कैनन इंडिया ने ब्रॉडकास्ट इंडिया शो 2025 में ईओएस सी50 और संपूर्ण ‘‘क्रिएटर-टू-सिनेमा’’ वीडियो ईकोसिस्टम पेश किया

कैनन के एक्सपीरियंशल बूथ में मशहूर सिनेमेटोग्राफर्स के नेतृत्व में लाईव शूटिंग ज़ोन, वर्चुअल प्रोडक्शन डेमो
और औद्योगिक सत्र होंगे, जहाँ ब्रॉडकास्ट, ओटीटी और सिनेमा के लिए विश्वस्तरीय टेक्नोलॉजी का अनुभव मिलेगा

मुंबई, 14 अक्टूबर, 2025: कैनन इंडिया जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर, मुंबई में 14 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक
आयोजित हो रहे ब्रॉडकास्ट इंडिया शो 2025 में सबसे आधुनिक टेक्नोलॉजी का प्रदर्शन कर रहा है। यह शो
मीडिया, ब्रॉडकास्ट और कंटेंट क्रिएशन टेक्नोलॉजी के लिए दक्षिण एशिया का प्रमुख प्लेटफॉर्म है, जहाँ
सिनेमेटिक और ब्रॉडकास्ट इनोवेशन का बेजोड़ अनुभव प्राप्त होता है। यहाँ पर आकर्षण का केंद्र कैनन का लेटेस्ट
कॉम्पैक्ट डिजिटल सिनेमा कैमरा, ईओएस सी50 है, जो सबसे बेहतर प्रोफेशनल वीडियो प्रोडक्शन के लिए
बनाया गया है।
कैनन बूथ में हाई-एंड प्रोडक्शन सेट्स से प्रेरित जबरदस्त एक्सपीरियंशल कॉन्सेप्ट के साथ सिनेमा, वर्चुअल
प्रोडक्शन और लाईव ब्रॉडकास्टिंग में इमेजिंग समाधानों का संपूर्ण परिवेश उपलब्ध है। यहाँ पर आगंतुकों को
कैनन की अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी के साथ प्रोडक्शन के वास्तविक वातावरण की झलक प्राप्त होगी। बूथ में अपने
गतिशील और दिलचस्प उत्पादों के प्रदर्शन के साथ कैनन इमेजिंग इनोवेशन में अपनी लीडरशिप का प्रदर्शन
कर रहा है। इससे भारत में विकसित होते हुए ब्रॉडकास्ट, ओटीटी, क्रिएटर और सिनेमेटिक समुदायों को
विज़्युअल स्टोरीटैलिंग के लिए भविष्य के टूल्स प्रदान करने की कैनन की प्रतिबद्धता प्रदर्शित होती है।
दिलचस्प एक्सपीरियंस ज़ोन
कैनन के बूथ को तीन इंटरैक्टिव ज़ोन में बाँटा गया है। ये प्रोडक्शन के वास्तविक वातावरण के आगंतुकों को
प्रायोगिक अनुभव प्रदान करेंगेः
 सिनेमा ईओएस और डीआईएलसी ज़ोनः इसमें सिनेमेटिक स्टोरीटैलिंग के लिए कैनन की सिनेमा
ईओएस एंड आर सिस्टम श्रृंखला के साथ संपूर्ण फिल्म सेट है।
 वर्चुअल प्रोडक्शन ज़ोनः वर्चुअल प्रोडक्शन के लिए कैनन के पीटीजैड, सी400 कैमरा और सिने सर्वो के
साथ विस्तृत वर्कफ्लो का प्रदर्शन।
 आर50वी ज़ोनः यह डिजिटल फर्स्ट क्रिएटर्स के लिए अनुकूलित स्पेस है, जो अमेचर फिल्ममेकर्स के
लिए ईओएस आर50वी के कॉम्पैक्ट फॉर्म एवं बहुउपयोगिता का प्रदर्शन करता है।
उत्पाद का प्रदर्शनः तीन लेयर में क्रिएटिव ईकोसिस्टम
बूथ में मौजूद कैनन के उत्पाद विज़्युअल स्टोरीटैलर को संपूर्ण कंटेंट क्रिएशन स्पेक्ट्रम के हर चरण में मदद करते
हैंः

 कंटेंट क्रिएटर्स के लिएः ईओएस आर50वी हाई-क्वालिटी की वीलॉगिंग और रोजमर्रा के कंटेंट का
निर्माण आसानी से करने के लिए डिज़ाईन किया गया है।
 आधुनिक क्रिएटर्स और हाईब्रिड फिल्ममेकर्स के लिएः ईओएस आर5 मार्क 2 एक हाईब्रिड कैमरा है, जो
प्रोफेशनल ग्रेड की फोटोग्राफी और वीडियो परफॉर्मेंस प्रदान करता है।
 फिल्मनिर्माताओं और ओटीटी प्रोफेशनल्स के लिएः ईओएस सी400, सी80 और नया लॉन्च किया गया
ईओएस सी50 हाई-एंड प्रोडक्शन वर्कफ्लो और शूटिंग की डायनामिक परिस्थितियों के लिए बनाया
गया है।


कैनन इंडिया के प्रेसिडेंट एवं सीईओ, श्री तोशियाकी नोमुरा ने कहा, ‘‘कैनन इंडिया में हमें इमेजिंग इनोवेशन के
भविष्य का नेतृत्व करने पर गर्व है। हम ओटीटी और ब्रॉडकास्ट से लेकर सिनेमा और कंटेंट क्रिएश नतक हर
डोमेन में विज़्युअल स्टोरीटैलर्स को समर्थ बनाते हैं। ब्रॉडकास्ट इंडिया शो 2025 वीडियो पर केंद्रित हमारे सफर
में एक बड़ी उपलब्धि पेश कर रहा है। यहाँ हमें इमेजिंग में अपनी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी और नेतृत्व का प्रदर्शन
करने का एक बेहतरीन मंच मिला है। इस साल हमें भारत में अपनी प्रतिष्ठित ईओएस और पीटीजैड कैमरा रेंज
के साथ पहली बार ईओएस सी50 पेश करने पर गर्व महसूस हो रहा है। इमेजिंग की हमारी विस्तृत श्रृंखला
आधुनिक प्रोडक्शन की जरूरतों को पूरा करने के लिए बनाई गई है, जिसमें वर्चुअल सेट और वीआर से लेकर
लाईव स्टूडियो और गेमिंग भी शामिल हैं। कैनन अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी और क्रिएटिव सहयोग की मदद से
लगातार विज़्युअल अभिव्यक्ति की सीमाएं बढ़ा रहा है तथा भारत में वीडियो प्रोडक्शन के भविष्य को आकार
दे रहा है।’’
बूथ का उद्घाटन प्रसिद्ध सिनेमेटोग्राफर और कैनन सिनेमा ईओएस एम्बेसडर श्री किरण देवहंस, आईएससी, और
श्री सुदीप चटर्जी, आईएससी ने किया। इनके प्रसिद्ध कार्यों ने भारतीय सिनेमा में नए मानक स्थापित किए हैं।
विज्युअल स्टोरीटेलिंग के दिग्गज, श्री देवहंस, कयामत से कयामत तक, कभी खुशी कभी गम, जोधा अकबर
और अग्निपथ जैसी प्रतिष्ठित फिल्मों के लिए प्रसिद्ध हैं। वहीं राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता सिनेमेटोग्राफर श्री चटर्जी
की चक दे! इंडिया, चंदू चैंपियन, हीरामंडी, बाजीराव मस्तानी, पद्मावत और गंगूबाई काठियावाड़ी जैसी
फिल्मों ने सिनेमेटिक क्राफ्ट में नए मानक बनाए हैं। इन लोगों के यहाँ मौजूद होने से भारत में क्रिएटिव समुदाय
के साथ कैनन का गहरा जुड़ाव और इमेजिंग टेक्नोलॉजी में इनोवेशन द्वारा विज्युअल स्टोरीटेलर्स को सशक्त
बनाने की कैनन की प्रतिबद्धता प्रदर्शित होती है।


इस बूथ में अपुचर, ईज़ो, सेन्हाइज़र, सैनडिस्क, एटमोस, मो-सिस और प्रोटेक जैसे अग्रणी टेक्नोलॉजी पार्टनर्स
की मदद से इंटीग्रेटेड सेटअप्स होंगे, जो संपूर्ण इमेजिंग समाधान प्रदान करने के लिए कैनन का समर्पण दर्शाता
है। इन सहयोगों द्वारा शिक्षा, कॉर्पोरेट, खेल और मीडिया के लिए कैनन के रिमोट पीटीजेड कैमरों द्वारा
संचालित सिनेमैटिक न्यूज़ स्टूडियो सेटअप, वर्चुअल प्रोडक्शन सिस्टम और एआर/वीआर एप्लिकेशंस जैसे
पूर्णतः कार्यात्मक वातावरण का निर्माण होता है। ये सेवा कैनन के एक्सक्लूसिव स्टूडियो समाधान – कैनन नॉर्थ
स्टार द्वारा प्रदान की जाती है।

Share This Post

2 thoughts on “कैनन इंडिया ने ब्रॉडकास्ट इंडिया शो 2025 में ईओएस सी50 और संपूर्ण ‘‘क्रिएटर-टू-सिनेमा’’ वीडियो ईकोसिस्टम पेश किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *