सेल्सफोर्स की मदद से जीना एंड कंपनी ने शुरू किया एआई में परिवर्तन

इस सहयोग द्वारा यूनिफाईड एआई-पॉवर्ड प्लेटफॉर्म की मदद से ज्यादा स्मार्ट निर्णय, तेज सेवा और ग्राहकों से गहरा जुड़ाव संभव होगा
भारत, 14 अगस्त, 2025 – दुनिया के नं. 1 एआई सीआरएम, सेल्सफोर्स ने भारत की सबसे बड़ी फैमिली ओन्ड लॉजिस्टिक्स एवं फ्रेट फॉरवर्डिंग फर्म्स में से एक, जीना एंड कंपनी के साथ रणनीतिक सहयोग किया है। इस सहयोग का उद्देश्य कंपनी के डिजिटल परिवर्तन में तेजी लाना है। इस सहयोग द्वारा जीना एंड कंपनी को विभिन्न टीमों के बीच तालमेल, डेटा आधारित डिसीज़न मेकिंग और गहरी कस्टमर इंटैलिजेंस प्राप्त करने करने में मदद मिलेगी।
पहले चरण में जीना एंड कंपनी द्वारा सेल्सफोर्स सेल्स क्लाउड का क्रियान्वयन किया जाएगा ताकि सेल्स की विज़िबिलिटी बढ़े तथा इसके लॉजिस्टिक्स नेटवर्क में ज्यादा तेज और इंटीग्रेटेड इंगेज़मेंट संभव हो सके। यह प्लेटफॉर्म सेल्स टीमों को डील-सायकल के हर चरण में रियल टाईम विज़िबिलिटी प्रदान करेगा, जिससे ज्यादा तेजी से सौदे को पूरा करने और कन्वर्ज़न की दर बढ़ाने में मदद मिलेगी। सेल्सफोर्स कस्टमर 360 द्वारा ग्राहक डेटा के लिए तथ्यात्मक आँकड़ों के एकल स्रोत की मदद से जीना एंड कंपनी ग्राहकों के साथ जुड़ाव को गहरा कर सकेगी तथा अपनी पहुँच को व्यक्तिगत बनाकर संचयी राजस्व अर्जित करने के अवसर प्राप्त कर सकेगी।
125 सालों से अधिक समय की विरासत और महत्वपूर्ण फ्रेट एवं लॉजिस्टिक्स वर्टिकल में मौजूदगी के साथ जीना एंड कंपनी सेल्सफोर्स के भरोसेमंद, स्केलेबल और एआई रेडी प्लेटफॉर्म का उपयोग करके अपने ऑपरेशंस को फ्यूचर-प्रूफ बना रही है। यह पुराने सिस्टम के मुकाबले इंटैलिजेंट वर्कफ्लो में एक महत्वपूर्ण परिवर्तन है, जो ग्राहकों और पार्टनर्स, दोनों को कनेक्टेड, डेटा-समृद्ध और स्थिर अनुभव प्रदान करेगा।
आयशा कटगारा, हेड-ट्रांसफॉर्मेशन ऑफिस, जीना एंड कंपनी ने कहा, ‘‘हम सदैव प्रभावशाली और ग्राहक-केंद्रित लॉजिस्टिक्स समाधान प्रदान करते हैं। हमारा मानना है कि सेल्सफोर्स के साथ इस सहयोग द्वारा हम केवल टेक्नोलॉजी अपग्रेड नहीं कर रहे हैं, बल्कि हर इंटरैक्शन को ज्यादा तेज, पारदर्शी और समझदार बनाने की ओर एक महत्वपूर्ण कदम उठा रहे हैं। हम अपने ऑपरेशंस एवं ग्राहकों के साथ व्यवहार में दीर्घकालिक इनोवेशन का आधार तैयार कर रहे हैं।’’
मनकीरन चौहान, मैनेजिंग डायरेक्टर एवं एसवीपी – इंडिया, सेल्स एवं डिस्ट्रीब्यूशन, सेल्सफोर्स ने कहा, ‘‘हमें जीना एंड कंपनी के 125 वें साल के ऑपरेशन में उनके साथ सहयोग करने की खुशी है। यह साझेदारी हमारे प्लेटफॉर्म और एआई-आधारित परिवर्तन में उनका विश्वास प्रदर्शित करती है। लॉजिस्टिक्स सेक्टर में मांग बढ़ रही है। सप्लाई चेन में लगातार परिवर्तन हो रहा है। इसलिए रियल-टाईम विज़िबिलिटी बहुत अधिक महत्वपूर्ण हो गई है। जीना एंड कंपनी जैसी स्थापित फर्म्स के पास अपने गहरे औद्योगिक अनुभव में फ्यूचर रेडी टेक्नोलॉजी को शामिल करने का बेहतरीन अवसर है। यह गठबंधन कंपनी के ऑपरेशंस को आधुनिक बनाने की ओर एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे डेटा स्ट्रीमलाईन होगा, डिसीज़न-मेकिंग में तेजी आएगी तथा उनके ग्राहकों को कनेक्टेड अनुभव प्राप्त हो सकेगा।’’

https://shorturl.fm/ezlZy