इंडी और इक्लिप्स ने साथ में अपना पहला सिंगल ‘सवेरा’ पेश किया

Lucknow: ख्वाब और लम्हे फेम के इक्लिप्स नोवा और अनुभा बजाज ने मिलकर अपना पहला सिंगल, ‘‘सवेरा’’ रिलीज़ किया है। यह मीठा रोमांटिक ट्रैक प्रतिदिन के प्यार का चित्रण कर श्रोताओं को संगीत की मधुर दुनिया में ले जाता है, जो शाम की रिमझिम बारिश में चाय के गर्मागर्म कप के समान है।
‘सवेरा’ प्यार को सबसे मासूम और विशुद्ध रूप में पेश करता है, फिर चाहे वह अपने दोस्त व परिवार के लिए हो या साथी के लिए। अपनी मीठी धुन और हृदयस्पर्शी बोलों के साथ ‘सवेरा’ श्रोताओं को प्यार के दैनिक अहसासों में डूब जाने और साथ में होने की मामूली खुशियों को महसूस करने के लिए आमंत्रित करता है। ‘सवेरा’ सूर्य को अस्त होते हुए देखने, खाना बनाने, डांस करने, या अपने प्रियजनों के साथ यादें संजोने के अवसर के लिए उत्तम है। यह गीत आपको संबंधों की मधुरता और सरलता के सफर पर ले जाता है, जिसके हर क्षण में एक जादू है। ‘सवेरा’ आपको सच्चे संबंधों के जादू का अहसास कराता है।’’
‘सवेरा’ के संगीत में गिटार की नाजुक झंकार के साथ, मधुर और आकर्षक स्वर हैं, जो भावनाओं और यादों को जगा देते हैं। इस ट्रैक में आधुनिक इंडी पॉप और भारतीय शास्त्रीय संगीत के तत्वों का कलात्मक मेल है, जिससे एक समकालीन और कालातीत साउंडस्केप का निर्माण हुआ है।
गायक, गीतकार और संगीतकार के रूप में प्रतिभाशाली इक्लिप्स नोवा और अनुभा बजाज ने इस ट्रैक को पोलर प्रोडक्शन के साथ नई ऊँचाईयों पर पहुँचा दिया है।
अपने वायरल गीत, ‘‘ख्वाब’’ के लिए मशहूर, इक्लिप्स नोवा ने कहा, ‘‘सवेरा के लिए अनुभा के साथ काम करके बहुत कुछ सीखने को मिला। हमारा उद्देश्य एक ऐसा गीत बनाना था, जो हमारे साझा म्यूज़िकल स्टाईल और विज़न का प्रदर्शन करे, और हमारे गीत में समान तत्वों को उजागर करे। सवेरा सैद्धांतिक रूप से हमारे जीवन के उन लोगों के प्रति हमारी सराहना है, जो केवल एक कॉल की दूरी पर हैं। मेरे लिए सवेरा एक गीत से बढ़कर है। यह मेरे प्रियजनों के साथ मेरे सुंदर अनुभवों का व्यक्तिगत प्रतिबिंब है। मुझे उम्मीद है कि यह गीत हर श्रोता को बहुत पसंद आएगा।’’
इंडी संगीत की दुनिया में उभरती हुई, अनुभा बजाज ने कहा, ‘‘सवेरा प्यार से हमारे जीवन में उत्पन्न हुई भावनाओं और सरलता का प्रतिबिंब है। इक्लिप्स के साथ काम करना बहुत प्रेरणाप्रद था, हम मिलकर एक ऐसा ट्रैक बनाना चाहते थे, जो एक मधुर आलिंगन की तरह महसूस हो। हमें उम्मीद है कि ‘सवेरा’ के साथ लोग प्यार के सुंदर और दैनिक अनुभवों से जुड़ा हुआ महसूस करेंगे।” इक्लिप्स और अनुभा का सवेरा यहाँ पर सुनें – https://smi.lnk.to/savera

Thanks for sharing superb informations. Your site is very cool. I’m impressed by the details that you have on this site. It reveals how nicely you perceive this subject. Bookmarked this website page, will come back for extra articles. You, my pal, ROCK! I found just the information I already searched all over the place and just could not come across. What a great web-site.