OPPO India के पोर्टफोलियो पर ग्रांड फेस्टिव सेल शुरू हुई, 10 भाग्यशाली विजेताओं को मिलेगा 10 लाख रुपये का मेगा पुरस्कार

‘‘पे 0, वरी 0, विन ₹10 लाख’’

  • OPPO के लेटेस्ट स्मार्टफोन – F31 सीरीज़ और Reno14 सीरीज़ पर जीरो डाउन पेमेंट, इंटरेस्ट-फ्री ईएमआई, और एक्सचेंज बोनस (नवरात्रि से दीवाली और उसके बाद)।
  • A5 सीरीज़ पर जीरो डाउन पेमेंट और इंटरेस्ट-फ्री ईएमआई के साथ सबसे अच्छी डील।
  • ये ऑफर रिटेल स्टोर्स, OPPO e-store, फ्लिपकार्ट और अमेज़न पर 19 सितंबर से 31 अक्टूबर तक उपलब्ध रहेंगे।
  • ‘माई OPPO एक्सक्लुसिव दीवाली रैफल’ में ग्राहकों को 10 लाख रुपये के कैश पुरस्कार या 1 लाख रुपये की OPPO डिवाईस (F31 Pro, Find X8, Reno14, Enco Buds3 Pro) जीतने का मौका मिलेगा।
  • फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डे एक्सक्लुसिव में K Series, Enco Buds3 Pro और PAD SE पर बेहतरीन डील पाईये (22 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक)।

नई दिल्ली, 18 सितंबर, 2025: OPPO India ने त्योहारों की खुशी बढ़ाते हुए अपनी सबसे बड़ी फेस्टिवल सेल, ‘पे 0, वरी 0, विन ₹10 लाख’ पेश की है। इस सेल के अंतर्गत ग्राहकों को 19 सितंबर से 31 अक्टूबर के बीच OPPO की सभी डिवाईस पर बेहतरीन ऑफर मिलेंगे, जिनमें नई लॉन्च की गई F31 सीरीज़ और Reno14 सीरीज़ भी शामिल हैं। ये ऑफर OPPO ई-स्टोर, फ्लिपकार्ट और अमेज़न पर उपलब्ध होंगे। OPPO फेस्टिव सेल में ग्राहकों को कई एक्सक्लुसिव बेनेफिट्स का लाभ मिलेगा, जिनमें जीरो डाउन पेमेंट, इंटरेस्ट-फ्री ईएमआई, इंस्टैंट कैशबैक, आकर्षक एक्सचेंज स्कीम और 10 लाख या 1 लाख रुपये के कैश पुरस्कार के साथ OPPO की लेटेस्ट डिवाईस जीतने का मौका शामिल है।

OPPO India के हेड-पीआर एंड कम्युनिकेशंस, गोल्डी पटनायक ने इन ऑफरों के बारे में बताया कि, ‘‘OPPO में हम इन त्योहारों को अपने ग्राहकों के लिए खास बनाना चाहते हैं। हम पूरी तरह से अपने ग्राहकों पर केंद्रित रहकर काम करते हैं, और यह ग्रांड फेस्टिव बोनांज़ा हमारे ब्रांड में भरोसा करने के लिए उनके प्रति हमारा हार्दिक अभिनंदन है। फेस्टिव शॉपिंग के दौरान ज्यादा लाभ ज्यादा खुशी प्रदान करता है। इसलिए हमने अपने ऑफर आकर्षक डील, डिस्काउंट और रिवार्ड के साथ पेश किए हैं। हमारी डिवाईस अलग-अलग मूल्यवर्गों में बेजोड़ ड्यूरेबिलिटी, आधुनिक एआई कैमरा क्षमताएं और बेहतरीन परफॉर्मेंस प्रदान करती हैं। इसलिए वो भिन्न-भिन्न श्रेणी के ग्राहकों की जरूरतें पूरी करने में सक्षम हैं। माई OPPO दीवाली रैफल बेहतरीन रिवार्ड्स के साथ और ज्यादा खुशी देने के लिए डिज़ाईन किया गया है। हमें उम्मीद है कि हमारे ये ऑफर ग्राहकों को त्योहारों का हर क्षण कैप्चर करने, शेयर करने और खुशी से मनाने में समर्थ बनाएंगे।’’

OPPO का फेस्टिव प्रॉमिज़ः आपके साथ खुशी मनाने वाली टेक्नोलॉजी

ब्रांड की फिलॉसफी, ‘मेक योर मूमेंट’ के अनुरूप, OPPO क्वालिटी की अपनी प्रतिबद्धता के साथ ऐसे उत्पाद पेश करता है, जो टेक्नोलॉजिकल इनोवेशन के साथ वास्तविक दुनिया के लिए ड्यूरेबिलिटी भी प्रदान कर सकें। सुविधाजनक अपग्रेड विकल्पों और भरोसेमंद सर्विस के साथ OPPO ग्राहकों को त्योहारों का पूरा आनंद लेने में समर्थ बनाता है।

‘‘पे 0, वरी 0, विन ₹10 लाख*’’ (19 सितंबर 2025 से 31 अक्टूबर 2025 तक)
F31 सीरीज़, Reno14 सीरीज़8 महीने तक की जीरो डाउन पेमेंट, इंटरेस्ट-फ्री ईएमआई, 10% तक एक्सचेंज बोनस विशेष फेस्टिव शुरुआती मूल्य (लागू बैंक ऑफ़रों के साथ): F31 सीरीज़: ₹20700/- Reno14 सीरीज़: ₹34999/-
सभी OPPO मोबाईल फोनकम डाउन पेमेंट, सबसे कम ईएमआई, 10% तक तुरंत कैशबैक
बैंक कार्ड पर बेनेफिट्स (ईएमआई और नॉन-ईएमआई लेनदेन)स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया, एचडीएफसी बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, बजाज फिनसर्व, टीवीएस क्रेडिट, एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज
माई OPPO एक्सक्लुसिव दीवाली रैफलOPPO मोबाइल फ़ोन खरीदने वाले ग्राहकों को इनमें से कोई भी पुरस्कार जीतने का मौका मिलेगा: – 10 मेगा विजेता: ₹10 लाख नकद पुरस्कार – प्रतिदिन 1 विजेता: ₹1 लाख नकद पुरस्कार – OPPO का कोई भी उत्पाद: Find X8, Reno14, OPPO F31 Pro, OPPO Enco Buds3 Pro – 3 महीने की एक्सटेंडेड वॉरंटी – 5000 रिवॉर्ड पॉइंट

नियम व शर्तें लागू

जश्न मनाएं OPPO की लेटेस्ट डिवाईस के साथ

ऑल-न्यू OPPO F31 सीरीज़ः भारतीय खुशी के लिए निर्मित

इन त्योहारों पर OPPO की F31 सीरीज़ के साथ स्मार्टफोन के अनुभव को अपग्रेड कीजिए। इस सीरीज़ में तीन स्मार्टफोन, F31 प्रो+, F31 प्रो और F31 शामिल हैं। ये जश्न की भावना के अनुरूप बनाए गए हैं। ये तीनों स्मार्टफोन काफी ड्यूरेबल हैं और त्योहारों पर गीला होने या छींटों से सुरक्षित हैं। इसकी बेहतरीन परफॉर्मेंस व्यस्त दिनों में आपका साथ देती है और जीवंत रंगों के विकल्प हर क्षण में त्योहारों के रंग भर देते हैं।

OPPO F31 प्रो+ में स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 और F31 प्रो में मीडियाटेक डायमेंसिटी 7300 एनर्जी चिपसेट के साथ OPPO का ड्युअल इंजन स्मूथनेस सिस्टम दिया गया है। ये स्मार्टफोन चुनौतीपूर्ण दिनों में भी लगातार चलते रहने के लिए बनाए गए हैं। इनका फेस्टिव रेडी डिज़ाईन फेस्टिव पिंक, जेमस्टोन ब्लू और हिमालयन व्हाईट (F31 प्रो+), डेज़र्ट गोल्ड एवं स्पेस ग्रे (F31 प्रो) तथा मिडनाईट ब्लू, क्लाउड ग्रीन और ब्लूम रेड (F31) में उपलब्ध है।

ये स्मार्टफोन IP66, IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आते हैं। इसलिए ये 18 तरह के आम छींटों, छिड़काव या गीले होने से सुरक्षित रहते हैं। F31 सीरीज़ को 360 डिग्री आर्मर बॉडी से MIL-STD-810H मिलिटरी ग्रेड ड्यूरेबिलिटी के साथ बनाया गया है। यह 72 महीने तक गारंटीड स्मूथ परफॉर्मेंस प्रदान करते हैं। भारी उपयोग के दौरान भी स्मार्टफोन को ठंडा रखने के लिए हर मॉडल में एडवांस्ड कूलिंग सिस्टम दिया गया है, जिसमें विशाल वेपर चैंबर और बड़ी ग्रेफाईट लेयर शामिल है। इनका आकार F31 प्रो+ में और ज्यादा थर्मल एफिशियंसी प्रदान करने के लिए सर्वाधिक (5,219 mm²) कर दिया गया है। F31 सीरीज़ में 7,000mAh की शक्तिशाली बैटरी के साथ 80वॉट की SUPERVOOC™ फ्लैश चार्जिंग दी गई है, जो आपको दिन हो या रात, हर वक्त कनेक्टेड रखती है। इसके अलावा, अन्य डिवाईस को चार्ज करने के लिए इसमें रिवर्स चार्जिंग की सुविधा भी है। F31 प्रो+ और F31 प्रो में ओआईएस के साथ 50MP का मेन कैमरा, 2MP का मोनोक्रोम कैमरा और 31MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है, वहीं F31 5G में 50MP का रियर कैमरा, 2MP का पोर्ट्रेट कैमरा और 16MP का फ्रंट कैमरा है।

OPPO Reno14 सीरीज़ः अब तक का सबसे अच्छा एआई ट्रैवल कैमरा फोन

OPPO Reno14 सीरीज़ में Reno14 और Reno14 प्रो आते हैं। इनमें 3.5X टेलीफोटो लेंस के साथ शक्तिशाली 50MP का हाईपरटोन कैमरा सिस्टम, सभी लेंसों में 60एफपीएस पर 4के एचडीआर वीडियो तथा अंडरवॉटर फोटोग्राफी मोड भी दिया गया है। यह एआई एडिटर 2.0 के साथ ट्रू एआई-फर्स्ट फोटोग्राफी का अनुभव प्रदान करता है। एआई एडिटर 2.0 में एआई परफेक्ट शॉट, एआई बेस्ट फेस, एआई रिकंपोज़, एआई अनब्लर, एआई रिफ्लेक्शन रिमूवर आदि फीचर्स शामिल हैं, ताकि हर शॉट में प्रोफेशनल परिणाम प्राप्त हों। यह सीरीज़ स्टाईल और स्ट्रेंथ के लिए बनाई गई है। इसे बनाने में पानी और धूल से सुरक्षा के लिए IP66/68/69 रेटिंग के साथ एयरोस्पेस-ग्रेड एलुमीनियम फ्रेम का इस्तेमाल किया गया है। Reno14 प्रो पर्ल व्हाईट और टाईटेनियम ग्रे कलर्स में तथा Reno14 फॉरेस्ट ग्रीन, पर्ल व्हाईट और मिंट ग्रीन कलर वैरिएंट्स में उपलब्ध है।

इस सीरीज़ को मीडियाटेक डायमेंसिटी 8450 (Reno14प्रो) और मीडियाटेक डायमेंसिटी 8350 (Reno14) प्रोसेसर के साथ बनाया गया है। Reno14 सीरीज़ यात्रा के लिए उत्तम इसलिए है क्योंकि इसका डिज़ाईन काफी लाईटवेट है और Reno14 की 6000mAh तथा Reno14 प्रो की 6200mAh की बैटरी बहुत लंबी चलती है। ये बैटरी 5 साल की ड्यूरेबल बैटरी हैल्थ और 80 वॉट की SUPERVOOC™ फास्ट चार्जिंग के साथ आती हैं। आप शहरों की भीड़ के बीच हों, या दूरदराज के इलाकों में, आपको भरोसेमंद कनेक्टिविटी के साथ सुगम परफॉर्मेंस प्रदान करने के लिए इस सीरीज़ में एआई हाईपरबूस्ट 2.0 और एआई लिंकबूस्ट 3.0 जैसी विशेषताएं दी गई हैं। Reno14 सीरीज़ में कलरओएस 15 के साथ स्मार्ट असिस्टैंट भी है, जो एआई माईंड स्पेस, एआई वॉईसस्क्राईब, एआई ट्रांसलेट, सर्किल टू सर्च आदि फीचर्स को सपोर्ट करता है। इसलिए यह एडवेंचर, क्रिएटिविटी और प्रोडक्टिविटी के लिए बहुत ही उत्तम सीरीज़ है।

OPPO A सीरीज़ः दैनिक ड्यूरेबिलिटी और परफॉर्मेंस के लिए निर्मित

OPPO A सीरीज़ भरोसेमंद परफॉर्मेंस, रोजमर्रा के इनोवेशन और प्रीमियम फीचर्स प्रदान करती है, वो भी 8999 रुपये के विशेष फेस्टिव शुरुआती मूल्य में। इस सीरीज़ में IP65, IP66, IP68 और IP69 रेटिंग, मिलिटरी-ग्रेड की मजबूती और 360 डिग्री की कठोर आर्मर बॉडी तथा स्पंज बायोनिक कुशनिंग के साथ अपने सेगमेंट में सबसे अधिक ड्यूरेबिलिटी प्राप्त होती है।

A सीरीज़ में 6,000mAh की बैटरी, फास्ट चार्जिंग, OPPO की 5 साल की बैटरी हैल्थ एश्योरेंस जैसी विशेषताएं दी गई हैं। इसलिए यह काम हो या मनोरंजन, लंबे समय तक शानदार परफॉर्मेंस प्रदान करती है। इस सीरीज़ के हर स्मार्टफोन में अल्ट्रा-ब्राईट डिस्प्ले दिया गया है, जो 36 महीने की फ्लुएंसी के लिए सर्टिफाईड है। यह सीरीज़ इंटैलिजेंट कैमरा फीचर्स, जैसे ड्युअल-व्यू वीडियो, एआई ईरेज़र 2.0, रिफ्लेक्शन रिमूवर, और स्मार्ट इमेज मैटिंग 2.0 जैसी खूबियों के साथ आती है। इस सीरीज़ में A5X, A5X 5G, रग्ड A5 5G और अल्ट्रा-टफ A5 प्रो 5G स्मार्टफोन हैं।

फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज़ 2025 स्पेशल्स

फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज़ 2025 के दौरान OPPO अपनी K सीरीज़, OPPO Enco Buds3 प्रो और OPPO पैड SE पर एक्सक्लुसिव डील पेश कर रहा है। 22 सितंबर से 2 अक्टूबर, 2025 के बीच ये ऑफर ग्राहकों को फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज़ के दौरान और अधिक फायदा प्रदान करने के लिए अनुकूलित किए गए हैं।

OPPO K सीरीज़ स्टाईल, परफॉर्मेंस और रग्ड डिज़ाईन के साथ आती है। OPPO K13X 5G मिस्ट व्हाईट (लिमिटेड एडिशन) और ब्रीज़ ब्लू कलर्स में उपलब्ध है। यह SGS गोल्ड ड्रॉप सर्टिफिकेशन, MIL-STD 810H ड्यूरेबिलिटी, AM04 एयरोस्पेस-ग्रेड अलॉय, क्रिस्टल शील्ड ग्लास, स्पंज शॉक एब्ज़ॉर्पशन सिस्टम और IP65 प्रोटेक्शन के साथ आता है। इसमें 120 हर्ट्ज़ का HD+ डिस्प्ले, 45 वॉट फास्ट चार्जिंग के साथ 6000mAh की बैटरी और एआई पॉवर्ड कैमरा हैं।

OPPO के13 5G फ्लैगशिप-लेवल की परफॉर्मेंस प्रदान करता है। इसमें स्नैपड्रैगन 6 जेन 4 प्रोसेसर, 7000mAh की बैटरी और 80 वॉट की SUPERVOOC™ चार्जिंग के साथ 120 हर्ट्ज का एमोलेड डिस्प्ले और वेपर चैंबर कूलिंग दी गई है। K13 टर्बो सीरीज़ 5G भारत का एकमात्र स्मार्टफोन है, जिसमें बिल्ट-इन कूलिंग फैन लगा है। यह स्मार्टफोन ई-स्पोर्ट्स लेवल की गेमिंग के लिए बना है। इसमें एडवांस्ड थर्मल डिज़ाईन के साथ 7000mAh की बैटरी दी गई है। OPPO K सीरीज़ अब तक के सबसे आकर्षक मूल्य और नो-कॉस्ट ईएमआई के साथ केवल 9,999 रुपये में उपलब्ध है।

इनके साथ OPPO अपनी दो बहुउपयोगी डिवाईस, OPPO पैड SE और OPPO Enco Buds3 प्रो पर बेहतरीन डील प्रदान कर रहा है। पैड SE एक स्लीक और शक्तिशाली टेबलेट है, जिसमें 11 इंच का आई-केयर डिस्प्ले लगा है। इसमें 9340mAh की बैटरी और 33 वॉट की SUPERVOOC™ चार्जिंग दी गई है। इसके अलावा, इसमें हाई-रेज़ सर्टिफिकेशन के साथ क्वाड स्पीकर और एआई प्रोडक्टिविटी टूल्स, जैसे गूगल जेमिनी भी है। यह सुगम मनोरंजन, लर्निंग और ऑन-द-गो काम करने के लिए डिज़ाईन किया गया है। यह 9900 रुपये के आकर्षक शुरुआती मूल्य में उपलब्ध है।

इसके अलावा, OPPO Enco Buds3 प्रो 54 घंटे तक के प्लेबैक, TÜV-सर्टिफाईड बैटरी हैल्थ, डीप इमर्सिव साउंड के लिए 12.4 मिमी के डायनामिक ड्राईवर्स, गेमिंग के लिए 47 एमएस की अल्ट्रा-लो लेटेंसी और IP55-रेटेड ड्यूरेबिलिटी के साथ केवल 1499 रुपये में उपलब्ध है।

Share This Post

One thought on “OPPO India के पोर्टफोलियो पर ग्रांड फेस्टिव सेल शुरू हुई, 10 भाग्यशाली विजेताओं को मिलेगा 10 लाख रुपये का मेगा पुरस्कार

  • February 10, 2026 at 2:55 pm
    Permalink

    I like what you guys are up too. Such intelligent work and reporting! Keep up the excellent works guys I have incorporated you guys to my blogroll. I think it will improve the value of my website 🙂

    Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *