admin – FNNNewsHindi https://fnnnewshindi.com Mon, 21 Aug 2023 13:35:38 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://fnnnewshindi.com/wp-content/uploads/2023/08/favicon-150x150.png admin – FNNNewsHindi https://fnnnewshindi.com 32 32 224877080 RRKPK Box Office Day 17: गदर 2 ने तीन दिन में ‘रॉकी और रानी…’ को चटाई धूल, टोटल कलेक्शन में दिया पछाड़ https://fnnnewshindi.com/rrkpk-box-office-day-17-gadar-2-beats-rocky-and-rani-in-three-days-in-total-collection/ https://fnnnewshindi.com/rrkpk-box-office-day-17-gadar-2-beats-rocky-and-rani-in-three-days-in-total-collection/#comments Mon, 14 Aug 2023 05:13:39 +0000 https://fnnnewshindi.com/?p=281 RRKPK Box Office Day 17 रॉकी और रानी की प्रेम कहानी को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 17 दिन बीत चुके हैं। आलिया भट्ट और रणवीर सिंह फैमिली ड्रामा की शुरुआत तो बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छी हुई थी लेकिन अब गदर 2 और OMG 2 के बीच बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म पिस चुकी है। जानिए 17वें दिन का टोटल कलेक्शन।

नई दिल्ली, जेएनएन। RRKPK Box Office Day 17: रॉकी और रानी की प्रेम कहानी 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। आलिया भट्ट और रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत काफी अच्छी की थी, लेकिन वीकेंड के बाद वर्किंग डेज पर फिल्म की कमाई में काफी गिरावट देखने को मिली थी।

हर वीकेंड पर फैमिली ड्रामा फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ जैसे-तैसे खुद को संभाल रही थी। हालांकि, अब सनी देओल की ‘गदर 2’ और अक्षय कुमार की ‘OMG 2’ की रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर रणवीर-आलिया की फिल्म का कलेक्शन करना काफी मुश्किल हो रहा है।

17वें दिन पर महज इतना कमा पाई ‘रॉकी और रानी…’

11.1 करोड़ से शानदार ओपनिंग करने वाली ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ ने पहले वीकेंड पर अच्छी कमाई की। हालांकि, अब ‘गदर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा कहर मचाया है कि सिर्फ ओह माय गॉड-2 ही नहीं, बल्कि रॉकी और रानी की प्रेम कहानी भी बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से हिल गई।

‘गदर 2’ और ‘ओह माय गॉड-2’ की रिलीज के बीच इस फिल्म के लिए खुद को संभालना बेहद मुश्किल हो रहा है। 16वें दिन शनिवार को फिल्म ने जहां तीन करोड़ के आसपास का बिजनेस किया, तो वहीं रविवार को आलिया-रणवीर की फिल्म ने महज 4.1 करोड़ रुपए कमाए।

इंडियन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का अब तक का कलेक्शन टोटल 130 करोड़ तक पहुंचा है। ‘गदर-2’ ने तीन दिन के अंदर ही ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के कलेक्शन को बीट कर दिया है।

वर्ल्डवाइड ‘रॉकी और रानी…’ का ऐसा है हाल

इंडिया में भले ही धीरे-धीरे रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का जादू बॉक्स ऑफिस पर फीका पड़ रहा हो, लेकिन वर्ल्डवाइड ये फिल्म काफी अच्छी कमाई कर रही है। करण जौहर के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड अब तक 264 करोड़ के आसपास कमाई कर ली है।

जिस रफ्तार से फिल्म आगे बढ़ रही है, जल्द ही ये फिल्म 300 करोड़ तक पहुंच सकती है। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के अलावा धर्मेंद्र और शबाना आजमी के अभिनय की भी काफी तारीफ हो रही है। जया बच्चन ने भी फिल्म में शानदार काम किया है।

]]>
https://fnnnewshindi.com/rrkpk-box-office-day-17-gadar-2-beats-rocky-and-rani-in-three-days-in-total-collection/feed/ 40 281
OMG 2: माला पहनाकर फैंस ने अक्षय कुमार को ‘ओएमजी 2’ के लिए दी बधाई, कहा- यूं ही हम भगवान नहीं कहते आपको https://fnnnewshindi.com/omg-2-fans-congratulated-akshay-kumar-for-omg-2-by-wearing-garlands-said-we-dont-call-you-god-just-like-that/ https://fnnnewshindi.com/omg-2-fans-congratulated-akshay-kumar-for-omg-2-by-wearing-garlands-said-we-dont-call-you-god-just-like-that/#comments Sat, 12 Aug 2023 06:38:48 +0000 https://fnnnewshindi.com/?p=271 OMG 2 अक्षय कुमार की हालिया रिलीज फिल्म ओएमजी 2 लोगों की खूब तारीफ बटोर रही है। हालांकि फिल्म का कलेक्शन इसके उलट सबूत दे रहा है। ओएमजी 2 ने पहले दिन 10 करोड़ से ज्यादा की ओपनिंग नहीं ली है। मगर फिर भी लोग अक्षय कुमार और फिल्म के कंटेंट की तारीफ कर रहे हैं। अक्षय ने भी उनके सभी चाहने वालों को दिल से शुक्रिया अदा किया है।

नई दिल्ली, जेएनएन। अक्षय कुमार की ‘ओएमजी 2’ एडल्ट कंटेंट पर आधारित फिल्म है। इस फिल्म को सनी देओल की ‘गदर 2’ से सीधी टक्कर मिल रही है। बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्मों के बीच टक्कर होते देखने को मिल रही है। हालांकि, इस टक्कर में ‘ओएमजी 2’, ‘गदर 2’ से बहुत पीछे है। नंबर्स में अक्षय कुमार की फिल्म भले ही सनी देओल की पिक्चर से मात खाती दिख रही हो, लेकिन कंटेंट के मामले में इसने बाजी मार ली है।

पसंद आया अक्षय का किरदार

शुक्रवार 11 अगस्त को अमित राय के निर्देशन में बनी ‘ओएमजी 2’ रिलीज हुई। ओपनिंग डे पर इस फिल्म ने 10.26 करोड़ तक की कमाई की है। अक्षय कुमार के स्टारडम और पंकज त्रिपाठी जैसे दिग्गज कलाकार के होते हुए फिल्म का इतने कलेक्शन से शुरुआत करना, कुछ कम जरूर है। मगर इसके कंटेंट की सोशल मीडिया पर भर-भरकर तारीफ हो रही है। अक्षय कुमार फिल्म में भगवान शिव के दूत बने हैं। उनके किरदार ने लोगों का दिल छू लिया है।

अक्षय को मानते हैं फैंस भगवान!

अक्षय कुमार को एक के बाद एक कई लोगों ने उनके कैरेक्टर को खूबसूरती से परफॉर्म करने के लिए बधाई दी है। ‘अकोला अकीयन्स’ के नाम से उनके फैंस ने उन्हें बधाई देने का तरीका शुरू किया है। कहीं माला पहनाकर, को कहीं अक्षय की फोटो वाला केक काटकर ‘ओएमजी 2’ के लिए उन्हें बधाई दी गई। कोलकाता में अक्षय के फैंस ने उनकी फोटो पर माला पहनाकर उनकी फिल्म की तारीफ की है।

उन्होंने इसे इस मेसेज के साथ ट्वीट किया, “अंत भी तु आरंभ भी तु, तु ही मेरा देव तु ही मेरा शिव, यूहीं हम भगवान नहीं कहते आपको।” इस मेसेज ने अक्षय कुमार के दिल को छू लिया है। उन्होंने अपने फैंस को इतना प्यार और सम्मान देने के लिए धन्यवाद किया है।

अक्षय कुमार बोले ‘हर हर महादेव’

बेहरामपुर में अक्षय कुमार के फैंस (बेहरामपुर अकीयन्स) ने उनकी फोटो पर न सिर्फ माला चढ़ाई, बल्कि उनके नाम पर केक भी काटा। अक्षय ने उन्हें ‘हर हर महादेव’ के जयकारे के जरिये बधाई दी है।

‘ओमएजी 2’ की कहानी

‘ओएमजी 2’ यानी कि ‘ओह माय गॉड 2’ फिल्म की कहानी एडल्ट एजुकेशन पर आधारित है। कांति शरण मुदल (पंकज त्रिपाठी) का बेटा गे है। स्कूल में उसे उसकी सेक्शुएलिटी के लिए उसे बुली किया जाता है, जो परेशान होकर आत्महत्या कर लेता है। इस वाक्ये से आहत होकर कॉलेज के प्रिंसिपल कांति शरण मुदल बच्चों के लिए एडल्ट एजुकेशन कंपलसरी करवाने की कोशिश करते हैं। फिल्म में धार्मिक प्रवृत्ति के लोग इस बात का विरोध करते हैं और इसे भगवान की नियती के खिलाफ बताते हैं। इसके लिए कांति को कानूनी लड़ाई लड़नी पड़ती है। अक्षय कुमार जो भगवान शिव के दूत बने हैं, वह पंकज त्रिपाठी की मदद करते हैं

]]>
https://fnnnewshindi.com/omg-2-fans-congratulated-akshay-kumar-for-omg-2-by-wearing-garlands-said-we-dont-call-you-god-just-like-that/feed/ 2 271
Jailer Box Office Collection Day 1: रजनीकांत की मूवी ने आते ही जमाई धाक, पहले दिन में ही हुई धुआंधार कमाई https://fnnnewshindi.com/jailer-box-office-collection-day-1-rajinikanths-movie-made-a-splash-as-soon-as-it-arrived-earned-a-lot-on-the-first-day-itself/ https://fnnnewshindi.com/jailer-box-office-collection-day-1-rajinikanths-movie-made-a-splash-as-soon-as-it-arrived-earned-a-lot-on-the-first-day-itself/#comments Sat, 12 Aug 2023 06:35:01 +0000 https://fnnnewshindi.com/?p=268 Jailer Box Office Day 1 Collection बॉक्स ऑफिस गदर 2 और ओह माय गॉड-2 से पहले रजनीकांत की फिल्म जेलर दस्तक दे चुकी है। रिलीज के साथ ही नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया है। जेलर आते ही इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ के करीब पहुंच गई है। जानिए रजनीकांत की मूवी की टोटल कमाई।

नई दिल्ली, जेएनएन। Jailer Box Office Day 1 Collection: रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर’ ने कल यानी कि 10 अगस्त को थिएटर्स में दस्तक दी थी। ये साउथ सुपरस्टार की 169वीं फिल्म है। रजनीकांत की ‘जेलर’ ओरिजनल तमिल भाषा में बनी है।

मूवी को ‘गदर 2’ और ‘ओह माय गॉड-2’ के सिनेमाघरों में आने से एक दिन पहले रिलीज किया गया। इस फिल्म ने आते ही बॉक्स ऑफिस पर अपनी धाक जमा दी है।

रजनीकांत और तमन्ना भाटिया स्टारर इस फिल्म की पहले दिन की कमाई इंडिया में 50 करोड़ के करीब पहुंच चुकी है। रजनीकांत और तमन्ना भाटिया स्टारर साउथ में रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन ही सफलता के झंडे गाड़े। 

पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर’ ने की इतनी कमाई

रजनीकांत का स्टारडम इंडिया के साथ-साथ विदेशो में भी है। सिंगापुर से लेकर यूएसए तक में रजनीकांत की बड़ी-बड़ी होर्डिंग लगाई गई और उस पर थिएटर के बाहर फैंस माला चढ़ाते हुए नजर आए। सैनलिक.कॉम की रिपोर्ट की मानें तो ‘जेलर‘ ने गुरुवार को रिलीज होते ही पहले दिन पर लगभग 49 करोड़ की इंडिया में नेट कमाई की है।

रजनीकांत और तमन्ना भाटिया स्टारर इस फिल्म को 78 परसेंट थिएटर भरे हुए हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म की तमिलनाडु में अब तक टोटल कमाई लगभग 25 करोड़ हुई है, जबकि कर्नाटक में इस फिल्म ने 11 करोड़ के आसपास बिजनेस किया है। आंध्रप्रदेश-तेलांगना के मार्केट में फिल्म ने लगभग 7 करोड़ का बिजनेस किया है।

तमिलनाडु-कर्नाटक में कई कंपनियों में ‘जेलर’ की रिलीज पर छुट्टी घोषित

रजनीकांत की फिल्म का रिलीज होना साउथ में किसी फेस्टिवल से कम नहीं है। ऐसे में तमिलनाडु और कर्नाटक की कई कंपनियों ने 2 दिन की छुट्टी घोषित कर दी है। नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन में बनी इस मूवी में कई बड़े सितारों ने कैमियो किया।

तमन्ना भाटिया के अलावा जैकी श्रॉफ, मोहनलाल और शिव राजकुमार जैसे कई सितारे रजनीकांत की फिल्म का हिस्सा बने। रजनीकांत की ‘जेलर’ ने सिर्फ इंडिया में ही शानदार बिजनेस नहीं किया, बल्कि यूएसए में पहले दिन पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी।

पहले दिन की तरह ही अगर वीकेंड पर रजनीकांत की बॉक्स ऑफिस पर कमाई करती है। इस बात की पूरी उम्मीद है कि वीकेंड तक ये फिल्म 80 करोड़ के करीब बिजनेस कर सकती है। 

]]>
https://fnnnewshindi.com/jailer-box-office-collection-day-1-rajinikanths-movie-made-a-splash-as-soon-as-it-arrived-earned-a-lot-on-the-first-day-itself/feed/ 10 268
International Youth Day 2023: आज के युवाओं में वो आम स्वास्थ्य समस्याएं, जिन पर समय रहते ध्यान देना है जरूरी https://fnnnewshindi.com/international-youth-day-2023-%e0%a4%86%e0%a4%9c-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%af%e0%a5%81%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%93%e0%a4%82-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b5%e0%a5%8b-%e0%a4%86%e0%a4%ae-%e0%a4%b8/ https://fnnnewshindi.com/international-youth-day-2023-%e0%a4%86%e0%a4%9c-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%af%e0%a5%81%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%93%e0%a4%82-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b5%e0%a5%8b-%e0%a4%86%e0%a4%ae-%e0%a4%b8/#comments Sat, 12 Aug 2023 05:03:51 +0000 https://fnnnewshindi.com/?p=262 International Youth Day 2023 हर साल 12 अगस्त को दुनिया भर में अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाने की शुरुआत संयुक्त राष्ट्र ने की थी जिसका मकसद था युवा उम्र में होने वाली उन परेशानियों पर ध्यान आकर्षित करना जिनके बारे में वे खुद बात नहीं कर पाते। इस आर्टिकल में हम उन्हीं परेशानियों के बारे में जिक्र करेंगे।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। International Youth Day 2023: हर साल 12 अगस्त को अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन को मनाने की शुरुआत संयुक्त राष्ट्र (यूएन) ने साल 1999 में की थी। जब संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) ने लिस्बन में युवाओं के लिए जिम्मेदार मंत्रियों के विश्व सम्मेलन द्वारा की गई सिफारिश को स्वीकार करते हुए एक प्रस्ताव पारित किया था। इस खास दिन पर हम बात करने वाले हैं युवाओं द्वारा झेली जाने वाली उन शारीरिक परेशानियों के बारे में, जिसके बारे में बात बहुत कम ही होता है। इसपर विस्तार से बात करने के लिए हमने कुछ विशेषज्ञों से बातचीत की।

युवाओं में होने वाली शारीरिक परेशानियां क्या हैं?

हार्ट प्रॉब्लम- भले ही आप स्वस्थ दिखते हों, लेकिन 20 वर्ष से अधिक उम्र के लगभग आधे लोगों में ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ होता है। आगे चलकर यह क्रॉनिकल कार्डियोवस्कुलर से जुड़ी परेशानियों को जन्म दे सकता है।

डायबिटीज और डीरेंज्ड लिपिड प्रोफाइल- अधिक तनाव और अव्यवस्थित जीवनशैली के साथ-साथ अनहेल्दी फूड साइकल के चलते शुगर लेवल में बदलाव हो सकता है। इसी के साथ अपच और लंबे समय तक बैठे रहने से लिपिड में परिवर्तन, मोटापा और आगे फेफड़ों और गुर्दे की समस्याओं का खतरा भी होता है।

न्यूट्रीशनल एनीमिया- अनियमित खाने की आदतों और खराब फिजिकल स्ट्रेंथ और ट्रेनिंग के कारण, युवाओं में आयरन की कमी और बी12 की कमी शुरू हो जाती है, जिससे एनीमिया का खतरा बढ़ जाता है। अगर इसे समय रहते न सुधारा जाए और लगातार नजरअंदाज किया जाता रहे, तो थकान, हड्डियों में दर्द और वजन कम हो सकता है।

मानसिक स्वास्थ्य- मानसिक स्वास्थ्य आज के समय का सबसे महत्वपूर्ण और अक्सर नजरअंदाज किया जाने वाला मुद्दा है, जो विशेष रूप से युवाओं में महामारी की तरह बनता जा रहा है। नींद की समस्या, गुस्सा आने जैसी परेशानियों पर जल्द से जल्द ध्यान देने की जरूरत है।

यौन स्वास्थ्य- सही यौन शिक्षा की कमी के कारण अनप्लैन्ड प्रेग्नेंसी, यौन संचारित संक्रमण (एसटीआई) संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। इसलिए युवाओं को इस बारे शिक्षित करना बेहद जरूरी है, ताकि वे सही निर्णय ले सकें।

हद से ज्यादा टेक्नोलॉजी- बहुत ज्यादा स्क्रीन टाइम युवाओं के स्लीप पैटर्न को खराब कर सकता है, जिससे आंखों पर तनाव पड़ता है। इसके अलावा अधिक टेक्नोलॉजी के चलते युवाओं सामाजिक संपर्क धीरे-धीरे कम होने लगता है।

डॉ. नेहा रस्तोगी पांडा, सलाहकार – संक्रामक रोग, फोर्टिस मेमोरियल रिसर्च इंस्टीट्यूट, गुरुग्राम

से बातचीत के आधार पर।

]]>
https://fnnnewshindi.com/international-youth-day-2023-%e0%a4%86%e0%a4%9c-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%af%e0%a5%81%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%93%e0%a4%82-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b5%e0%a5%8b-%e0%a4%86%e0%a4%ae-%e0%a4%b8/feed/ 20 262
Tips To Gain Weight: तेजी से बढ़ाना चाहते हैं वजन, तो डाइट में इन तरीकों से शामिल करें आलू https://fnnnewshindi.com/tips-to-gain-weight-%e0%a4%a4%e0%a5%87%e0%a4%9c%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a4%a2%e0%a4%bc%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%b9%e0%a4%a4%e0%a5%87-%e0%a4%b9%e0%a5%88/ https://fnnnewshindi.com/tips-to-gain-weight-%e0%a4%a4%e0%a5%87%e0%a4%9c%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a4%a2%e0%a4%bc%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%b9%e0%a4%a4%e0%a5%87-%e0%a4%b9%e0%a5%88/#comments Sat, 12 Aug 2023 04:59:43 +0000 https://fnnnewshindi.com/?p=259 Weight Gain Tips आजकल जहां मोटापा आम समस्या है तो वहीं कई लोग वजन न बढ़ने की वजह से भी परेशान रहते हैं। वजन घटाने के लिए लोग कई चीजों को खाने से परहेज करते हैं लेकिन वजन बढ़ाने के लिए भी आपको अपनी डाइट पर ध्यान देना जरूरी है। आज आपको इस आर्टिकल में बताएंगे कि वजन बढ़ाने के लिए आलू को डाइट में किन तरीकों से शामिल करें।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Ways To Increase Your Weight: आलू एक ऐसी सब्जी है, जो हर किसी को पसंद होती है। इसे बच्चे-बड़े सभी खाना पसंद करते हैं। सबसे खास बात है कि आलू का इस्तेमाल कर आप कई तरह की रेसिपीज बना सकते हैं। जो लोग दुबले-पतले होते हैं, उन्हें आलू खाने की सलाह दी जाती है। इसमें कैल्शियम, फाइबर, जिंक जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो शरीर को कई स्वास्थ्य समस्याओं से राहत दिलाने में मदद करते हैं। अगर आप भी वजन बढ़ाना चाहते हैं, तो अपनी डाइट में आलू जरूर शामिल करें। तो आइए जानते हैं, वेट गेन के लिए आलू को किन तरीकों से खाएं।

आलू का हलवा

वजन बढ़ाने में आलू का हलवा काफी मददगार हो सकता है। अगर आपको मीठा खाना पसंद है, तो आप रोजाना अपनी डाइट में आलू का हलवा शामिल कर सकते हैं, इससे वजन बढ़ने में आपको मदद मिलेगी। यह हलवा स्वादिष्ट होने के साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है।

उबले आलू खाएं

जिन लोगों को वजन कम होने की समस्या है, वे उबले आलू जरूर खाएं। इसे स्वादिष्ट बनाने के लिए उबले आलू में काला नमक छिड़क दें, फिर इसे खाएं। अगर आप नियमित रूप से उबले आलू खाते हैं, तो इससे आपका वजन बढ़ सकता है।

आलू की सब्जी

आलू की सब्जी हर किसी को पसंद होती है और इसे बनाना भी काफी आसान होता है। वजन बढ़ाने के लिए आप आलू की सब्जी डेली डाइट में शामिल कर सकते हैं।

आलू खाने के फायदे

  • आलू में मौजूद कई विटामिन्स और मिनरल्स मस्तिष्क के लिए फायदेमंद होते हैं।
  • पोषक तत्वों से भरपूर आलू पाचन के लिए मददगार होता है। अगर आपको दस्त की समस्या है, तो जल्दी ठीक होने में आलू मदद कर सकता है।
  • कैल्शियम और फॉस्फोरस से भरपूर आलू हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है।
  • आलू स्किन के लिए भी काफी फायदेमंद है। आप इसका इस्तेमाल फेशियल मास्क में कर सकते हैं। यह मुंहासों और त्वचा की अन्य समस्याओं जैसे दाग-धब्बों से राहत दिलाता है।

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

]]>
https://fnnnewshindi.com/tips-to-gain-weight-%e0%a4%a4%e0%a5%87%e0%a4%9c%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a4%a2%e0%a4%bc%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%b9%e0%a4%a4%e0%a5%87-%e0%a4%b9%e0%a5%88/feed/ 11 259
एशियाड टीम में सिलेक्शन न होने पर बोले धवन:खुद का नाम न देखकर मैं हैरान था, वापसी के लिए तैयार हूं https://fnnnewshindi.com/%e0%a4%8f%e0%a4%b6%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%a1-%e0%a4%9f%e0%a5%80%e0%a4%ae-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%87%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b6%e0%a4%a8-%e0%a4%a8/ https://fnnnewshindi.com/%e0%a4%8f%e0%a4%b6%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%a1-%e0%a4%9f%e0%a5%80%e0%a4%ae-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%87%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b6%e0%a4%a8-%e0%a4%a8/#comments Fri, 11 Aug 2023 07:28:10 +0000 https://fnnnewshindi.com/?p=251 भारत के अनुभवी ओपनर शिखर धवन ने एशियन गेम्स खेलने वाली भारतीय क्रिकेट टीम में खुद चयन न होने पर प्रतिक्रिया दी है। इस लेफ्टी ओपनर ने कहा है कि मैं हैरान था, लेकिन मैं आने वाले समय में नेशनल टीम में वापसी करने के लिए दृढ़ निश्चय हूं।

37 साल के इस लेफ्टी ओपनर ने न्यूज एजेंसी PTI से कहा- ‘टीम देखकर पहले हैरान था, फिर मुझे लगा कि सिलेक्टर्स की सोचने की प्रोसेस अलग होगी और इसे स्वीकार करना होगा।’

एशियन गेम्स का आयोजन चीन के हांगझोऊ शहर में सितंबर-अक्टूबर में होना है।

2 पॉइंट में पढ़िए धवन की पूरी बात…

  • खुश हूं कि ऋतुराज टीम लीड करेगा धवन ने कहा- ‘खुश हूं कि ऋतु (गायकवाड़) टीम की अगुआई करेगा। इसमें सभी युवा खिलाड़ी हैं, मुझे पूर भरोसा हे कि वे अच्छा करेंगे। मुझे नहीं पता कि भविष्य में क्या होगा, लेकिन अगर कोई मौका मिलता है तो मैं इसके लिए तैयार रहूंगा।’
  • मौका हमेशा रहता है, भले ही 1% हो अपनी वापसी पर धवन ने कहा- ‘मैं निश्चित रूप से तैयार रहूंगा (वापसी के लिए)। इसलिए मैं खुद को फिट रखे हूं (ताकि जब भी मौका मिले मैं तैयार रहूं)। हमेशा मौका रहता है, भले ही एक प्रतिशत हो या फिर 20 प्रतिशत। मुझे अब भी ट्रेनिंग में मजा आता है और मुझे खेल में आनंद मिलता है, ये चीजें मेरे कंट्रोल में हैं, जो भी फैसला हुआ, मैं उसका सम्मान करता हूं।’

एशियन गेम्स की टीम में धवन का नाम नहीं
भारत के टॉप क्रिकेटर इन दिनों अपने घर में होने जा रहे वर्ल्ड कप की तैयारियों में लगे हैं। BCCI ने कुछ दिन पहले एशियाड में हिस्सा लेने के लिए भारतीय टीम का ऐलान किया है। टीम के चयन पर धवन को नजरअंदाज किया गया, जबकि ऋतुराज गायकवाड को युवा टीम की कप्तानी सौंपी गई है।

इस टीम में धवन को कप्तान बनाने की उम्मीद की जा रही थी, क्योंकि वे 10 महीने पहले तक युवा टीम की कप्तानी कर रहे थे, लेकिन चयनकर्ताओं ने उन्हें नहीं चुना और गायकवाड को कप्तान बनाया। पढ़ें पूरी खबर

8 महीने पहले खेला था आखिरी मैच
शिखर धवन ने आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला 8 महीने पहले 10 दिसंबर 2022 को खेला था। यह मुकाबला चटोग्राम में बांग्लादेश के खिलाफ खेला गया था।

क्या धवन को पीछे छोड़ चुके हैं सिलेक्टर्स
पिछले 8 महीने से धवन का चयन न होने पर सवाल उठने लगा है कि क्या भारतीय टीम धवन को पीछे छोड़ चुकी है, क्योंकि वे दिसंबर 2022 में बांग्लादेश दौरे के बाद से वनडे टीम से बाहर किये जाने तक एक दिवसीय प्रारूप के खिलाड़ी बन गए थे।
पिछले दशक से भारत के शीर्ष वनडे बल्लेबाजों में शुमार धवन की जगह कप्तान रोहित शर्मा के साथ भारतीय टीम के टॉप ऑर्डर में पारी की शुरुआत कर रहे हैं, हालांकि धवन अब भी केंद्रीय अनुबंधित क्रिकेटर हैं और काफी समय नेशनल क्रिकेट अकादमी में बिताते हैं।

]]>
https://fnnnewshindi.com/%e0%a4%8f%e0%a4%b6%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%a1-%e0%a4%9f%e0%a5%80%e0%a4%ae-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%87%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b6%e0%a4%a8-%e0%a4%a8/feed/ 16 251
भारत को फेवरेट बताना बड़ी टीमों की स्ट्रैटजी- अश्विन:ऑफ-स्पिनर बोले- ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड कप जीत सकता है, अपनी टीम को भी बैक करूंगा https://fnnnewshindi.com/%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%a4-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%ab%e0%a5%87%e0%a4%b5%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%9f-%e0%a4%ac%e0%a4%a4%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%ac%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a5%80/ https://fnnnewshindi.com/%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%a4-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%ab%e0%a5%87%e0%a4%b5%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%9f-%e0%a4%ac%e0%a4%a4%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%ac%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a5%80/#respond Fri, 11 Aug 2023 07:23:20 +0000 https://fnnnewshindi.com/?p=248 भारतीय क्रिकेट टीम के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ‘मुझे पता है दुनियाभर में क्रिकेट फॉलो करने वाले एक्सपर्ट्स हमेशा ही भारत को फेवरेट बताते हैं। सभी एक्सपर्ट्स और बाकी देशों के क्रिकेटर इस स्ट्रैटजी को ICC टूर्नामेंट से पहले यूज करते हैं। वो इस स्ट्रैटजी से अपने देश की टीम से प्रेशर हटा कर हम पर डालते हैं।’

रविचंद्रन अश्विन ने 8 अगस्त को अपने यूट्यूब चैनल पर वर्ल्ड कप को लेकर एक वीडियो पोस्ट किया। इसी वीडियो में उन्होंने भारत के वर्ल्ड कप प्लान पर बात की।

ऑस्ट्रेलिया और भारत को फेवरेट बताया
36 साल के अश्विन वर्ल्ड कप पर बोले, ‘ऑस्ट्रेलिया पावरहाउस है, वो कप उठा सकते हैं। टीम इंडिया को वेस्टइंडीज में एक वनडे मुकाबला गंवाना पड़ा, लेकिन हमें टीम इंडिया को बैक करना चाहिए, उन्हें बगैर प्रेशर के वर्ल्ड कप खेलने भेजना चाहिए।’

अश्विन ने वैसे तो वर्ल्ड कप जीतने के लिए टीम इंडिया का सपोर्ट किया है, लेकिन उन्होंने अपने चैनल पर ये भी कह दिया कि अगर टीम इंडिया कप नहीं जीत पाई, तो फैंस को इसके लिए भी तैयार रहना चाहिए।

‘फैंस पूरे मैच को बदल सकते हैं’
अश्विन ने फैंस पर कहा, ‘अगर टीम अच्छा नहीं भी कर पाई, तो हम पूरा ब्लेम फैंस पर भी नहीं डाल सकते, लेकिन मैं यह कहना चाहता हूं कि किसी भी टीम के लिए उसके फैंस बहुत ज्यादा इम्पॉर्टेंट होते हैं। वो किसी भी मैच की वाइब को अपनी एनर्जी से बदलने की ताकत रखते हैं। जब घरेलू टीम के पास फैंस का सपोर्ट होता है तो बाकी टीमों का कॉन्फिडेंस डाउन ही रहता है। मैं इसी बात को हमेशा कहता रहूंगा।

देखिए जब बाकी टीमें एयरपोर्ट या होटल तक पहुंचती हैं, तो हम उनका वेलकम करते हैं, लेकिन इस बार हमें अपनी आवाज को थोड़ा तेज और क्लियर रखना होगा।’

अश्विन ने 18 महीने पहले आखिरी वनडे खेला था
रविचंद्रन अश्विन ICC टेस्ट बॉलर्स की रैंकिंग में नंबर-1 बॉलर हैं। उन्होंने भारत के लिए तीनों ही फॉर्मेट के वर्ल्ड कप खेले हैं, वह पिछले टी-20 वर्ल्ड कप में भी टीम इंडिया का हिस्सा थे, लेकिन वह वनडे वर्ल्ड कप में 2 ही बार 2011 और 2015 में भारत से खेल सके। उन्होंने भारत के लिए आखिरी वनडे मैच भी 21 जनवरी 2022 को साउथ अफ्रीका में उसके खिलाफ खेला था। तब से उन्हें टीम इंडिया की वनडे टीम में प्राथमिकता नहीं दी गई।

हालांकि भारत में होने वाले वर्ल्ड कप को देखते हुए उन्हें स्पिन ऑलराउंडर के रूप में चुना जा सकता है, क्योंकि टीम इंडिया में लम्बे समय से एक भी ऑफ स्पिनर नहीं है और अश्विन जरूरत पड़ने पर बैटिंग भी कर लेते हैं। ऐसे में उन्हें स्क्वॉड में जगह मिल सकती है।

]]>
https://fnnnewshindi.com/%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%a4-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%ab%e0%a5%87%e0%a4%b5%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%9f-%e0%a4%ac%e0%a4%a4%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%ac%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a5%80/feed/ 0 248
टीम इंडिया में चयन के बारे में नहीं सोच रहा:पृथ्वी शॉ बोले- इंग्लैंड का डोमेस्टिक क्रिकेट एंजॉय करना चाहता हूं https://fnnnewshindi.com/%e0%a4%9f%e0%a5%80%e0%a4%ae-%e0%a4%87%e0%a4%82%e0%a4%a1%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%9a%e0%a4%af%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%87/ https://fnnnewshindi.com/%e0%a4%9f%e0%a5%80%e0%a4%ae-%e0%a4%87%e0%a4%82%e0%a4%a1%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%9a%e0%a4%af%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%87/#respond Fri, 11 Aug 2023 07:12:26 +0000 https://fnnnewshindi.com/?p=245 एक दिन पहले इंग्लैंड के वनडे कप टूर्नामेंट में नॉर्थम्पटनशायर के लिए रिकॉर्ड 244 रन की पारी खेलने वाले पृथ्वी शॉ ने कहा है- ‘मैं इस समय नेशनल टीम में सिलेक्शन के बारे में नहीं सोच रहा हूं। मैं इंग्लैंड का डोमेस्टिक क्रिकेट एंजॉय करना चाहता हूं।’

23 साल के शॉ ने बुधवार को समरसेट के खिलाफ 153 गेंदों पर 244 रन की पारी खेली। उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ चल रही टी-20 सीरीज से बाहर रखा गया। वे आयरलैंड सीरीज और एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं।

नॉर्थम्पटनशायर ने मुझे मौका दिया- शॉ
मैच के बाद शॉ ने कहा कि नॉर्थम्पटनशायर ने मुझे यहां खेलने का मौका दिया है और मैं अनुभव लेना चाहता हूं। मौका देने के लिए टीम का धन्यवाद। टीम मेरा बहुत ख्याल रख रही है।

मैच के दिन पता था की आज बड़ी पारी खेलूंगा
शॉ ने अपनी पारी के बाद कि मैच की शुरुआत से ही मैं बेहतर महसूस कर रहा था। मौसम साफ था और भारत की तरह ही नॉर्थम्पटनशायर मैदान पर अच्छी धूप निकली हुई थी। बल्लेबाजी करने के लिए यह बेस्ट समय था। मुझे पता था कि आज मैं आसानी से आउट नहीं होने वाला।

जब मैंने 150 रन बनाए तब मुझे लगा कि मैं गेंद को अच्छे से टाइम कर रहा हूं और यह मेरे लिए बड़ी पारी खेलने का दिन हो सकता है।

50 ओवर के मैच में छठे टॉप स्कोरर बने शॉ
पृथ्वी शॉ 50 ओवर मैच यानी लिस्ट A मैचों में टॉप स्कोर बनाने वाले छठे बल्लेबाज बने। इस लिस्ट में पहला नाम तमिलनाडु के नारायण जगदीशन का है, जिन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 277 रन की पारी खेली थी।

शॉ को 2021 से टीम इंडिया में मौका नहीं मिला
2018 में भारत को अपनी कप्तानी में अंडर-19 वर्ल्ड कप जिता चुके पृथ्वी शॉ ने 2018 में ही इंटरनेशनल डेब्यू भी कर लिया था। उन्होंने अपने डेब्यू टेस्ट में ही शतक लगाया, लेकिन इंटरनेशनल लेवल पर गेंदबाजों के सामने उनकी टेक्नीक कमजोर नजर आई। उन्होंने जुलाई 2021 में श्रीलंका के खिलाफ आखिरी इंटरनेशनल मैच वनडे के रूप खेला और तब से ही वह भारत के लिए कोई मुकाबला नहीं खेल सके।

शॉ को इसी साल न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के स्क्वॉड में शामिल किया गया था, लेकिन शुभमन गिल और ऋतुराज गायकवाड की मौजूदगी में उन्हें प्लेइंग-11 का हिस्सा नहीं बनाया गया।

]]>
https://fnnnewshindi.com/%e0%a4%9f%e0%a5%80%e0%a4%ae-%e0%a4%87%e0%a4%82%e0%a4%a1%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%9a%e0%a4%af%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%87/feed/ 0 245
Asia Cup History: गुस्सा और बदला… ऐसे शुरू हुआ था एशिया कप, पाकिस्तान ने भी दिया था भारत का साथ https://fnnnewshindi.com/asia-cup-history-anger-and-revenge-this-is-how-the-asia-cup-started-pakistan-also-supported-india/ https://fnnnewshindi.com/asia-cup-history-anger-and-revenge-this-is-how-the-asia-cup-started-pakistan-also-supported-india/#comments Fri, 11 Aug 2023 07:03:12 +0000 https://fnnnewshindi.com/?p=242 एशिया कप की शुरुआत बेहद ही अनोखे अंदाज में हुई थी. इसके बारे में जानकर आप यही कहेंगे कि इसकी शुरुआत गुस्से में और बदला लेने के उद्देश्य से की गई थी. एशिया कप को शुरू करने का पूरा श्रेय बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष एनकेपी साल्वे को जाता है. उन्होंने ही ACC की भी नींव रखी थी.

एशिया कप 2023 का आगाज जल्द होने वाला है. इसका पहला मैच 30 अगस्त को खेला जाएगा, जबकि फाइनल मैच 19 सितंबर को होगा. इस बार एशिया कप पाकिस्तान की मेजबानी में हाइब्रिड मॉडल के आधार पर खेला जाएगा. यानी कुल 13 में से 4 मैच पाकिस्तान में होंगे, जबकि फाइनल समेत बाकी 9 मुकाबले श्रीलंका में खेले जाएंगे.

इन सबके बीच फैन्स को सबसे ज्यादा इतंजार जिस मैच का है, वो भारत-पाकिस्तान के बीच जंग है. यह महामुकाबला 2 सितंबर को श्रीलंका के कैंडी में खेला जाएगा. यहां तक तो आपने यह जान ही लिया होगा कि एशिया कप कब और कहां खेला जाएगा.

मगर फैन्स के मन में यह सवाल जरूर होगा कि आखिर एशिया कप की शुरुआत कब, कैसे और किन हालातों में हुई होगी? यहां बता दें कि एशिया कप की शुरुआत बेहद ही अनोखे अंदाज में हुई थी. इसके बारे में जानकर आप यह भी कह सकते हैं कि इसक शुरुआत गुस्से में और बदला लेने के उद्देश्य से की गई थी.

दरअसल, एशिया कप की शुरुआत 1984 में हुई थी. हुआ ऐसा था कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष एनकेपी साल्वे हुआ करते थे. विज्डन के मुताबिक साल्वे 25 जून 1983 को लॉर्ड्स में खेले वनडे वर्ल्ड कप फाइनल को स्टैंड से देखना चाहते थे. मगर तब उन्हें टिकट नहीं मिला.

गुस्से में BCCI अध्यक्ष साल्वे ने खाई कसम!

यह बात साल्वे को नागवार गुजरी और वो गुस्से से भर गए. मगर उन्होंने अपना गुस्सा कुछ अलग अंदाज में जाहिर किया. साल्वे ने यह ठान लिया कि अब वो वर्ल्ड कप को इंग्लैंड से बाहर निकालकर ही रहेंगे. यह काम इतना आसान भी नहीं था. यह बात साल्वे अच्छी तरह से जानते थे.

इसके लिए साल्वे ने पूरा जोर लगाया. उन्होंने तब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अध्यक्ष रहे नूर खान से बात की और उन्हें अपने साथ मिला लिया. इसके बाद श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (SLC) के हेड गामिनी दिसानायके को भी शामिल किया. इसके बाद 19 सितंबर 1983 को नई दिल्ली में एशियन क्रिकेट कॉन्फ्रेंस (ACC) का गठन किया गया. अब यह एशियन क्रिकेट काउंसिल है.

पाकिस्तान-श्रीलंका को मिलाकर हुई शुरुआत

भारत, पाकिस्तान और श्रीलंका के अलावा इस संस्था में बांग्लादेश, मलेशिया और सिंगापुर को भी शामिल किया. तब इनमें से सिर्फ भारत, पाकिस्तान और श्रीलंका ही ICC के पूर्ण सदस्य रहे थे. एशिया में यह ACC बनने के बाद क्रिकेट की ताकत बंट गई थी. पहले इसकी पूरी ताकत सिर्फ ICC के पास ही थी. एक तरह से कह सकते हैं कि ACC ने क्रिकेट में ICC को चुनौती देना शुरू कर दिया था.

ACC बनने के बाद उसने ICC को पहली चुनौती एशिया कप टूर्नामेंट शुरू करके दी. इस टूर्नामेंट में सिर्फ एशियाई टीमों को ही खेलने की अनुमति थी. एशिया कप का पहला सीजन 1984 में कराया गया. यह पहला सीजन वनडे फॉर्मेट में खेला गया, जिसकी मेजबानी UAE ने की थी. यह पहला सीजन भारत ने ही जीता था. तब से टीम इंडिया का ही इस टूर्नामेंट में दबदबा रहा है. ऐसे में आप कह सकते हैं कि एनकेपी साल्वे के गुस्से और बदले ने ही एशिया कप की शुरुआत की.

एशिया कप में रहा टीम इंडिया का दबदबा

एशिया कप में हमेशा ही भारतीय टीम का दबदबा रहा है. अब तक के इतिहास में एशिया कप के 15 सीजन हुए हैं, जिसमें भारतीय टीम ने सबसे ज्यादा 7 बार (1984, 1988, 1990–91, 1995, 2010, 2016, 2018) खिताब जीता है. जबकि श्रीलंका दूसरे नंबर पर है, जो 6 बार (1986, 1997, 2004, 2008, 2014, 2022) चैम्पियन रही है. पाकिस्तान दो ही बार (2000, 2012) खिताब अपने नाम कर सकी.

एशिया कप 2023 शेड्यूल:

30 अगस्त: पाकिस्तान vs नेपाल – मुल्तान
31 अगस्त: बांग्लादेश vs श्रीलंका – कैंडी 
2 सितंबर: भारत vs पाकिस्तान – कैंडी

3 सितंबर: बांग्लादेश vs अफगानिस्तान – लाहौर
4 सितंबर: भारत vs नेपाल – कैंडी
5 सितंबर: श्रीलंका vs अफगानिस्तान – लाहौर

सुपर-4 स्टेज का शेड्यूल

6 सितंबर: A1 Vs B2 – लाहौर 
9 सितंबर: B1 vs B2 – कोलंबो  ( श्रीलंका vs बांग्लादेश हो सकता है)

10 सितंबर: A1 vs A2 – कोलंबो  (भारत vs पाकिस्तान हो सकता है) 
12 सितंबर: A2 vs B1 – कोलंबो  
14 सितंबर: A1 vs B1 – कोलंबो 

15 सितंबर: A2 vs B2 – कोलंबो 
17 सितंबर: फाइनल – कोलंबो

]]>
https://fnnnewshindi.com/asia-cup-history-anger-and-revenge-this-is-how-the-asia-cup-started-pakistan-also-supported-india/feed/ 21 242
दिल्ली में न्यूनतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस रहा https://fnnnewshindi.com/%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%a8%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a5%82%e0%a4%a8%e0%a4%a4%e0%a4%ae-%e0%a4%a4%e0%a4%be%e0%a4%aa%e0%a4%ae%e0%a4%be/ https://fnnnewshindi.com/%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%a8%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a5%82%e0%a4%a8%e0%a4%a4%e0%a4%ae-%e0%a4%a4%e0%a4%be%e0%a4%aa%e0%a4%ae%e0%a4%be/#comments Fri, 11 Aug 2023 06:48:59 +0000 https://fnnnewshindi.com/?p=239 नयी दिल्ली, 11 अगस्त (भाषा) दिल्ली में शुक्रवार को आसमान में बादल छाए रह सकते हैं और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री कम है।

विभाग ने बताया कि अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है। वहीं सुबह करीब साढ़े आठ बजे साक्षेप आर्द्रता का स्तर 72 फीसदी था।

वायु गुणवत्ता और मौसम पूर्वानुमान अनुसंधान प्रणाली (सफर) के आंकड़ों के मुताबिक, सुबह नौ बजकर 10 मिनट पर दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक 122 दर्ज किया गया जो मध्यम श्रेणी का है।

एक्यूआई शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

]]>
https://fnnnewshindi.com/%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%a8%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a5%82%e0%a4%a8%e0%a4%a4%e0%a4%ae-%e0%a4%a4%e0%a4%be%e0%a4%aa%e0%a4%ae%e0%a4%be/feed/ 8 239