प्यार तकरार और फैमिली ड्रामाः नेटफ्लिक्स ने ‘आप जैसा कोई’ का ट्रेलर जारी किया – मीठी धुन के साथ दिलचस्प दृश्य

विवेक सोनी द्वारा निर्देशित और धर्मेटिक एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित, आप जैसा कोई साहस और रिश्ते की एक मधुर और दिलचस्प कहानी है, जो परिवार एवं प्यार के नियमों को फिर से लिख रही है।
गुडगाँव, 25th जून, 2025: जब एक शांत 42 वर्ष के पुरुष का सामना अपने उस पहलू से होता है, जिसके बारे में वह कभी जानता ही नहीं था, तब उसके द्वारा अपने जीवन के नियमों को दोबारा लिखने की शुरुआत होती है, फिर इसके बाद क्या होता है? नेटफ्लिक्स ने आप जैसा कोई का ट्रेलर जारी किया है। इसमें आर. माधवन श्रीरेणु त्रिपाठी और फातिमा साना शेख मधु बोस के किरदार में हैं। यह सुखद फैमिली ड्रामा सबसे अप्रत्याशित परिस्थितियों में ‘बराबरी वाला प्यार’ खोजने के अपनेपन, संबंध और सुंदरता को पेश करता है।
इस फिल्म में जमशेदपुर और कोलकाता के दो अलग-अलग समाजों में रहने वाले किरदारों की कहानी दिखाई गई है। अपनी आदत और परंपरा का दृढ़ता से पालन करने वाला श्रीरेणु पुरुषत्व, अपनेपन और भावनात्मक अभिव्यक्ति को नए सिरे से तलाशने की शुरुआत करता है। वहीं मधु एक साहसी महिला है, जो खुद को समाज के बनाए गए ढांचों में नहीं ढालना चाहती है। श्रीरेणु को मधु में एक रोमांटिक पार्टनर तो मिल जाता है, पर वह उसकी अपनी शर्तों का आईना भी है। इन दोनों का पारिवारिक अपेक्षाओं और भावनात्मक दायित्वों का सफर शुरू होता है। साथ ही उन्हें सामाजिक मान्यतों के बोझ को भी झेलना पड़ता है। आप जैसा कोई केवल रोमांस की कहानी नहीं, बल्कि महिलाओं के अधिकारों को वापस पाने की कहानी बन जाती है।
आप जैसा कोई में माधवन ने लंबे इंतजार के बाद रोमांस की शैली में वापसी की है। इसमें वो फातिमा साना शेख के साथ एक ऐसी कहानी लेकर आए हैं, जो आंतरिक स्वतंत्रता और ‘बराबरी वाला प्यार’ का असली मतलब पेश करती है। इसका निर्देशन विवेक सोनी (मीनाक्षी सुंदरेश्वर) ने और निर्माण धर्मेटिक एंटरटेनमेंट ने किया है। इस फिल्म में आयशा रज़ा, मनीष चौधरी और नमित दास आदि ने भी सशक्त अभिनय किया है। हर किरदार ने परिवार, पहचान, पितृसत्ता, और भावनात्मक सच्चाई की उन बारीकियों का चित्रण बहुत खूबसूरती से किया है, जो अक्सर हमें स्वयं नहीं मालूम होती हैं।
आर माधवन ने अपने किरदार के बारे में बताया, ‘‘आप जैसा कोई बिल्कुल अलग लव स्टोरी है, जो इससे पहले मैंने कभी नहीं की है। यह शांत, विचित्र और गहरी मानवीय है। मैंने जो भी किरदार निभाए हैं, उनमें श्रीरेणु का किरदार सबसे अधिक जटिल किरदारों में से एक है। वह अपनापन और नज़दीकी चाहता है, लेकिन उसे इनकी मांग करना नहीं आता, फिर भी वह अंदर से भावनाओं से भरा हुआ है। यह फिल्म जोरदार या नाटकीय नहीं है। यह शांत, कोमल और हृदय में समा जाने वाली है। मैं यह देखकर बहुत प्रभावित हुआ कि यह फिल्म किस प्रकार उन सभी लोगों से बात करती है, जिन्हें अपने जीवन या प्रेम में नजरंदाज महसूस हुआ है। आप जैसा कोई हमें स्मरण कराती है कि अपनी शर्तों पर जिंदगी शुरू करने के लिए अभी देर नहीं हुई है। यह कहानी नाजुकता की, दोबारा अपनी खोज करने की और इस विचार की है कि अपने हृदय की बात खुलकर कहने के लिए अपनी देर नहीं हुई है।’’
फातिमा साना शेख ने कहा, ‘‘मैं आप जैसा कोई में काम करके गौरवान्वित महसूस कर रही हूँ। मैं माधवन की बड़ी फैन हूँ। उनके साथ काम करके मुझे बहुत खुशी हुई। मधु का किरदार बहुत खास है। हम शक्ति और आत्मविश्वास को पुरुषों का गुण मानते हैं, लेकिन मधु में नारीत्व और कोमलता के साथ ये दोनों गुण मौजूद हैं… इस फिल्म में मुझे प्यार के अलग-अलग रंग देखने को मिले। यह बिल्कुल मल्हम जैसा महसूस हुआ। मुझे विवेक के साथ काम करने में बहुत मजा आया। वो एक अद्वितीय फिल्मनिर्माता हैं। उनकी खूबसूरत दुनिया का हिस्सा बनना मेरे लिए खुशी की बात है। मैं इस निष्पक्ष और खास कहानी में नेटफ्लिक्स, धर्मेटिक एंटरटेनमेंट, विवेक और मैडी के साथ काम करके बहुत खुशकिस्मत महसूस कर रही हूँ।’’
फिल्म की रिलीज़ के बारे में रुचिका कपूर शेख, डायरेक्टर, ओरिज़नल फिल्म्स, नेटफ्लिक्स इंडिया ने कहा, ‘‘आप जैसा कोई एक रोमांस ड्रामा है। यह टूटी हुई उम्मीदों और परंपराओं के बंधन के बीच पनपते प्यार को दिखाता है। विवेक सोनी ने बहुत खूबसूरत दृश्य दिए हैं। दूसरी तरफ, आर. माधवन, फातिमा साना शेख, आयशा रज़ा तथा अन्य कलाकारों ने बहुत ही सशक्त अभिनय किया है। इस फिल्म में प्यार की जटिलताओं पर हल्की चोट की गई है। धर्मेटिक एंटरटेनमेंट फिल्म में रोमांस पेश करने में माहिर हैं। उन्होंने यह क्लासिक कहानी आधुनिक शैली में पेश की है। यह नेटफ्लिक्स पर इस साल पेश की जा रही बेहतरीन फिल्मों में से एक है। इन सभी फिल्मों में एक अलग आवाज और नया पहलू पेश किया गया है।’’
तो ऐसे रोमांस के लिए तैयार हो जाईये, जो सीधे दिल को छूता है और परंपराओं को खारिज करता है। आप जैसा कोई का ट्रेलर देखिए, जिसमें आपको ऐसा रोमांस देखने को मिलेगा, जो नाजुक, परिपक्व और बिल्कुल वास्तविक है। यह फिल्म 11 जुलाई से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।

Good write-up, I am regular visitor of one’s blog, maintain up the nice operate, and It is going to be a regular visitor for a long time.
Wonderful beat ! I would like to apprentice while you amend your site, how could i subscribe for a blog site? The account helped me a acceptable deal. I had been a little bit acquainted of this your broadcast offered bright clear concept