इंडी सेंसेशन इक्लिप्स नोवा ने निर्माता हितेन के साथ अपने नए ट्रैक ‘सांवरिया’ का जादू बिखेरा

भारतीय संगीत जगत में धूम मचाने वाले इक्लिप्स नोवा जो (सवेरा, ख्वाब और मेरा सफर से मशहूर हुए) उन्होंने हितेन के साथ हाथ मिलाया है। हितेन बादशाह, किंग, एमसी स्क्वायर, पैराडॉक्स और रफ्तार के हिट गानों के बीटमेकर हैं।
राष्ट्रीय, 11 जून 2025: यदि मेसी लव का कोई साउंडट्रैक होता, तो वह ‘सांवरिया’ जैसा होता। भारत के सबसे ज्यादा पसंदीदा इंडी कलाकार इक्लिप्स नोवा का यह नया सिंगल निर्माता-संगीतकार हितेन के साथ पॉवरहाउस वोकलिस्ट मलिका बंदना दत्ता ने तैयार किया है। इसके बोल इक्लिप्स नोवा और अदिति शर्मा ने लिखे हैं।
शास्त्रीय और पॉप दोनों के एक मादक संगम से बना, मुख्यधारा के आकर्षण के साथ इंडी ट्रैक रिश्तों के उतर चढ़ाव पर एक विचित्र, ताज़ा और नाटक से भरा हुआ है। चंचल तनाव से भरा, सावरिया एक ऐसे लड़के की कहानी बताता है जो पूरी तरह से प्यार में सराबोर है, नखरे से भरी लड़की को लगातार आकर्षित करने की कोशिश कर रहा है। यह ट्रैक आधुनिक लय के साथ नाटकीय मोड से भरा है, जो डांसफ्लोर पर थिरकने पर मजबूत तो करता है, साथ ही भावनात्मक गहराइयों तक भी पहुंचता है, यह पीढ़ियों और संस्कृतियों को सहजता से एक साथ जोड़ता है।
इस ट्रैक के बारे में बात करते हुए, इक्लिप्स नोवा ने कहा कि, “सांवरिया संगीत की दो अलग-अलग दुनियाओं का एक भावपूर्ण क्रॉसओवर है, जिन्हें अक्सर विपरीत के रूप में देखा जाता है। मुझे हमेशा से पसंद आया है जब अलग-अलग ध्वनियाँ एक साथ मिलकर कुछ नया बनाती हैं। इस ट्रैक के साथ, हम कुछ ऐसा बनाना चाहते थे जो हर किसी से जुड़ जाए, जिसमें ईमानदार कि झलक हो और कुछ ऐसा जो आपको मुस्कुराने पर मजबूर कर दे और अच्छा महसूस कराए।”
हितेन, जिनके संगीत निर्माण ने ट्रैक को भावनाओं से लब लब भर दिया है, उन्होंने बताया कि, “सांवरिया की धुन में कुछ ऐसा है जो मग्न कर देता है। यह अपना सा लगता है क्योंकि यह उस तरह के संगीत से प्रेरित है जिसे मैं अपने आस-पास सुनते हुए बड़ा हुआ हूँ। इस ट्रैक को बनाना मेरे बचपन के एक हिस्से को वापस लाने जैसा था, पुरानी यादों को संजोए हुए लेकिन आत्मा को खोए बिना इसे नए जमाने का लिबास देने जैसा था। इक्लिप्स और बंदना के साथ काम करना यादगार और मजेदार था। सावरिया मेरी जड़ों का जश्न है, और मुझे उम्मीद है कि दर्शक इस ट्रैक को लगातार सुनते रहेंगे।”
चाहे सड़क किनारे मस्ती करते हुए गाने बजाना हो, देर रात तक मजे करने के लिए गाने बजाना हो या अपने अगले इंस्टाग्राम रील के लिए सही गाना चुनना हो, ‘सांवरिया’ एक दम सही है। यह चुलबुला और मजेदार है। यह कलाकारों द्वारा मानक स्थापित करने और सीमाओं से परे संगीत बनाने के नए दृष्टिकोण को दिखाता है। तो आगे बढ़ें, प्ले बटन दबाएँ और इक्लिप्स नोवा और हितेन द्वारा बनाए गए सांवरिया के साथ थोड़े मुश्किल प्यार में पड़ जाएँ।
इकलिप्स नोवा और हितेन का सांवरिया यहां सुनें:

cgz8mz
h6zv6k
ozkwdn
I do not even know how I ended up here, but I thought this post was good. I don’t know who you are but certainly you are going to a famous blogger if you are not already 😉 Cheers!