जादूगरियाँ से ‘‘बिल्लो रानिये’’ तक: कबीर फैंस का दिल जीत रहे

लखनऊ: ब्लेंड ऑफ ब्वॉय नैक्स्ट डोर लुक्स और आकर्षक स्क्रीन व्यक्तित्व एवं शानदार वोकल रेंज के साथ प्रतिभाशाली कबीर अपने फैंस का दिल जीतने के लिए अपना लेटेस्ट ट्रैक ‘‘बिल्लो रानिये’’ लेकर आए हैं। ‘‘बिल्लो रानिये’’ संगीत की एक उत्तम रचना है, जिसमें दो प्रेमियों के बीच का मोहक समीकरण पेश किया गया है, जो श्रोताओं के दिलों में उतर जाएगा।

कबीर ने हाल ही में अपना सिंगल ‘‘जादूगरियाँ’’ रिलीज़ किया, जिसे रील्स में फैंस ने बहुत सराहा। यह इंस्टाग्राम पर तेजी से ट्रेंड होने लगा और कबीर के फैंस की संख्या बहुत बढ़ गई। ‘‘जादूगरियाँ’’ के बाद ‘‘बिल्लो रानिये’’ में मानवीय भावनाओं और संबंधों की बारीकियों को पेश किया गया है। इस गीत के बोल में नोंक-झोंक, चुटकुले, और रहस्यों का खुलासा है, जिसके कारण यह प्रेम का सच्चा सार प्रस्तुत करता है। कबीर ने गीत के बोलों में भावनाओं की गहराई जोड़ दी है, जिससे इन त्योहारों पर इस चुलबुले गीत का निर्माण हुआ है। अर्थपूर्ण बोल एवं पंजाबी पॉप के मिश्रण के साथ ‘‘बिल्लो रानिये’’ पूरी दुनिया के दर्शकों की पसंद के अनुरूप है, इसलिए यह संगीत के संपूर्ण स्पेक्ट्रम में काफी सफल हो रहा है।

इस गीत के बारे में कबीर ने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि बिल्लो रानिये प्यार की चुलबुली और मोहक दुनिया का सफर है। इस गीत के बोलों और मधुर धुन के माध्यम से मैंने संगीत के ऐसे अनुभव का निर्माण करने की कोशिश की है, जो श्रोताओं के दिलों में उतर जाए, उनके चेहरों पर मुस्कान ला दे, और उन्हें केवल खुशी प्रदान करे, साथ ही पंजाब की मौलिकता से भी जुड़ा रहे। मुझे उम्मीद है कि श्रोता ‘‘बिल्लो रानिये’’ के साथ इस खुशनुमा अनुभव का उतना ही आनंद लेंगे, जितना मुझे इसे बनाने में मिला है।’’

कबीर का बिल्लो रानिये सुनें :  https://SMI.lnk.to/BilloRaaniye

Share This Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *