव बनाती है। इसमें अल्ट्रावाईड, मेन और
टेलीफोटो कैमरा डॉल्बी विज़न में 4K 120fps कैप्चर को सपोर्ट करता है, वहीं फ्रंट कैमरा 4K 60fps को
सपोर्ट करता है। आप रिकॉर्डिंग करते हुए फ्रंट और रियर कैमरा के बीच या फिर विभिन्न लेंस के बीच आसानी
से स्विच कर सकते हैं।
Find X9 सीरीज़ का मुख्य कैमरा 4K 120fps डॉल्बी विज़न वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है। वहीं
Find X9 प्रो में 200MP का हैसलब्लैड टेलीफोटो कैमरा दिया गया है, जो इसकी प्रोफेशनल क्षमताओं को और

अधिक बढ़ा देता है। यानी आप हाई-स्पीड मोशन को बेहतरीन क्लैरिटी में आसानी से कैप्चर कर सकते हैं, या
फिर हर डिटेल को उभारते हुए शानदार ज़ूम्ड-इन स्लो मोशन सीक्वेंस बना सकते हैं।
Find X9 सीरीज़ में और ज्यादा नियंत्रण के लिए 4K24fps, 30fps, 60fps और 120fps में एलओजी
वीडियो के साथ रिडिज़ाईंड प्रो वीडियो मोड दिया गया है। यह प्रोफेशनल-ग्रेड कलर ग्रेडिंग के लिए डिज़ाईन
किया गया है। Find X9 सीरीज़ में एसीईएस (एकेडमी कलर एन्कोडिंग सिस्टम) सपोर्ट की मदद से फुटेज
आसानी से प्रो-ग्रेड पोस्ट-प्रोडक्शन वर्कफ्लो में इंटीग्रेट हो जाती हैं।
मीडियाटेक डायमेंसिटी 9500 के साथ परफॉरमेंस
OPPO Find X9 सीरीज़ में अत्याधुनिक मीडियाटेक डायमेंसिटी 9500 चिपसेट है, जो टीएसएमसी की
आधुनिक 3एनएम प्रक्रिया द्वारा बनाया गया है। इसमें तीसरी जनरेशन का ऑल-बिग-कोर सीपीयू आर्किटेक्चर
है, जिसमें 4.21GHz की अल्ट्रा-कोर, तीन प्रीमियम कोर और चार परफॉरमेंस कोर हैं। यह 32 प्रतिशत बेहतर
परफॉरमेंस के साथ पीक पॉवर कंज़ंप्शन में 55 प्रतिशत की कमी लेकर आता है। इसके नए एआरएम जी1-
अल्ट्रा जीपीयू की मदद से ग्राफिक्स इंटेंसिव काम आसानी से हो जाते हैं, जो 33 प्रतिशत बेहतर ग्राफिक्स
परफॉरमेंस और 42 प्रतिशत ज्यादा पॉवर एफिशियंसी प्रदान करता है। वहीं नौंवी जनरेशन का मीडियाटेक
एनपीयू 990 56 प्रतिशत बेहतर एफिशियंसी के साथ शानदार AI परफॉरमेंस संभव बनाता है।
OPPO Find X9 सीरीज़ को उपयोग की वास्तविक परिस्थितियों के लिए अनुकूलित किया गया है। इसमें
OPPO का ऑल-न्यू ट्रिनिटी इंजन है, जो डायमेंसिटी 9500 के साथ मिलकर चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी
स्मूथ परफॉरमेंस प्रदान करता है। चिप-लेवल का डायनामिक फ्रेम सिंक गेमिंग की फ्लुएंसी बढ़ाता है,
यूनिफाईड कंप्यूटिंग पॉवर मॉडल 90 प्रतिशत से अधिक एक्युरेसी के साथ पॉवर कंज़ंप्शन का अनुमान लगा
लेता है, तथा सेंसर ऑफलोड 4K 60fps एचडीआर वीडियो रिकॉर्डिंग के दौरान पॉवर के उपयोग को 16.1
प्रतिशत कम कर देता है क्योंकि थर्मल मैनेजमेंट के लिए इसमें कस्टम वॉटर चैंबर दिया गया है, जो Find X9
सीरीज़ को कूल एवं रिस्पॉन्सिव बनाए रखता है। इसलिए यह ऑन-द-गो रहते हुए गेमिंग, कंटेंट निर्माण,
स्ट्रीमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए उत्तम है।
लंबे समय तक पॉवर प्रदान करने के लिए 7000mAh से अधिक शक्तिशाली बैटरी
स्लिम और स्लीक प्रोफाईल में OPPO Find X9 सीरीज़ की बैटरी परफॉरमेंस फ्लैगशिप स्मार्टफोंस की
अपेक्षाओं को बढ़ा रही है। Find X9 में 7025mAh की शक्तिशाली बैटरी दी गई है, जबकि Find X9 प्रो में
7500mAh की बैटरी है, जो OPPO के फ्लैगशिप स्मार्टफोंस में अब तक की सबसे अधिक क्षमता तथा Find
X8 सीरीज़ के मुकाबले 1000mAh से ज्यादा क्षमता वाली बैटरी है।
इस शक्तिशाली बैटरी क्षमता के साथ इस सीरीज़ में पॉवर-एफिशियंट 3एनएम मीडियाटेक डायमेंसिटी 9500
चिपसेट और OPPO का ऑल-न्यू ट्रिनिटी इंजन है, इसलिए यह सीरीज़ एक बार चार्ज होने के बाद दो दिनों
तक सामान्य उपयोग आसानी से संभव बनाती है। ज्यादा पॉवर वाले गहन कामों, जैसे 4K 60fps डॉल्बी
विज़न एचडीआर वीडियो रिकॉर्डिंग के दौरान भी Find X9 की बैटरी 5 घंटे 19 मिनट तक लगातार चल

सकती है, जबकि Find X9 प्रो की बैटरी 5 घंटे और 19 मिनट तक चल सकती है। यह क्षमता आम फ्लैगशिप
परफॉरमेंस के मुकाबले बहुत ज्यादा है।
ये दोनों स्मार्टफोन 80W OPPO SUPERVOOC ™ वायर्ड फ्लैश चार्जिंग, 50W एयरवूक वायरलेस चार्जिंग
और 10W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं, ताकि अन्य डिवाईस भी इससे चार्ज हो सकें।
इस शक्ति के लिए OPPO Find X9 सीरीज़ में OPPO की थर्ड-जनरेशन सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दी गई है,
जिसमें 15 प्रतिशत सिलिकॉन कंटेंट है। इसलिए उच्च एनर्जी डेंसिटी और दीर्घकालिक विश्वसनीयता प्राप्त होती
है, और बैटरी को लगातार पाँच साल इस्तेमाल करने के बाद भी इसकी 80 प्रतिशत से अधिक क्षमता बची
रहती है। इसलिए चाहे स्ट्रीमिंग हो, गेमिंग हो या फिर कंटेट निर्माण, Find X9 सीरीज़ हर मामले में स्थिर
और भरोसेमंद पॉवर प्रदान करती है।
ColorOS 16: आधुनिक जीवनशैली के लिए इंटैलिजेंट OS
OPPO Find X9 सीरीज़ में ColorOS 16 दिया गया है, जो ज्यादा स्मूथ, तेज और इंटैलिजेंट स्मार्टफोन
अनुभव प्रदान करता है। इसमें लुमिनस रेंडरिंग इंजन और सुगम एनिमेशन की मदद से बहुत ही तेज इंटरैक्शन
प्राप्त होते हैं, फिर चाहे आप स्क्रॉल कर रहे हों, ऐप्स के बीच स्विच कर रहे हों या फिर अपनी डिवाईस को
नैविगेट कर रहे हों। फ्लक्स होम स्क्रीन द्वारा आप लंबे, चौड़े या विशाल सहित विभिन्न आकारों में फोल्डर्स को
रिसाईज़ कर सकते हैं। इससे ज्यादा व्यवस्थित और पर्सनालाईज़्ड होम स्क्रीन प्राप्त होती है।
ColorOS 16 विभिन्न AI फीचर्स की मदद से प्रोडक्टिविटी और क्रिएटिविटी बढ़ा देता है। ये फीचर्स OPPO
AI हब में केंद्रित हैं, जो इंटैलिजेंट फीचर्स को खोजना और इस्तेमाल करना आसान बना देता है। AI माईंड स्पेस
की मदद से आप नई स्नैप-की द्वारा तुरंत ऑन-स्क्रीन कंटेंट को कैप्चर कर सकते हैं, वहीं AI रिकॉर्डर स्वतः
सारांश और शीर्षक तैयार कर देता है, जो तुरंत संदर्भ के लिए उत्तम है। AI पोर्ट्रेट ग्लो लो-लाईट पोर्टेªट और
सेल्फी को अनुकूलित कर देता है, प्रकाश और स्किन टोन को संतुलित करता है तथा AI राईटर नोट्स और
इंस्टाग्राम एवं फेसबुक जैसे लोकप्रिय ऐप्स के लिए एक स्मार्ट राईटिंग असिस्टैंट है। Google जेमिनी के साथ
इंटीग्रेशन यूज़र्स को प्राकृतिक लैंग्वेज़ कमांड द्वारा सैटिंग्स, कैलेंडर और क्लॉक जैसे नेटिव ऐप्स नियंत्रित करने में
मदद करता है, जिससे दैनिक टास्क स्ट्रीमलाईन हो जाते हैं। यह सीरीज़ पहले से बेहतर क्रॉस-डिवाईस
फंक्शनैलिटी प्रदान करती है। O+ की मदद से यूज़र्स अपने फोन द्वारा सीधे फाईल्स को मैनेज कर सकते हैं या
फिर अपने कंप्यूटर को नियंत्रित कर सकते हैं। वहीं स्क्रीन मिररिंग माउस और की-पैड की मदद से एक साथ
अधिकतम पाँच ऐप्स के साथ इंटरैक्शन संभव बनाती है, जो मल्टीटास्किंग के लिए परफेक्ट है। ColorOS 16
ने OPPO स्मार्टफोन को अधिक स्मार्ट, तेज और कनेक्टेड टूल बना दिया है, जो यूज़र्स को आसानी और
क्रिएटिविटी के साथ ज्यादा हासिल करने में मदद करता है।
दैनिक जीवन में AI के बढ़ते उपयोग के साथ OPPO और Google ने यूज़र की प्राईवेसी को अपना मुख्य
सिद्धांत बनाकर एक समाधान का विकास किया है। इस सहयोग के अंतर्गत Google क्लाउड की गोपनीय
कंप्यूटिंग सेवाओं के साथ OPPO के AI प्राईवेट कंप्यूटिंग क्लाउड (पीसीसी) का उपयोग किया जाता है। यह
आर्किटेक्चर AI प्रोसेसिंग के लिए संवेदनशील डेटा को सुरक्षित और एन्क्रिप्टेड वातावरण में संभालता है, ताकि
स्वयं OPPO सहित कोई भी थर्ड पार्टी इस तक पहुँच न सके।

OPPO के Enco Buds3 Pro+: सबसे बेहतर ऑडियो अनुभव
OPPO के Enco Buds3 Pro+ में शक्तिशाली नॉईज़ कैंसेलेशन टेक्नोलॉजी, बेहतरीन ऑडियो क्वालिटी और
प्रीमियम वॉईस जैसी खूबियों के साथ शानदार अनुभव प्राप्त होता है। इसमें 32dB नॉईज़ कैंसेलेशन और एन्को
मास्टर ईक्वलाईज़र है। टीडब्लूएस शानदार डिटेल्स के साथ वाईब्रैंट, थ्री-डायमेंशनल साउंड प्रदान करता है।
OPPO Enco Buds3 Pro+ बेहतरीन और बजट-फ्रेंडली ईयरबड्स है, जिसमें 43 घंटे का लिसनिंग टाईम,
हाईपर-ड्यूरेबल बैटरी, ब्लूटूथ 5.4 के साथ तीव्र एवं स्थिर कनेक्टिविटी और आईपी55 डस्ट एवं वॉटर
रज़िस्टैंट ड्यूड्रॉप डिज़ाईन जैसी खूबियाँ हैं।
OPPO Find X9 सीरीज़ के फीचर्सः


स्पेसिफिकेशन OPPO Find X9 प्रो OPPO Find X9
डिस्प्ले 6.78-इंच एमोलेड इनफिनिट व्यू
डिस्प्ले, 120Hz डायनामिक रिफ्रेश
रेट

6.59-इंच एमोलेड इनफिनिट व्यू डिस्प्ले,
120Hz डायनामिक रिफ्रेश रेट

स्क्रीन सुरक्षा कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2
IP66, IP68 और IP69

कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2
IP66, IP68 और IP69
वज़न एवं प्रोफ़ाइल 224ग्राम/ 8.25मिमी 203ग्राम / 7.99मिमी
रियर कैमरा सेटअप 50MP Sony LYT 828 कैमरा

ओआईएस के साथ
50MP अल्ट्रा-वाइड 5 KJN5 कैमरा
ऑटोफोकस के साथ
200MP हैसलब्लैड टेलीफोटो कैमरा
आइसोसेल एचपी5
ट्रू कलर कैमरा

50MP Sony LYT 808 कैमरा ओआईएस के
साथ
50MP अल्ट्रा-वाइड JN5 कैमरा ऑटोफोकस के
साथ
50MP Sony LYT 600 3X टेलीफोटो लेंस और
ओआईएस के साथ
ट्रू कलर कैमरा

फ्रंट कैमरा 50MP JN5 सेंसर 32MP सोनी IMX615 सेंसर
OPPO AI फीचर्स AI पोर्ट्रेट ग्लो, AI माइंड स्पेस, AI
रिकॉर्डिंग, AI लिंकबूस्ट, AI क्लैरिटी
एन्हांसर, AI अनब्लर, AI रिफ्लेक्शन
रिमूवर, AI स्टूडियो, AI समरी, AI
स्पीक, AI राइटर, AI डॉक्यूमेंट

AI पोर्ट्रेट ग्लो, AI माइंड स्पेस, AI रिकॉर्डिंग, AI
लिंकबूस्ट, AI क्लैरिटी एन्हांसर, AI अनब्लर, AI
रिफ्लेक्शन रिमूवर, AI स्टूडियो, AI समरी, AI
स्पीक, AI राइटर, AI डॉक्यूमेंट
प्रोसेसर मीडियाटेक डायमेंसिटी 9500 मीडियाटेक डायमेंसिटी 9500
रैम और स्टोरेज स्टोरेज: 512GB यूएफएस 4.1
रैम: 16GB (+12 OPPO रैम
एक्सपैंशन टेक्नोलॉजी के साथ)
LPDDR5X

स्टोरेज: 256GB/512GB यूएफएस 4.1
रैम: 12GB/16GB (+12 OPPO रैम
एक्सपैंशन टेक्नोलॉजी के साथ) LPDDR5X

बैटरी 7500mAh सिलिकॉन कार्बन बैटरी
80W SUPERVOOC ™ वायर्ड
चार्जिंग

7025mAh सिलिकॉन कार्बन बैटरी
80W SUPERVOOC ™ वायर्ड चार्जिंग
50W एयरवूक TM वायरलेस चार्जिंग

50W एयरवूक TM वायरलेस चार्जिंग
10W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग

10W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग

सिम सपोर्ट और ब्लूटूथ ड्युअल सिम
एनएफसी
ब्लूटूथ 6.0

ड्युअल सिम
एनएफसी
ब्लूटूथ 5.4
माइक्रोफ़ोन 4 माइक 4 माइक
आईआर ब्लास्टर हाँ हाँ
कलर वैरिएंट सिल्क व्हाइट, टाइटेनियम चारकोल स्पेस ब्लैक, टाइटेनियम ग्रे
ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉयड 16 पर आधारित ColorOS

16
5 साल के OS अपडेट और 6 साल के
सिक्योरिटी अपडेट

एंड्रॉयड 16 पर आधारित ColorOS 16
5 साल के OS अपडेट और 6 साल के सिक्योरिटी
अपडेट

OPPO Find X9 सीरीज़ की पहली सेल में ग्राहकों को निम्नलिखित ऑफर मिलेंगे*:


 OPPO e-store, अमेज़ॉन, फ्लिपकार्ट और मेनलाइन रिटेलर्स पर एसबीआई, एचडीएफसी बैंक, कोटक
बैंक और आईडीएफसी फ़र्स्ट बैंक कार्ड्स पर 10% तक का तत्काल कैशबैक मिलेगा। 24 महीने तक की
नो-कॉस्ट ईएमआई भी कराई जा सकती है।
 कैशिफ़ाई और सर्विफ़ाई ग्राहकों को 10% तक का एक्सचेंज बोनस दे रहे हैं।
 बजाज फिनसर्व, टीवीएस क्रेडिट, HDB फाइनेंशियल सर्विसेज, आईडीएफसी फ़र्स्ट बैंक, पूनावाला
फिनकॉर्प और अन्य प्रमुख फाइनेंस पार्टनर्स 24 महीने तक की ज़ीरो डाउन पेमेंट स्कीम प्रदान कर रहे
हैं।
 OPPO Find X9 सीरीज 20 नवंबर से पहले प्री-ऑर्डर करने वाले यूज़र्स को सीमित समय के लिए
5198 रुपये का फ्री ब्लैक गोल्ड गिफ्ट बॉक्स दिया जाएगा, जिसमें OPPO Enco Buds3 Pro+
और एक प्रीमियम फ़ोन केस होंगे।
 OPPO Find X9 सीरीज 180 दिन के हार्डवेयर डिफेक्ट रिप्लेसमेंट के साथ आती है।
 Find X9 सीरीज के यूज़र्स को 3 महीने तक Google जेमिनी प्रो की निःशुल्क एक्सेस मिलेगी।
 18 नवंबर से 30 नवंबर तक ग्राहकों को 2,000 रुपये का पेटीएम ट्रैवल फ्लाइट वाउचर मिलेगा।
 Find X9 सीरीज़ के यूज़र्स को 649 रुपये और उससे अधिक के पोस्टपेड प्लान पर 2250 रुपये मूल्य
के जिओ बेनेफिट्स दिए जाएंगे। 18-25 वर्ष की आयु के जिओ यूज़र्स को बिना किसी अतिरिक्त लागत
के 18 महीने का जेमिनी प्रो भी मिलेगा।
*नियम व शर्तें लागू।

Share This Post

One thought on “OPPO India ने ऑल-न्यू Find X9 सीरीज़ के साथ प्रीमियम स्मार्टफोन अनुभव को नए सिरे से परिभाषित किया

  • February 9, 2026 at 7:27 pm
    Permalink

    Thank you for sharing excellent informations. Your site is so cool. I am impressed by the details that you?¦ve on this web site. It reveals how nicely you perceive this subject. Bookmarked this web page, will come back for extra articles. You, my pal, ROCK! I found simply the info I already searched everywhere and just could not come across. What a great web-site.

    Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *