मिंत्रा ने 3 लाख से अधिक स्टाइल्स के साथ रक्षाबंधन की शॉपिंग को बनाया और भी खास

 मिंत्रा के साथ 15 से अधिक ब्रांड्स ने पहली बार को-ब्रांडेड राखी गिफ्ट बॉक्स लॉन्च किए हैं, जिनमें से 10
केवल सिर्फ मिंत्रा पर ही उपलब्ध हैं।
 राखी स्टोर पर 3 लाख से अधिक स्टाइल में एथनिक वियर, फुटवियर, ब्यूटी एवं पर्सनल केयर, गुरमे हैंपर,
एक्सेसरीज़ और को-ब्रांडेड गिफ्ट हैंपर तथा 30,000 से अधिक अद्वितीय स्टाइल की राखी का विशाल कलेक्शन
मौजूद है।
 मिंत्रा की स्पीड डिलीवरी, एम-नाउ 300 से अधिक स्टाइल की राखी और 800 से अधिक गिफ्ट ऑप्शन केवल
30 मिनट के अंदर आप तक पहुँचा देगी।
नेशनल, 2025: मिंत्रा ने रक्षा बंधन के अवसर पर अपना समर्पित राखी स्टोर लॉन्च किया है। इस स्टोर पर 2,500 से
ज्यादा ब्रांड्स की ओर से 3 लाख से अधिक स्टाइल में एथनिक वियर, फुटवियर, ब्यूटी एवं पर्सनल केयर, गुरमे हैंपर,
एक्सेसरीज़ और को-ब्रांडेड गिफ्ट हैंपर तथा 30,000 से अधिक अद्वितीय स्टाइल की राखी का विशाल कलेक्शन मौजूद
है। यहाँ पर ‘राखी अंडर ₹999’ का एक विशेष सेक्शन भी है, जिसमें लोग रक्षा बंधन के लिए फेस्टिव शॉपिंग कर सकते
हैं।
मिंत्रा पर 15 से अधिक ब्रांड्स ने पहली बार को-ब्रांडेड राखी गिफ्ट बॉक्स लॉन्च किए हैं, जिनमें से 10 केवल मिंत्रा पर
ही उपलब्ध हैं। इन को-ब्रांडेड हैम्पर्स में मान्यवर, वस्त्रमय, एक्सेसराइज़ लंदन, इशिन, बीबा, टॉमी हिलफिगर, रॉफ्रूट
और सुता की ओर से कलेक्शन शामिल हैं। इसमें अंडमान x सल्वाटोर फेरागामो जैसे प्रीमियम गिफ्ट बॉक्स शामिल हैं,
जो भारतीय कारीगरी और इंटरनेशनल स्टाइल का बेहतरीन मेल हैं। इसके अलावा, ब्यूटी और पर्सनल केयर सेगमेंट का
विस्तार करके 3,000 से अधिक फेस्टिव-रेडी गिफ्टिंग विकल्प पेश किए जा रहे हैं, जिनमें फ़ॉरेस्ट एसेंशियल्स, जीन पॉल
गॉल्टियर, क्लिनिक, डायसन जैसे प्रीमियम ब्रांड्स के गिफ्ट बंडल शामिल हैं।
शुरुआती ट्रेंड्स के अनुसार एथनिक वियर की मांग सबसे अधिक रहने वाली है। महिलाओं के कुर्ते, साड़ी और फ्यूज़न
स्टाइल के साथ पुरुषों के कुर्ता सेट और नेहरू जैकेट काफी अधिक खरीदे जाएंगे। ग्राहकों द्वारा फेस्टिव शॉपिंग को पूरा
करने के लिए फुटवियर और एक्सेसरीज़, खासकर जूती, एम्बेलिश्ड सैंडल, वॉच और हैंडबैग की काफी मांग देखने को
मिल रही है। ब्यूटी और पर्सनल केयर में भी तेजी बनी हुई है। गिफ्ट बॉक्स, ग्रूमिंग किट और परफ्यूम की काफी ज्यादा
मांग है। इसके अलावा, गिफ्ट पर केंद्रित श्रेणियों, जैसे डिज़ाइनर बैग, प्रीमियम वॉच और स्किनकेयर हैम्पर्स में ग्राहक
लग्जरी और प्रीमियम ब्रांड सेगमेंट की ओर भी आकर्षित हो रहे हैं। राखी स्टोर में सबसे अधिक मांग में रहने वाले ब्रांड्स
में गिवा, इंडो एरा, रितु कुमार, हाउस ऑफ पटौदी, अंडर आर्मर, नाइकी, एडिडास, गेस, राल्फ लॉरेन, रॉबर्टो कैवल्ली,
फॉरेस्ट एसेंशियल्स, डायसन, मेबेलिन आदि शामिल हैं।
बेंगलुरु, दिल्ली और मुंबई में गिफ्ट्स की लास्ट-मिनट शॉपिंग के लिए ग्राहक एम-नाउ को सबसे ज्यादा पसंद करते हैं।
इसकी मदद से वो 300 से अधिक राखी स्टाइल और 800 से अधिक उपहार विकल्पों की डिलीवरी केवल 30 मिनट के
अंदर प्राप्त कर सकते हैं। मिंत्रा के राखी स्टोर पर एम-नाउ द्वारा डिलीवरी करने वाले प्रीमियम ब्रांड्स में कैल्विन क्लेन,
मैंगो, हाईडिज़ाइन, रे-बैन, डा मिलानो, टॉमी हिलफिगर आदि शामिल हैं।
पिछले त्योहारों के दौरान मिंत्रा के ट्रेंड्स बताते हैं कि टियर-2 शहर और उससे छोटे शहर फेस्टिव शॉपिंग को बढ़ाने में
बड़ी भूमिका निभाते हैं। इस बार के त्योहारों के लिए मिंत्रा ने क्षेत्रीय कलेक्शन को और मजबूत किया है, त्योहारों से जुड़ी
कहानियों पर फोकस किया है और लोकल भाषाओं में क्रिएटर-लेड डिस्कवरी को बढ़ावा दिया है। इतना ही नहीं स्थानीय
सर्च जैसे टूल्स ग्राहकों को देश के छोटे-छोटे इलाकों में भी आसानी से अपनी पसंद की चीज़ें खोजने में मदद करेंगे।

Share This Post

8 thoughts on “मिंत्रा ने 3 लाख से अधिक स्टाइल्स के साथ रक्षाबंधन की शॉपिंग को बनाया और भी खास

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *