धूमधाम से निकली भरत मिलाप शोभा यात्रा…
: भगवान श्री राम के 14 वर्षों के वनवास के उपरान्त भरत से मिलने के लिए भरत मिलाप शोभा यात्रा श्री राम लीला समिति ऐशबाग के तत्वावधान में निकाली गई।

लखनऊ : भारत की प्राचीनतम रामलीला समितियों में शुमार की जाने वाली श्री राम लीला समिति ऐशबाग के रामलीला मैदान में विगत 10 दिनों से चल रहे ’रामोत्सव-2023’ में आज ऐशबाग रामलीला का मंच भगवान श्री राम के जयघोष से गूंज रहा था। इस अवसर पर भरतमिलाप और राम राज्याभिषेक प्रसंगों का मनोरम मंचन भी किया गया। पुष्पवर्षा से ऐसा दृश्य परिलक्षित हो गया कि मानों ऐसा लग रहा था कि आकाश से पुष्पों की वर्षा हो रही हो। कुछ इसी मनोरम वातावरण में भगवान श्री राम का राज्याभिषेक हुआ, भगवान श्री राम के साथ माता सीता राजगद्दी पर विराजमान हुयीं। इस अवसर पर लक्ष्मण, भरत, शत्रुहन, हनुमान जी, राजा दशरथ की रानियों संग तमाम अयोध्या वासियों ने भगवान श्री राम की जयकार करते हुए पुष्पों की वर्षा की। इस दृश्य में तमाम दर्शकों की आंखें नम हो गई। राम राज्याभिषेक के दौरान राम आए अवध की ओर सजनी और सुस्वागतम सुस्वागतम गीतों पर कलाकारों ने भावपूर्ण अभिनय युक्त नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को भाव विभोर कर दिया।
: आने वाले समय में ऐशबाग की रामलीला प्रदेश की ही नही भारत की नम्बर वन रामलीला होगी। : बृजेश पाठक

उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि आने वाले दिनों में ऐशबाग की रामलीला प्रदेश की ही नही, भारत की नम्बर वन रामलीला होगी। प्रमुख सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने कहा कि रामायण में निहित राम जी का जीवन, उनका चरित्र, उनका आचरण, उनका व्यवहार सभी चीजों को, व्यक्ति को अपने जीवन में उतारना चाहिए, उससे सीखना चाहिये। गोस्वामी तुलसी दास जी के पग चिन्हों से पल्लवित ऐशबाग की राम लीला बहुत खास है। दशहरे पर रावण के पुतले को जलाकर हम सभी यह स्मरण करते हैं कि असत्य पर सत्य की विजय होती है। इस मौके पर सर्वेश अस्थाना सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों के अलावा तमाम दर्शक उपस्थित: थे।
: महिलाओं ने भगवान श्री राम की आरती उतारी
भरत मिलाप शोभा यात्रा ऐशबाग रामलीला मैदान से श्री राम लीला समिति ऐशबाग के अध्यक्ष हरीशचन्द्र अग्रवाल, सचिव पं0 आदित्य द्विवेदी और कोषाध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल की अगुवाई में पीली कालोनी, वाटर वर्क्स रोड, कोयला मण्डी, यहियागंज चैराहा, राजाबाजार, सुभाष मार्ग, रकाबगंज, नेहरू क्रास, सिद्धनाथ मंदिर, नादान महल रोड, वर्मा बस स्टाप, धर्मध्वज मंदिर चौराहे पर पहुंची जहां पर बहुत धूमधाम से भरत मिलाप कार्यक्रम हुआ। इस दौरान रास्ते में बने हुए तमाम तोरण द्वारों पर शोभा यात्रा का स्वागत किया गया, कहीं महिलाओं ने भगवान श्री राम की आरती उतारी तो कहीं भगवान श्री राम को मिष्ठान, दूध और फल खिलाए।
भरत मिलाप शोभा यात्रा के दौरान लखनऊ, उन्नाव, हरदोई, सीतापुर, बाराबंकी के लगभग 400 वाद्य कलाकारों ने प्राचीन भारतीय परम्परागत वाद्ययंत्रों यथा मोरबिन, हुड़का, लेजम, झींका, चिलमची, बगलधौंस, नगड़िया, ताशा, पिपिहरी, लिल्लीघोड़ी, मुनादी ढोल और सपेरा बीन की धुने बजाई। शोभायात्रा के दौरान हाथी, घोड़ा, बघ्घी संग सैकड़ों की संख्या में बैण्ड बाजा समूहों ने भाग लिया। भरत मिलाप शोभायात्रा में भगवान राम के सभी स्वरूप आगे आगे चल रहे थे। इसके अलावा शोभायात्रा में भगवान श्री राम, माता सीता, लक्ष्मण, हनुमान जी, भगवान शिव, माता पार्वती, राधा-कृष्ण, शबरी, अनसुइया, नल, नील, जामवन्त, इन्द्र-इन्द्राणी, यशोदा, केवट, भरत, शत्रुहन, निषादराज, परशुराम, भगवान गणेश, वाल्मीकी और तुलसीदास जी के रथ सहित तमाम देवी देवताओं के रथ शोभायात्रा की शोभा बने।

F*ckin¦ remarkable issues here. I am very satisfied to see your post. Thank you a lot and i’m having a look forward to touch you. Will you kindly drop me a mail?
you have a great blog here! would you like to make some invite posts on my blog?
Outstanding post, you have pointed out some excellent details , I likewise believe this s a very excellent website.
fantastic post, very informative. I wonder why the other specialists of this sector do not notice this. You should continue your writing. I am sure, you have a great readers’ base already!
After study a few of the blog posts on your website now, and I truly like your way of blogging. I bookmarked it to my bookmark website list and will be checking back soon. Pls check out my web site as well and let me know what you think.
Hi there! I could have sworn I’ve been to this website before but after reading through some of the post I realized it’s new to me. Nonetheless, I’m definitely glad I found it and I’ll be book-marking and checking back frequently!
Thanks for your personal marvelous posting! I definitely enjoyed reading it, you’re a great author.I will remember to bookmark your blog and will come back very soon. I want to encourage you continue your great job, have a nice day!
You are a very clever person!