इन्फोसिस और एडब्लूएस ने जनरेटिव ए.आई के एंटरप्राईज़ एडॉप्शन में तेजी लाने के लिए सहयोग किया

इन्फोसिस के टोपैज़ और अमेज़न क्यू डेवलपर की मदद से पूरे विश्व के उद्योगों में सॉफ्टवेयर डिलीवरी और क्लाईंट वैल्यू में परिवर्तन आएगा

भारत, 07 जनवरी, 2026: नैक्स्ट जनरेशन की डिजिटल सर्विसेज़ और कंसल्टिंग में ग्लोबल
लीडर, इन्फोसिस ने अमेज़न वेब सर्विसेज़ (एडब्लूएस) के साथ सहयोग किया है। इस
सहयोग का उद्देश्य जनरेटिव आर्टिफिशियल इंटैलिजेंस (ए.आई) के एंटरप्राईज़ एडॉप्शन में
तेजी लेकर आना है। इस अभियान के अंतर्गत इन्फोसिस टोपैज़ और अमेज़न क्यू डेवलपर
मिलकर काम करेंगे। इन्फोसिस टोपैज़ जनरेटिव ए.आई (जेन ए.आई) टेक्नोलॉजी का उपयोग
करके सेवाओं, सॉल्यूशंस और प्लेटफॉर्म्स का ए.आई पर केंद्रित सेट है, वहीं अमेज़न क्यू
डेवलपर एडब्लूएस का ए.आई-संचालित असिस्टैंट है, जो इन्फोसिस के आंतरिक ऑपरेशंस
में सुधार लाता है और विभिन्न सेक्टरों, जैसे मैनुफैक्चरिंग, टेलीकॉम, फाईनेंशल सेवाओं और
कंज़्यूमर गुड्स में ग्राहकों के लिए इनोवेशन बढ़ाता है।
इन्फोसिस द्वारा मुख्य कार्यों, जैसे सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, एचआर, रिक्रूटमेंट, सेल्स और वेंडर
मैनेजमेंट में ए.आई-पॉवर्ड परिवर्तन लाने के लिए इन्फोसिस टोपैज़ का उपयोग किया जाता
है। उदाहरण के लिए, सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट लाईफसाईकल (एसडीएलसी) में इन्फोसिस
टोपैज़ और अमेज़न क्यू डेवलपर का इंटीग्रेशन ऑटोमेटेड डॉक्युमेंटेशन संभव बनाएगा तथा
कोड जनरेशन, डिबगिंग, टेस्टिंग और लीगेसी कोड मॉडर्नाईज़ेशन जैसे टास्क के लिए टेलर्ड
सपोर्ट प्रदान करेगा, जिससे वर्कफ्लो की एफिशियंसी एवं एक्युरेसी में काफी सुधार आएगा।
एडब्लूएस के साथ यह सहयोग इन्फोसिस को एडवांस्ड एआई क्षमताओं की मदद से जटिल
टास्क स्ट्रीमलाईन करने, प्रोजेक्ट की टाईमलाईन में तेजी लाने और उत्पादकता बढ़ाते हुए
कर्मचारियों का अनुभव बेहतर बनाने में समर्थ बनाएगा।
इन्फोसिस द्वारा विभिन्न उद्योगों में अत्याधुनिक समाधान प्रदान करने के लिए एडब्लूएस
जनरेटिव ए.आई सेवाओं का उपयोग भी किया जा रहा है। इनमें स्पोर्ट्स एवं एंटरटेनमेंट में
एंड-यूज़र के साथ संलग्न होने की आधुनिक क्षमताएं शामिल हैं। यह इन्फोसिस टोपैज़ और
अमेज़न बेडरॉक द्वारा किया जाता है, जिससे दुनिया में लाखों फैंस के साथ संलग्नता बढ़ाने के
लिए गतिशील, वास्तविक और व्यक्तिगत अनुभव संभव होते हैं।
संदीप दत्ता, प्रेसिडेंट, अमेज़न वेब सर्विसेज़ (एडब्लूएस) इंडिया एवं साउथ एशिया ने कहा,
‘‘इन्फोसिस व्यापक रूप से जनरेटिव ए.आई अपनाकर एंटरप्राईज़ परिवर्तन के लिए एक
नया मानक स्थापित कर रहा है। अमेज़न क्यू और इन्फोसिस टोपैज़ की मदद से संगठन
इनोवेट करने में समर्थ बनेंगे। वो ऑपरेशनल दक्षता प्राप्त कर सकेंगे और अपने ग्राहकों को

बेहतर मूल्य प्रदान कर सकेंगे। इस सहयोग की मदद से इन्फोसिस और एडब्लूएस ऐसे
समाधान प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जो टेक्निकल उत्कृष्टता के साथ वैश्विक उद्योगों की
विशेष मांगों को भी पूरा कर सकें।’’
बालाकृष्णा डी. आर. (बाली), एग्ज़िक्यूटिव वाईस प्रेसिडेंट, ग्लोबल सर्विसेज़ हेड, ए.आई
एवं इंडस्ट्री वर्टिकल्स, इन्फोसिस ने कहा, ‘‘ए.डब्लू.एस के साथ हमारा सहयोग एंटरप्राईज़
द्वारा मूल्य सृजन और आपूर्ति के तरीके में परिवर्तन लेकर आ रहा है। अमेज़न क्यू डेवलपर
और इन्फोसिस टोपैज़ के माध्यम से हम न केवल अपने आंतरिक कार्यों, जैसे डेवलपमेंट
सायकल आदि को बेहतर बना रहे हैं, बल्कि अपने ग्राहकों को महत्वपूर्ण कार्यों, जैसे
एच.आर, रिक्रूटमेंट और वेंडर मैनेजमेंट में सुधार लाने में मदद कर रहे हैं। हम मिलकर
ए.आई-फर्स्ट ईकोसिस्टम का विकास कर रहे हैं, जो एंटरप्राईज़ेज को चुस्ती और सटीकता के
साथ व्यवसायिक परिवर्तन लाने में समर्थ बनाए। हम मानव क्षमता बढ़ा रहे हैं ताकि
इनोवेशन में तेजी आए और अप्रत्याशित स्तर पर परिवर्तन लाया जा सके।’’

Share This Post

15 thoughts on “इन्फोसिस और एडब्लूएस ने जनरेटिव ए.आई के एंटरप्राईज़ एडॉप्शन में तेजी लाने के लिए सहयोग किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *