इन्फिनिक्स जीटी 30 5जी+ की सेल फ्लिपकार्ट पर शुरू, सीमित समय के लिए खरीदें 17,999 रुपये के विशेष शुरुआती मूल्य में

  •  फ्लिपकार्ट पर इन्फिनिक्स जीटी 30 5जी+ की एक्सक्लुसिव सेल 14 अगस्त, 2025 से शुरू हुई।
  •  लॉन्च के दिन इसके 8जीबी+128जीबी वैरिएंट का मूल्य 17,999 रुपये और 8जीबी+256जीबी वैरिएंट का मूल्य 19,499 रुपये है।
  •  ऑफरः आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट/डेबिट कार्ड पर 1500 रुपये की अतिरिक्त छूट या उसके बराबर एक्सचेंज बोनस मिलेगा।
  •  जबरदस्त मोबाईल गेमिंग के लिए इसमें सेगमेंट का पहला जीटी शोल्डर ट्रिगर और क्राफ्टन-सर्टिफाईड 90एफपीएस बीजीएमआई गेमप्ले है।
  •  मीडियाटेक डायमेंसिटी 7400 द्वारा पॉवर्ड, जिसका एंटुटू स्कोर 779,000 से अधिक है। इसमें 144 हर्ट्ज़ डिस्प्ले के साथ 1.5के एमोलेड स्क्रीन, 5500एमएएच बैटरी, और एलईडी के साथ साईबर मेचा 2.0 डिज़ाईन दिया गया है।

नई दिल्ली, 14 अगस्त, 2025। 20,000 रुपये से कम के सेगमेंट में सबसे बेहतर गेमिंग स्मार्टफोंस में से एक, इन्फिनिक्स
जीटी 30 5जी+ की सेल फ्लिपकार्ट पर शुरू हो गई है। इस सेल में स्मार्टफोन की सीमित यूनिट 17,999 रुपये के विशेष
मूल्य में उपलब्ध हैं, जिसमें सभी लॉन्च ऑफर शामिल हैं। स्टॉक रहने तक यह स्मार्टफोन इसी विशेष मूल्य में मिलेगा।
जीटी 30 5जी+ में शार्प ज्योमेट्रिक लाईन्स के साथ साईबर मेचा 2.0 डिज़ाईन दिया गया है, जो इसे बहुत ही आकर्षक
बनाता है। यह स्मार्टफोन साईबर ग्रीन, पल्स ब्लू और ब्लेड व्हाईट रंगों में उपलब्ध है। इसके बैक पैनल में प्रोग्रामेबल
व्हाईट एलईडी लाईटिंग दी गई है, जो चार्जिंग, म्यूज़िक और नोटिफिकेशंस के लिए डायनामिक प्रतिक्रिया देती है। साथ
ही यह 5500 एमएएच की बैटरी और 45वॉट फास्ट चार्जिंग, बायपास चार्जिंग के साथ आता है, ताकि गेमप्ले के दौरान
हीट कम उत्पन्न हो। वायर्ड रिवर्स चार्जिंग होने के कारण इससे अन्य डिवाईस को भी चार्ज किया जा सकता है।
जीटी 30 5जी+ मोबाईल गेमर्स के लिए डिज़ाईन किया गया है। इसमें सेगमेंट का पहला जीटी शोल्डर गेमिंग ट्रिगर है,
जो गेमर्स को स्क्रीन स्पेस गंवाए बिना कंसोल-ग्रेड का कंट्रोल प्रदान करता है। इन ट्रिगर्स को इन-गेम एक्शंस, जैसे शूटिंग
या स्प्लिट-सेकंड रिस्पॉन्सिवनेस तथा दैनिक टास्क, जैसे ऐप लॉन्च या ऐप शॉर्टकट्स या मीडिया कंट्रोल के लिए इस्तेमाल
किया जा सकता है। मीडियाटेक डायमेंसिटी 7400 प्रोसेसर, 779,000 के एंटुटू स्कोर तथा 16जीबी तक की एलपीडीडीआर5एक्स रैम (वर्चुअल रैम सहित) के साथ, जीटी 30 5जी+ में क्राफ्टन-सर्टिफाईड बीजीएमआई
90एफपीएस सपोर्ट है। इसके साथ ही इसमें 6-लेयर 3डी वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम दिया गया है, जो 20 प्रतिशत बेहतर
हीट डिसीपेशन प्रदान करता है।
इसका डिस्प्ले प्रतिस्पर्धी बढ़त और व्यूईंग का दिलचस्प अनुभव प्रदान करने के लिए डिज़ाईन किया गया है। 6.78 ईंच
1.5के एमोलेड पैनल और 144हर्ट्ज़ के रिफ्रेश रेट, 2160 हर्ट्ज़ के टच सैंपलिंग रेट तथा 4500 निट्स की पीक ब्राईटनेस
के साथ यह अल्ट्रा-स्मूथ फ्रेम रेट तथा कम इनपुट लैग प्रदान करता है, जिससे वास्तविक प्रतिस्पर्धी बढ़त मिलती है। इसमें
93.7 प्रतिशत का स्क्रीन-टू-बॉडी अनुपात, टीयूवी रीनलैंड आई केयर सर्टिफिकेशन और कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7आई
प्रोटेक्शन हैं, जो इसे लंबे समय तक आरामदायक गेमिंग के लिए उपयुक्त और दैनिक उपयोग के लिए ड्यूरेबल बनाते हैं।
यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 पर आधारित एक्सओएस 15 पर चलता है। इसमें एआई नोट, राईटिंग असिस्टैंट, फोलैक्स
वॉईस एआई आदि जैसे एआई पॉवर्ड फीचर्स हैं। इसके साथ यूज़र्स को दो बड़े एन्ड्रॉयड ओएस अपग्रेड और तीन साल के
सिक्योरिटी पैच मिलेंगे। इसलिए यूज़र्स लंबे समय तक इससे स्मूथ अनुभव प्राप्त कर सकते हैं। इसके कैमरा सेटअप में
64मेगापिक्सल का सोनी ड्युअल कैमरा सिस्टम, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाईड लेंस और स्क्रीन फ्लैश के साथ 13
मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह 4के तक वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है।
मूल्य व ऑफरः
जीटी 30 5जी+ फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध है। आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट/डेबिट कार्ड से यह खरीदने पर ग्राहकों को
1500 रुपये तक का इंस्टैंट डिस्काउंट दिया जा रहा है, या फिर वो इसके बराबर मूल्य का एक्सचेंज बेनेफिट प्राप्त कर
सकते हैं। इस ऑफर का लाभ लेने पर ग्राहकों को 8जीबी+128जीबी वैरिएंट केवल 17,999 रुपये और
8जीबी+256जीबी वैरिएंट केवल 19,499 रुपये में मिलेगा। यह ऑफर केवल सीमित यूनिट्स पर स्टॉक रहने तक
उपलब्ध होगा।
ग्राहक इन्फिनिक्स जीटी 30 5जी+ चुनिंदा रिटेल स्टोर और ब्रांड की वेबसाईट से भी सीमित अवधि के लिए बंडल ऑफर
के साथ खरीद सकते हैं। ऑफर के बिना, इन्फिनिक्स जीटी 30 5जी+ का 8जीबी+128जीबी वैरिएंट 19,499 रुपये और
8जीबी+256जीबी वैरिएंट 20,999 रुपये में मिलेगा। अधिक जानकारी के लिए विज़िट करेंः https://infinixmobiles.in/

Share This Post

2 thoughts on “इन्फिनिक्स जीटी 30 5जी+ की सेल फ्लिपकार्ट पर शुरू, सीमित समय के लिए खरीदें 17,999 रुपये के विशेष शुरुआती मूल्य में

  • February 9, 2026 at 2:47 pm
    Permalink

    Hey very nice website!! Man .. Beautiful .. Amazing .. I will bookmark your blog and take the feeds also…I’m happy to find a lot of useful information here in the post, we need develop more strategies in this regard, thanks for sharing. . . . . .

    Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *