पैंथर का नया गाना ‘मनवा’ सबको दीवाना बना देगा

मुंबई, 12 जून, 2025: भारतीय हिपहॉप में अपनी अलग पहचान बनाने के बाद, पैंथर गर्मियों के
गीत ‘मनवा’ के साथ एक बार फिर अपने कलात्मक सफर की एक नई कहानी लेकर आए हैं। ‘मनवा’
को खुद पैंथर ने लिखा व पेश किया है। यह एक रोमांटिक गीत है, जो उनके आत्मनिरीक्षण करने
वाले कठोर स्टाईल से अलग है। इसमें यूपी की बोली के साथ ग्लोबल साउंड में क्षेत्रीय पुट दिया गया
है। इसलिए यह अनूठा होने के साथ वैश्विक एहसास भी देता है।
इसका म्यूज़िक वीडियो थाईलैंड की आबोहवा में फैली धूप के बीच फिल्माया गया है। इसमें युवा प्यार
की मासूमियत, आकर्षण और रोमांच है। यह एक सुखद अनुभव है, जो जीवन के रंगों और बेफिक्री
के साथ आपके चेहरे पर मुस्कान लेकर आता है। यह वीडियो इस हफ्ते के अंत तक रिलीज़ कर दिया
जाएगा।
पैंथर ने कहा, ‘‘मनवा एक प्रेम पत्र है। सही कहूँ तो यह मेरे कम्फर्ट ज़ोन से बाहर था, इसीलिए यह
रोमांचक बन गया। मैं आमतौर से अपने ज़ोन में रहते हुए हार्ड-हिटिंग रैप पेश करता हूँ, लेकिन इस
बार मैं अपने दिल की आवाज सुनना चाहता था। प्यार में वह ताकत है, जो आपको अंदर से हिला
दे। मैं इस ट्रैक को वही एहसास देना चाहता था। मुझे उम्मीद है कि मेरे फैन मेरे संगीत का यह
पहलू उतना ही पसंद करेंगे, जितना पसंद उन्होंने मेरे रैप को किया है।’’
मनवा पैंथर के विकास, बहुमुखी प्रतिभा और अपनी रचनात्मक सीमाओं का विस्तार करने की इच्छा
का एक साहसी उद्बोधन है। दिन में किसी के सपनों में डूबे हुए या फिर अपने अकेले जीवन का
आनंद लेते हुए मनवा सुनिए, जो आपको एक मधुर एहसास देगा। आप यह गाना खिड़कियाँ बंद
करके और आवाज बढ़ाकर बार-बार सुनना चाहेंगे।
पैंथर का संगीत शोर नहीं करता, बल्कि हमेशा एक उद्देश्य प्रदर्शित करता है, विकास, हीलिंग और
विरासत की प्रेरणा देता है, फिर चाहे वह संगीत प्यार के बारे में हो, नुकसान के बारे में या फिर
समाज के बारे में। उनके पिछले गानों ने भारत में हिंदी रैप की दुनिया में उनकी एक मजबूत पहचान
बना दी है। पैंथर आने वाले समय में अनेक अनूठे गीत पेश करने वाले हैं।
पैंथर ने कहा, ‘‘मैं वायरल होने के पीछे नहीं भाग रहा। मैं सच्चाई के पीछे भाग रहा हूँ। मैं कुछ ऐसा
बना रहा हूँ, जो हमेशा कायम रहे। मेरा हर गाना मेरे जीवन का एक पन्ना है। यह गाना बस धूप में
लिख लिया गया।’’
‘‘मनवा’’ 12 जून को सभी प्रमुख स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज़ होगा।
यह गाना यहाँ सुनेंः http://SMI.lnk.to/manwa

Share This Post

One thought on “पैंथर का नया गाना ‘मनवा’ सबको दीवाना बना देगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *