डीजे की धुन पर 23 को होगा सांवरिया इवेंट्स का नवरात्रि सेलिब्रेशन…

लखनऊ : नवरात्रि की बात हो और डांडिया नाइट्स ना हो ऐसा हो ही नहीं सकता, क्योंकि नवरात्रि डांडिया के बिना अधूरा है, तो अगर आप भी डांडिया की धुन में थिरकने का मन बना रहे हैं, तो उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में होने जा रही है शानदार डांडिया नाइट्स। जहां पर रेवटेक, ब्रोकोड और डीजे झलक की धुन पर लखनऊ वासियों को नचाएंगे।

सांवरिया इवेंट्स की नेहा जायसवाल और श्वेता गुलाटी ने जानकारी दी कि लखनऊ में अब कल्चरल इवेंट्स का जोर पकड़ रहा है और अब लखनऊ में बड़े इवेंट्स कि जरूरत है जिससे लखनऊ के यूथ और एज्ड लोग एन्जॉय कर सके। इसी ट्रेंड को देखते हुए हमने सांवरिया इवेंट्स की शुरूआत करी और आने वाला डांडिया इवेंट प्लान किया।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन 23 अक्तूबर को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में किया जाएगा, जिसमें बॉलीवुड डांस ढोल नाइट, कई डांस ट्रूप्स और ढेरों आर्टिस्ट अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाएंगे। इसके अलावा लोगों के खाने पीने के कई तरह के स्वादिष्ट व्यंजन और ड्रिंक्स आदि के स्टाल भी होंगे। नेहा ने बताया कि हमारा प्रयास है कि इस बार लखनऊवासियों को डांडिया नाइट पर एक अलग अहसास हो। इसके लिए हमने पूरे कार्यक्रम को अलग तरह से प्लान किया है। उन्होंने बताया कि डांडिया नाइट की ज्यादातर टिकटें बुक हो गई हैं। अगर फिर भी कोई लेना चाहता है, तो वह आनलाइन बुक माय शो और आफ लाइन 9369401480, 8808062222 मोबाइल नंबरों से ले सकता है।

Share This Post

One thought on “डीजे की धुन पर 23 को होगा सांवरिया इवेंट्स का नवरात्रि सेलिब्रेशन…

  • February 8, 2026 at 7:27 pm
    Permalink

    I was suggested this blog by my cousin. I’m not sure whether this post is written by him as nobody else know such detailed about my difficulty. You’re amazing! Thanks!

    Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *