अभिजय शर्मा का प्रेम गीत ‘नूर’ रिलीज़ हुआ, जो बिल्कुल दैवीय महसूस होता है

नेशनल, 22 दिसंबर, 2025: ‘ऑब्सेस्ड’ की जबरदस्त सफलता और आई-पॉप स्टार एस1 के
बाद अपने सफर को आगे बढ़ाते हुए सिंगर-कंपोज़र-प्रोड्यूसर अभिजय शर्मा ने अपना नया
प्रेम गीत, ‘नूर’ पेश किया है। यह बहुत ही दिलकश और भावुक प्रेमगीत है, जिसकी रिलीज़
ने इंटरनेट और कलाकार समुदाय में खलबली मचा दी है।
रियलिटी शो के बाद उनकी पहली रिलीज़, ‘नूर’ एक मौन प्रार्थना की तरह है, जिसमें
आधुनिक कव्वाली की भावुकता और अभिजय का सिग्नेचर और समकालीन पॉप स्टाईल है।
भक्ति, नियति में लिखे जुड़ाव और चाहत की थीम पर आधारित यह ट्रैक प्यार को समर्पण के
रूप में देखता है, जिसमें दो लोगों की पहचान मिलकर एक हो जाती है और केवल प्रकाश
बाकी रह जाता है। गर्मजोश, बेहतरीन प्रोडक्शन और सरल एवं शुद्ध बोलों के साथ, ‘नूर’
ऐसा प्रेम प्रदर्शित करता है, जो एक दूसरे में मिल जाता है और सौंदर्य का निर्माण करता है।
इस गीत के बोलों, जैसे ‘‘बस इतनी दुआ, मेरी रूह भी तेरी रूह से मिल जाए’’ में एक
प्रार्थना है, जो गीत को आध्यात्मिक बना देती है, यानी ‘‘आत्मा से आत्मा के मिलन की
कामना, जो भौतिक दुनिया से परे है।
इस गीत के बारे में अभिजय ने कहा, ‘‘नूर इस साल मुझमें हुए परिवर्तन के बाद मेरा पहला
गीत है। यह मेरे लिए एक सुरक्षित स्थान बन गया है। मेरे लिए यह गाना प्यार के एक शुद्ध
रूप के बारे में है, जिसमें आप किसी के प्रति इतनी गहराई से समर्पित हो जाते हैं, कि आप
दोनों की आत्माएं एक दूसरे का प्रतिबिंब बन जाती हैं। यह मेरे लिए सबसे ईमानदार संगीत
है। इसे रिलीज़ करके ऐसा महसूस हो रहा है जैसे मैंने अंततः लोगों के सामने अपना वह
पहलू रखा है, जो अभी तक मैंने छिपाकर रखा था।
नूर मैंने हमेशा महसूस किया लेकिन कभी कहा नहीं। यह किसी को इतनी गहराई से प्यार
करने के बारे में कि आपकी आत्मा उसमें मिल जाए। नूर रोमांस के बारे में नहीं है, यह भक्ति
के बारे में है। चाहत के बारे में है और किसी के साथ मिलकर एक हो जाने के बारे में है। मैं
चाहता था कि यह आपको एक गाने की तरह नहीं, बल्कि एक प्रार्थना की तरह महसूस हो।
आई-पॉप स्टार के बाद लोगों ने मुझे जो प्यार दिया, उसने मेरा जीवन बदल दिया। नूर के
माध्यम से मैं उन्हें बिल्कुल ईमानदार और बिल्कुल शुद्ध भावना पेश कर रहा हूँ। मुझे उम्मीद
है कि श्रोताओं को यह गाना सहारा देगा, उन्हें महसूस होगा कि उन्हें कोई समझता है और
हो सकता है कि उन्हें थोड़ा व्याकुल महसूस हो, जैसा प्यार में होता है।’’
अभिजय ने केवल 22 साल की उम्र में इंडी पॉप की दुनिया में अपनी एक पहचान बना ली
है। स्पॉटिफी पर उनके 2 मिलियन मासिक यूज़र हैं। वो केवल 20 साल में ‘ऑब्सेस्ड’ के लिए

स्पॉटिफी के ग्लोबल टॉप 100 में पहुँचने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय कलाकार हैं। यह
गाना बाद में बिलबोर्ड टॉप 100 इंडिया में भी पहुँचा।
‘नूर’ के साथ अभिजय अपना कला का दायरा बढ़ा रहे हैं। यह ट्रैक आधुनिक प्यार की एक
परिपक्व, हृदयस्पर्शी, भावुक और आध्यात्मिक अभिव्यक्ति कर रहा है, जो समय से परे है
और बिल्कुल व्यक्तिगत महसूस होती है। इस गाने की रिलीज़ के साथ अभिजय के जीवन का
एक नया अध्याय शुरू हुआ है, जो प्रतिभा, नाजुकता और नियति के भाव से भरा हुआ है।
अभिजय शर्मा का नूर यहाँ सुनेंः
https://www.youtube.com/watch?v=uCFICC7Wvho

Share This Post

2 thoughts on “अभिजय शर्मा का प्रेम गीत ‘नूर’ रिलीज़ हुआ, जो बिल्कुल दैवीय महसूस होता है

  • February 9, 2026 at 5:50 am
    Permalink

    It is really a great and helpful piece of info. I¦m happy that you shared this useful information with us. Please stay us up to date like this. Thank you for sharing.

    Reply
  • February 21, 2026 at 6:31 am
    Permalink

    Thank you for the good writeup. It in fact was a amusement account it. Look advanced to far added agreeable from you! By the way, how can we communicate?

    Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *