एडब्लूएस ने 2025 जनरेटिव एआई एक्सेलरेटर के लिए विश्व से 40 संभावनापूर्ण एआई स्टार्टअप्स का चयन किया

एशिया-पैसिफिक और जापान क्षेत्र से चुने गए 10 स्टार्टअप में भारत के तीन जनरेटिव एआई स्टार्टअप – हाईपरबॉट्स, स्मॉलेस्ट एआई और स्टिमुलर शामिल हैं।
चयनित स्टार्टअप्स को 1 मिलियन डॉलर के एडब्लूएस क्रेडिट, बिज़नेस और टेक्निकल मेंटरशिप और एडब्लूएस
के फुल एआई टेक स्टैक की उपलब्धता द्वारा सहयोग दिया जाएगा, ताकि वो परिवर्तनकारी जनरेटिव एआई टेक्नोलॉजी का निर्माण कर उनका विस्तार कर सकें।
07 अक्टूबर, 2025 – अमेज़ॉन.कॉम, इंक. कंपनी, अमेज़ॉन वेब सर्विसेज़, इंक. (एडब्लूएस) ने आज विश्व के 40
चयनित स्टार्टअप्स की घोषणा की, जो एडब्लूएस जनरेटिव एआई एक्सेलरेटर (जीएआईए) के तीसरे समूह में
हिस्सा लेंगे। यह एक आठ हफ्ते का प्रोग्राम है, जो अरली स्टेज की कंपनियों को बुनियादी जनरेटिव एआई
टेक्नोलॉजी का निर्माण व विस्तार करने में मदद करने के लिए डिज़ाईन किया गया है।
हर कंपनी को 1 मिलियन अमेरिकी डॉलर का एडब्लूएस क्रेडिट प्राप्त होगा। साथ ही उन्हें बिज़नेस और टेक्निकल
मेंटर्स के साथ एडब्लूएस के जनरेटिव एआई टेक स्टैक की उपलब्धता भी मिलेगी, ताकि वो तेजी से विकास कर
सकें। यह प्रोग्राम महत्वपूर्ण बिज़नेस और टेक्निकल कौशल का विकास करने पर केंद्रित है, जिसमें एमएल
परफॉर्मेंस, स्टैक ऑप्टिमाईज़ेशन और गो-टू-मार्केट स्ट्रेट्जीज़ शामिल हैं।
शेरी करमदष्टी, जनरल मैनेजर एवं हेड ऑफ स्टार्टअप्स, नार्थ अमेरिका, एडब्लूएस ने कहा, ‘‘जनरेटिव एआई
इनोवेशन की गति असाधारण है, फिर चाहे वह बायोटेक लैब के लिए हो, क्रिएटिव स्टूडियो के लिए या फिर
औद्योगिक एप्लीकेशंस के लिए। यह इनोवेशन हर जगह हो रहा है। इस साल का समूह इनोवेशन में तेजी लाने
तथा हर उद्योग में ग्राहकों के लिए वास्तविक प्रभाव उत्पन्न करने के हमारे मिशन को मजबूत करेगा। हम
बाधाओं को दूर कर रहे हैं और अवसरों में तेजी ला रहे हैं ताकि ये नेतृत्वकर्ता विश्व में परिवर्तन लाने वाले अपने
समाधानों का विकास कर सकें।’’
टाईफनी ब्लूमक्विस्ट, हेड ऑफ स्टार्टअप्स, एशिया पैसिफिक एवं जापान, एडब्लूएस ने कहा, ‘‘एशिया पैसिफिक
और जापान का क्षेत्र एआई इनोवेशन के शक्तिशाली केंद्र के रूप में उभरा है। ये 10 चयनित स्टार्टअप अद्भुत
विविधता और टेक्निकल उत्कृष्टता का प्रदर्शन करते हैं। संचार बढ़ाने और संस्कृतियों का अंतर दूर करने वाले
लैंग्वेज़ मॉडलों से लेकर कानूनी कार्य, वित्तीय प्रक्रियाओं तथा वैज्ञानिक खोज में परिवर्तन लाने वाले विशेषज्ञ
एआई और अत्याधुनिक रोबोटिक्स एवं फिज़िकल एआई समाधानों तक ये स्टार्टअप वैश्विक असर रखने वाली
गंभीर क्षेत्रीय चुनौतियों को हल कर रहे हैं। एडब्लूएस जनरेटिव एआई एक्सेलरेटर की मदद से हमारा उद्देश्य
इन स्टार्टअप्स को विस्तार के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना, तथा उन्हें वैश्विक परिवेश से जोड़ना है,
ताकि वो अपने अग्रणी विचारों से ऐसे समाधानों का निर्माण कर सकें, जो विभिन्न उद्योगों को लाभ पहुँचाएं। मैं
यह देखने के लिए उत्सुक हूँ कि ये इनोवेटर एडब्लूएस की मदद से किस प्रकार संभव की सीमाएं बढ़ाएंगे।’’
2025 का समूह वैश्विक समावेशन के प्रति एडब्लूएस की प्रतिबद्धता का प्रदर्शन करता है। इस समूह के लिए
उत्तर अमेरिका, एशिया पैसिफिक और जापान, यूरोप, मिडिल ईस्ट, अफ्रीका और लेटिन अमेरिका से कंपनियों
को चुना गया है। इस प्रोग्राम में बुनियादी मॉडल की कंपनियों, इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रदाताओं तथा एआई टूलिंग
इनोवेटर्स के लिए उद्योग-विशिष्ट मेंटरिंग और सपोर्ट शामिल होगी।
एडब्लूएस ग्लोबल जनरेटिव एआई एक्सेलरेटर के लिए चयनित स्टार्टअप्स में शामिल हैंः
हाईपरबॉट्स। उद्योग: वित्तीय सेवाएँ | स्थान: भारत
हाइपरबॉट्स, पहले एफएंडए एलएलएम, हाइपरएलएम द्वारा संचालित अपने एजेंटिक एआई एफएंडए
प्लेटफॉर्म के साथ, सीएफओ को एंड-टू-एंड वित्तीय प्रक्रियाओं के लिए 90% से अधिक उत्पादकता लाभ प्रदान
करता है।
स्मॉलेस्ट एआई | उद्योग: सॉफ्टवेयर और इंटरनेट | स्थान: भारत
स्मॉलेस्ट एआई, एंटरप्राइज़ संपर्क केंद्रों में रीयल-टाइम संचार को ऑटोमेट करने के लिए मूलभूत वॉयस एआई
मॉडल बनाता है।
स्टिमुलर | उद्योग: शिक्षा | स्थान: भारत
स्टिमुलर एक वॉइस एआई ऐप है जो इंग्लिश ना बोलने वाले देशों के लोगों को इंग्लिश पढ़ने की बजाय इंग्लिश
बोलकर उसमें फ्लुएंट बनने में मदद करता है।
एक्सेलरेटर प्रोग्राम के लिए चयनित विश्व के 40 स्टार्टअप्स की सूची देखने के लिए यहां क्लिक करें।
इस साल प्रोग्राम की शुरुआत 13 अक्टूबर, 2025 को सिएटल स्थित अमेज़ॉन HQ1 से की जाएगी। इसका
समापन दिसंबर में लास वेगास में AWS re:Invent 2025 के साथ होगा, जिसमें सभी 40 प्रतिभागी स्टार्टअप
संभावित निवेशकों, ग्राहकों, भागीदारों और AWS नेतृत्वकर्ताओं के समक्ष अपने समाधानों का प्रदर्शन करेंगे।
जनरेटिव एआई एक्सेलरेटर के बारे में अधिक जानकारी के लिए, विज़िट करें:
https://aws.amazon.com/startups/accelerators/generative-ai

It?¦s really a great and helpful piece of information. I am satisfied that you just shared this helpful info with us. Please stay us up to date like this. Thanks for sharing.
After all, what a great site and informative posts, I will upload inbound link – bookmark this web site? Regards, Reader.
certainly like your website but you have to check the spelling on quite a few of your posts. A number of them are rife with spelling problems and I in finding it very bothersome to inform the truth however I will certainly come again again.
I haven?¦t checked in here for some time since I thought it was getting boring, but the last several posts are good quality so I guess I?¦ll add you back to my daily bloglist. You deserve it my friend 🙂