डेल टेक्नोलॉजीज़ ने नए डेल प्रो एसेंशियल लैपटॉप पेश किए, जो भारत में छोटे और मध्यम व्यवसायों के लिए बनाए गए हैं

बैंगलोर, भारत, — अक्टूबर, 2025
सारांशः
- नए डेल प्रो 14 एसेंशियल और डेल प्रो 15 एसेंशियल किफायती और बिज़नेस-फ्रेंडली लैपटॉप हैं, जो भारत में बढ़ते हुए छोटे और मध्यम बिज़नेस सेगमेंट (एसएमबी) ग्राहकों के लिए बनाए गए हैं।
- इनमें सरलीकृत आईटी सॉल्यूशंस डेल मैनेजमेंट पोर्टल की मदद से क्लाउड-बेस्ड फ्लीट मैनेजमेंट और एप्लीकेशन पब्लिशिंग पेश करते हैं।
- नए प्रो एसेंशियल पोर्टफोलियो में एंट्री-लेवल के बिज़नेस पीसी हैं, जो व्यापक स्तर पर एसएमबी के लिए आधुनिक टेक्नोलॉजी लेकर आए हैं। इस श्रृंखला का शुरुआती मूल्य 31,999 रुपये है।
आज डेल टेक्नोलॉजीज़ ने भारत में दो नए डेल प्रो लैपटॉप, डेल प्रो 14 एसेंशियल और डेल प्रो 15 एसेंशियल पेश किए। ये लैपटॉप स्मॉल एवं मीडियम बिज़नेस (एसएमबी) की जरूरतों को पूरा करने के लिए बनाए गए हैं। ये किफायती मूल्य में विश्वसनीय परफॉर्मेंस, ड्यूरेबिलिटी और लंबी बैटरी लाईफ प्रदान करते हैं। इन लैपटॉप्स के साथ वितरक और पार्टनर ज्यादा बड़े वर्ग और उद्योगों को सेवाएं दे सकेंगे, जो उनकी व्यवसायिक जरूरतों के अनुरूप अनुकूलित होंगी।
नए डेल प्रो 14 एसेंशियल और प्रो 15 एसेंशियल लैपटॉप छोटे और मध्यम आकार के व्यवसायों के लिए आईटी एप्लीकेशंस को सरल बनाने के लिए डिज़ाईन किए गए हैं। ये इंटीग्रेटेड सिक्योरिटी, सुगम मैनेजिएबिलिटी और भरोसेमंद परफॉर्मेंस के साथ आते हैं। ये लैपटॉप डेल मैनेजमेंट पोर्टल की मदद से क्लाउड बेस्ड फ्लीट मैनेजमेंट एवं एप्लीकेशन पब्लिशिंग पेश करते हैं। इनमें हार्डवेयर-लेवल का एन्क्रिप्शन, फिंगरप्रिंट रीडर और लॉक स्लॉट दिया गया है, जिसकी मदद से बिज़नेस सुरक्षित रहते हुए संचालन कर सकते हैं। मिलिटरी ग्रेड की टेस्टिंग के कारण ये दैनिक उपयोग के लिए बहुत भरोसेमंद हैं। ये लैपटॉप एसएमबी को वह टेक्नोलॉजी प्रदान करते हैं, जो उनके विकास और सफलता के लिए आवश्यक है।
इस लॉन्च के बारे में इंद्रजीत बेलगुंडी, सीनियर डायरेक्टर एवं जनरल मैनेजर, क्लाईंट सॉल्यूशंस ग्रुप, डेल टेक्नोलॉजीज़, इंडिया ने कहा, ‘‘भारत में एसएमबी तेजी से विकसित होते हुए विश्व में आगे बढ़ रहे हैं। उनके लिए सही टेक्नोलॉजी काफी मददगार साबित हो सकती है। हमारे नए डेल प्रो 14 एसेंशियल और प्रो 15 एसेंशियल लैपटॉप के साथ हम किफायती, बिज़नेस-फ्रेंडली समाधान पेश कर रहे हैं, जो एसएमबी को सुरक्षा और सरल आईटी मैनेजमेंट प्रदान करने के लिए विकसित किए गए हैं। इन डिवाईसेज़ को उत्पादकता बढ़ाने और दीर्घकालिक सफलता प्रदान करने के लिए बनाया गया है। इससे एसएमबी के विकास के सफर में भरोसेमंद पार्टनर बनने की हमारी प्रतिबद्धता प्रदर्शित होती है। हमारी इन पेशकशों के साथ हम हर मूल्य वर्ग में असाधारण उत्पाद पेश कर रहे हैं ताकि हमारे ग्राहकों और पार्टनर्स को अपनी जरूरतों के अनुरूप सबसे बेहतर समाधान प्राप्त हो सके।’’

परफॉर्मेंस और उत्पादकता, विकास के लिए निर्मित
डेल प्रो एसेंशियल लैपटॉप उन यूज़र्स के लिए डिज़ाईन किए गए हैं, जो फ्लेक्सिबिलिटी के साथ गतिशील रहते हुए काम करते हैं और कॉम्पैक्ट फॉर्म फैक्टर में भरोसेमंद परफॉर्मेंस प्राप्त करना चाहते हैं। ये लैपटॉप में विशाल डिस्प्ले और न्यूमेरिक कीपैड के साथ पोर्टेबल हैं, तथा दैनिक कंप्यूटिंग, ऑफिस प्रोडक्टिविटी और सुगम मल्टीटास्किंग के लिए उपयुक्त हैं।
दैनिक सहयोग बढ़ाने के लिए निर्मित
डेल प्रो 14 एसेंशियल और प्रो 15 एसेंशियल में 2.5k डिस्प्ले और 16:10 का एस्पैक्ट अनुपात दिया गया है, जो प्रेज़ेंटेशन, दस्तावेजों और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में विस्तृत डिटेल और एक्युरेसी प्रदान करता है। इसकी मदद से एसएमबी की टीमें अपने विचार ग्राहकों के साथ ज्यादा स्पष्टता और आत्मविश्वास के साथ साझा कर सकती हैं। इसमें दिए गए एचडी वेबकैम और डिजिटल माईक्रोफोन की मदद से हर वीडियो कॉल बहुत प्राकृतिक और दिलचस्प बन जाती है, जिससे व्यवसायों को अपने ग्राहकों, पार्टनर्स और कर्मचारियों के साथ कनेक्टेड रहने में मदद मिलती है।

आईटी एप्लीकेशंस सरल बनाने के लिए निर्मित
डेल प्रो 14 एसेंशियल और प्रो 15 एसेंशियल को आईटी मैनेजमेंट सरल बनाने के लिए डिज़ाईन किया गया है। ये सिक्योरिटी एवं मैनेजमेंट का मजबूत आधार प्रदान करते हैं।
- हार्डवेयर टीपीएम 2.0: हार्डवेयर के लेवल पर संवेदनशील डेटा को एन्क्रिप्ट करता है।
- फिंगरप्रिंट रीडरः तेज, सुरक्षित लॉग इन के लिए बायोमीट्रिक ऑथेंटिकेशन (चुनिंदा कॉन्फिगुरेशन में उपलब्ध)
- प्राईवेसी शटरः यूज़र्स को कैमरे से बचाने के लिए फिज़िकल सुरक्षा।
- लॉक स्लॉटः डिवाईस चोरी होने से बचाने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा।
- डेल मैनेजमेंट पोर्टलः माईक्रोसॉफ्ट इनट्यून के साथ इंटीग्रेटेड क्लाउड-बेस्ड फ्लीट मैनेजमेंट।
- एक्सकालिबर ओएस रिकवरी सपोर्टः यह सिस्टम फेल होने की स्थिति में ऑपरेशंस को रिस्टोर करने के लिए भरोसेमंद सपोर्ट प्रदान करती है।
- माईक्रोसॉफ्ट ऑटोपायलटः जीरो-टच डिप्लॉयमेंट, जो सेटअप में तेजी लाकर आईटी वर्कलोड को कम करता है।
इस स्ट्रीमलाईंड दृष्टिकोण की मदद से आईटी टीमें सुरक्षित रहती हैं तथा ज्यादा आसानी से क्रियान्वयन कर सकती हैं। वहीं यूज़र्स को सुरक्षित रहते हुए प्रोडक्टिविटी बढ़ाने में मदद मिलती है।
दैनिक उपयोग के लिए मजबूत, पृथ्वी के लिए सुरक्षित
डेल कंप्यूटिंग की परफॉर्मेंस से समझौता किए बगैर लगातार सस्टेनेबल इनोवेशन की सीमाओं को बढ़ा रहा है। डिवाईस के प्रोडक्शन से लेकर रिटायरमेंट तक हर कदम से सर्कुलर डिज़ाईन के लिए डेल की प्रतिबद्धता प्रदर्शित होती है, जिसमें डिवाईस के निर्माण में कम उत्सर्जन वाले एलुमीनियम, रिसायकल्ड स्टील और बायोबेस्ड प्लास्टिक का उपयोग, डिवाईस को 100 प्रतिशत रिसायकल्ड पैकेजिंग में शिप करना तथा सभी ब्रांड्स की डिवाईस को जिम्मेदारीपूर्वक रिटायर करने के लिए सुरक्षित टेक-बैक प्रोग्राम पेश करना शामिल है।
प्रो 14 एसेंशियल में भी इसी सिद्धांत का पालन करते हुए रिसाईकल्ड एलुमीनियत और रिसाईकल्ड स्टील बिल्ड[i] का उपयोग किया गया है। ये दोनों ईपीट सिल्वर क्लाईमेट+[ii] और एनर्जी स्टार सर्टिफिकेशन[iii] के साथ आते हैं। प्रो 15 एसेंशियल प्रो के पामरेस्ट में 30 प्रतिशत तक पोस्ट-रिसाईकल्ड प्लास्टिक का उपयोग किया गया है। इसके बॉटम कवर में भी 50 प्रतिशत पोस्टकंज़्यूमर रिसाईकल्ड प्लास्टिक का उपयोग हुआ है[iv]। ये दोनों लैपटॉप मजबूती के साथ बने हैं। दैनिक व्यवसायिक उपयोग को सहन करने की क्षमता के लिए इनका MIL-STD 810H परीक्षण किया गया है, इसलिए ये जिम्मेदार डिज़ाईन के साथ लंबे समय तक टिकाऊपन प्रदान करते हैं।
मूल्य व उपलब्धता
नए डेल प्रो 14 एसेंशियल (AMD), डेल प्रो 14 एसेंशियल (इंटेल), डेल प्रो 15 एसेंशियल (AMD) और डेल प्रो 15 एसेंशियल (इंटेल) व्यवसायिक यूज़र्स के लिए 31,999 रुपये के शुरुआती प्रमोशनल मूल्य में उपलब्ध हैं। अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें।
विस्तृत प्रोडक्ट ब्रोशर यहाँ देखें।
अधिक जानकारी के लिए, प्रेस किट यहाँ देखें।
अधिक जानकारी के लिए www.dell.com पर जाएँ।
[i] Based on internal analysis, June 2025. Dell Pro 14 Essential includes 50% recycled aluminum and 50% low emissions aluminum in the thermal plate within the plastic enclosure and 15% recycled steel in the internal part of the palm rest. Dell Pro 14 Essential includes 50% recycled aluminum and 50% low emissions aluminum in the top cover and thermal plate and 15% recycled steel in the internal part of the palm rest.
[ii] Based on internal analysis, June 2025. Based on EPEAT Climate + Designations. EPEAT registered where applicable. EPEAT registration varies by country. See www.epeat.net for registration status by country.
[iii] Based on internal analysis, June 2025.
[iv] Percentage is of total plastic weight in product. Based on internal analysis, April 2025. 30% post-consumer recycled plastic in the palmrest and 50% post-consumer recycled plastic in the bottom cover

Real clean internet site, appreciate it for this post.
Hey There. I discovered your weblog using msn. This is an extremely neatly written article. I will make sure to bookmark it and come back to learn more of your helpful information. Thanks for the post. I will definitely return.