मेस्से फ्रैंकफर्ट ट्रेड फेयर्स इंडिया ने मीडिया एक्सपो का विस्तार करने के लिए बिजनेसलाइव ट्रेड फेयर्स के साथ सहभागिता की

05 फरवरी 2026: मेस्से फ्रैंकफर्ट ट्रेड फेयर्स इंडिया और बिजनेसलाइव ट्रेड फेयर्स के बीच हुई सहभागिता के तहत, साइन इंडिया एक्सपो मीडिया एक्सपो में बदल जाएगा, जिससे मीडिया एक्सपो कोच्चि और मीडिया एक्सपो हैदराबाद की शुरुआत होगी। इसके साथ ही साइन इंडिया एक्सपो चेन्नई मौजूदा मीडिया एक्सपो चेन्नई बैनर के तहत आ जाएगा। इस कदम से इस महत्वपूर्ण मीडिया एक्सपो का दायरा काफी बढ़ जाएगा, जिससे इसकी उपस्थिति तीन शहरों से बढ़कर कुल पांच शहरों: चेन्नई, हैदराबाद, कोच्चि, मुंबई और नई दिल्ली तक में हो जाएगी।

मीडिया एक्सपो, जिसने मुंबई, नई दिल्ली और चेन्नई में 56 सफल एडीशंस आयोजित किए हैं, अब कोच्चि, हैदराबाद और चेन्नई के तीन दक्षिण भारतीय मार्केट्स में प्राइमरी एग्जीबिशन प्लेटफॉर्म बन जाएगा, जो लंबे समय से स्थापित साइन इंडिया एक्सपो से बदल जाएगा। यह कदम फोक्सड रीजनल सहभागिता सुनिश्चित करेगा, साथ ही इन दक्षिण भारतीय बाजारों में इंडस्ट्री को लगातार और इंटीग्रेटेड प्लेटफॉर्म प्रदान करेगा। यह सहभागिता मीडिया एक्सपो चेन्नई के साथ शुरू किया जाएगा, जो इस साल के अंत में चेन्नई ट्रेड सेंटर, चेन्नई, तमिलनाडु में होने वाला है।

साइन इंडिया एक्सपो को पूरे भारत में 70 से अधिक एडीशंस की विरासत का समर्थन प्राप्त है, जिसमें बेंगलुरु, चेन्नई, कोच्चि और हैदराबाद जैसे दक्षिण भारतीय मार्केट्स में विशेष रूप से अच्छी खासी मौजूदगी है। यह सहभागिता इंडस्ट्री के दो सबसे जाने पहचाने जाते एग्जीबिशन ब्रांड्स को एक साथ लाकर एक इंटीग्रेटेड और प्रभावशाली इंडस्ट्री ट्रेड फेयर प्लेटफॉर्म बनाएगा।

यह साझेदारी रीजन की मजबूत बिज़नेस क्षमता का लाभ उठाएगी और एक व्यापक एग्जीबिशन प्लेटफॉर्म बनाएगी। अपनी विशेषज्ञता के कॉम्बीनेशन से, आयोजकों का लक्ष्य एग्जीबिटर्स की सहभागिता का विस्तार करना और प्रोडक्ट सेगमेंट्स में ओवरऑल प्रोडक्ट शोकेस को बढ़ाना है, जैसे: प्रिंटिंग, साइनेज, डिजिटल साइनेज, आउट-ऑफ-होम (ओओएच) और डिजिटल आउट-ऑफ-होम (डीओओएच) के लिए विज्ञापन सॉल्यूशंस, रिटेल डिस्प्ले और ब्रांडिंग सॉल्यूशंस, लॉर्ज फार्मेट और इंडस्ट्रियल प्रिंटिंग, फ्रेबिकेशन उपकरण और सामग्री, पीओपी-पीओएसएम, एलईडी स्क्रीन, प्रिंटिंग उपकरण, साइन सबस्ट्रेट्स, इंक्स, एडवांस्ड 3डी और लेजर प्रिंटिंग सॉल्यूशंस और भी बहुत कुछ।

दक्षिण भारतीय बाजारों में बिजनेसलाइव ट्रेड फेयर्स की स्थापित मौजूदगी का लाभ उठाकर, यह गठबंधन मीडिया एक्सपो को प्रिंटिंग, साइनेज, ब्रांडिंग और विज्ञापन सॉल्यूशंस सेगमेंट्स के लिए एक सेंट्रलाइज्ड प्लेटफॉर्म के तौर पर अपनी स्थिति को मजबूत करने में सक्षम बनाता है। इंडस्ट्री के लिए, इस पार्टनरशिप प्लेटफॉर्म के माध्यम से सहभागिता और मार्केट एक्सेस को मजबूत करके अधिक अवसर प्रदान करेगी, जो प्रिंटिंग, साइनेज, ब्रांडिंग और ओओएच-डीओओएच इकोसिस्टम से एग्जीबिटर्स, विजिटर्स, एसोसिएशंस और प्रोफेशनल्स को एक साथ लाएगी। भागीदारी को मज़बूत करके और मार्केट जुड़ाव को एक साथ लाकर, यह अहम कदम दक्षिण भारत के मुख्य कमर्शियल हब में खरीदार-विक्रेता कनेक्शन को ज़ोरदार तरीके से आगे बढ़ाएगा।

इस नए करार पर प्रतिक्रिया देते हुए, श्री राज मानेक, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर और बोर्ड मेंबर, मेस्से फ्रैंकफर्ट एशिया होल्डिंग्स लिमिटेड ने कहा कि “दक्षिण भारत प्रिंटिंग और साइनेज इंडस्ट्री के लिए सबसे ज़्यादा तेजी से आगे बढ़ता और व्यापक अवसरों वाले क्षेत्रों में से एक बना हुआ है। बिज़नेसलाइव ट्रेड फेयर्स के साथ यह सहयोग हमें मीडिया एक्सपो की पहुंच का विस्तार करने के साथ-साथ इंडस्ट्री को एक मज़बूत, अधिक सेंट्रलाइज्ड प्लेटफॉर्म प्रदान करने का मौका देता है जो लंबे समय तक ग्रोथ और काफी सार्थक जुड़ाव का समर्थन करता है।”

इसी तरह, श्री शिव प्रसाद पालनाटी, डायरेक्टर, बिज़नेसलाइव ट्रेड फेयर्स ने कहा कि “साइन इंडिया एक्सपो ने पिछले कुछ सालों में दक्षिण भारत में एक मज़बूत और भरोसेमंद पहचान बनाई है। मेस्से फ्रैंकफर्ट ट्रेड फेयर्स के साथ साझेदारी हमें रीजनल ताकत को ग्लोबल एग्जीबिशन विशेषज्ञता के साथ मिलाकर उस विरासत को आगे बढ़ाने में सक्षम बनाती है, जिससे मीडिया एक्सपो ब्रांड के साथ रीजन-आधारित प्लेटफॉर्म तैयार होते हैं जो इंडस्ट्री और उसकी बढ़ती ज़रूरतों को बेहतर तरीके से पूरा करेंगे।”

ग्रोथ की व्यापक संभावनाओं को इंडस्ट्री के अनुमानों से बल मिलता है, जिसमें आईएमएआरसी ग्रुप के अनुसार भारत का प्रिंटिंग और साइनेज मार्केट 2025 में 1,074.5 मिलियन अमेरिकी डॉलर से बढ़कर 2034 तक 3,494.3 मिलियन अमेरिकी डॉलर होने का अनुमान है, जबकि मॉर्डोर इंटेलिजेंस के अनुसार ओओएच और डीओओएच मार्केट 2025 में 519.93 मिलियन अमेरिकी डॉलर से बढ़कर 2030 तक 656.13 मिलियन अमेरिकी डॉलर होने की उम्मीद है।

कॉम्पलीमेंट्री मजबूती और ताकत, गहरी मार्केट समझ और जाने-माने एग्जीबिशन ब्रांड्स होने के कारण, मेस्से फ्रैंकफर्ट ट्रेड फेयर्स इंडिया और बिज़नेसलाइव ट्रेड फेयर्स के बीच सहभागिता दक्षिण भारत में एक अधिक एकजुट और भविष्य के लिए तैयार प्रिंटिंग और साइनेज इंडस्ट्री इकोसिस्टम बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण रणनीतिक कदम है।

Share This Post

16 thoughts on “मेस्से फ्रैंकफर्ट ट्रेड फेयर्स इंडिया ने मीडिया एक्सपो का विस्तार करने के लिए बिजनेसलाइव ट्रेड फेयर्स के साथ सहभागिता की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *