FNN Hindi – FNNNewsHindi https://fnnnewshindi.com Sat, 03 Jan 2026 09:52:04 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://fnnnewshindi.com/wp-content/uploads/2023/08/favicon-150x150.png FNN Hindi – FNNNewsHindi https://fnnnewshindi.com 32 32 224877080 रियलमी ने भारत में 13,499* रुपए के शुरुआती मूल्य में 7000mAh बैटरी के साथ अपना सबसे तेज स्मार्टफोन, रियलमी P4x और 3,999* रुपए के शुरुआती मूल्य में रियलमी वॉच 5 पेश की https://fnnnewshindi.com/realme/ https://fnnnewshindi.com/realme/#comments Sat, 03 Jan 2026 09:51:28 +0000 https://fnnnewshindi.com/?p=9951
  • रियलमी P4x में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 अल्ट्रा 5G चिपसेट, 7000mAh की शक्तिशाली बैटरी, 144Hz का सनलाइट डिस्प्ले, एडवांस्ड AI क्षमताएं जैसी खूबियां हैं। यह अपने सेगमेंट में सबसे तेज़ परफॉर्मेंस देता है।
  • रियलमी वॉच 5 ब्रांड की नई “मेक इन इंडिया” स्मार्टवॉच है, जिसमें बड़ा एमोलेड डिस्प्ले, इंडिपेंडेंट जीपीएस, लंबी बैटरी लाइफ, 108 स्पोर्ट्स मोड, एचडी कॉलिंग और एक रिफाइंड मेटैलिक डिज़ाइन दिया गया है।
  • रियलमी P4x की पहली सेल भारतीय समयानुसार 10 दिसंबर, दोपहर 12 बजे केवल 12 घंटे के लिए से शुरू होगी। यह 2,500 रुपए के ऑफ़र के साथ 13,499* रुपए के शुरुआती मूल्य में रियलमी.कॉम, फ्लिपकार्ट और मेनलाइन चैनलों पर मिलेगा।
  • रियलमी वॉच 5 की पहली सेल भारतीय समयानुसार 10 दिसंबर, दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। यह 500 रुपए के प्राइस ड्रॉप के बाद 3,999 रुपए* में रियलमी.कॉम, फ्लिपकार्ट और मेनलाइन चैनलों पर मिलेगी।

नई दिल्ली, 4 दिसंबर, 2025: भारत के सबसे लोकप्रिय यूथ स्मार्टफोन ब्रांड, रियलमी P सीरीज़ ने आज अपने स्मार्टफोन और AIOT पोर्टफोलियो में रियलमी P4x लॉन्च और रियलमी वॉच 5 लॉन्च किए हैं। रियलमी P4x 7000mAh बैटरी के साथ अपने सेगमेंट का सबसे तेज स्मार्टफोन है। वहीं, रियलमी वॉच 5 ब्रांड की नई मेक इन इंडिया स्मार्टवॉच है, जो ऑप्टिमस इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (ओईएल) के साथ मिलकर बनाई गई है। ये प्रोडक्ट्स हर कैटेगरी में शक्तिशाली दैनिक परफॉर्मेंस, बेहतर ए.आई क्षमताएं और डिज़ाइन-फर्स्ट इनोवेशन प्रदान करने की रियलमी की प्रतिबद्धता प्रदर्शित करते हैं।

रियलमी P4x में रियलमी ने चिपसेट एफिशिएंसी, बैटरी एंड्योरेंस और ए.आई आधारित प्रोडक्टिविटी में को काफी अपग्रेड कर दिया है। यह उन युवा ग्राहकों के लिए बनाया गया है जो ऑन-द-गो रहते हुए मल्टीटास्किंग, पढ़ाई, गेमिंग और क्रिएट करते हैं। रियलमी वॉच 5 एक मेक इन इंडिया वॉच है, जो एक बोल्ड नए डिज़ाइन में बेहतर फिटनेस, हेल्थ और कम्युनिकेशन का अनुभव प्रदान करती है। ये नए इनोवेशन भारत में पूरे विश्व से प्रतिस्पर्धा करने वाली टेक्नोलॉजी के विकास की रियलमी की प्रतिबद्धता प्रदर्शित करते हैं।

रियलमी P4x, 7000mAh बैटरी के साथ सबसे तेज़ स्मार्टफोन है, जिसमें डाइमेंसिटी 7400 अल्ट्रा 5जी चिपसेट, 90 एफपीएस गेमिंग और जीटी बूस्ट के साथ स्थिर और सुगम गेमिंग के साथ श्रेणी की सबसे बेहतर परफ़ॉर्मेंस मिलती है। 7000mAh की शक्तिशाली बैटरी 45W फास्ट चार्जर की मदद से मिनटों में चार्ज हो जाती है और फिर घंटों तक चलती है। इसमें बायपास चार्जिंग और स्टील वीसी के साथ फ्रोजन क्राउन कूलिंग सिस्टम है जो सीपीयू के तापमान को 200 सेल्सियस तक कम कर देता है। इस स्मार्टफोन में यूएफएस3.1 स्टोरेज के साथ 18जीबी तक डायनामिक रैम, 1000निट्स ब्राइटनेस के साथ 144Hz सनलाइट डिस्प्ले और ड्युअल स्पीकर है। इसमें 4K वीडियो और एडवांस्ड ए.आई टूल्स के साथ 50MP ए.आई कैमरा दिया गया है। तीन रंगों में एयरोस्पेस-इंस्पायर्ड डिज़ाइन के साथ, P4x नई पीढ़ी को पॉवर, स्टाइल और पूरे दिन चलने चलने वाली बैटरी पेश करता है। यह अपने सेगमेंट की सबसे किफायती स्मार्ट डिवाइसेज़ में से एक है।
7000mAh बैटरी के साथ सबसे तेज स्मार्टफोन रियलमी P4x की खूबियाँ:

डाइमेंसिटी 7400 अल्ट्रा 5G परफॉर्मेंस

रियलमी P4x में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 अल्ट्रा 5G चिपसेट दिया गया है, जिसका एंटुटू स्कोर 780,000 से ज़्यादा है। यह दस से अधिक ऐप्स के बीच स्विच करते हुए भी बहुत सुगम और एफिशिएंट परफ़ॉर्मेंस प्रदान करता है। इस चिपसेट को 4nm प्रक्रिया द्वारा बनाया गया है, इसलिए यह जबरदस्त पॉवर एफिशिएंसी के साथ बीजीएमआई  और सीओडी जैसे गेम्स 90 एफपीएस में चला सकती है, साथ ही नया जीटी बूस्ट लंबे गेमिंग सत्र में भी फ्रेम रेट को स्टेबल बनाकर रखता है। यह अपने सेगमेंट की एकमात्र डिवाइस है, जो गेमर्स को बढ़त प्रदान करने के लिए बीजीएमआई में 90 एफपीएस और फ्री फायर में 120 एफपीएस को सपोर्ट करती है।

7000mAh की शक्तिशाली बैटरी + 45W फास्ट चार्ज

रियलमी P4x में 45W फास्ट चार्ज के साथ 7000mAh की शक्तिशाली बैटरी दी गई है। यह इस सेगमेंट में सबसे अच्छा बैटरी-चार्जिंग कॉम्बिनेशन है। बैटरी को केवल 5.5 मिनट चार्ज करके दो घंटे तक इंस्टाग्राम या 6 मिनट चार्ज करके एक घंटे तक बीजीएमआई चलाया जा सकता है। बैटरी फुल चार्ज होने पर 25.5 घंटे तक इंस्टाग्राम स्क्रॉलिंग की जा सकती है। गेमिंग के दौरान बेहतर स्टेबिलिटी और लंबी बैटरी लाइफ के लिए बायपास चार्जिंग गर्मी को और कम करती है।

फ्रॉस्टकोर कूलिंग सिस्टम

रियलमी P4x में स्टील प्लेट के साथ सेगमेंट का एकमात्र वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम दिया गया है। यह 5300mm² वीसी के साथ फोन के 41 प्रतिशत हिस्से को ढँक लेता है। यह सिस्टम सीपीयू के तापमान को 200 सेल्सियस तक कम कर देता है। यह कॉपर-ग्रेफाइट कूलिंग और दस सटीक सेंसर की मदद से हाई-लोड टास्क के दौरान लगातार बेहतर परफॉर्मेंस प्रदान करता है।

18जीबी डायनामिक रैम + यूएफएस 3.1 स्टोरेज

रियलमी P4x में 18जीबी तक डायनामिक रैम (8जीबी ऑनबोर्ड + 10जीबी डायनामिक एक्सपेंशन) के साथ लगातार 18 ऐप्स बिना रिलोड हुए एक्टिव रह सकते हैं। यूएफएस 3.1 स्टोरेज की मदद से ऐप बहुत तेजी से लॉन्च होते हैं, मीडिया ब्राउज़िंग सुगमता से होती है, तथा डेटा हैंडलिंग तेज हो जाती है, जिससे स्मार्टफोन का अनुभव बेहतर होता है।

144Hz सनलाइट डिस्प्ले और ड्युअल स्पीकर

रियलमी P4x में 6.72-इंच के 144Hz सनलाइट डिस्प्ले पर बेहतरीन विज्युअल्स और 1000निट्स तक की ब्राइटनेस के साथ शानदार आउटडोर विज़िबिलिटी मिलती है। इसकी स्मार्ट टच टेक्नोलॉजी गीले हाथों के साथ भी अच्छी एक्यूरेसी बनाकर रखती है। वहीं ड्युअल स्पीकर तथा 400% वॉल्यूम एम्प्लीफिकेशन की मदद से भीड़-भाड़ वाली जगहों पर भी स्पष्ट कॉल और दिलचस्प मनोरंजन प्राप्त होता है।

4K वीडियो के साथ 50MP ए.आई कैमरा

रियलमी P4x में 50MP ए.आई कैमरा दिया गया है, जो पूरे विस्तार के साथ फोटो लेने और बेहतरीन वीडियो बनाने में सक्षम है। सोनिक स्नैप 0.8 सेकंड में कैमरे को खोल देता है, जिससे यूज़र्स तेज़ी से बदलते पलों को तुरंत कैप्चर कर पाते हैं। इसमें कई ए.आई फीचर हैं, जैसे इरेज़र, मोशन डीब्लर और ग्लेयर रिमूवर आदि, जो फोटो को और अधिक आकर्षक बना देते हैं। वहीं, ए.आई स्कैनर, ए.आई रिकॉर्डिंग और सर्किल टू सर्च से प्रोडक्टिविटी में मदद मिलती है।

एयरोस्पेस से प्रेरित डिज़ाइन

रियलमी P4x एनोडाइज्ड ग्रेनी मेटल फिनिश, राइट-एंगल फ्रेम और ग्लास जैसे बैक टेक्सचर के साथ मैट सिल्वर, एलिगेंट पिंक और लेक ग्रीन कलर में उपलब्ध है, जो बहुत प्रीमियम दिखता है। इसकी मोटाई केवल 8.39mm तथा वजन 208 ग्राम है।

रियलमी वॉच 5 एक मेड इन इंडिया वॉच है, जो ऑप्टिमस इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (ओईएल) के साथ मिलकर बनाई गई है। इसका निर्माण पूरी तरह से लोकल AIoT इकोसिस्टम बनाने के रियलमी के लक्ष्य के अनुरूप किया गया है। इसमें प्रीमियम मेटल बॉडी में 1.97-इंच का एमोलेड डिस्प्ले, पांच जीएनएसएस सिस्टम के साथ इंडिपेंडेंट जीपीएस, 108 स्पोर्ट्स मोड और दैनिक फिटनेस एवं वेलनेस के लिए कॉम्प्रिहेंसिव हेल्थ मॉनिटरिंग जैसी खूबियां है। यह लाइट मोड में 20-दिन की बैटरी लाइफ प्रदान करती है। इसमें एचडी ब्लूटूथ कॉलिंग, एनएफसी, आईपी68 रेजिस्टेंस और 300 से ज़्यादा कस्टमाइज़ेबल वॉच फेस हैं। वॉच 5 टिकाऊ होने के साथ सटीक ट्रैकिंग और उन्नत डिज़ाइन पेश करती है।

मुख्य विशेषताएँ: रियलमी वॉच 5

मेक इन इंडिया मैन्युफैक्चरिंग

रियलमी वॉच 5 रियलमी की ऑप्टिमस इलेक्ट्रॉनिक्स के साथ साझेदारी के जरिए अब भारत में ही बनाई जाती है। रियलमी का लक्ष्य है कि अगले 3 साल में उसके सभी AIoT प्रोडक्ट भारत में ही बनें। वॉच 5 दिखाता है कि अब भारत में ही नए इनोवेशन हो रहे हैं, पार्ट्स भी यहीं से लिए जा रहे हैं और देश में AIoT इंडस्ट्री तेजी से बढ़ रही है। 

1.97″ एमोलेड डिस्प्ले और प्रीमियम बिल्ड

 रियलमी वॉच 5 में 1.97 इंच का एमोलेड डिस्प्ले है, जिसमें रंग बहुत चमकदार दिखते हैं और धूप में भी स्क्रीन साफ़ दिखाई देती है। स्क्रीन को मज़बूत 2D ग्लास से सुरक्षा मिलती है। इसके साथ इसमें है अल्यूमिनियम का क्राउन बटन, मेटल बॉडी और हनीकॉम्ब स्पीकर डिज़ाइन, जो इसे स्टाइलिश और टिकाऊ बनाते हैं।

इंडिपेंडेंट जीपीएस और 108 स्पोर्ट्स मोड्स

इस स्मार्टवॉच में इंडिपेंडेंट जीपीएस है जो पांच जीएनएसएस सिस्टम्स का समर्थन करता है। इसका मतलब है कि रूट ट्रैकिंग करने के लिए आपको फोन की जरूरत नहीं है। इसमें 108 स्पोर्ट्स मोड्स, गाइडेड वर्कआउट्स और स्ट्रेचिंग टूल्स हैं। सारी जानकारी सीधे रियलमी लिंक ऐप में आ जाती है।

एडवांस्ड हेल्थ मॉनिटरिंग

इस स्मार्टवॉच से आप दिल की धड़कन, ऑक्सीजन लेवल (SpO₂), नींद और एक्टिविटी आसानी से देख सकते हैं। यह आपको आपकी फिटनेस और सेहत का पूरा ध्यान रखने में मदद करता है।

20 दिन की बैटरी लाइफ लाइट मोड में

रियलमी वॉच 5 की बैटरी लाइट मोड में 20 दिन तक चलती है। इसका मतलब है कि आपको बार-बार चार्ज करने की जरूरत नहीं। अगर ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले ऑन हो तो भी यह रोज़मर्रा, वर्कआउट और यात्रा में भरोसेमंद बैटरी देती है।

आईपी68 रेजिस्टेंस और एचडी कॉलिंग

रियलमी वॉच 5 धूल और पानी से बचाव (आईपी68) के साथ बनी है, इसलिए यह रोज़मर्रा में मजबूत है। इसमें एचडी ब्लूटूथ कॉलिंग, एनएफसी फीचर और 300 से ज़्यादा कस्टमाइज करने वाले वॉच फेस हैं, ताकि आप अपनी पसंद के अनुसार इसे बदल सकें।

रियलमी P4x और रियलमी वॉच 5 की विशेषताओं/रिव्यू गाइडलाइंस और प्रोडक्ट इमेज के लिए क्लिक करें: लिंक

रियलमी P4x के मूल्य और सेल का विवरण:

रियलमी P4x
वैरिएंटकलरमूल्यऑफरऑफर मूल्यसेल की तारीख
रियलमी P4x (6जीबी+128जीबी)मैट सिल्वर, एलिगेंट पिंक और लेक ग्रीन15,999 रुपए1,000 रुपए कूपन + 1,500 रुपए बैंक ऑफर13,499 रुपएपहली सेल 10 दिसंबर, दोपहर 12 बजे से शुरू होगी (सिर्फ़ 12 घंटे के लिए)
रियलमी P4x (8जीबी+128जीबी) 17,499 रुपए14,999 रुपए
रियलमी P4x (8जीबी+256जीबी)19,499 रुपए16,999 रुपए
realme.com और Flipkart पर उपलब्ध ऑफर
रियलमी P4x
वैरिएंटकलरमूल्यऑफरऑफर मूल्यसेल की तारीख
रियलमी P4x (6जीबी+128जीबी)मैट सिल्वर, एलिगेंट पिंक और लेक ग्रीन15,999 रुपए2,500 रुपए बैंक ऑफर13,499 रुपएपहली सेल 10 दिसंबर, दोपहर 12 बजे से शुरू होगी (सिर्फ़ 12 घंटे के लिए)
रियलमी P4x (8जीबी+128जीबी) 17,499 रुपए14,999 रुपए
रियलमी P4x (8जीबी+256जीबी)19,499 रुपए16,999 रुपए
मेनलाइन चैनल्स पर उपलब्ध ऑफर

रियलमी वॉच 5 के मूल्य और सेल का विवरण:

रियलमी वॉच 5
वैरिएंटकलरमूल्यऑफरऑफर मूल्यसेल का विवरण
रियलमी वॉच 5टाइटेनियम ब्लैक, टाइटेनियम सिल्वर, मिंट ब्लू और वाइब्रेंट ऑरेंज4,499 रुपए500 रुपए3,999 रुपएपहली सेल 10 दिसंबर, दोपहर 12 बजे से शुरू होगी
realme.com, Flipkart और मेनलाइन चैनल्स पर उपलब्ध
]]>
https://fnnnewshindi.com/realme/feed/ 18 9951
वेतन की पारदर्शिता: भारतीय नौकरी की पोस्टिंग में वेतन का खुलासा बढ़ रहा है https://fnnnewshindi.com/salary-transparency-salary-disclosure-is-on-the-rise-in-indian-job-postings/ https://fnnnewshindi.com/salary-transparency-salary-disclosure-is-on-the-rise-in-indian-job-postings/#comments Tue, 29 Jul 2025 10:22:54 +0000 https://fnnnewshindi.com/?p=7425

बेंगलुरु – इनडीड की नई रिपोर्ट के अनुसार अब विभिन्न पदों के विज्ञापनों में सैलरी की जानकारी दी जा रही है। लेकिन भले ही यह पारदर्शिता लगातार बढ़ रही हो, फिर भी कुछ सेक्टर्स और पदों के लिए सैलरी की जानकारी अभी भी पूरी तरह नहीं दी जाती।

भारत में नौकरियों के विज्ञापनों में सैलरी की जानकारी अब एक अहम हिस्सा बनती जा रही है। वर्ष 2025 की शुरुआत में इनडीड इंडिया पर सैलरी दिखाने वाली जॉब पोस्टिंग की संख्या 50% से ज़्यादा हो गई है, जो मार्च 2022 में सिर्फ 26% थी और 2023 के अंत तक 47% तक पहुंची थी। इस बदलाव की सबसे बड़ी वजह है नौकरी चाहने वाले, जो साफ़ जानकारी, बराबरी और समझदारी से फैसला लेना पसंद करते हैं।

इनडीड इंडिया के सेल्स प्रमुख शशि कुमार ने बताया कि, “जल्दी सैलरी बताना अब टैलेंट को आकर्षित करने का एक बड़ा कारण बनता जा रहा है, लेकिन सैलरी को पारदर्शी बनाने के लिए अभी और काम करना बाकी है। पहले सैलरी बताना सिर्फ एक अच्छी बात मानी जाती थी, लेकिन अब यह मॉडर्न कंपनियों की पहचान बनती जा रही है। आज की इस प्रतिस्पर्धा वाली दुनिया में पारदर्शिता ही टैलेंट को आकर्षित करने का नया और बेहतर तरीका है।”

रिमोट जॉब्स और जूनियर से मिड-लेवल की नौकरियां सबसे ज्यादा सैलरी की जानकारी देने वाली होती हैं।

इनडीड पर हुए एक हाल के सर्वे के अनुसार, रिमोट और हाइब्रिड नौकरियों में सैलरी की जानकारी देना आम बात हो गई है। आंकड़े बताते हैं कि अब इन नौकरियों के ज्यादातर विज्ञापनों में सैलरी की जानकारी दी जाती है।

क्योंकि रिमोट और हाइब्रिड नौकरियों के लिए अलग-अलग जगहों के लोग आवेदन करते हैं, इसलिए सैलरी की पहले से दी गई जानकारी कंपनियों के लिए बहुत जरूरी है। इससे वे अलग-अलग इलाकों से अच्छे और योग्य लोगों तक आसानी से पहुंच सकते हैं।

सैलरी की पारदर्शिता नौकरी के स्तर के हिसाब से भी काफी अलग-अलग होती है। सीनियर लीडरशिप की नौकरियों में सबसे कम सैलरी बताई जाती है। सिर्फ 13% पोस्टिंग में ही सैलरी की जानकारी होती है। वहीं जूनियर और मिड-लेवल की नौकरियों में सबसे ज्यादा पारदर्शिता होती है, जिनमें 32% पोस्टिंग में सैलरी बताई जाती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि इन पदों के लिए ज़्यादा लोग आवेदन करते हैं, और पहले से सैलरी बताने से कंपनियों को सही उम्मीदवारों को जल्दी चुनने में मदद मिलती है। इसके बाद एंट्री-लेवल की नौकरियां आती हैं, जिनमें 28% पोस्टिंग में सैलरी बताई जाती है। यह दिखाता है कि कंपनियां अब ऐसे युवाओं को ध्यान में रखकर काम कर रही हैं, जो पारदर्शिता को ज़्यादा पसंद करते हैं।

सैलरी की पारदर्शिता में आगे रहने वाले सेक्टर

अब कई सेक्टर सैलरी की पारदर्शिता को अपनाने लगे हैं, खासकर आईटी प्रोडक्ट्स और सर्विसेज, बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज और इंश्योरेंस (बीएफएसआई), कंसल्टिंग, मैन्युफैक्चरिंग, हेल्थकेयर और फार्मा, और कंज्यूमर गुड्स व रिटेल जैसे क्षेत्र। इन सेक्टर में अब 35% से ज्यादा नौकरी के विज्ञापनों में सैलरी की जानकारी दी जाती है। कंपनियों के नजरिए से देखें तो यह बदलाव उन्हें जल्दी भर्ती करने, बेहतर उम्मीदवार चुनने और आज के कठिन लेबर मार्केट में आगे बने रहने में मदद कर रहा है।

इनडीड के डेटा के मुताबिक, 62% नौकरी चाहने वाले उन्हीं जॉब लिस्टिंग को पसंद करते हैं, जिनमें सैलरी की जानकारी होती है। जिन विज्ञापनों में सैलरी बताई जाती है, उन्हें ज़्यादा क्लिक, सेव किया जाता है, साथ ही उन्हें अच्छे उम्मीदवार मिलते हैं, जिससे यह साफ होता है कि टैलेंट को आकर्षित करने में पारदर्शिता अब बहुत जरूरी बन गई है।

विधि

यह विश्लेषण मार्च 2022 से जून 2025 के बीच इनडीड इंडिया पर प्रकाशित नौकरियों की पोस्टिंग पर आधारित है। यह सर्वे वैल्यूवॉक्स द्वारा 1,157 नियोक्ताओं और 2,559 नौकरी के इच्छुकों और कर्मचारियों के बीच किया गया।

]]>
https://fnnnewshindi.com/salary-transparency-salary-disclosure-is-on-the-rise-in-indian-job-postings/feed/ 8 7425
मॉन्ट्रा इलेक्ट्रिक ने दिल्ली-एनसीआर में नई ई-एससीवी डीलरशिप शुरू की, एसओएल ऑटोमोटिव है चैनल पार्टनर https://fnnnewshindi.com/montra-electric-launches-new-e-scv-dealership-in-gurugram-with-sol-automotive-as-channel-partner/ https://fnnnewshindi.com/montra-electric-launches-new-e-scv-dealership-in-gurugram-with-sol-automotive-as-channel-partner/#comments Mon, 28 Jul 2025 18:34:00 +0000 https://fnnnewshindi.com/?p=7419

गुरुग्राम, 28 जुलाई, 2025: पूरे देश में तेजी से विस्तार करते हुए मॉन्ट्रा इलेक्ट्रिक ने आज गुरुग्राम में ऑल-न्यू ई-एससीवी (स्मॉल कमर्शियल वैहिकल) शोरूम शुरू किया। मॉन्ट्रा इलेक्ट्रिक क्लीन मोबिलिटी के लिए भारत के सबसे पुराने व्यवसायिक समूहों में से एक मुरुगप्पा ग्रुप का हिस्सा है, जो 125 सालों से उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करता आ रहा है। इस डीलरशिप में मॉन्ट्रा की अत्याधुनिक ई-एससीवी, ईविएटर उपलब्ध होगी, जो अपने सेगमेंट में नए मानक स्थापित कर रही है।

एसओएल ऑटोमोटिव इंडिया प्राईवेट लिमिटेड द्वारा संचालित इस नए शोरूम के साथ मॉन्ट्रा इलेक्ट्रिक उत्तर भारत के सबसे गतिशील कमर्शियल केंद्रों में से एक में विस्तार कर रहा है। इससे अंतिम छोर तक सस्टेनेबल सॉल्यूशंस प्रदान करने की ब्रांड की प्रतिबद्धता को बल मिलता है।

एनएच-08 पर खेरकी दौला के महत्वपूर्ण स्थान पर स्थित यह नई 3एस सुविधा (सेल्स, सर्विस, स्पेयर्स एवं चार्जिंग) ग्राहकों को विस्तृत टेक-इनेबल्ड ईकोसिस्टम पेश करती है। यह डीलरशिप वाहन सर्विस से लेकर उसे खरीदने और आफ्टर-सेल्स सपोर्ट तक बेहतर अनुभव प्रदान करने के लिए डिज़ाईन की गई है। इस शोरूम का उद्घाटन श्री साजू नायर, सीईओ, टिवोल्ट इलेक्ट्रिक वैहिकल्स प्राईवेट लिमिटेड (मॉन्ट्रा इलेक्ट्रिक की एससीवी डिवीज़न) और श्री राजेश गुलिया, डायरेक्टर, एसओएल ऑटोमोटिव इंडिया प्राईवेट लिमिटेड ने मुख्य हितधारकों, ग्राहकों और क्षेत्रीय पार्टनर्स की मौजूदगी में किया।

श्री साजू नायर, सीईओ, टिवोल्ट इलेक्ट्रिक वैहिकल्स प्राईवेट लिमिटेड (मॉन्ट्रा इलेक्ट्रिक की एससीवी डिवीज़न) ने कहा, ‘‘दिल्ली-एनसीआर हमारे लिए एक महत्वपूर्ण क्षेत्र है। हम गुरुग्राम में मॉन्ट्रा इलेक्ट्रिक का विस्तार करके बहुत उत्साहित हैं। इस डीलरशिप के लॉन्च के साथ हमारा उद्देश्य आधुनिक लॉजिस्टिक्स और कार्गो की जरूरतों के लिए अनुकूलित हाई-परफॉर्मेंस इलेक्ट्रिक मोबिलिटी समाधान तथा बेजोड़ सेवा प्रदान करना है। एसओएल ऑटोमोटिव के साथ हमारी पार्टनरशिप द्वारा इस क्षेत्र में स्वच्छ और प्रभावशाली परिवहन को बढ़ावा मिलेगा।’’

श्री राजेश गुलिया, डायरेक्टर, एसओएल ऑटोमोटिव इंडिया प्राईवेट लिमिटेड ने कहा, ‘‘हमें गुरुग्राम के विकसित होते हुए कमर्शियल परिवेश में मॉन्ट्रा इलेक्ट्रिक के साथ मिलकर ईविएटर पेश करने पर गर्व है। हमारी यह साझेदारी इस क्षेत्र में सस्टेनेबल परिवहन समाधानों की बढ़ती मांग के अनुरूप ठीक समय पर की गई है। हम अपने इस नए शोरूम से ग्राहकों को ओनरशिप का सर्वश्रेष्ठ अनुभव प्रदान करने के लिए उत्साहित हैं।’’

245 किलोमीटर की सर्टिफाईड और 170 किलोमीटर की वास्तविक रेंज के साथ ईविएटर में 80 kW की मोटर लगी है, जो 300 Nm का टॉर्क उत्पन्न करती है। यह बेहतर लोड हैंडलिंग, लंबे समय तक ड्यूरेबिलिटी और फ्लीट एफिशिएंसी के लिए बनाई गई है। इसमें एडवांस्ड टेलीमेटिक्स है, जो 95% फ्लीट अपटाईम सुनिश्चित करती है। इसके साथ 7 साल या 2.5 लाख किलोमीटर तक की एक्सटेंडेड वॉरंटी मिलती है।

भारत के सबसे तेजी से बढ़ते हुए इलेक्ट्रिक वाहन ब्रांड्स में से एक, मॉन्ट्रा इलेक्ट्रिक लगातार विस्तार करते हुए समर्पित एससीवी डीलरशिप और सर्विस आउटलेट्स का मजबूत नेटवर्क बना रहा है। गुरुग्राम में यह नई डीलरशिप स्मार्ट, विश्वसनीय और जीरो-एमिशन मोबिलिटी द्वारा अंतिम छोर तक लॉजिस्टिक्स सेवाओं के भविष्य को आकार देने की ओर एक महत्वपूर्ण कदम है।

]]>
https://fnnnewshindi.com/montra-electric-launches-new-e-scv-dealership-in-gurugram-with-sol-automotive-as-channel-partner/feed/ 4 7419
चैंपियंस के साथ साझेदारी: लुलु फॉरेक्स और लुलु फिनसर्व ने अर्जेंटीना फुटबॉल एसोसिएशन (AFA) के साथ हाथ मिलाया। https://fnnnewshindi.com/joining-hands-with-champions-lulu-forex-lulu-finserv-partner-with-the-argentine-football-association-afa/ https://fnnnewshindi.com/joining-hands-with-champions-lulu-forex-lulu-finserv-partner-with-the-argentine-football-association-afa/#comments Wed, 23 Jul 2025 08:23:43 +0000 https://fnnnewshindi.com/?p=7330

एएफए (अर्जेंटीना फुटबॉल एसोसिएशन) के रीजनल फिनटेक पार्टनर बने लुलु फॉरेक्स और लुलु फिनसर्व।

दिल्ली, 23 जुलाई 2025: लुलु फॉरेक्स, जो विदेश मुद्रा विनिमय और पैसे भेजने की सेवाओं में एक भरोसेमंद नाम है। यह पूरे भारत में मौजूद है। इसके साथ लुलु फिनसर्व, जो तेजी से बढ़ती माइक्रो लोन और वित्तीय सेवाएं देने वाली कंपनी है, उन दोनों ने अर्जेंटीना फुटबॉल एसोसिएशन (एएफए) के साथ साझेदारी की है। अब ये दोनों कंपनियाँ एएफए के रीजनल फिनटेक पार्टनर बन गई हैं।

यह स्पॉन्सरशिप एक बड़े वैश्विक समझौते का हिस्सा है, जिसके तहत लुलु फाइनेंशियल होल्डिंग्स की अलग-अलग कंपनियाँ, जो 10 देशों में हैं, अपने-अपने क्षेत्रों में एएफए की आधिकारिक पार्टनर बनेंगी। भारत में लुलु फॉरेक्स और लुलु फिनसर्व मिलकर एएफए के आधिकारिक पार्टनर के रूप में ब्रांड का प्रतिनिधित्व करेंगे। वहीं, लुलु ग्रुप की दूसरी कंपनियाँ जैसे लुलु एक्सचेंज और लुलु मनी इस साझेदारी की भूमिका जीसीसी देशों (खाड़ी देशों), मलेशिया, फिलीपींस और सिंगापुर में निभाएँगी।

यह साझेदारी, जो शुरुआत में मिड 2026 तक चलेगी, मंगलवार को दुबई में एक कार्यक्रम के दौरान आधिकारिक रूप से घोषित की गई। इस मौके पर अर्जेंटीना के वर्ल्ड कप जीताने वाले कोच लियोनेल स्कालोनी, लुलु फाइनेंशियल होल्डिंग्स के सीनियर लीडर्स और उनके साथ एएफए के अधिकारी मौजूद थे। यह समझौता फुटबॉल की दुनिया के एक अहम समय को कवर करता है, जो 2026 में अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको में होने वाले फीफा वर्ल्ड कप तक जारी रहेगा, जहां मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना अपनी जीत को बचाने की पुरजोर कोशिश करेगा।

आने वाले 12 महीनों में लुलु फॉरेक्स और लुलु फिनसर्व के ग्राहक कई रोमांचक कैंपेन और फुटबॉल फैंस के लिए खास कार्यक्रमों का आनंद ले सकेंगे। ये सब ग्राहकों के लिए बनाए गए एंगेजमेंट सेंटर्स के ज़रिए होंगे। इनमें प्रतियोगिताएँ और प्रमोशन शामिल होंगे, जिनमें खास इनाम दिए जाएंगे जैसे कि मैच टिकट, एएफए का ऑफिशियल मर्चेंडाइज, और खिलाड़ियों से मिलने का सुनहरा मौका भी मिल सकता है।

लुलु फाइनेंशियल होल्डिंग्स के फाउंडर और मैनेजिंग डायरेक्टर अदीब अहमद ने बताया कि, “कई फैंस के लिए अर्जेंटीना की टीम सिर्फ फुटबॉल नहीं, बल्कि उम्मीद, हिम्मत और खुशी की मिसाल है। यही भावनाएँ हमारे ग्राहकों की रोज़मर्रा की ज़िंदगी से भी जुड़ी हैं, जो हमारे सेवाओं का इस्तेमाल अपने परिवार का ख्याल रखने और बेहतर भविष्य बनाने के लिए करते हैं। यह साझेदारी उसी भावना का जश्न है।”

एएफए के प्रेसिडेंट क्लाउडियो तापिया ने बताया कि: “हम लुलुफिन परिवार को मिडिल ईस्ट, एशिया-पैसिफिक और भारत में अर्जेंटीना फुटबॉल एसोसिएशन के नए रीजनल स्पॉन्सर के रूप में पाकर बहुत खुश हैं। एएफए का अंतरराष्ट्रीय विस्तार लगातार बढ़ रहा है, और अब इसमें दुनिया के अहम क्षेत्रों से प्रतिष्ठित समूह शामिल हो रहे हैं, जो हमारी राष्ट्रीय टीम के लिए बहुत मायने रखते हैं। हम इस नए समझौते का दिल से स्वागत करते हैं, जो भारतीय समुदाय से गहरा जुड़ाव दिखाता है और हमारी टीम के लिए उनके प्यार को झलकाता है। हम एक जैसे मूल्य मानते हैं और टीम वर्क की अहमियत को समझते हैं।आज हम लुलुफिन परिवार का अर्जेंटीना राष्ट्रीय टीम के नए रीजनल स्पॉन्सर के रूप में स्वागत करते हैं।”

एएफए के कमर्शियल और मार्केटिंग डायरेक्टर लिएंड्रो पीटर्सन ने बताया कि: “लुलु फाइनेंशियल होल्डिंग्स के साथ यह नई रीजनल स्पॉन्सरशिप जो भारत, एशिया-पैसिफिक और मिडिल ईस्ट जैसे अहम क्षेत्रों में इसके प्रमुख ब्रांड्स के ज़रिए हो रही है, एएफए ब्रांड के वैश्विक विस्तार की दिशा में एक बड़ा कदम है। जब से हम मिडिल ईस्ट और भारत आए हैं, हमने अर्जेंटीना राष्ट्रीय टीम के लिए लोगों का जबरदस्त समर्थन देखा है। हमें गर्व है कि हम अपनी टीम को खेल की दुनिया में एक मिसाल के रूप में पेश कर रहे हैं और हर व्यावसायिक समझौते के जरिए भारतीय समुदाय से जुड़ रहे हैं। हमें खुशी है कि लुलु फाइनेंशियल होल्डिंग्स ने इस नए वर्ल्ड कप दौर के लिए अर्जेंटीना चैंपियंस को अपने ब्रांड की पहचान के रूप में चुना है। हमें पूरा विश्वास है कि यह समझौता बाजार में बहुत कामयाब होगा।

यह साझेदारी लुलु फाइनेंशियल होल्डिंग्स के उस विजन को मजबूत करती है, जिसमें वह अपने सभी तरह के ग्राहकों से जुड़ने के लिए असरदार वैश्विक साझेदारियाँ करना चाहता है। अर्जेंटीना फुटबॉल की भावना, जज़्बे और उसकी वैश्विक पहचान से जुड़कर, लुलु फॉरेक्स और लुलु फिनसर्व उन समुदायों से अपना भावनात्मक रिश्ता और गहरा करना चाहते हैं, जिनकी वे सेवा करते हैं, चाहे वो मैदान पर हो या मैदान के बाहर।

]]>
https://fnnnewshindi.com/joining-hands-with-champions-lulu-forex-lulu-finserv-partner-with-the-argentine-football-association-afa/feed/ 15 7330
मां की लूडो बोर्ड से असली इनाम तक: कैसे नीरू पुरी ने सालों की प्रैक्टिस को Rush पर जीत में बदला https://fnnnewshindi.com/from-moms-ludo-board-to-real-prize-how-neeru-puri-turned-years-of-practice-into-a-win-on-rush/ https://fnnnewshindi.com/from-moms-ludo-board-to-real-prize-how-neeru-puri-turned-years-of-practice-into-a-win-on-rush/#comments Wed, 23 Jul 2025 07:48:15 +0000 https://fnnnewshindi.com/?p=7327

दिल्ली, 23 जुलाई 2025: नीरू पुरी के लिए लूडो कभी सिर्फ एक खेल नहीं रहा। यह उनके बचपन की यादों से जुड़ा एक रिश्ता है, एक ऐसा खेल जो मज़े और मन की एकाग्रता का हिस्सा था, और अब उनके लिए एक इनामों भरी यात्रा बन चुका है। दिल्ली के ड्रॉइंग रूम में मां के साथ बिताए गए शांत दोपहरों में शुरू हुआ यह सफर, आज कहीं ज़्यादा बड़ा रूप ले चुका है। आज नीरू Rush पर एक अनुभवी खिलाड़ी हैं और सिर्फ एक नहीं, बल्कि दो बड़े इनामों की गर्वित विजेता: एक नया एयर कंडीशनर और एक बाइक। उनकी सफलता किसी किस्मत या तुक्केबाज़ी का नतीजा नहीं, बल्कि लगातार मेहनत, तेज़ रणनीति और मजबूत मानसिकता का फल है।

मुझे याद है जब मैं बचपन में मां के साथ लूडो खेला करती थी,” नीरू मुस्कुराते हुए बताती हैं।
वो दोपहरें मेरी सबसे प्यारी यादों में से हैं। उन्होंने मुझे धैर्य रखना, ध्यान से खेलना और हर पल का आनंद लेना सिखाया। मुझे लगता है, वही आदतें आज भी मेरे साथ हैं।”

बचपन में मिले इस अनुभव ने नीरू के भीतर ऐसे खेलों के लिए रुचि जगाई, जहां सोच-समझ और संयम दोनों की ज़रूरत होती है। और जब उन्होंने चार साल पहले Rush के बारे में जाना, तो उन्होंने बिना देर किए इसे आज़माया।

मैंने यूं ही इसे डाउनलोड कर लिया था, बस देखने के लिए कि कैसा है। लेकिन जैसे ही पहला गेम खेला, मुझे पता चल गया की ये कुछ ऐसा है, जिसे मैं बार-बार खेलना चाहूंगी।”

नीरू को सबसे पहले जो चीज़ पसंद आई, वह था Rush का यूज़र इंटरफेस। जहां बाकी ऐप्स अक्सर भारी-भरकम या उलझे हुए लगते थे, वहीं Rush ने उन्हें एक स्मूद और इमर्सिव अनुभव दिया। लेआउट से लेकर गेमप्ले की स्पीड तक, सब कुछ प्रोफेशनल और पॉलिश्ड महसूस हुआ।

मैंने इन सालों में बहुत सारे प्लेटफॉर्म्स ट्राय किए हैं, लेकिन Rush में एक ऐसी सादगी है जो आपको उस चीज़ पर फोकस करने देती है जो सबसे ज़रूरी है — खेल,” नीरू कहती हैं।

नीरू के लिए, यहा ध्यान केंद्रित करना स्वाभाविक हो गया है। पिछले चार सालों में, उन्होंने एक अनुशासित दिनचर्या विकसित की है। वह पैटर्न का अध्ययन करती हैं, रणनीतियों को अपनाती हैं, और आवेग के बजाय इरादे से खेलती हैं। वह कहती हैं, “मैं कभी भी लापरवाही से नहीं खेलती। यहाँ तक कि जब मैं सिर्फ़ अभ्यास कर रही होती हूँ, तब भी मैं हर मैच को एक सबक की तरह लेती हूँ। आप हर बार कुछ नया सीखते हैं, प्रतिद्वंद्वी के बारे में, टाइमिंग के बारे में, यहाँ तक कि अपने बारे में भी।”

उनका समर्पण किसी की नज़र से नहीं छूटा है। दोस्त अक्सर उनसे सलाह लेते हैं, खासकर जब वे रश खेलना शुरू कर रहे होते हैं। लेकिन नीरू इसे सरल रखती हैं। “मैं हमेशा उनसे कहती हूँ, बस खेलते रहो। लगातार खेलते रहो और साफ़ दिमाग़ से खेलो। जीत के पीछे मत भागो। सुधार के पीछे भागो। नतीजे अपने आप आ जाएँगे।”

इस सोच ने उनके लिए बहुत काम किया है। नीरू ने स्पीड लीडो में न केवल जीत हासिल की है, बल्कि अपनी विश्वसनीय और दोहराई जाने वाली गेमप्ले रणनीतियों के लिए भी जानी जाती हैं। उनका मानना है कि निरंतर सफलता की कुंजी अपनी खुद की रणनीति बनाने में निहित है, जो आपकी शैली और मानसिकता के अनुकूल हो। वह कहती हैं, “ऐसा कोई एक फॉर्मूला नहीं है जो सबके लिए कारगर हो। मेरे लिए जो कारगर रहा, वह था अपनी प्रवृत्तियों पर ध्यान देना और समय के साथ उनमें बदलाव लाना। कभी-कभी, एक छोटा सा बदलाव भी सब कुछ बदल सकता है।”

गेमप्ले के अलावा, नीरू को रश की सबसे ज़्यादा पसंद है उसकी बिजली की गति समान तेज़ विड्रॉल सिस्टम। उनके लिए, यह एक महत्वपूर्ण मोड़ था। “जब आप अच्छा खेलते हैं और जीतते हैं, तो आप तुरंत परिणाम देखना चाहते हैं। रश को यह बात समझ आती है। निकासी इतनी तेज़ होती है कि इससे काफ़ी भरोसा बनता है। आपको पता चलता है कि प्लेटफ़ॉर्म आपके समय और मेहनत की कद्र करता है।”

नीरू को एक खिलाड़ी के रूप में आगे बढ़ने में रश द्वारा प्रदान किया जाने वाला समान अवसर भी मददगार रहा। पारदर्शी निष्पक्ष खेल प्रथाओं और ज़िम्मेदार गेमिंग पर ज़ोर देने के साथ, यह प्लेटफ़ॉर्म यह सुनिश्चित करता है कि सभी पृष्ठभूमि के खिलाड़ी, खासकर टियर 2 और टियर 3 शहरों के, अपने कौशल के दम पर पूरी तरह से आगे बढ़ सकें। वह कहती हैं, “यहाँ कोई अनुचित लाभ नहीं है। चाहे आप दिल्ली से हों या किसी छोटे शहर से, आपकी रणनीति ही आपके परिणाम तय करती है। यही मुझे पसंद है।”

“बेशक, यह बहुत अच्छा लगता है,” वह कहती हैं। “लेकिन इनामों से ज़्यादा मुझे इस बात पर गर्व है कि मैंने खुद को समय के साथ कितना बेहतर बनाया है। मैंने अपने लिए कुछ बनाया है, एक ऐसे खेल को, जिसे मैं बचपन से प्यार करती थी, मैंने उसे एक सार्थक दिशा दी है।”

एक ऐसी दुनिया में जहां गेमिंग को अक्सर एक ध्यान भटकाने वाली चीज़ माना जाता है,
नीरू की कहानी एक अलग नज़रिया पेश करती है। यह शांत समर्पण की कहानी है, एक शौक के कौशल में बदल जाने की, और एक ऐसे खिलाड़ी की जिसने कभी सीखना बंद नहीं किया। उनका सफ़र दर्शाता है कि रश जैसे प्लेटफ़ॉर्म सिर्फ़ ऐप से कहीं बढ़कर हैं। वे फ़ोकस, रणनीति और विकास के क्षेत्र हैं। और नीरू के लिए, यह विकास अभी खत्म नहीं हुआ है। “हमेशा एक अगला स्तर होता है। एक नई चुनौती। अगले गेम में आपका एक बेहतर संस्करण इंतज़ार कर रहा होता है। यही मुझे आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।”

बचपन के लूडो बोर्ड से लीडरबोर्ड जीत तक, नीरू पुरी ने एक पूरा चक्र पूरा कर लिया है। और वह अभी शुरुआत कर रही हैं।

]]>
https://fnnnewshindi.com/from-moms-ludo-board-to-real-prize-how-neeru-puri-turned-years-of-practice-into-a-win-on-rush/feed/ 9 7327
Action TESA ने MSME के साथ मिलकर भारत का पहला इंडस्ट्री-सपोर्टेड स्किलिंग प्रोग्राम शुरू किया https://fnnnewshindi.com/action-tesa-in-collaboration-with-msme-launches-indias-first-industry-supported-skilling-programme/ https://fnnnewshindi.com/action-tesa-in-collaboration-with-msme-launches-indias-first-industry-supported-skilling-programme/#comments Tue, 22 Jul 2025 17:09:00 +0000 https://fnnnewshindi.com/?p=7323

सितारगंज, 22 जुलाई 2025:
Wood Panel इंडस्ट्री में अग्रणी, Action TESA ने Wood Panel Processing Techniques (WPPT) कोर्स के पहले बैच के लिए 22 जुलाई 2025 को MSME कॉम्प्लेक्स, सितारगंज में प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित करने की घोषणा की है।
यह पूरी तरह से फंडेड स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम अप्रैल 2025 में MSME (सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय) के साथ मिलकर शुरू किया गया था। अब इसका पहला बैच प्रोफेशनल दुनिया में कदम रखने के लिए तैयार है।

Wood Panel Processing Techniques (WPPT) – Skill & Career ka Perfect Blend

यह एक तीन महीने का सर्टिफिकेट कोर्स है जो उन्नत तकनीकों, मशीनों के इस्तेमाल, और पर्यावरण के अनुकूल प्रथाओं की प्रैक्टिकल ट्रेनिंग देता है।
कोर्स का उद्देश्य है – कारपेंटर्स, उनके बच्चों, परिवार के सदस्यों और ऐसे युवा जो 8वीं पास हैं और फ़र्नीचर इंडस्ट्री में करियर बनाना चाहते हैं – उन्हें आधुनिक स्किल्स से लैस करना।

यह कोर्स प्रिसिज़न, सेफ़्टी और इनोवेशन पर फोकस करता है ताकि प्रतिभागी फ़र्नीचर निर्माण और वुड प्रोसेसिंग के क्षेत्र में सफलतापूर्वक काम कर सकें।
जहाँ MSME कोर्स की डिज़ाइन और मान्यता में एक्सपर्ट सहयोग दे रहा है, वहीं Action TESA छात्रों को फ्री लॉजिंग, बोर्डिंग और कोई भी आर्थिक बोझ नहीं देकर इस प्रोग्राम को सभी के लिए सुलभ बना रहा है।

एक उद्देश्यपूर्ण यात्रा की शुरुआत

कारपेंटर्स इस इंडस्ट्री की आत्मा हैं. जो उपयोगी और खूबसूरत दोनों तरह के प्रोडक्ट्स बनाते हैं।
फिर भी, उनकी जीवनशैली को बेहतर करने की बहुत गुंजाइश है।
Action TESA ने इस दिशा में पहल की और 24 सितंबर 2024 को Carpenter’s Day मनाकर इस सफ़र की शुरुआत की। इसके बाद यह कोर्स लॉन्च किया गया – पर यह तो बस शुरुआत है।
Action TESA लगातार ऐसे प्रयास कर रहा है जो कारपेंटर्स और उनके परिवारों के जीवन में सहूलियत और स्थिरता ला सकें।

“Action TESA सिर्फ़ इंडस्ट्री की ज़रूरतें पूरी नहीं कर रहा, हम कारपेंटर्स की तरक्की के लिए भी समर्पित हैं। यह पहल हमारी उसी प्रतिबद्धता का हिस्सा है जो भारत भर के कारपेंटर्स के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए है।
श्री अजय अग्रवाल, मैनेजिंग डायरेक्टर, Action TESA

OEMs और Carpenters – दोनों के लिए Win-Win प्लेसमेंट ड्राइव

22 जुलाई 2025 को सितारगंज में होने वाली यह प्लेसमेंट ड्राइव न सिर्फ़ कारपेंटर्स को नौकरी पाने का मौका देगी, बल्कि Neelkamal, Impression Furnitures, Dahiya Traders, Woodflip Timber जैसी बड़ी कंपनियाँ इस कैंपस रिक्रूटमेंट में हिस्सा लेकर स्किल्ड वर्कफोर्स को अपनी टीम में शामिल करेंगी।
ये युवा न सिर्फ़ ट्रेंड हैं बल्कि नई सोच और क्वालिटी के साथ इंडस्ट्री में एक नई ऊर्जा लाएंगे।

यह एक सचमुच Win-Win सिचुएशन है:
OEMs को स्किल्ड स्टाफ की टेंशन के बिना अपने बिज़नेस को बढ़ाने का मौका मिलेगा, और नए प्रोफेशनल्स को मॉडर्न मैन्युफैक्चरिंग के साथ कनेक्ट होने का रियल एक्सपोज़र मिलेगा।

आगे की योजनाऔर भी बेहतर कल

पहले बैच की सफलता के बाद, Action TESA और MSME मिलकर जल्द ही इस स्किलिंग प्रोग्राम का दूसरा बैच शुरू करने जा रहे हैं।
इस प्रोग्राम को निरंतर फंड और विस्तार देने का फ़ैसला यह दर्शाता है कि Action TESA कारपेंटर्स और उनके परिवारों की तरक्की के लिए कितना गहरा कमिटेड है।

कोई नहीं ऐसा” – Action TESA की पहचान

जहाँ ज़्यादातर बिज़नेस सिर्फ़ मुनाफ़े की दौड़ में लगे हैं, वहीं Action TESA ने अपने प्रयासों को पूरी तरह कारपेंटर्स और उनके परिवारों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए समर्पित कर दिया है।
Action TESA, अपने इनिशिएटिव्स के ज़रिए न सिर्फ़ इंडस्ट्री की दिशा बदल रहा है, बल्कि वुड इंडस्ट्री की आत्मा को नई ऊर्जा और सम्मान भी दे रहा है।

Action TESA – कोई नहीं ऐसा।

]]>
https://fnnnewshindi.com/action-tesa-in-collaboration-with-msme-launches-indias-first-industry-supported-skilling-programme/feed/ 27 7323
एडब्लूएस ने भारत, ऑस्ट्रेलिया और जापान में स्पेस एक्सेलेरेटर प्रोग्राम लॉन्च किया https://fnnnewshindi.com/aws-launches-space-accelerator-program-across-india-australia-and-japan/ https://fnnnewshindi.com/aws-launches-space-accelerator-program-across-india-australia-and-japan/#comments Wed, 09 Jul 2025 13:16:24 +0000 https://fnnnewshindi.com/?p=7101

अमेज़न वेब सर्विसेज़ (AWS) ने आज एडब्लूएस स्पेस एक्सेलेरेटर: APJ 2025 लॉन्च किया। यह प्रोग्राम एशिया पैसिफिक और जापान (APJ) में स्पेस टेक्नोलॉजी पर केंद्रित स्टार्टअप्स को सपोर्ट देने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसका उद्देश्य एशिया पैसिफिक क्षेत्र में इनोवेशन बढ़ाना और स्पेस इकोनॉमी में तेजी लाना है। इस 10-सप्ताह के एक्सेलेरेटर प्रोग्राम में 40 तक चयनित स्टार्टअप्स को समर्पित व्यवसायिक संसाधन, विशेषज्ञता और टेक्नोलॉजी एवं बिज़नेस क्षमताओं का मार्गदर्शन दिया जाएगा, ताकि वो एडब्लूएस की मदद से अपने मिशन का निर्माण, विकास और विस्तार कर सकें।

इस एक्सेलरेटर प्रोग्राम में स्पेस सेक्टर में काम कर रहे हर स्टेज के स्टार्टअप हिस्सा ले सकते हैं, जो भारत, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड या जापान में स्थित हैं। इस प्रोग्राम की मदद से प्रतिभागी अपने टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म का निर्माण कर सकते हैं, अपने ऑपरेशंस का विस्तार कर सकते हैं, और निवेश के अवसरों का लाभ उठा सकते हैं।

एडब्लूएस स्पेस एक्सेलेरेटर के लिए आवेदन: APJ के लिए आवेदन 8 जुलाई, 2025 से शुरू होकर 5 सितंबर, 2025 तक जारी रहेंगे।

एडब्लूएस स्पेस एक्सेलेरेटर: APJ 2025 टी-हब, मिन्फ़ी, फ्यूज़िक और एंसिस आदि एडब्लूएस पार्टनर्स के सहयोग से चलाया जाएगा, जिसमें इन-स्पेस, ऑस्ट्रेलियन स्पेस एजेंसी, आईलॉन्च और स्काई परफेक्ट जेसैट कॉर्पोरेशन जैसे मुख्य स्पेस ऑर्गेनाइजेशन भी अपना योगदान देंगे।

यह एक्सेलरेटर प्रोग्राम AWS स्पेस एक्सेलरेटर: इंडिया इन 2024 की सफलता को आगे बढ़ाएगा, जिसमें 24 स्पेस टेक स्टार्टअप्स को सपोर्ट किया गया था। 2024 के प्रोग्राम द्वारा इन कंपनियों ने कई डोमेन, जैसे स्पेसक्राफ्ट प्रोपल्शन, ऑर्बिटल एवं लॉन्च व्हीकल, सैटेलाइट इमेजरी, जियो-स्पैशियल एप्लीकेशंस और स्पेस टूरिज़्म आदि में अपने सॉल्यूशंस का विस्तार किया। यह प्रोग्राम पूरा करने वाली कंपनियों को महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ हासिल हुईं: इनोवेटिव जियो-स्पैशियल सॉल्यूशंस को ग्राहकों ने कांट्रैक्ट प्रदान किए। अन्य कंपनियों को निवेश मिले तथा उन्होंने प्रोपल्शन टेक्नोलॉजी और ‘क्वांटम-की डिस्ट्रीब्यूशन’ में उल्लेखनीय प्रगति की।

बढ़ती स्पेस इकोनॉमी में सहयोग

यह विस्तार उस समय हुआ है, जब एशिया पैसिफिक क्षेत्र में स्पेस सेक्टर में बहुत तेजी से वृद्धि हो रही है। भारत में स्पेस इंडस्ट्री 2022 में 8 बिलियन अमेरिकी डॉलर से बढ़कर 2033 तक 44 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुँचने का अनुमान है।

स्पेस टेक स्टार्टअप के सामने महत्वपूर्ण चुनौतियाँ हैं, जिनमें टेक्नोलॉजी के विकास और टेस्टिंग में उच्च पूंजी की आवश्यकता तथा विशेषज्ञ प्रतिभा की जरूरत शामिल हैं। एडब्लूएस स्पेस एक्सेलेरेटर इन स्टार्टअप्स को जोखिम कम करने में मदद करेगा। इस प्रोग्राम की मदद से वो बड़ा पूंजी निवेश करने से पहले अनेक एडब्लूएस टेक्नोलॉजीज़ और सर्विसेज़ का उपयोग करके टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस का निर्माण और परीक्षण करने में समर्थ बनेंगे। वो तीव्रता और किफायत के साथ प्रयोग कर सकेंगे तथा अपने इनोवेशन के पूर्ण लॉन्च और डिप्लॉयमेंट से पहले उनका परीक्षण करके उनमें सुधार कर सकेंगे।

एडब्लूएस स्पेस एक्सेलेरेटर: APJ 2025 द्वारा निम्नलिखित क्षेत्रों में इनोवेशन करने वाले स्टार्टअप तलाशे जा रहे हैं:

  • अर्थ ऑब्जर्वेशन और रिमोट सेंसिंग: जो स्टार्टअप कृषि, जलवायु निगरानी, ​​आपदा प्रतिक्रिया और इन्फ्रास्ट्रक्चर प्लानिंग जैसे विभिन्न सेक्टर्स का सहयोग करने के लिए सैटेलाइट इमेजरी और सेंसर डेटा का उपयोग करते हैं और अपने इनोवेशन द्वारा विभिन्न एप्लिकेशंस के लिए स्पेस-डेराइव्ड डेटा को अधिक कार्रवाई योग्य और सुलभ बनाते हैं।
  • स्पेस इन्फ्रास्ट्रक्चर के लिए मैनुफैक्चरिंग, लॉन्च और ऑपरेशंस: जो स्टार्टअप स्पेस तक फ्लेक्सिबल, सस्टेनेबल और स्केलेबल पहुँच संभव बनाने के लिए किफायती सैटेलाइट मैनुफैक्चरिंग, प्रोपल्शन और लॉन्च इनोवेशन पर ध्यान केंद्रित करते हैं।
  • ड्रोन टेक्नोलॉजी: जो स्टार्टअप एडवांस्ड ड्रोन और हाई-एल्टीट्यूड ऑपरेशनल सिस्टम्स का निर्माण करते हैं, जो सैटेलाइट के साथ काम करते हुए दूरदराज के क्षेत्रों में डेटा कवरेज, पर्यावरण की निगरानी और कम्युनिकेशन बढ़ाते हैं।

ये फोकस एरिया तेजी से बढ़ती स्पेस इकोनॉमी के अनुरूप हैं, तथा जलवायु की मजबूती, स्पेस सस्टेनेबिलिटी और डेटा एक्सेसिबिलिटी जैसी महत्वपूर्ण वैश्विक चुनौतियों का समाधान करते हैं। एडब्लूएस क्लाउड टेक्नोलॉजीज़ की मदद से इन क्षेत्रों में स्टार्टअप इनोवेटिव स्पेस-बेस्ड एप्लिकेशंस द्वारा वास्तविक दुनिया की समस्याओं के लिए स्केलेबल और किफायती सॉल्यूशंस का विकास कर रहे हैं।

यह 10-सप्ताह का एक्सेलेरेटर प्रोग्राम सितंबर 2025 में शुरू होगा। यह वर्चुअल और इन-पर्सन माध्यम से पूरा किया जाएगा। इसका समापन दिसंबर 2025 में एक डेमो डे के साथ होगा, जिसमें चयनित स्टार्टअप अपने इनोवेटिव सॉल्यूशंस का प्रदर्शन करेंगे। चयनित स्टार्टअप्स को प्रदान किया जाएगा:

  • AWS एक्टिवेट के अंतर्गत $100,000 तक का AWS क्रेडिट।
  • AWS पर सॉल्यूशंस का निर्माण करने के लिए AWS विशेषज्ञों और पार्टनर्स से टेक्निकल मार्गदर्शन।
  • उद्योग के अनुभवी लीडर्स के बिज़नेस कोचिंग और मेंटरशिप।
  • वेंचर कैपिटल फर्म्स और संभावित ग्राहकों का संपर्क।
  • स्पेस इंडस्ट्री लीडर्स तक पहुँच।

पार्टनरशिप्स द्वारा इनोवेशन में तेजी

AWS स्पेस एक्सेलेरेटर: APJ 2025 क्षेत्र में अग्रणी संगठनों के सहयोग से पूरा किया जाएगा। भारत में इस प्रोग्राम के लिए निम्नलिखित संगठन AWS का सहयोग करेंगे:

  • भारत का अग्रणी स्टार्टअप इकोसिस्टम इनेब्लर, टी-हब, जो भारत में संपूर्ण प्रोग्राम का प्रबंधन करेगा और इस पहल की मेजबानी करेगा।
  • एडब्ल्यूएस का प्रीमियर पार्टनर और 2024 एयरोस्पेस एवं सैटेलाइट पार्टनर ऑफ द ईयर, मिन्फ़ी टेक्नोलॉजीज़, जो भारत और ऑस्ट्रेलिया में एडब्ल्यूएस शिक्षा और टेक्निकल सपोर्ट प्रदान करेगा।
  • भारत में डिपार्टमेंट ऑफ स्पेस (DoS) के अंतर्गत स्वतंत्र, स्वायत्त एजेंसी, इन-स्पेस (इंडियन नेशनल स्पेस प्रमोशन एंड ऑथराइज़ेशन सेंटर), जिसकी स्थापना स्पेस के क्षेत्र में प्राइवेट सेक्टर की भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए की गई थी।

AWS में डायरेक्टर, एयरोस्पेस और सैटेलाइट बिज़नेस, क्लिंट क्रोसियर ने कहा, “ऑस्ट्रेलियन स्पेस एजेंसी, इन-स्पेस, आईलॉन्च और स्काई परफेक्ट जेसैट के साथ हमारा सहयोग स्थानीय स्पेस एजेंसियों और इंडस्ट्री लीडर्स के साथ काम करते हुए उनके अपने देशों में स्पेस इकोनॉमी के विकास में मदद करने की हमारी प्रतिबद्धता प्रदर्शित करता है। इस एक्सेलेरेटर प्रोग्राम द्वारा हम न केवल व्यक्तिगत स्टार्टअप्स को सपोर्ट कर रहे हैं, बल्कि एक मजबूत समुदाय बनाने में मदद कर रहे हैं, जो पूरे क्षेत्र में आर्थिक विकास और टेक्नोलॉजिकल प्रगति लेकर आ सकता है।”

अन्य विवरण और आवेदन के बारे में अधिक जानकारी के लिए इस वेबपेज पर जाएँ।

]]>
https://fnnnewshindi.com/aws-launches-space-accelerator-program-across-india-australia-and-japan/feed/ 10 7101
WD_BLACK ™ SN7100 NVMe™ SSD भारत में उपलब्ध हुई https://fnnnewshindi.com/wd_black-sn7100-nvme-ssd-now-available-in-india-3/ https://fnnnewshindi.com/wd_black-sn7100-nvme-ssd-now-available-in-india-3/#comments Mon, 07 Jul 2025 18:46:00 +0000 https://fnnnewshindi.com/?p=7056

सैनडिस्क की गेमिंग ड्राइव WD_BLACK ™ SN7100 NVMe™ SSD भारत में उपलब्ध हो गई है। हाई परफॉरमेंस WD_BLACK ™ SN7100 गेमर्स के लिए बनाई गई है, ताकि वो आज के अत्यधिक विज़ुअल और इमर्सिव गेम खेल सकें, जो फाईल साईज़ में लगातार बढ़ते रहते हैं।

सैनडिस्क की लेटेस्ट TLC 3D NAND टेक्नोलॉजी द्वारा निर्मित यह नई SSD (1-2TB मॉडल) 7,250MB/s तक की रीड और 6,900MB/s तक की राइट स्पीड प्रदान करती है1। इसमें पिछली जनरेशन की SSD के मुकाबले 35% तक परफॉरमेंस बूस्ट मिलता है4। जो गेमर्स ज्यादा क्षमता चाहते हैं, उनके लिए WD_BLACK™ SN7100 NVMe™ SSD में 4TB2 तक की विशाल स्टोरेज क्षमता दी गई है, जिसमें मौजूदा लाइब्रेरी के साथ नए गेम्स, भविष्य के अपडेट और डाउनलोड करने योग्य कंटेंट के लिए पर्याप्त स्पेस है।

NVMe™ SSD उच्च परफॉरमेंस के साथ लैपटॉप और गेमिंग हैंडहेल्ड के लिए बनाई गई है, जो अधिकतम स्पीड पर पिछली जनरेशन के मुकाबले 100% तक ज्यादा पॉवर एफिशिएंसी प्रदान करती है3। यह 1,200TBW4 (4TB मॉडल) तक की एंड्योरेंस प्रदान करती है, इसलिए यह गेमप्ले स्ट्रीमिंग, स्पीडरन कैप्चर और लेटेस्ट गेम इंजन तथा उन गेमर्स के लिए उत्तम है, जिन्हें अपनी ड्राइव से अक्सर काफी ज्यादा डेटा डिलीट और राइट करना होता है।

सैनडिस्क के सीनियर डायरेक्टर सेल्स – इंडिया, खालिद वानी ने कहा, “जैसे-जैसे गेम्स की जटिलता बढ़ रही है, और उनके लिए विशाल स्टोरेज की जरूरत पड़ रही है, वैसे-वैसे गेमर्स को उच्च परफॉरमेंस वाली SSD की जरूरत पड़ रही है, ताकि लंबे गेमप्ले के लिए पॉवर एफिशिएंसी मिल सके। SN7100 NVMeTM SSD गेमिंग की अगली जनरेशन के लिए बनाई गई ड्राइव है, जो बेहतरीन परफॉरमेंस, उच्च क्षमता और तेज लोड टाइम प्रदान करती है। यह गेमर्स को अपना सबसे अच्छा गेम दिखाने में मदद करती है।”

WD_BLACK ™ SN7100 SSD की मुख्य विशेषताएँ हैं:

  • 7,250MB/s तक की रीड और 6,900MB/s तक की तेज राइट स्पीड (1TB–2TB)।
  • 500GB से 4TB तक के हाई-कैपेसिटी स्टोरेज विकल्प।
  • तेज़ और सुगम गेमिंग के लिए TLC 3D NAND और PCIe® Gen 4।
  • 2,400TBW एंड्योरेंस (4TB) के साथ तेज स्ट्रीमिंग, कंटेंट निर्माण और हैवी गेमिंग।
  • 5 साल की लिमिटेड वॉरंटी के साथ लाइटवेट, टिकाऊ और DRAM-रहित डिज़ाइन।
  • गेम मोड, हेल्थ मॉनिटरिंग और फर्मवेयर अपडेट के लिए WD_BLACK™ डैशबोर्ड (Windows®) के साथ।

विस्तृत विवरण यहां देखें।

मूल्य व उपलब्धता

WD_BLACK™ SN7100 NVMe™ SSD 500GB, 1TB, 2TB और 4TB की विभिन्न क्षमताओं में उपलब्ध है। इसका मूल्य ₹4,899 (500GB मॉडल) से शुरू होता है। यह देश के प्रमुख IT रीसेलर और ईकॉमर्स चैनलों पर उपलब्ध है।

]]>
https://fnnnewshindi.com/wd_black-sn7100-nvme-ssd-now-available-in-india-3/feed/ 2 7056
इनडीड  का पेमैप सर्वे: भारत के उभरते हुए शहर दे रहे हैं बेहतर वेतन https://fnnnewshindi.com/indeeds-paymap-survey-emerging-cities-are-indias-new-salary-hotspots/ https://fnnnewshindi.com/indeeds-paymap-survey-emerging-cities-are-indias-new-salary-hotspots/#comments Thu, 03 Jul 2025 19:20:00 +0000 https://fnnnewshindi.com/?p=7017

बैंगलोर, 3 जुलाई 2025— इनडीड  के पहले पेमैप सर्वे ने भारत में वेतन के परिदृश्य में महत्वपूर्ण बदलाव प्रदर्शित किया है। हैदराबाद, चेन्नई और अहमदाबाद जैसे शहरों में करियर आधारित वेतन बढ़ रहे हैं। ये शहर पारंपरिक आर्थिक केंद्रों से बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। जहाँ देश में कर्मचारियों का औसत वेतन पिछले साल लगभग 15% बढ़ा, वहीं सबसे आशाजनक विकास पारंपरिक आर्थिक केंद्रों की बजाय उभरते हुए शहरों में देखने को मिला।

ये नतीजे 1,311 नियोक्ताओं और 2,531 कर्मचारियों के सर्वे पर आधारित हैं। इस सर्वे का उद्देश्य कोरोना महामारी के बाद के समय में अर्थव्यवस्था में वेतन के बेंचमार्क, क्षेत्रीय रुझान और कर्मचारी भावना को समझना है। चेन्नई प्रवेश स्तर के वेतन चार्ट में सबसे आगे है, जहाँ सभी क्षेत्रों में फ्रेशर्स (0-2 वर्ष) की कमाई ₹30,100 प्रति माह है। दूसरी ओर, हैदराबाद में मध्य या वरिष्ठ स्तर पर वेतन ज़्यादा है, जहाँ 5 से 8 वर्ष के अनुभव वाले प्रोफेशनल्स ₹69,700 प्रति माह तक कमाते हैं।

इनडीड इंडिया के सेल्स हेड, शशि कुमार ने कहा, “वेतन के समीकरण बदल रहे हैं। कर्मचारी उन शहरों को प्राथमिकता दे रहे हैं, उन्हें जीवनयापन तथा करियर में संभावनाएँ बनाए रखने के लिए पर्याप्त वेतन मिलता है। हमारे डेटा के मुताबिक विकास अब केवल सबसे बड़े महानगरों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि अन्य शहरों में भी अवसर उत्पन्न हो रहे हैं।”

PayMap सर्वेक्षण के अनुसार, भारत के विभिन्न शहरों में अनुभव के स्तर के अनुसार वेतन में महत्वपूर्ण भिन्नता देखी गई है। फ्रेशर्स (0–2 साल का अनुभव) के लिए चेन्नई सबसे अधिक औसत मासिक वेतन ₹30,100 प्रदान करता है। इसके बाद हैदराबाद और मुंबई ₹28,500, तथा बेंगलुरु ₹28,400 वेतन के साथ आते हैं। कोलकाता ₹27,400 और अहमदाबाद ₹27,300 का वेतन देते हैं, जबकि पुणे ₹27,200 पर है। इस श्रेणी में सबसे कम वेतन दिल्ली और चंडीगढ़ में है, जहाँ ₹26,300 दिया जाता है।

2–5 साल के अनुभव वाले पेशेवरों के लिए हैदराबाद ₹47,200 के साथ सबसे आगे है। चेन्नई ₹46,600, अहमदाबाद ₹46,200 और बेंगलुरु ₹46,000 का वेतन देते हैं। मुंबई का औसत वेतन ₹45,700 है, जबकि चंडीगढ़ ₹45,500 पर है। कोलकाता और पुणे क्रमशः ₹44,900 और ₹44,600 देते हैं, और दिल्ली इस श्रेणी में सबसे कम ₹43,600 पर है।

5–8 साल के अनुभवी पेशेवरों के लिए भी हैदराबाद ₹69,700 के उच्चतम वेतन के साथ शीर्ष पर है, इसके बाद अहमदाबाद ₹69,000 और चंडीगढ़ ₹68,400 पर आते हैं। बेंगलुरु ₹67,100 का वेतन देता है, जबकि चेन्नई और मुंबई दोनों ₹66,400 का वेतन देते हैं। कोलकाता ₹66,000 और पुणे ₹65,500 पर हैं, और दिल्ली इस श्रेणी में सबसे कम ₹64,400 वेतन प्रदान करता है।

सर्वे में यह भी सामने आया कि 69% कर्मचारियों को लगता है कि उनकी आय उनके शहर में रहने की लागत के अनुरूप नहीं है। यह असमानता दिल्ली (96%), मुंबई (95%), पुणे (94%) और बैंगलोर (93%) जैसे ज़्यादा खर्च वाले महानगरों में सबसे अधिक स्पष्ट है। साथ ही, चेन्नई, हैदराबाद, अहमदाबाद और कोलकाता जैसे शहरों को अधिक किफायती माना जाता है, जहाँ अपेक्षाकृत बेहतर वित्तीय स्थिति मिलती है। शहरी जीवन की बढ़ती लागत ही एकमात्र बाधा नहीं है। 69% कर्मचारी दूसरी जगह नहीं जाना चाहते। उनके सामने केवल मौद्रिक समस्याएं नहीं बल्कि दूसरी जगह जाने की भावनात्मक और व्यवहारिक समस्याएं भी हैं।

वेतन का बदलता स्वरूप: उच्च-विकास वाले पद और लाभकारी सेक्टर

IT/ITeS सेक्टर्स में हर अनुभव स्तर के व्यक्ति को बेहतर वेतन मिलता है। इस सेक्टर में डिजिटल और AI-आधारित पदों के लिए लगातार मांग बनी हुई है। अन्य दो सेक्टर, जिनमें अच्छा वेतन मिलता है, वो मैन्युफ़ैक्चरिंग और टेलीकॉम हैं। इन सेक्टर्स में प्रवेश स्तर से वरिष्ठ स्तर तक, फ्रेशर्स के लिए वेतन ₹28,100 से ₹28,300 और 5-8 साल के अनुभव के लिए ₹67,700 से ₹68,200 तक है।

PayMap सर्वेक्षण के अनुसार, विभिन्न सेक्टर्स में कार्यरत कर्मचारियों को उनके अनुभव के अनुसार भिन्न-भिन्न वेतन मिल रहा है। फ्रेशर्स (0–2 साल का अनुभव) के लिए IT/ITeS सेक्टर ₹28,600 के औसत मासिक वेतन के साथ सबसे आगे है। इसके बाद मैन्युफ़ैक्चरिंग ₹28,300, बेंगलुरु ₹28,400, और टेलीकम्युनिकेशंस ₹28,100 वेतन देते हैं। लॉजिस्टिक्स, ई-कॉमर्स, और हेल्थकेयर एंड फार्मा सेक्टर्स क्रमशः ₹27,600, ₹27,700 और ₹27,400 वेतन देते हैं। BFSI और ऑटोमोबाइल सेक्टर ₹27,300 और ₹27,000 प्रदान करते हैं। वहीं कंज्यूमर ड्यूरेबल्स ₹26,200, मीडिया एंड एंटरटेनमेंट ₹26,700 और कंस्ट्रक्शन एंड रियल एस्टेट सबसे कम ₹26,000 वेतन देता है।

2–5 साल के अनुभव वाले पेशेवरों के लिए सबसे अधिक वेतन IT/ITeS सेक्टर में ₹46,900 है, उसके बाद मैन्युफ़ैक्चरिंग ₹46,400, टेलीकम्युनिकेशंस ₹46,100 और बेंगलुरु ₹46,000 पर आते हैं। हेल्थकेयर एंड फार्मा और BFSI दोनों ₹44,900 का वेतन देते हैं, जबकि ई-कॉमर्स ₹45,600, लॉजिस्टिक्स ₹45,300 और ऑटोमोबाइल ₹44,400 वेतन प्रदान करते हैं। कंज्यूमर ड्यूरेबल्स ₹43,100 और मीडिया एंड एंटरटेनमेंट ₹43,900 पर हैं। कंस्ट्रक्शन एंड रियल एस्टेट इस श्रेणी में सबसे कम ₹42,600 देता है।

5–8 साल के अनुभवी पेशेवरों के लिए भी IT/ITeS ₹68,900 वेतन के साथ सबसे अधिक भुगतान करने वाला सेक्टर है। मैन्युफ़ैक्चरिंग ₹68,200, टेलीकम्युनिकेशंस ₹67,700 और बेंगलुरु ₹67,100 के साथ आगे हैं। ई-कॉमर्स ₹66,900, लॉजिस्टिक्स ₹66,500 और हेल्थकेयर एंड फार्मा ₹66,000 वेतन देते हैं। BFSI ₹65,900 और ऑटोमोबाइल ₹65,200 पर हैं। मीडिया एंड एंटरटेनमेंट ₹64,500, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स ₹63,300 और कंस्ट्रक्शन एंड रियल एस्टेट ₹62,600 के साथ सबसे निचले पायदान पर आते हैं।

सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट से लेकर एचआर इंजीनियर तक विभिन्न पदों पर फ्रेशर्स को औसतन ₹25,000 से ₹30,500 के बीच वेतन मिलता है। विभिन्न सेक्टर्स में प्रोडक्ट एवं प्रोजेक्ट मैनेजमेंट में विभिन्न अनुभव वाले लोगों को सबसे अधिक वेतन मिलता है। मध्यम से सीनियर प्रोफेशनल्स (5-8 वर्ष) को ₹85,500 तक का मासिक वेतन मिलता है। UI/UX प्रोफेशनल्स का वेतन पारंपरिक टेक्नोलॉजिकल पदों जैसे सॉफ्टवेयर डेवलपर्स के बराबर है, जिन्हें सीनियर लेवल पर ₹65,000 वेतन मिलता है।

विधि

यह सर्वे वैल्यूवॉक्स द्वारा इनडीड की ओर से किया गया। इसमें 1,311 नियोक्ताओं और 2,531 कर्मचारियों या नौकरी के इच्छुकों सहित कुल 3,842 लोगों से सवाल पूछे गए। इस सर्वे का उद्देश्य भारत में मुख्य सेक्टर्स और पदों पर कार्यबल संरचना एवं वेतन पैटर्न का आकलन करना था। सर्वे के लिए 14 विविध उद्योगों तथा 16 अलग-अलग पदों पर विभिन्न तरह के काम करने वाले कर्मचारियों की प्रतिक्रिया ली गई।

]]>
https://fnnnewshindi.com/indeeds-paymap-survey-emerging-cities-are-indias-new-salary-hotspots/feed/ 7 7017
अमृता हॉस्पिटल फरीदाबाद और फ्रांस दूतावास ने भारत-फ्रांस सहयोग का नया अध्याय शुरू किया https://fnnnewshindi.com/amrita-hospital-faridabad-and-embassy-of-france-open-new-chapter-in-indo-french-collaboration/ https://fnnnewshindi.com/amrita-hospital-faridabad-and-embassy-of-france-open-new-chapter-in-indo-french-collaboration/#comments Sat, 28 Jun 2025 10:04:33 +0000 https://fnnnewshindi.com/?p=6940

नई दिल्ली/फरीदाबाद – जून 2025: अमृता हॉस्पिटल, फरीदाबाद और फ्रांस दूतावास ने आपसी हितों तथा भारत-फ्रांस संबंधों को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए एक मैमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस एमओयू के अंतर्गत भविष्य में दयाभाव, इनोवेशन तथा सामुदायिक विकास के मूल्यों के आधार पर स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा और सामाजिक कल्याण के लिए सहयोग किया जा सकेगा।

इस समझौते को औपचारिक रूप भारत में फ्रांस के राजदूत महामहिम एम. थियरी माथू द्वारा केरल के अमृतापुरी आश्रम की अपनी यात्रा के दौरान दिया गया। राजदूत माथू और एक उच्चस्तरीय फ्रांसीसी दल ने माननीय आध्यात्मिक गुरू और अमृता विश्व विद्यापीठम की कुलाधिपति, अम्मा, माता अमृतानंदमयी देवी से मुलाकात की। यह मुलाकात अमृता द्वारा स्वास्थ्य, शिक्षा और मानवीय सेवा के क्षेत्र में निरंतर किए जा रहे कार्यों पर केंद्रित थी।

भारत में फ्रांस के राजदूत, महामहिम एम. थियरी माथू ने कहा, ‘‘अम्मा, माता अमृतानंदमयी के साथ हमारी मुलाकात बहुत अच्छी थी। उनके फ्रांसीसी आश्रमवासियों के साथ हमने स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में उनके द्वारा किए जा रहे प्रभावशाली कार्य के बारे में चर्चा की। फ्रांस के दूतावास और अमृता हॉस्पिटल फरीदाबाद के बीच यह गठबंधन काफी आशाजनक संभावनाएं रखता है।’’

उनकी यात्रा के दौरान जिन विषयों पर बात की गई, उनमें सार्वजनिक स्वास्थ्य के विस्तार, क्लिनिकल अनुसंधान, ज्ञान के आदान-प्रदान, और सामाजिक विकास के क्षेत्रों में संभावित संयुक्त प्रयास शामिल थे। अमृता के जमीनी स्तर पर काम करने वाले मॉडल और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग के लिए फ्रांस की प्रतिबद्धता के बीच तालमेल भविष्य के प्रभावी कार्यों के लिए एक मजबूत आधार प्रदान करता है।

स्वामी निजामृतनंद पुरी, प्रशासनिक निदेशक, अमृता हॉस्पिटल, फरीदाबाद ने कहा, ‘‘हम फ्रांस दूतावास के साथ सार्थक वार्तालाप करके गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। हमारा यह सहयोग समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए विज्ञान, सेवा और दयाभाव के साथ काम करने के अमृता के दृष्टिकोण के अनुरूप है।

राजदूत माथू के साथ आने वाले फ्रांसीसी दल में पॉण्डिचेरी में कॉन्सुल जनरल ऑफ फ्रांस, एम. एतियन रौलेंद – पियेग; स्वास्थ्य एवं सामाजिक मामलों के अताशे, एम. चार्ल्स माही; सामाजिक गतिविधियों की सचिव, सुश्री नारायणी हरिगोविंदन; संचार प्रमुख, मिस मार्गो दुलोंकोर्ती तथा साहित्य की अताशे, मिस जुलिया त्रुइलू शामिल थे।

इस यात्रा से मानव विकास में वैश्विक साझेदार के रूप में अमृता की भूमिका की पुष्टि हुई है तथा आने वाले समय में गहरे भारत-फ्रांस सहयोग का मंच तैयार हुआ है।

]]>
https://fnnnewshindi.com/amrita-hospital-faridabad-and-embassy-of-france-open-new-chapter-in-indo-french-collaboration/feed/ 2 6940