बजट 2026 एक संरचनाबद्ध रोडमैप है: अरुंधति भट्टाचार्य, प्रेसिडेंट एवं सीईओ, सेल्सफोर्स साउथ एशिया

अरुंधति भट्टाचार्य, प्रेसिडेंट एवं सीईओ, सेल्सफोर्स साउथ एशिया ने कहा, ‘‘2026 का बजट टेक्नोलॉजी के उपयोगकर्ता से ए.आई-पॉवर्ड देश बनने की ओर भारत के परिवर्तन का प्रतिनिधित्व करता है। यह देश को 7 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का एक ब्लूप्रिंट पेश करता है, जो केवल विस्तार नहीं, बल्कि इंटैलिजेंस पर आधारित हो।

यह महत्वपूर्ण आर्किटेक्चर संतुलित और दीर्घकालिक है। क्लाउड सेवाओं के लिए साल 2047 तक दिया गया टैक्स होलिडे डेटा-संप्रभुता की ओर देश का एक मास्टरस्ट्रोक है, जो साल 2030 तक डेटा सेंटर में अनुमानित 50 बिलियन डॉलर का निवेश आकर्षित करेगा तथा भारत को उभरते हुए बाजारों के लिए एक क्लाउड हब के रूप में स्थापित करेगा।

एम.एस.एम.ई सुधार विकसित सोच का प्रदर्शन करते हैं। एस.एम.ई के विकास के लिए 10,000 करोड़ रुपये का फंड तथा ट्रेड्स प्लेटफॉर्म मैन्डेट और सेफ हार्बर थ्रेशोल्ड मिलकर भारत की 63 मिलियन एम.एस.एम.ई को विश्वस्तर पर प्रतिस्पर्धा करने में समर्थ बनाएंगे।

शिक्षा से रोजगार पर गठित उच्च-स्तरीय कमिटी ने 2047 तक ग्लोबल सर्विस बाजार में 10 प्रतिशत हिस्सा हासिल करने का जो लक्ष्य बनाया है, वह महत्वाकांक्षी है, पर यू.पी.आई और आधार जैसे मजबूत डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर और हमारे जनसांख्यिकीय लाभ के चलते इसे प्राप्त करना संभव है क्योंकि हमारी 65 प्रतिशत आबादी 35 साल से कम उम्र की है।

ए.आई का इंटीग्रेशन बहुत ही व्यवहारिक रूप से किया गया है। भारत-विस्तार के बहुभाषी एग्रीकल्चरल प्लेटफॉर्म और स्कूल के पाठ्यक्रम में ए.आई के शामिल होने से हमारी दूरदर्शिता प्रदर्शित होती है। इससे हमारी आबादी को बुद्धिमान लाभांश में बदलने में मदद मिलेगी।

हमारा मानना है कि यह बजट एक संरचनाबद्ध रोडमैप है, जो एक ऐसे वातावरण का निर्माण करेगा, जिसमें टेक्नोलॉजी, एंटरप्राईज़ और लोग मिलकर भारत को प्रगति की ओर ले जाएंगे। हालाँकि आरएंडडी निवेश के क्षेत्र में गंभीर कमी बनी हुई है, जिससे हमें ए.आई के निर्माता बनने की बजाय इसके उपयोगकर्ता बने रह जाने का जोखिम रहेगा।

केंद्रीय बजट इस तरह से डिज़ाईन किया गया है, जिसमें ए.आई, क्लाउड संप्रभुता, और इनोवेटिव डिजिटल प्लेटफॉर्म देश को प्रगति की ओर ले जाएंगे। यह टेक्नोलॉजिकल आधार भविष्य के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और सेल्सफोर्स इसमें अपना योगदान देने के लिए पूरी तरह से तैयार है।’’

Share This Post

One thought on “बजट 2026 एक संरचनाबद्ध रोडमैप है: अरुंधति भट्टाचार्य, प्रेसिडेंट एवं सीईओ, सेल्सफोर्स साउथ एशिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *