अमित कुमार – FNNNewsHindi https://fnnnewshindi.com Thu, 19 Oct 2023 06:06:28 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://fnnnewshindi.com/wp-content/uploads/2023/08/favicon-150x150.png अमित कुमार – FNNNewsHindi https://fnnnewshindi.com 32 32 224877080 प्रधानमंत्री जनता को समर्पित करेंगे देश की पहली रैपिड ट्रेन https://fnnnewshindi.com/prime-minister-will-dedicate-the-countrys-first-rapid-train-to-the-public/ https://fnnnewshindi.com/prime-minister-will-dedicate-the-countrys-first-rapid-train-to-the-public/#comments Wed, 18 Oct 2023 10:04:43 +0000 https://fnnnewshindi.com/?p=1290

20 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की पहली रैपिड ट्रेन का उद्घाटन करेंगे, जिसका पहले चरण में 17 km तक परिचालन शुरू होगा जिसे पूरा करने में 12 से 15 मिनट का ही समय लगेगा | ये ट्रेन अभी पांच स्टेशन तक जायेगी जिनमें साहिबाबाद, गाजियाबाद, गुलधर, दुहाई और दुहाई डिपो शामिल है | दूसरे चरण में यह ट्रेन दिल्ली आश्रम से मेरठ (82 k.m.) तक जायेगी, जिसमें कुल 25 स्टेशन होंगे और यह दुरी 50 से 55 मिनट में पूरी होगी |

स्टेशन एवं रैपिडएक्स ट्रेनों में उपलब्ध यात्री सुविधाएँ

  • रीजनल रैपिड ट्रांसिट सिस्टम (आरआरटीएस) एक हाई-स्पीड, हाई-फ़्रीक्वेंसी परिवहन प्रणाली है जो 160  किमी प्रति घंटा की रफ़्तार से चलेगी।
  • इस कॉरिडोर का साहिबाबाद और दुहाई डिपो के बीच स्थित 17 किमी लंबा खंड, इस खंड में पांच स्टेशन हैं, साहिबाबाद, गाजियाबाद, गुलधर, दुहाई और दुहाई डिपो।
  • पूरी तरह से वातानुकूलित रैपिडएक्स ट्रेनों में सुरक्षित और आरामदायक क्षेत्रीय आवागमन के लिए एर्गोनॉमिक रूप से डिज़ाइन की गई 2×2 ट्रांसवर्स सीटिंग, खड़े होकर यात्रा करने के लिए पर्याप्त स्थान, लगेज रैक, सीसीटीवी कैमरे, लैपटॉप / मोबाइल चार्जिंग सुविधा, डायनेमिक रूट मैप, जैसी कई यात्री-केंद्रित विशेषताएं होंगी।
  • रैपिडएक्स ट्रेनों का परिचालन सुबह 06:00 बजे से रात 11:00 बजे के बीच होगा। दोनों दिशाओं में पहली ट्रेन द्वारा परिचालन सुबह 06:00 बजे आरंभ होगा और दोनों दिशाओं के स्टेशनों से अंतिम ट्रेन रात 11:00 बजे प्रस्थान करेगी।
  • आरंभ में, हर 15 मिनट में एक ट्रेन उपलब्ध होगी, हालांकि सिस्टम आवश्यकता के आधार पर आवृत्ति को और बढ़ाया जा सकता है।
  • प्रत्येक रैपिडएक्स ट्रेन में 6 डिब्बे हैं जिनमें लगभग 1700 यात्री एक साथ यात्रा कर सकते हैं। इसमें दोनों, बैठकर एवं खड़े होकर यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या शामिल है। हर स्टैंडर्ड कोच में 72 सीटें और प्रीमियम कोच में 62 सीटें उपलब्ध हैं।  

इसमें यात्रियों के लिए टिकटिंग के विभिन्न विकल्प उपलब्ध हैं:

  • पेपर क्यूआर कोड-आधारित यात्रा टिकट
  • टिकट वेंडिग मशीन
  • नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (एनसीएमसी) कार्ड
  • एनसीआरटीसी मोबाइल एप्लिकेशन, रैपिडएक्स कनेक्ट के माध्यम से डिजिटल क्यूआर कोड
  • टिकट संबंधी किसी भी समस्या के समाधान हेतु यात्री एएफसी गेट के पास स्थापित ग्राहक सेवा केंद्र पर संपर्क कर सकते हैं।
  • रैपिडएक्स ट्रेनों में सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए, ट्रेन के अंतिम कोच में व्हीलचेयर और स्ट्रेचर के लिए एक निर्दिष्ट स्थान प्रदान किया गया है।
  • ट्रेन का इंतजार करते समय यात्रियों को बैठने के लिए प्लेटफार्म लेवल पर सीटों की सुविधा उपलब्ध कराई गई हैं।
]]>
https://fnnnewshindi.com/prime-minister-will-dedicate-the-countrys-first-rapid-train-to-the-public/feed/ 27 1290
मैक्स फ़ैशन ने पेश किया नया फ़ेस्टिव कलेक्शन https://fnnnewshindi.com/max-fashion-introduced-new-festive-collection/ https://fnnnewshindi.com/max-fashion-introduced-new-festive-collection/#comments Wed, 18 Oct 2023 09:10:42 +0000 https://fnnnewshindi.com/?p=1283

नई दिल्ली: भारत के सबसे बड़े और सबसे पसंदीदा फैशन ब्रांड मैक्स ने पिछले दिनों नए ‘मैक्स फेस्टिव कलेक्शन’ की प्रस्तुति की घोषणा की। दुबई आधारित अंतरराष्ट्रीय रिटेल श्रृंखला दिल्ली एनसीआर के निवासियों के लिए मात्र 199 रुपये से शुरू होने वाला स्टाइलिश संग्रह पेश करते हुए नए रुझानों के मार्ग को प्रशस्त करती है। इस आयोजन को स्टाइल के साथ मनाते हुए अभिनेत्री अमायरा दस्तूर ने उत्कृष्ट नवीनतम सेलेस्टियल पॉप और ग्लैम संग्रह का अनावरण किया।


इस अवसर पर लैंडमार्क ग्रुप-मैक्स फैशन में वाइस प्रेसीडेंट और हेड ऑफ मार्केटिंग पल्लवी पांडे ने कहा, ‘त्योहारी सीजन चरम पर आने के साथ मैक्स का लक्ष्य उच्च गुणवत्ता वाले फैशन को सभी के लिए सुलभ बनाना है। इस त्योहारी सीजन में हम अपने ग्राहकों के साथ ‘अधिकतम शैली, न्यूनतम कीमत’ के आधार पर उत्सव की भावना जगाने के लिए रोमांचित हैं। इस वर्ष हमें उत्सव के आकर्षण बिन्दु के रूप में अपनी नवीनतम कलेक्शन ‘सेलेस्टियल पॉप’ और ‘फेस्टिव ग्लैम’ का अनावरण करते हुए खुशी हो रही है। हम गर्व से दिल्ली—एनसीआर में इन संग्रहों को लॉन्च करते हुए बहुत उत्साहित हैं। साथ ही हम उत्तर भारत में अपने रिटेल दायरे का विस्तार करने के लिए भी तत्पर और उत्सुक हैं। हमारा ब्रांड भविष्य में खोले जाने वाले पांच नए स्टोर के साथ उत्तर भारत में विकास को गति देना चाहता है, जिससे साल के अंत तक हमारे 90 से अधिक स्टोर हो जाएंगे।’


वहीं, अमायरा दस्तूर ने उत्सव कलेक्शन की एक लुक बुक का अनावरण और नए उत्सवी परिधान पहने पुतलों का प्रदर्शन भी किया। उन्होंने कहा, ‘स्टोर पर उपलब्ध एक्सेसरीज और फुटवियर विकल्पों की श्रृंखला के साथ लोग अब अपने उत्सव के पहनावे को सम्पूर्ण बनाएं। स्टेटमेंट ज्वेलरी से लेकर आरामदायक फुटवियर तक मैक्स फैशन में वह सब कुछ है, जो आपके लुक को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक है।’


मैक्स फैशन इंडिया के जीएम-रिटेल ऑपरेशन शैलेन्द्र नाथ ने कहा, ‘कुछ वर्षों में मैक्स फैशन ने खुद को उद्योग में एक भरोसेमंद लाइफस्टाइल ब्रांड के रूप में स्थापित किया है। हम फैशन को समावेशी बनाने और सभी के लिए सुखद अनुभव उपलब्ध कराने के लिए समर्पित हैं। हमारी विस्तार योजनाएं और अधिक समुदायों के लिए वहनीय स्टाइल लाने और व्यक्तिगत स्तर पर अपने ग्राहकों से जुड़ने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं।’

]]>
https://fnnnewshindi.com/max-fashion-introduced-new-festive-collection/feed/ 14 1283