अयोध्या – FNNNewsHindi https://fnnnewshindi.com Mon, 12 Feb 2024 16:06:57 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://fnnnewshindi.com/wp-content/uploads/2023/08/favicon-150x150.png अयोध्या – FNNNewsHindi https://fnnnewshindi.com 32 32 224877080 ओमरॉन हेल्थकेयर ने शुरू किया जागरुकता अभियान ! https://fnnnewshindi.com/omron-healthcare-started-awareness-campaign/ https://fnnnewshindi.com/omron-healthcare-started-awareness-campaign/#comments Mon, 12 Feb 2024 16:04:51 +0000 https://fnnnewshindi.com/?p=2501

लखनऊ : होम हेल्थ मॉनिटरिंग एवं उपचार के लिए चिकित्सा उपकरणों में जापानी ग्लोबल लीडर की भारतीय शाखा ओमरॉन हेल्थकेयर इंडिया ने श्री राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र, अयोध्या में हाइपरटेंशन मैनेजमेन्ट पर विशेष जागरुकता अभियान की शुरूआत की है। अभियान का विषय है ‘हर हृदय में बसते हैं भगवान श्री राम; हर हृदय की सुरक्षा है हमारा काम’। इसका उद्देश्य, ओमरॉन के ‘गोइंग फॉर ज़ीरो’ दृष्टिकोण के अनुरूप हाइपरटेंशन के लिए होम ब्लड प्रेशर मॉनिटरिंग के बारे में जागरुकता बढ़ाना है- ताकि सतर्कता बरत कर दिल की बीमारियों की संभावना को कम किया जा सके। टेटसुया यमादा, मैनेजिंग डायरेक्टर ओमरॉन हेल्थकेयर इंडिया ने कहा, ‘‘भरोसमंद एवं इस्तेमाल में आसान बीपी मॉनिटर्स के द्धारा मरीज़ घर बैठे अपने बीपी पर निगरानी रख सकते हैं। हमारे अध्ययनों के अनुसार भारत में बीपी के मरीज़ों में बीपी मॉनिटर की पहुंच मात्र 5 फीसदी है। इसके इस्तेमाल को बढ़ाने के लिए हमें बीपी मॉनिटरिंग के बारे में जागरुकता बढ़ानी होगी, क्योंकि ऐसा करना रोग के प्रबन्धन के लिए बेहद ज़रूरी है। उत्तर प्रदेश भारत का सबसे ज़्यादा आबादी (16.5 फीसदी) वाला प्रदेश है, ऐसे में इस जागरुकता अभियान की शुरूआत के लिए यह सही लोकेशन है।’ 15 दिवसीय अभियान के तहत ओमरॉन हेल्थकेयर मंदिर परिसर में आने वाले लोगों को निःशुल्क बीपी एवं ईसीजी रीडिंग उपलब्ध कराएगा। लोगों को बीपी की नियमित मॉनिटरिंग के महत्व पर जागरुक किया जाएगा। कंपनी ने इस अभियान के तहत अयोध्या के श्री राम गवर्नमेन्ट हॉस्पिटल को डिजिटल ब्लड प्रेशर मॉनिटर एवं ओमरॉन के अन्य प्रोडक्ट्स भी दान में दिए हैं।

]]>
https://fnnnewshindi.com/omron-healthcare-started-awareness-campaign/feed/ 33 2501
सिग्निफाई की सौर ऊर्जा संचालित शहर परियोजना के साथ अयोध्या में टिकाऊ प्रकाश व्यवस्था को अपनाया गया है https://fnnnewshindi.com/%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%97%e0%a5%8d%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%ab%e0%a4%be%e0%a4%88-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a5%8c%e0%a4%b0-%e0%a4%8a%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%9c%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a4%82/ https://fnnnewshindi.com/%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%97%e0%a5%8d%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%ab%e0%a4%be%e0%a4%88-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a5%8c%e0%a4%b0-%e0%a4%8a%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%9c%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a4%82/#comments Fri, 02 Feb 2024 13:37:34 +0000 https://fnnnewshindi.com/?p=2443 नई दिल्ली: लाइटिंग के क्षेत्र में वैश्विक अग्रणी, सिग्निफाई, गर्व से अयोध्या सोलर सिटी लाइटिंग प्रोजेक्ट के सफल कार्यान्वयन की घोषणा करता है, जो एक अभूतपूर्व पहल है, जिसका उद्देश्य अयोध्या को स्मार्ट सोलर लाइटिंग से रोशन एक मॉडल शहर में बदलना है। उत्तर प्रदेश नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विकास एजेंसी (यूपीएनईडीए) के सहयोग से क्रियान्वित यह महत्वाकांक्षी परियोजना, अयोध्या सोलर सिटी में 600 से अधिक फिलिप्स अर्बनस्पार्क सौर-संचालित स्ट्रीटलाइट्स की दुनिया की सबसे बड़ी तैनाती होने का गौरव रखती है।

भगवान राम के जन्मस्थान और कई मंदिरों के घर के रूप में प्रतिष्ठित ऐतिहासिक शहर अयोध्या में 2024 में लाखों तीर्थयात्रियों की मेजबानी की उम्मीद है। कुशल प्रकाश समाधान की आवश्यकता को महसूस करते हुए, सिग्नीफाई और यूपीएनईडीए ने अत्याधुनिक स्थापित करने के लिए हाथ मिलाया है। पूरे शहर में सौर ऊर्जा से चलने वाली स्ट्रीट लाइटें। परियोजना का पैमाना और दक्षता अभूतपूर्व है, जो समान प्रयासों के लिए एक वैश्विक मानक स्थापित करती है। सोलर वर्टिकल इंटीग्रेटेड पोल सॉल्यूशंस और लिथियम-आयन बैटरी से लैस फिलिप्स अर्बनस्पार्क स्ट्रीटलाइट्स एक मजबूत डिजाइन का दावा करती हैं और रोशनी और स्थायित्व के मामले में उत्कृष्ट प्रदर्शन करती हैं। प्रत्येक स्ट्रीटलाइट इकाई में एक 6-मीटर पोल, एक 400Wp सौर पैनल, एक 100Ah LiFePO4 बैटरी और एक 44-वाट सौर स्ट्रीटलाइट शामिल है।

सिग्निफाई ग्रेटर इंडिया के सीईओ सुमित जोशी ने अत्याधुनिक स्मार्ट सौर प्रकाश समाधानों के साथ अयोध्या को रोशन करने, स्थिरता, नवाचार और जीवंत शहरी वातावरण बनाने के लिए सिग्नीफाई की प्रतिबद्धता को मजबूत करने में कंपनी की भूमिका पर गर्व व्यक्त किया। अयोध्या सोलर सिटी लाइटिंग प्रोजेक्ट शहर के परिदृश्य में एक सौंदर्य उन्नयन प्रस्तुत करता है, साथ ही टिकाऊ प्रकाश समाधानों की तत्काल आवश्यकता को भी संबोधित करता है। सिग्निफाई की उपलब्धि नवाचार और सतत शहरी विकास की सीमाओं को आगे बढ़ाने के लिए उसके उद्योग नेतृत्व और समर्पण को उजागर करती है।

इस महत्वपूर्ण परियोजना के हिस्से के रूप में, सिग्निफाई के उन्नत प्रकाश समाधानों का उपयोग करके अयोध्या में महत्वपूर्ण स्थानों को उज्ज्वल रूप से रोशन किया गया है। जिन प्रमुख क्षेत्रों को रोशनी मिली है उनमें राम कथा पार्क, बाटी बाबा, सिया राम पार्क, गुप्तार घाट, जमथरा घाट, गोंडा पुल, महाराणा प्रताप पार्क, मेरी माता मंदिर, राम पौडी, लक्ष्मण किला, सूर्य कुंड, अयोध्या हवाई अड्डा और सुल्तानपुर रोड शामिल हैं। . सौर नवप्रवर्तन के उज्ज्वल प्रदर्शन में अयोध्या का परिवर्तन न केवल शहर के सौंदर्यशास्त्र को बढ़ाता है बल्कि पूरे देश में सतत शहरी विकास के लिए नए मानक भी स्थापित करता है।

अयोध्या सोलर सिटी लाइटिंग प्रोजेक्ट सकारात्मक बदलाव लाने में सार्वजनिक-निजी भागीदारी की शक्ति का जीवंत प्रमाण है। इस उद्यम के माध्यम से, सिग्निफाई और यूपीएनईडीए ने सफलतापूर्वक प्रदर्शित किया है कि कैसे सौर प्रकाश शहरी परिदृश्य को फिर से परिभाषित कर सकता है, निवासियों और आगंतुकों को बेहतर सुरक्षा, रोशनी और पर्यावरणीय स्थिरता प्रदान करता है। दुनिया देख रही है, अयोध्या इस बात का एक चमकदार उदाहरण बन गया है कि कैसे सौर नवाचार भविष्य के शहरों को आकार दे सकता है।

]]>
https://fnnnewshindi.com/%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%97%e0%a5%8d%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%ab%e0%a4%be%e0%a4%88-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a5%8c%e0%a4%b0-%e0%a4%8a%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%9c%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a4%82/feed/ 8 2443
अवधपुरी पहुंचे प्रभु श्रीराम के ससुराल जनकपुरी से आए उपहार… https://fnnnewshindi.com/gifts-from-janakpuri-lord-shri-rams-in-laws-reached-avadhpuri/ https://fnnnewshindi.com/gifts-from-janakpuri-lord-shri-rams-in-laws-reached-avadhpuri/#comments Sat, 06 Jan 2024 15:18:02 +0000 https://fnnnewshindi.com/?p=2279 : जनकपुर नेपाल से अयोध्या धाम पहुंची विश्व हिंदू परिषद की भार (सनेश) यात्रा नेपाल के 500 से ज्यादा श्रद्धालु प्रभु श्रीराम के लिए लेकर आए 3000 से ज्यादा विशिष्ट उपहार !

: इन उपहारों में वधु पक्ष द्वारा वर पक्ष को नेग के तौर पर भेजे जाने वाली सामग्री फल, मिष्ठान, सोना-चांदी आदि शामिल !

: अयोध्या पहुंचने पर कारसेवकपुरम में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव ने किया आगन्तुकों का स्वागत !

अयोध्या : 22 जनवरी को भव्य जन्मभूमि मंदिर में होने वाले रामलला के श्रीविग्रह प्राण-प्रतिष्ठा व लोकार्पण कार्यक्रम के आयोजन की घड़ियां जैसे-जैसे समीप आ रही हैं, वैसे-वैसे देश-दुनिया के रामभक्तों का उत्साह, उमंग व तरंग नए हिलोरें ले रहा है। यही कारण है कि अवधपुरी समेत देशभर के तमाम कोनों में रामभक्तों द्वारा इस ऐतिहासिक दिन पर उत्सव मनाने के दृष्टिगत तमाम प्रयास किए जा रहे हैं।

ऐसे में माता सीता के मायके और प्रभु श्रीराम के ससुराल के तौर पर विख्यात जनकपुरी भला कहां पीछे रहने वाली है। यहां एक ओर सीता-राम को परमसत्ता स्वरूप मानकर आराधना व वंदन किया जाता है तो वहीं दूसरी ओर श्रद्धालु माता सीता से बेटी व प्रभु श्रीराम से जमाता वाले संबंध का मान रखते हुए उसे पूरी श्रद्धा से निभाते हैं। यही कारण है कि भव्य मंदिर में जब ब्रह्मांड नायक प्रभु श्रीराम को राजाधिराज और ब्रह्मांड नायिका माता सीता को साम्राज्ञी के तौर पर अलंकृत करके विद्यमान किया जाएगा तो सबसे पहला नेग भी नेपाल स्थित जनकपुरी से ही आना चाहिए।

इसी क्रम में विश्व हिंदू परिषद वीएचपी द्वारा नेपाल की जनकपुरी से अयोध्या नगरी के बीच 3000 श्रद्धालुओं द्वारा भार (सनेश) यात्रा का आयोजन किया गया, जिसके जरिए श्रीराम-जानकी के लिए तमाम तरह के विशिष्ट उपहार जनकपुर से अयोध्या लाए गए हैं। इसमें नेग के तौर पर दी जाने वाली सामग्रियां (कपड़े, फल-मिष्ठान व सोना-चांदी इत्यादि) शामिल हैं। वीएचपी द्वारा आयोजित इस यात्रा का अयोध्या के कारसेवकपुरम में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चम्पत राय ने स्वागत किया।

इस यात्रा का आयोजन नेपाल स्थित जनकपुर धाम रामजानकी मंदिर से किया गया था, जो शनिवार को लगभग तीन दर्जन वाहनों से कारसेवकपुरम् पहुंची। इसमें पांच सौ से ऊपर रामलला के ससुराल पक्ष के भक्त गण सम्मिलित हैं, जो अपने साथ तीन हजार से ऊपर उपहार भी लेकर आये हैं, जिसमें फल मिष्ठान, सोना, चांदी आदि हैं। नेपाल से आए इन श्रद्धालुओं का कहना है यह हमारा सौभाग्य है कि आज हमारे दामाद राजा की जन्मभूमि का निर्माण हो रहा है और 22 जनवरी को वह अपने सिंहासन पर विराजमान होंगे।

: कारसेवकपुरम में श्रद्धालुओं का हुआ स्वागत, उपहार किए गये स्वीकार !

कारसेवकपुरम् में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव ने श्रद्घालुओं का स्वागत कर श्रीराम-जानकी के निमित्त लाए गए उपहार को स्वीकार किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि नेपाल और भारत का संबंध आत्मा से है। उन्होंने कहा कि यह त्रेतायुग का चला आ रहा संबंध है। प्राचीनता के साथ ऐतिहासिक परिदृश्य से भी महत्व को प्रदर्शित करता है। उनके अनुसार, यह भेंट प्राप्त करना अति सौभाग्यदायक है।

: महापौर से भी की श्रद्धालुओं ने मुलाकात !

नेपाल के जनकपुर धाम स्थित राम जानकी मंदिर से 3000 से ऊपर भार सनेश लेकर निकली यात्रा अयोध्या पहुंची और श्री राम जन्मभूमि दर्शन पूजन के उपरांत सनेश लेकर आए जनकपुर उप महानगर पालिका के अध्यक्ष मोहन शाह अयोध्या की प्रतिष्ठित पीठ तीन कलस तिवारी मंदिर के महंत व महापौर गिरीश पति त्रिपाठी से मिल उन्हें अपना स्नेह भेंट किया। इस अवसर पर महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने जनकपुर धाम से आए सभी लोगों का स्वागत सत्कार किया और कहा कि हम अयोध्यावासी हमेशा जनकपुर वालों का सम्मान करते हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि वह माता जानकी के बंधु-बांधव हैं। ऐसे में जब सभी के आराध्य प्रभु श्रीराम 500 वर्षों के संघर्ष के बाद अपने भव्य मंदिर में विराजमान हो रहे हैं तो ऐसे में ससुराल पक्ष से जो भी भेंट आती है, वह अमूल्य हो जाती है।

]]>
https://fnnnewshindi.com/gifts-from-janakpuri-lord-shri-rams-in-laws-reached-avadhpuri/feed/ 1 2279
जानिए  ‘राम लला’ की मूर्ति  के प्रसिद्ध मूर्तिकार अरुण योगीराज को https://fnnnewshindi.com/%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%8f-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%ae-%e0%a4%b2%e0%a4%b2%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a5%82%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%bf/ https://fnnnewshindi.com/%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%8f-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%ae-%e0%a4%b2%e0%a4%b2%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a5%82%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%bf/#comments Tue, 02 Jan 2024 10:10:26 +0000 https://fnnnewshindi.com/?p=2219

राम मंदिर में 22 जनवरी को रामलला विराजमान होंग।   ‘राम लला’ की मूर्ति  कर्नाटक के प्रसिद्ध मूर्तिकार अरुण योगीराज द्वारा बनाई जा रही है  जिसे  अयोध्या में भव्य राम मंदिर में स्थापित किया जायेगा ।  पांच पीढ़ियों के वंश से आने वाले एक प्रतिष्ठित मूर्तिकार  परिवार से आनेवाले  योगीराज अरुण मैसूर के रहने वाले हैं। साथ ही वह देश के सुप्रसिद्ध मूर्तिकारों भी  हैं। राम मंदिर में योगीराज अरुण द्वारा बनाई गई मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा में स्थापित की जाएगी।

अब तक वे काफी बड़ी-बड़ी हस्तियों की मूर्तियां बना चुके  योगीराज वर्तमान समय  में देश में सबसे अधिक डिमांड वाले मूर्तिकारों में से एक हैं। उन्होंने काफी कम उम्र में मूर्तिकला की दुनिया में कदम रखा था।  उनकी ही बनाई गई नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति दिल्ली में स्थापित की गई थी। योगीराज अरुण अपने  अपने अपने पिता, दादा, बसवन्ना से प्रभावित होकर इस क्षेत्र में कदम रखा था। योगीराज अरुण के पूर्वज मैसरू में राजा के समय से इस काम को कर रहे हैं।

अरुण के पोर्टफोलियो में प्रभावशाली मूर्तियों की एक श्रृंखला है। इनमें सुभाष चंद्र बोस की 30 फीट की मूर्ति भी शामिल है। जो इंडिया गेट के पास अमर जवान ज्योति के पीछे प्रमुखता लगी है। मूर्तिकला की दुनिया में उनके अन्य उल्लेखनीय योगदानों में केदारनाथ में आदि शंकराचार्य की 12 फीट ऊंची मूर्ति से लेकर मैसूर में 21 फीट ऊंची हनुमान प्रतिमा शामिल है।

साल 2022 में जब योगीराज अरुण को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का मौका मिला था तब उन्होंने अपने परिवार के गौरवशाली अतीत को याद करते हुए फोटो साझा की थी। इसमें उन्होंने बताया था कि पांच पीढ़ियों से उनका परिवार मूर्तिकला में हैं। उन्होंने लिखा था कि पिछली 5 पीढ़ियों से मूर्तिकला, इतिहास दोहराया गया!

]]>
https://fnnnewshindi.com/%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%8f-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%ae-%e0%a4%b2%e0%a4%b2%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a5%82%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%bf/feed/ 11 2219