मुस्लिम देश में अब गीता की पढाई हो रही है – पीठाधिर स्वामी आनंद स्वरूप जी महाराज

मोदी सरकार में भारतीय पासपोर्ट की शक्ति बढ़ी है – श्याम जाजू
नई दिल्ली – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वो काम कर दिया है जिसके बारे में कभी किसी ने सोचा नहीं होगा । इस्लाम की धरती पर मंदिर बनेगा । यह किसने सोचा था । यह सच कर दिखाया है देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने । सऊदी अरब में यहां के कथावाचक जाकर कथा कर रहे हैं । बहरीन में कथाए हो रहीं हैं । यह सब दुनिया में जो हो रहा है वह उस महामानव की वजह से हो रहा है जिसका नाम नरेंद मोदी है । इस्लाम की धरती पर “गीता” पढ़ाई जा रही है । यह जो सनातन धर्म का परचम दुनिया में फहरा रहा है वो नरेंद मोदी की वजह से हुआ है । यह बात शांभवी पीठ के पीठाधीश्वर स्वामी आनंद स्वरूप जी महाराज ने यहां आयोजित कुमार राजीव रंजन सिंह की किताब “मोदी की विदेश नीति” और “महिला सशक्तिकरण “ को लेकर आयोजित परिचर्चा में कही । इस कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता श्याम जाजू , पूर्व सांसद प्रोफ़ेसर रीता बहुगुणा जोशी, गुजरात के पूर्व गृह मंत्री नरेश रावल, लेखक कुमार राजीव रंजन सिंह, “महिला सशक्तिकरण “किताब के संपादक वरिष्ठ पत्रकार अमित कुमार , “मोदी की विदेश नीति “ पुस्तक के संपादक संजय सिंह समेत कई वरिष्ठ पत्रकार, लेखक और विशिष्ट लोग मौजूद रहे ।
शांभवी पीठ के पीठाधीर स्वामी आनंद स्वरूप जी महाराज ने लेखक को बधाई देते हुए भविष्य में विभिन्न सामजिक विषयों पर किताब लिखने को प्रेरित किया है। उन्होंने दोनों ही किताब पर विस्तार से अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि आज मुस्लिम देशों में गीता की पढाई जा रही है। यह हम सनातनियों के लिए बड़ी बात है । कार्यक्रम का आयोजन आईसीपीआरडी की ओर से किया गया था। पुस्तक का प्रकाशन डायमंड बुक्स ने किया है। इस अवसर पर मोदी की विदेश नीति किताब के अंग्रेजी संस्कार को रिलीज किया गया।
श्याम जाजू ने कहा कि ‘‘भारत के नागरिक के पासपोर्ट की आज वैश्विक स्तर पर एक नई पहचान बनी है। जब हम विदेशों में जाते हैं और लोग यह जान पाते हैं कि हम भारत से हैं, तो उनके देखने का नजरिया बदल जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कार्यकाल में ऐसे प्रभावशाली कार्य किए हैं, जिनके कारण भारत को वि का व्यापक समर्थन प्राप्त हुआ है। मोदी जी ने हमेशा कहा है कि हमारे देश को कोई नीचे न देखे-और आज यह आत्मविास उनकी विदेश नीति के कारण साकार हो रहा है।‘‘ उन्होंने कहा कि ‘मोदी की विदेश नीति’ पुस्तक में लेखक कुमार राजीव रंजन सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी की वैिक रणनीतियों और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की बढ़ती साख को विस्तार से प्रस्तुत किया है।
इस मौके पर प्रो. रीता बहुगुणा जोशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में महिला सशक्तिकरण के लिए उठाए गए कदमों की विस्तार से चर्चा की और बताया कि लेखक ने किस प्रकार इन प्रयासों को सहज, तथ्यपरक और रोचक ढंग से प्रस्तुत किया है। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने ‘महिला सशक्तिकरण’ पुस्तक को अत्यंत गंभीरता से पढ़ा है। यह मात्र वर्तमान सरकार की नीतियों और प्रयासों का दस्तावेज़ नहीं है, बल्कि यह अतीत से लेकर आज तक के सशक्तिकरण आंदोलन की गहराई से रूपरेखा खींचती है। यह पुस्तक न केवल जानकारी देती है, बल्कि पाठकों को प्रेरित भी करती है।’’
वरिष्ठ भाजपा नेता नरेश रावल ने भी लेखक को बधाई देते हुए ऐसे ही अन्य विषयों पर कलम चलाने के लिए कहा।
कुमार राजीव रंजन सिंह की पुस्तक ‘महिला सशक्तिकरण‘ में बताया गया है कि भारत के चौतरफा विकास में महिलाओं का योगदान अनमोल रहा है। बीते एक दशक में केंद्र सरकार की योजनाओं और कानूनी सुधारों-जैसे निर्भया कानून (2013), हिंदू उत्तराधिकारी अधिकार अधिनियम में संशोधन और तीन तलाक पर रोक-ने महिलाओं को आत्मनिर्भर और आत्मविासी बनाया है। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और राजनीतिक भागीदारी के क्षेत्र में उठाए गए कदमों से महिलाओं का जीवन स्तर और दृष्टिकोण दोनों बदले हैं। इस मौके पर सभी विशिष्ट व्यक्तियों को सम्मानित किया गया ।

vd0vcp
Awesome https://is.gd/tpjNyL
Good website! I really love how it is easy on my eyes and the data are well written. I’m wondering how I could be notified whenever a new post has been made. I have subscribed to your feed which must do the trick! Have a great day!