पुणे की गलियों से हिपहॉप की दुनिया में यंग डीएसए का रैप गीत ‘माफ कर’ तहलका मचा रहा है

नेशनल, 20 मई, 2025: अपने येडा यंग के जबरदस्त हिट होने के बाद रैप के महारथी, यंग डीएसए ने मराठी रैप गीत ‘माफ कर’ रिलीज़ किया है। यह मौलिक और भावुक रैप गीत अपने अंदर चल रहे संघर्षों, पछतावों और वास्तविक जीवन के विचारों का विश्लेषण करता है। यह प्रसिद्धि की ओर बढ़ते कलाकार के दबाव और व्यक्तिगत विकास का चित्रण करता है। ‘माफ कर’ केवल एक गीत नहीं है, बल्कि यह एक कबूलनामा है। अपने प्रभावशाली बोलों, दमदार डिलीवरी और बेबाक रवैये के साथ यंग डीएसए ने इस गीत में अपनी आत्मा को उतार दिया है और अपने मूल से जुड़े रहते हुए मराठी हिप-हॉप की दुनिया में हलचल मचा दी है। यह गीत एक ऐसी शैली में साहसी बयान पेश करता है, जो विश्वसनीयता की दरकार रखती है।

कॉस्मोड्रॉप द्वारा निर्मित ‘माफ कर’ में यंग डीएसए की आवाज शोर को चीरते हुए निकल जाती है। यह आत्मविश्लेषण का ऐसा गीत है, जो आक्रामक होने के साथ नाजुक भी है। यह युवा जीवन की दोहरी चुनौतियों को प्रदर्शित करता है, जो मुश्किलों के साथ महत्वाकांक्षा की ओर बढ़ता जाता है। ‘माफ कर’ एक गीत नहीं, बल्कि उन गलियों की स्तुति है, जिसने उन्हें पाला-पोसा है, जिन लोगों ने उन पर संदेह किया है और अपने अंदर की आवाज, जो अभी भी शांति तलाश रही है। यह उस भागदौड़ की स्तुति है, साथ ही हलचल के बीच शांत लम्हे का प्रतिबिंब भी है।

यंग डीएसए ने कहा, ‘‘यह गीत मेरे सफर को प्रतिबिंबित करता है। यह हर उतार और चढ़ाव और हर उस सीख को प्रदर्शित करता है, जो इस सफर में मुझे मिली है। यह केवल एक गीत नहीं है। यह मैं और मेरी सच्चाई है। यह गीत हर उस व्यक्ति के लिए है, जो अभी भी खुद के लिए सच्चा रहते हुए संघर्ष कर रहा है। अगर मेरे फैन्स इस गीत को भी उतना ही पसंद करेंगे, जितना पसंद उन्होंने येडा यंग को किया थ, तो यह मेरे लिए बहुत ही अभूतपूर्व लम्हा होगा। मुझे ऐसा महसूस होगा कि मैंने म्यूज़िक बनाने का अपना सपना पूरा करने के लिए अपनी कॉर्पोरेट नौकरी छोड़ने का सही फैसला किया था।’’

इस गीत की रिलीज़ के साथ यंग डीएसए खुद को मराठी हिपहॉप के क्षेत्र में एक शक्तिशाली आवाज के रूप में स्थापित कर रहे हैं। वो आवाज, जो अपनी भाषा में अपने लोगों के लिए सच बोलने से डरती नहीं है।

यंग डीएसए का ‘माफ कर’ यहाँ पर सुनें:

Share This Post

3 thoughts on “पुणे की गलियों से हिपहॉप की दुनिया में यंग डीएसए का रैप गीत ‘माफ कर’ तहलका मचा रहा है

  • December 31, 2025 at 10:54 am
    Permalink

    Unquestionably believe that which you stated. Your favorite reason seemed to be on the internet the easiest thing to be aware of. I say to you, I definitely get annoyed while people consider worries that they plainly don’t know about. You managed to hit the nail upon the top and also defined out the whole thing without having side-effects , people can take a signal. Will probably be back to get more. Thanks

    Reply
  • February 8, 2026 at 4:32 pm
    Permalink

    You really make it seem really easy along with your presentation however I find this topic to be really something that I believe I would by no means understand. It sort of feels too complex and extremely broad for me. I’m having a look forward in your subsequent submit, I?¦ll attempt to get the grasp of it!

    Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *