जेन ज़ी कार्यस्थल पर मानसिक स्वास्थ्य के लिए रुचि को महत्वपूर्ण मानती है। बूमर्स सिक्योरिटी को महत्व देते हैं: इनडीड सर्वे

  • इनडीड के सर्वे में सामने आया कि कार्यस्थल पर भारतीय कर्मचारियों का मानसिक स्वास्थ्य विभिन्न पीढ़ियों के बीच अलग-अलग प्राथमिकताओं द्वारा तय होता है।
  • जेन ज़ी (74 प्रतिशत) और मिलेनियल्स (68 प्रतिशत) खुशी को रुचि और विकास से जोड़कर देखते हैं, वहीं जेन एक्स (54 प्रतिशत) और बूमर्स (76 प्रतिशत) स्थिरता और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हैं

बैंगलोर, 10 अक्टूबर – ग्लोबल मैचिंग एंड हायरिंग प्लेटफॉर्म, इनडीड ने विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर अपने नए अध्ययन के परिणाम जारी किए हैं। इसमें सामने आया है कि हर दो में से एक भारतीय को अपना काम पसंद है। 53 प्रतिशत कर्मचारी अपने काम के प्रति प्रेम को महत्व देते हैं, जिसकी वजह से लोग कार्यस्थल पर खुश और भावनात्मक रूप से स्वस्थ रहते हुए दिल लगाकर काम करते हैं। इससे प्रदर्शित होता है कि उद्देश्य और संतुष्टि भी उतने ही महत्वपूर्ण हो गए हैं, जितने कि वेतन और स्थिरता।

इनडीड के सर्वे में यह भी खुलासा हुआ कि युवा कार्यस्थल पर मानसिक रूप से तब स्वस्थ महसूस करते हैं, जब उन्हें अपना काम पसंद होता है। वहीं पुरानी पीढ़ी के लोग तनाव को कम करने और मन की शांति के लिए स्थिरता और वित्तीय सुरक्षा को ज्यादा महत्व देते हैं। सर्वे के अनुसार, अपने मानसिक स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पिछले साल 30 प्रतिशत से अधिक भारतीय कर्मचारियों ने अपनी नौकरी छोड़ दी। सर्वे में शामिल केवल एक तिहाई कंपनियाँ ही मानसिक स्वास्थ्य की सपोर्ट प्रदान करती हैं, जिससे प्रदर्शित होता है कि मानसिक स्वास्थ्य के संसाधनों का महत्व है। जब कर्मचारियों को महसूस होता है कि उनके मानसिक स्वास्थ्य का ख्याल रखा जा रहा है, तो वो कंपनी में शामिल होते हैं और बने रहते हैं।

इनडीड में करियर एक्सपर्ट, सौमित्रा आर चंद ने कहा, ‘‘लोग अपने पदों के मुकाबले ज्यादा अपेक्षा रखते हैं, वो जीवन में कहाँ हैं, इससे उन्हें मानसिक स्वास्थ्य की वास्तविक सपोर्ट मिलती है।’’

कार्यस्थल पर मानसिक स्वास्थ्य को लेकर पीढ़िगत अंतर

जेन ज़ी उद्देश्य से सबसे अधिक प्रेरित होती है। 71 प्रतिशत ने कहा कि वो ऐसे काम को बहुत ज्यादा महत्व देते हैं, जो उन्हें पसंद है। उनके लिए मेंटरशिप, करियर का विकास, लचीलापन, और सकारात्मक प्रभाव मानसिक स्वास्थ्य के लिए बहुत आवश्यक हैं। यदि उन्हें ये सब मिल जाते हैं, तो कई लोग तो कम वेतन में भी काम करने के लिए तैयार हैं। मिलेनियल्स भी इसके करीब ही हैं। सकारात्मक काम और लचीलेपन को 64 मिलेनियल्स ने महत्व दिया, जो जेन ज़ी से थोड़ा ही कम है।

जेन एक्स में 50 प्रतिशत लोग अपनी नौकरी से प्यार को महत्वपूर्ण मानते हैं। यह समूह काम को एक जिम्मेदारी और अपने परिवारों की आजीविका के रूप में देखता है। उनकी सेहत केवल रुचि पर नहीं, बल्कि नौकरी की सुरक्षा, स्थिर आय, सम्मान और स्थिरता पर निर्भर करती है। बूमर्स काम में रुचि पर सबसे कम जोर देते हैं। केवल 27 प्रतिशत ही मानते हैं कि काम में रुचि होना महत्वपूर्ण है। वो कार्यस्थल पर मानसिक स्वास्थ्य के लिए वित्तीय स्थिरता, रिवार्ड्स और सामाजिक पहचान को सबसे अधिक महत्वपूर्ण मानते हैं। इस सर्वे में यह भी सामने आया कि 59 प्रतिशत से अधिक कर्मचारी कार्यस्थल पर बहुत ज्यादा और अत्यधिक तनाव महसूस करते हैं। पिछले साल इसमें काफी ज्यादा वृद्धि हुई है।

इनडीड में करियर एक्सपर्ट, सौमित्रा आर चंद ने कहा, ‘‘पिछले सालों में लोगों को काम का अलग-अलग अनुभव मिला है। यह इस बात पर निर्भर रहा कि वो जीवन में कहाँ हैं। युवाओं ने अपने कार्य के उद्देश्य और प्रभाव को ज्यादा महत्व दिया। अनुभवी कर्मचारियों ने कार्य को सुरक्षा के रूप में देखा क्योंकि इससे उनके परिवारों का भरण-पोषण होता है। यदि कंपनियाँ मानसिक स्वास्थ्य में सहयोग देना चाहती हैं, तो उन्हें इस बात को समझना होगा कि एक दवा हर मर्ज का इलाज नहीं करती है।’’

डिपार्टमेंट ऑफ इकॉनॉमिक अफेयर्स (डीईए) द्वारा जनवरी, 2025 में जारी इकॉनॉमिक सर्वे की रिपोर्ट में खुलासा हुआ था कि मानसिक स्वास्थ्य केवल एक व्यक्तिगत मुद्दा नहीं है, बल्कि यह एक आर्थिक मुद्दा भी है। इसमें सामने आया कि कार्य की संस्कृति, लंबे समय तक बैठकर काम करना और जीवनशैली के विकल्पों से मानसिक स्वास्थ्य प्रभावित होता है, जिसका असर कर्मचारी की उत्पादकता और अर्थव्यवस्था पर भी पड़ता है।

यह कर्मचारियों के लिए महत्वपूर्ण क्यों है

लगातार काम करने, नौकरियाँ बदलने और काम के दबाव का कार्यबल पर भी असर पड़ रहा है। इसलिए कर्मचारियों की सेहत साल 2025 में कार्यस्थल की रणनीति के लिए बहुत महत्वपूर्ण हो गई है। जिन युवाओं को उद्देश्य और नौकरी में संतुष्टि नहीं मिलती, वो या तो नौकरियाँ बदलते हैं या फिर कंपनियाँ छोड़ देते हैं। वहीं वृद्ध कर्मचारी स्थिरता और वित्तीय सुरक्षा तलाशते हैं। अब संगठन सेहत के प्रोत्साहन देने की बजाए सेहत एवं स्वास्थ्य में ठोस निवेश कर रहे हैं, जिनमें मेंटरशिप प्रोग्राम, फाईनेंशल वैलनेस, स्ट्रेस मैनेजमेंट के अभियान आदि शामिल हैं, ताकि एक सेहतमंद कार्यस्थल का निर्माण हो सके।

सर्वे में शामिल आधे से अधिक कर्मचारियों ने बताया कि दूर से काम करने से उनके मानसिक स्वास्थ्य में वृद्धि हुई है। उनका मानना है कि काम के लचीले विकल्प और आवागमन का तनाव कम होने से उनकी उत्पादकता बढ़ी है। पारंपरिक ऑफिस में बैठकर काम करने की बजाय काम के रिमोट और हाईब्रिड स्टाईल का मानसिक स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। भारत कार्यस्थल की बदलती अपेक्षाओं के दौर से गुजर रहा है। जो नियोक्ता मानते हैं कि मानसिक स्वास्थ्य का अनुभव अलग-अलग पीढ़ियों में अलग-अलग होता है, वो कर्मचारियों को आकर्षित करने, बनाए रखने और सपोर्ट करने के लिए बेहतर स्थिति में होते हैं।

विधि

इनडीड ने यह अध्ययन अगस्त 2025 में वैल्यूवॉक्स की मदद से किया। इस अध्ययन में 3,872 उत्तरदाताओं ने हिस्सा लिया, जिनमें भारत के 1,288 नियोक्ता और 2,584 कर्मचारी या नौकरी के इच्छुक शामिल थे। ये निष्कर्ष 14 उद्योगों और विभिन्न करियर लेवल का प्रतिनिधित्व करते हैं। इनके द्वारा कार्यबल की भावनाओं और नौकरी की संतुष्टि एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति बदलती प्राथमिकताओं का व्यापक दृष्टिकोण प्राप्त हुआ है।

Share This Post

4 thoughts on “जेन ज़ी कार्यस्थल पर मानसिक स्वास्थ्य के लिए रुचि को महत्वपूर्ण मानती है। बूमर्स सिक्योरिटी को महत्व देते हैं: इनडीड सर्वे

  • November 30, 2025 at 2:30 pm
    Permalink

    Shwecasino, been hearin’ the buzz. Decided to check it out and not too bad. Interface is clean, and games are fun. Might be my new spot! shwecasino

    Reply
  • December 31, 2025 at 11:10 am
    Permalink

    I do not even understand how I stopped up here, however I believed this publish was good. I do not realize who you are however definitely you are going to a famous blogger if you happen to are not already 😉 Cheers!

    Reply
  • January 21, 2026 at 5:27 pm
    Permalink

    We are a group of volunteers and opening a new scheme in our community. Your web site provided us with valuable information to work on. You’ve performed a formidable process and our whole neighborhood will be thankful to you.

    Reply
  • February 9, 2026 at 7:08 am
    Permalink

    Thanks a bunch for sharing this with all of us you actually know what you are talking about! Bookmarked. Please also visit my web site =). We could have a link exchange contract between us!

    Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *